ताजा खबरें


बड़ी खबर

श्री रामलला के दर्शन के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 30 तीर्थयात्री अयोध्या रवाना

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 09 सितंबर 2026/ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से श्री रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए चयनित 30 तीर्थयात्रियों के दल को बुधवार को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने हरी झंडी दिखाकर बस से रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने तीर्थयात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

जिले से चयनित सभी 30 तीर्थयात्री बस के माध्यम से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से वे रेल द्वारा अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। तीर्थयात्रा के  उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक यात्रा का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबंधन आईआरसीटीसी एवं पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है। यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

और भी

स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच जिले के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करें, सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में करें पूरा : कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

रायगढ़, 9 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ सभी निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने और मैदानी स्तर पर संचालित गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
             कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं संस्थागत प्रसव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान करने, उनकी नियमित निगरानी एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी स्वास्थ्य अमला ऐसी महिलाओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी करे, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें समय पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच तथा जांच के दौरान चिन्हांकित बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के उपचार के बाद नियमित फॉलोअप पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

*एचपीवी वैक्सीनेशन का शेष लक्ष्य जल्द पूरा करें, स्कूलों में चलेगा व्यापक जागरूकता अभियान*

एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शेष लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों एवं मैदानी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र किशोरियों एवं उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व की जानकारी देने को कहा। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में उन्होंने टीबी संदिग्धों की जांच, मरीजों की पहचान, उपचार तथा पोषण सहायता की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने टीबी मरीजों को निर्धारित पोषण सहायता उपलब्ध कराने और निक्षय मित्र अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। टीबी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत शेष पंचायतों में गतिविधियों में तेजी लाने तथा पंचायत स्तर पर प्रभावी जनजागरूकता एवं स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कुष्ठ रोग एवं मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

*हाइपरटेंशन-डायबिटीज की स्क्रीनिंग के साथ फॉलोअप जरूरी, आयुष्मान के छूटे हितग्राहियों का करें पंजीयन*

गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज जैसे रोगों की नियमित स्क्रीनिंग पर जोर दिया। उन्होंने स्क्रीनिंग में चिन्हांकित मरीजों का समय पर उपचार शुरू करने तथा उनका नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य शिविरों एवं टेलीमेडिसिन की गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक टेलीमेडिसिन सेवा की पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन तेजी से पूरा करने तथा स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक दवाइयों एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य अधोसंरचना के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग एवं कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

*अंगदान संकल्प, रक्तदान और स्वास्थ्य शिविरों को दें बढ़ावा*

बैठक में अंगदान संकल्प, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि लोगों को अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को अंगदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाए। इसी तरह रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाकर नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य शिविरों को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए इनका लाभ अधिक से अधिक ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविरों में स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श, दवा वितरण तथा जरूरतमंद मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं से जोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

*वीएचएसएनडी के माध्यम से गांवों में मजबूत हों मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता सेवाएं*

कलेक्टर ने वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले वीएचएसएनडी के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा स्वच्छता संबंधी सेवाओं की पहुंच मजबूत की जाए। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पोषण संबंधी परामर्श, एनीमिया एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान के साथ आवश्यक सेवाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संबंधित मैदानी अमले को निर्देशित किया कि वीएचएसएनडी के दौरान ग्रामीण परिवारों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छता संबंधी व्यवहार अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ कुपोषण एवं बीमारी की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।
          बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा सहित जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

और भी

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रायगढ़ जिले में गूंजा साक्षरता का संदेश, मानव श्रृंखला, उल्लास शपथ और दीप प्रज्वलन से दिया ज्ञान के उजाले की ओर बढ़ने का संदेश

रायगढ़, 9 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026 में प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लक्ष्य के साथ जनजागरूकता और वातावरण निर्माण के लिए आयोजित साक्षरता पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में भी विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखण्डों में साक्षरता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
          कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को शिक्षा और साक्षरता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन में जागरूकता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करती है। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मानव श्रृंखला, उल्लास शपथ, जागरूकता कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने सहभागिता की।

*दीप प्रज्वलन के माध्यम से अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के उजाले की ओर बढ़ने का संदेश*

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सायंकाल आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। दीप प्रज्वलित कर अज्ञानता और अशिक्षा रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान, शिक्षा और साक्षरता के उजाले की ओर आगे बढ़ने का प्रतीकात्मक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने जिले को पूर्ण साक्षर बनाने के संकल्प को दोहराते हुए साक्षरता अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
           मानव श्रृंखला और उल्लास शपथ के माध्यम से भी लोगों को अपने आसपास के निरक्षर व्यक्तियों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करने तथा साक्षरता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित गतिविधियों में स्थानीय स्तर पर समुदाय की सहभागिता देखने को मिली।

*साक्षरता से आत्मनिर्भरता और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का मार्ग*

साक्षरता पखवाड़ा के माध्यम से जिले में यह संदेश दिया जा रहा है कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन में व्यापक बदलाव का माध्यम है। साक्षर व्यक्ति अपने अधिकारों और दायित्वों को बेहतर ढंग से समझने के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में अधिक सक्षम होता है। साक्षरता से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है और वह सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ता है। जिले को 100 प्रतिशत साक्षर बनाने के लक्ष्य की दिशा में प्रशासन द्वारा निरंतर जनजागरूकता एवं सहभागिता आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से अपील की गई कि वे साक्षरता अभियान से जुड़ें और अपने आसपास के निरक्षर व्यक्तियों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करें, ताकि सामूहिक प्रयासों से जिले को पूर्ण साक्षर बनाने के लक्ष्य को शीघ्र हासिल किया जा सके।

और भी

टीकाकरण व्यवस्था को डिजिटल रूप से सुदृढ़ बनाने यू-विन पोर्टल पर प्रशिक्षण, सही एवं समयबद्ध आंकड़ा प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर

रायगढ़, 9 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत यू-विन पोर्टल के प्रभावी संचालन एवं उपयोग को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीएमएचओ कार्यालय रायगढ़ के आरोग्यम सभा कक्ष में यू-विन रिफ्रेशर टेªनिंग का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर प्रशिक्षक एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी.पी. पटेल तथा यूएनडीपी-पीक्यू मोहम्मद अजीम ने प्रतिभागियों को यू-विन पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का पंजीयन, लाभार्थियों के टीकाकरण रिकॉर्ड का संधारण, ऑनलाइन टीकाकरण प्रविष्टि, टीकाकरण के लिए निर्धारित लाभार्थियों की सूची तैयार करना, टीकाकरण सत्र से संबंधित प्रविष्टियां तथा लाभार्थियों के टीकाकरण की डिजिटल निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
           प्रशिक्षकों ने यू-विन पोर्टल पर सही, पूर्ण एवं समयबद्ध आंकड़ा प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पोर्टल के संचालन के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं, आंकड़ों में सुधार तथा अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में यू-विन पोर्टल के उपयोग को अधिक प्रभावी बनाकर टीकाकरण सेवाओं की ऑनलाइन निगरानी को मजबूत करना, पात्र लाभार्थियों की समय पर पहचान एवं फॉलोअप सुनिश्चित करना तथा टीकाकरण से संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड को व्यवस्थित और सुदृढ़ बनाना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संबंधित मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों को पोर्टल का नियमित एवं सही उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

और भी

जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर सख्ती, लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

रायगढ़, 9 सितम्बर 2026/ जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने और हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने समूह नल-जल योजनाओं के लंबित कार्यों की भी समीक्षा की और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
          कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने लंबे समय से काम बंद रखकर योजनाओं की प्रगति प्रभावित करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मेसर्स प्रीति कंस्ट्रक्शन, बिलासपुर एवं मेसर्स जीतेश्वर साहू, बरमकेला के विरुद्ध संबंधित एसडीएम के माध्यम से नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ जिम्मेदारी भी तय की जाए।

*रायगढ़ को हर घर जल जिला बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा*

बैठक में रायगढ़ जिले को हर घर जल जिला बनाने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की अद्यतन प्रगति और मैदानी स्तर पर उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की। कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

*अक्टूबर तक 378 योजनाएं पूर्ण करने का लक्ष्य*

समीक्षा बैठक में सीआईआरपी के अनुसार अक्टूबर 2026 तक जिले में 378 योजनाओं को पूर्ण करने के लक्ष्य पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर योजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में एसएनए स्पर्श के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया, जल जीवन मिशन के अंतर्गत खंड कार्यालयों में उपलब्ध देयकों तथा उनके भुगतान की कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा सेवा संकल्प अभियान एवं जल अर्पण दिवस के आयोजन और एसवीएस योजनाओं के भुगतान के लिए निर्धारित पेमेंट प्रोटोकॉल पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई।

*समन्वय और सतत मॉनिटरिंग पर जोर*

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित मानकों और समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित समीक्षा, सतत मॉनिटरिंग और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरतन, सहायक अभियंता, उप अभियंता सहित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

और भी

19 सितंबर को चक्रधर समारोह में सजेगी काव्य की महफिल, पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा सहित देशभर के दिग्गज कवि हास्य-व्यंग्य, वीर रस और गीतों से बांधेंगे समां

रायगढ़, 9 सितम्बर 2026/ महाराजा चक्रधर सिंह की कला-साधना और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का भव्य आयोजन 14 से 23 सितम्बर तक रामलीला मैदान, रायगढ़ में होगा। स्थानीय प्रतिभाओं से लेकर देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध और नामचीन कलाकारों से सजे इस सांस्कृतिक महाकुंभ में दस दिनों तक सुर, ताल और नृत्य की अनूठी महफिल सजेगी। इसी क्रम में 19 सितंबर को रात्रि 9 बजे से काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त कवि हास्य-व्यंग्य, वीर रस और गीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
           काव्य संध्या में पद्मश्री सम्मानित श्री सुरेंद्र शर्मा (दिल्ली) हास्य रस से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। डॉ. प्रवीण शुक्ला (दिल्ली) हास्य-व्यंग्य, श्रीमती कविता तिवारी (लखनऊ) वीर रस, श्रीमती शशि सुरेंद्र दुबे (रायपुर) हास्य काव्य, श्री दिनेश दिग्गज (उज्जैन) हास्य काव्य, श्री अमन अक्षर (इंदौर) गीत तथा श्री किशोर तिवारी (भिलाई) अखिल भारतीय गीतों की प्रस्तुति देंगे। काव्य और साहित्य से सजी यह शाम समारोह के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगी।

और भी

14 से 23 सितंबर तक सुर, लय और ताल से गूंजेगा रायगढ़, 10 दिवसीय चक्रधर समारोह में देशभर के दिग्गज कलाकार बिखेरेंगे कला-संगीत के रंग

रायगढ़, 9 सितम्बर 2026/ कला, संगीत और साहित्य की समृद्ध परंपरा के लिए देशभर में पहचान रखने वाला रायगढ़ एक बार फिर सुर, लय और ताल की अनूठी साधना का साक्षी बनने जा रहा है। संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में आयोजित प्रतिष्ठित 41 वां चक्रधर समारोह-2026 का आयोजन 14 से 23 सितंबर तक 10 दिनों तक भव्य स्वरूप में किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस समारोह में शास्त्रीय नृत्य, गायन, वादन, लोककला, सुगम संगीत और साहित्यिक प्रस्तुतियों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 

*कलेक्टर ने प्रेसवार्ता में बताई समारोह की रूपरेखा*

कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी ने बुधवार को जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में प्रेसवार्ता लेकर चक्रधर समारोह-2026 की तैयारियों, कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 दिवसीय समारोह में देशभर के ख्यात कलाकार विभिन्न शास्त्रीय एवं लोक कलाओं की प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, जनसंपर्क विभाग के अधिकारी तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कलाकार होंगे प्रमुख आकर्षण*

इस वर्ष चक्रधर समारोह के मंच पर पद्म पुरस्कारों से सम्मानित अनेक दिग्गज कलाकारों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समारोह के शुभारंभ अवसर पर पद्मश्री डॉ. उषा बारले पंडवानी की प्रस्तुति देंगी, जबकि पद्मश्री अनुज शर्मा लोक कला एवं संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। वहीं पद्मश्री डॉ. भारती बंधु कबीर भजनों की प्रस्तुति देंगे। रायगढ़ घराने की गौरवशाली कथक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पद्मश्री रामलाल बरेठ के निर्देशन में भूपेंद्र बरेठ एवं समूह कथक की प्रस्तुति देंगे। समापन अवसर पर पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की विशेष संगीत संध्या समारोह का प्रमुख आकर्षण होगी। इसके अलावा पद्म भूषण सम्मानित अभिनेत्री एवं नृत्यांगना शोभना के शिष्यगण कलापर्णा नृत्य समूह भरतनाट्यम प्रस्तुत करेंगे।

*हास्य-व्यंग्य और कविता से सजेगी काव्य संध्या*

चक्रधर समारोह में संगीत और नृत्य के साथ कविता और हास्य-व्यंग्य का रंग भी देखने को मिलेगा। 19 सितंबर की शाम पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य ख्यात कवियों की काव्य संध्या आयोजित होगी। अपने चुटीले अंदाज, हास्य-व्यंग्य और प्रभावशाली रचनाओं के लिए चर्चित कवि मंच से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। काव्य संध्या समारोह की सांस्कृतिक विविधता में साहित्यिक रंग जोड़ते हुए दर्शकों के लिए एक अलग और खास आकर्षण बनेगी।

*रायगढ़ और छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को मिलेगा प्रमुख मंच*

चक्रधर समारोह की एक खास विशेषता इस बार स्थानीय और छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति को दिया गया विशेष स्थान है। रायगढ़ घराने की कथक परंपरा के साथ डॉ. दीपिका सरकार, विभूति शर्मा, वासंती वैष्णव एवं ग्रुप और नृत्यांजलि जैसी स्थानीय प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुतियां देंगी। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को भी मंच पर व्यापक स्थान मिलेगा। भूपेंद्र साहू छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, पायल साहू लोक कला और तरुणा साहू पंडवानी की प्रस्तुति देंगी। इसी क्रम में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की प्रस्तुति, इंडियन आइडल फेम अमित साना का गायन तथा बस्तर अकैडमी ऑफ डांस, आर्ट्स एंड लिटरेचर के ‘बादल’ समूह द्वारा गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ की विविध सांस्कृतिक विरासत को सामने रखेगी।

*शास्त्रीय नृत्य की विविध विधाओं का होगा संगम*

समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कलाकार कथक, भरतनाट्यम, ओड़िसी, कुचिपुड़ी, मणिपुरी और कथकली जैसी शास्त्रीय नृत्य विधाओं की प्रस्तुतियां देंगे। गुरु कोट्टक्कल नंदकुमारन नायर कथकली, रीला होता एवं अन्य कलाकार ओड़िसी, मऊमाला नायक और अन्य कलाकार कथक तथा प्रो. डॉ. लवली शर्मा सितार वादन की प्रस्तुति देंगी। इसके साथ तबला, संतूर और पखावज वादन सहित विभिन्न वाद्य विधाओं की प्रस्तुतियां भी समारोह की संगीत यात्रा को समृद्ध करेंगी।

*16-17 सितंबर को कुश्ती, 20-21 को कबड्डी का रोमांच*

चक्रधर समारोह को केवल कला और संगीत तक सीमित नहीं रखा गया है। लोक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समारोह के समानांतर खेल आयोजन भी होंगे। 16 एवं 17 सितंबर को पारंपरिक अखाड़े में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य और अंतरराज्यीय स्तर के पहलवान हिस्सा लेंगे। वहीं 20 एवं 21 सितंबर को कबड्डी चैंपियनशिप में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों और प्रतिष्ठित टीमों के बीच मुकाबले होंगे।

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि*

10 दिवसीय समारोह का समापन 23 सितंबर को भव्य समारोह के साथ होगा। समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की विशेष संगीत संध्या समारोह का प्रमुख आकर्षण होगी।

*व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने कसी कमर*

समारोह में देशभर से आने वाले कलाकारों के साथ समन्वय के लिए जिला प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों को लाइजनिंग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। दर्शकों और कला प्रेमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, साउंड एवं लाइट, यातायात और पार्किंग सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी ने नागरिकों, कला मर्मज्ञों, खेल प्रेमियों और मीडिया प्रतिनिधियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

*दिनवार कार्यक्रम: हर शाम कला के अलग रंग*

*14 सितम्बरः* श्री वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों की गणेश वंदना, पद्मश्री डॉ. उषा बारले की पंडवानी और पद्मश्री अनुज शर्मा की लोक कला एवं संगीत की प्रस्तुति होगी।

*15 सितम्बर:* सुश्री अनुष्का सुल्तानिया का कथक, स्टार्क सोसाइटी बाड़मेर का राजस्थानी फोक, टी. लक्ष्मी रेड्डी का कुचिपुड़ी, निशित गंगानी का तबला वादन, तरुणा साहू एवं ग्रुप की पंडवानी एवं माधवरस बैंड का भजन गायन होगा। 

*16 सितम्बर:* भूपेंद्र साहू का छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, मौमाला नायक तथा यास्मीन सिंह एवं ग्रुप का कथक, पायल साहू एवं ग्रुप द्वारा लोक कला एवं डॉ. दीपिका सरकार भरतनाट्यम पर प्रस्तुति देंगी।

*17 सितम्बर:* शिव शक्ति कला संस्थान का कथक, जाह्नवी बेहरा का ओड़िसी, शिवरंजनी हरीश का भरतनाट्यम, मधुमिता रॉय मिश्रा का कथक, कलापर्णा नृत्य समूह का भरतनाट्यम और ‘बादल-बस्तर’ समूह की गीत एवं नृत्य प्रस्तुति होगी।

*18 सितम्बर:* श्वेता नायक एवं ग्रुप का कुचिपुड़ी, डॉ. मंजू इलंगबम का मणिपुरी, पद्मश्री डॉ. भारती बंधु के कबीर भजन और अनुराग शर्मा का लोक संगीत कार्यक्रम होगा।

*19 सितम्बर:*  रीला होता और गौरीशंकर दाश की ओड़िसी प्रस्तुति के बाद काव्य संध्या का आयोजन होगा। जिसमें पद्मश्री सम्मानित श्री सुरेंद्र शर्मा (दिल्ली) हास्य रस से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। डॉ. प्रवीण शुक्ला (दिल्ली) हास्य-व्यंग्य, श्रीमती कविता तिवारी (लखनऊ) वीर रस, श्रीमती शशि सुरेंद्र दुबे (रायपुर) हास्य काव्य, श्री दिनेश दिग्गज (उज्जैन) हास्य काव्य, श्री अमन अक्षर (इंदौर) गीत तथा श्री किशोर तिवारी (भिलाई) अखिल भारतीय गीतों की प्रस्तुति देंगे।


*20 सितम्बर:* बी. साहू का गोटीपुआ, खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुति, पद्मश्री रामलाल बरेठ के निर्देशन में भूपेंद्र बरेठ एवं समूह का कथक और इंडियन आइडल फेम अमित साना का गायन होगा।

*21 सितम्बर:* संस्कार कला संघ की नृत्य नाटिका, नृत्यांजलि का बनारस घराने का कथक, सोनू गुप्ता एवं ग्रुप का लोक संगीत, वासंती वैष्णव एवं ग्रुप का कथक, रुद्रशंकर मिश्रा का बनारस घराने का कथक तथा ‘त्रिवेणी संगम’ द्वारा संतूर-पखावज-तबला वादन होगा।

*22 सितम्बर:* दीक्षा रथ की ओड़िसी, गुरु कोट्टक्कल नंदकुमारन नायर का कथकली, प्रो. डॉ. लवली शर्मा का सितार वादन, लहरगंगा पुनरिक साहू का लोक संगीत, और राकेश शर्मा का सूफी गायन होगा।

*23 सितम्बर:*  समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह का प्रमुख आकर्षण पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की विशेष संगीत संध्या होगी।

*चक्रधर समारोह:* 2026 इस तरह रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, शास्त्रीय कला की विविध परंपराओं और महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को एक साथ मंच प्रदान करेगा। दस दिनों तक देशभर के कलाकारों की प्रस्तुतियों से रायगढ़ में कला और संस्कृति का उत्सव सजेगा।

और भी

ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त ,भूखंडों की खरीदी-बिक्री पर रोक, अवैध कॉलोनी विकास के मामले में दांडिक कार्रवाई की तैयारी

रायगढ़, 9 सितम्बर 2026/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित भूमि के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर जिला प्रशासन ने ग्राम बड़े अतरमुड़ा स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी के विकासकर्ता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर की गई जांच में ईडब्ल्यूएस भूमि के संबंध में नियमों का पालन नहीं किए जाने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति सामने आने पर कॉलोनी विकासकर्ता श्री अभिषेक अग्रवाल का कॉलोनी रजिस्ट्रीकरण निरस्त कर दिया गया है। साथ ही कॉलोनी के भूखंडों के क्रय-विक्रय पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है। 
            एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान कॉलोनी विकासकर्ता से ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित 15 प्रतिशत भूमि के संबंध में दस्तावेज सहित स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब में विकासकर्ता द्वारा ग्राम नवापाली, तहसील पुसौर स्थित भूमि को ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित बताया गया। जांच में पाया गया कि उक्त भूमि वर्तमान राजस्व अभिलेखों में विकासकर्ता के नाम पर कृषि भूमि के रूप में दर्ज है तथा इसे सक्षम प्राधिकारी को हस्तांतरित किए जाने संबंधी आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। वहीं, ग्रीन पार्क कॉलोनी से संबंधित ईडब्ल्यूएस भूमि निर्धारित क्षेत्र की सीमा में भी नहीं पाई गई।

*नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने लिया कड़ा निर्णय*

जांच में सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कॉलोनी विकासकर्ता को जारी कॉलोनी रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। इसके साथ ही ग्राम बड़े अतरमुड़ा स्थित खसरा नंबर 198/5, रकबा 1.978 हेक्टेयर पर विकसित ग्रीन पार्क कॉलोनी के भूखंडों के क्रय-विक्रय पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है। प्रशासन की कार्रवाई से कॉलोनी में नए भूखंडों के अंतरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू हो गया है।

*अब तक हुए भूखंडों के अंतरण की भी होगी जांच*

मामले में तहसीलदार रायगढ़ को कॉलोनी विकासकर्ता द्वारा अब तक किए गए अंतरणों की जांच कर एक माह के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित कॉलोनी विकासकर्ता के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के तहत दांडिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कॉलोनी विकास के लिए निर्धारित वैधानिक प्रावधानों और ईडब्ल्यूएस भूमि से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*वर्ष 2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों की होगी पड़ताल*

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में वर्ष 2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस भूमि से जुड़े प्रावधानों की व्यापक जांच की जा रही है। इसमें आरक्षित भूमि की स्थिति, नामांतरण, मौके पर उपलब्धता, उपयोग तथा संबंधित भूखंडों के क्रय-विक्रय की स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कालोनाइजर के विरूद्ध कालोनाइजर के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

और भी

जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक

रायगढ़, 8 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। जिले में अभियान का व्यापक एवं सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
            बैठक में प्रभारी मंत्री श्री नेताम ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लेने का अभियान है। अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के साथ ही जनभागीदारी आधारित सेवा गतिविधियों को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
            अभियान के अंतर्गत राज्य से लेकर जिला, विकासखंड, ग्राम एवं वार्ड स्तर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। वहीं 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक बच्चों एवं युवाओं की भागीदारी से विकसित भारत की संकल्पना पर भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक सहित विविध रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नमो सेवा गाथा के अंतर्गत 25 वर्षों की सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं समाज में आए सकारात्मक बदलावों पर आधारित सरल एवं भावनात्मक नाट्य प्रस्तुतियां विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘आंगन का मिलन’ के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण, सामुदायिक सेवा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान अवधि में सकारात्मक परिवर्तन और जनकल्याण से जुड़ी ‘कहानी बदलाव की’ के माध्यम से शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के प्रेरक अनुभवों और सफलता की कहानियों को भी साझा किया जाएगा।
           अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, ‘सेवा मेरा योगदान’, सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार जैसे विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाकर शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से जोड़ना है। प्रभारी मंत्री श्री नेताम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अभी से अपनी गतिविधियों की स्पष्ट, व्यवस्थित एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें। प्रत्येक विभाग अपने क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर अभियान के दौरान अधिकतम नागरिकों तक पहुंच सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रभावी जनजागरूकता, व्यापक सूचना प्रसार और स्थानीय स्तर पर सतत संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण है।
           अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, एक गांव गोद लेकर सेवा गतिविधियां, योग एवं ध्यान सत्र, प्लास्टिक मुक्त अभियान, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग, कैरियर काउंसलिंग, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता, अंगदान संकल्प, नशामुक्ति जागरूकता, पोषण, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, जल स्रोतों की सफाई, कचरा पृथक्करण एवं कंपोस्टिंग, साइबर सुरक्षा, फिट इंडिया, वीरगाथा एवं सैनिकों का सम्मान, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन, वोकल फॉर लोकल तथा सहकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता जैसे सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। अभियान की गतिविधियों की नियमित निगरानी एवं रिपोर्टिंग की जाएगी। प्रत्येक जिले में आयोजित कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो और प्रेरक अनुभवों का व्यवस्थित संकलन किया जाएगा तथा सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए अभियान की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उत्कृष्ट एवं प्रभावी गतिविधियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
            बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को गंभीरता से लेते हुए मिशन मोड में कार्य करने तथा प्रत्येक गतिविधि का व्यवस्थित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से गतिविधियों के फोटो, वीडियो एवं जनजीवन में आए सकारात्मक बदलावों से जुड़ी वास्तविक प्रेरक कहानियों का नियमित संकलन कर साझा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, श्री अरुणधर दीवान, श्री विकास केडिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

और भी

ट्रेन में चार माह पहले हुई पहचान, जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को ले गया युवक; कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बालिका को सकुशल बरामद किया

रायगढ़, 8 सितंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस ने नाबालिक बालिका के गुम मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए बालिका को सकुशल दस्तयाब कर बालिका को भाग ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर  अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

           जानकारी के मुताबिक दिनांक 07/09/2026 को थाना कोतरारोड़ में स्थानीय महिला द्वारा उसकी बालिका (16.11 माह) के दिनांक 4 सितंबर को सुबह बिना बताए घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट कराई । परिजनों द्वारा बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भाग ले जाने की शंका जताए जिस पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 325/2026 धारा 137(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

          नाबालिग बालिका के गुम रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा मामले की विवेचना की गई । बालिका के परिजनों और सहेलियों से पूछताछ और बालिका के सोशल मीडिया अकाउंट्स को चेक किया गया जिसमें बालिका के कोरबा जिले के अनूप साह के संपर्क में आने की जानकारी मिली । कोतरारोड़ पुलिस संदेही अनूप साह के संबंध में जानकारी लेने पर संदेही के आज किरोड़ीमल क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली, तत्काल संदेही को किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में पकड़ा गया जिसके साथ गुम बालिका भी मिली । बालिका को महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर बालिका बताई की करीब चार माह पहले चांपा से रायगढ़ आते समय ट्रेन में अनूप साह निवासी कोरबा से जान परिचय हुआ था । दोनों एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करते थे । रक्षाबंधन के त्यौहार के समय बालिका का उसके मां के साथ कुछ कहा सुनी हुआ था जिसकी बात उसने अनूप साह को बताई । अनूप उसे कोरबा में जन्माष्टमी मेला देखने आने के बहाने बुलाया और बालिका को चांपा तक लेने गया और कोरबा ले आया । इस दौरान बालिका के साथ होटल में शारीरिक संबंध बनाया । इसके बाद दोनों ट्रेन से डोंगरगढ़ गए और वहां एक-दो दिन जन्माष्टमी मेले में घूमे फिर डोंगरगढ़ से ट्रेन से वापस रायगढ़ आए थे जिन्हें कोतरारोड़ पुलिस ने पकड़ा । *आरोपी अनूप साह  पिता देवानंद शाह उम्र 23 साल निवासी पुरानी बस्ती धनवार पर वार्ड नंबर 4 थाना सिटी कोतवाली जिला कोरबा* के विरुद्ध धारा 64(2)(m) BNS 6 पाक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई । आरोपी को गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचना दी गई है । 

           एसएसपी श्री शशि मोहन के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन सुपरविजन पर कार्यवाही में निरीक्षक शील आदित्य सिंह, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक बाबूलाल और आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय की अहम भूमिका रही है ।

और भी

कीटनाशक विक्रय केंद्रों पर कृषि विभाग की सख्ती, 3 केंद्रों पर प्रतिबंध; संदिग्ध और मिसब्रांडेड सामग्री जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 08 सितंबर 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले के किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक रासायनिक कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा कीटनाशक विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव ने विभागीय टीम के साथ जिले के विभिन्न कीटनाशक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर तीन विक्रय केंद्रों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कीटनाशक सामग्री जब्त की गई और विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया।
निरीक्षण के दौरान मेसर्स उन्नत कृषि सेवा केंद्र, भटगांव में अवसान तिथि समाप्त हो चुके कीटनाशकों का प्रदर्शन, भंडारण एवं वितरण किया जाना पाया गया। साथ ही प्रतिष्ठान द्वारा बिना वैध लाइसेंस के कीटनाशकों का विक्रय किए जाने की भी जानकारी मिली। इस पर विभागीय टीम द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार मेसर्स उमा कृषि केंद्र, जमगहन के निरीक्षण में कीटनाशी अधिनियम, 1968 एवं संबंधित नियमों के प्रावधानों का पालन किए बिना व्यवसाय संचालित किया जाना पाया गया। विभागीय टीम ने संबंधित कीटनाशक सामग्री को जब्त करते हुए प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया है।
वहीं, मेसर्स पुष्पराज केशरवानी के भटगांव स्थित विक्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान तीन कंपनियों की मिसब्रांडेड कीटनाशक सामग्री पाई गई। विभाग द्वारा उक्त सामग्री को जब्त कर उसके विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। संबंधित कंपनियों यूनाइटेड पेस्टिसाइड रायपुर प्रा. लिमि., इन्सेक्टिसाइड (इंडिया) लिमि. एवं शनमुखा एग्रिटेक लिमि. के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रकरण वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।

*जिले में अब तक 46 विक्रय केंद्रों का निरीक्षण*

कृषि विभाग द्वारा जिले में कीटनाशक विक्रय केंद्रों की सतत जांच एवं निगरानी की जा रही है। अब तक जिले के कुल 46 विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 22 विक्रय केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं 11 लाइसेंस निरस्त किए गए हैं तथा 9 कृषि केंद्रों पर कीटनाशक विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।
उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव ने जिले के किसानों से अपील की है कि रासायनिक कीटनाशक खरीदते समय उत्पाद की अवसान तिथि अर्थात एक्सपायरी डेट का अनिवार्य रूप से परीक्षण करें। उन्होंने किसानों से केवल अधिकृत एवं वैध लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही कीटनाशक खरीदने की अपील की है, ताकि गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों का उपयोग सुनिश्चित हो सके।
औचक निरीक्षण के दौरान कीटनाशी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, मायाशंकर जोल्हे एवं बीटीएम प्रकाश कुमार थवाईत उपस्थित रहे।

और भी

खरसिया के बाल मंदिर स्कूल में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, डीएमएफ से 26.50 लाख रुपये स्वीकृत

रायगढ़, 8 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मार्गदर्शन में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। रायगढ़ जिले में भी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) द्वारा खरसिया के बाल मंदिर स्कूल में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए 26 लाख 50 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
            जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की 11 मई 2026 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के परिपालन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के उच्च प्राथमिकता प्राप्त शिक्षा सेक्टर अंतर्गत उक्त राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि से नगर पंचायत खरसिया के वार्ड क्रमांक 11 स्थित बाल मंदिर स्कूल में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य का क्रियान्वयन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा किया जाएगा। स्वीकृत कार्य को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप 210 दिनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
            अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के निर्माण से बाल मंदिर स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त कक्ष व्यवस्था सुनिश्चित होने के साथ ही शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने में सहायता मिलेगी। प्रशासकीय स्वीकृति आदेश में कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कार्य एजेंसी को निर्धारित नियमों और मापदंडों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वीकृत राशि का उपयोग केवल निर्धारित निर्माण कार्य के लिए सुनिश्चित करते हुए कार्य को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने कहा गया है।

और भी

श्रमिक पंजीयन व ई-केवाईसी में तेजी के निर्देश, मोबाइल कैम्प में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे सीएससी संचालक

रायगढ़, 8 सितम्बर 2026/ श्रमिक पंजीयन कार्ड के अपडेशन एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने जिले के सभी कार्यशील वीएलई/सीएससी संचालकों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के साथ ही प्रत्येक संचालक को प्रतिदिन आवंटित लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
            बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए क्लस्टरवार लक्ष्य निर्धारित कर संबंधित वीएलई/सीएससी संचालकों को सौंपे गए। एडीएम ने कहा कि श्रमिक पंजीयन कार्ड के अपडेशन और ई-केवाईसी के कार्य में अपेक्षित गति लाई जाए तथा प्रतिदिन की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के लिए सभी संबंधित संचालक पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
            श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल कैम्प भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैम्पों के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन, पंजीयन कार्ड अपडेशन एवं ई-केवाईसी संबंधी कार्य मौके पर ही किए जा रहे हैं। एडीएम ने सभी वीएलई/सीएससी संचालकों को मोबाइल कैम्प में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर निर्धारित कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रमिकों को अपने पंजीयन एवं ई-केवाईसी के लिए दूर जाने या अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। समीक्षा बैठक में असंगठित श्रमिकों के पंजीयन की प्रक्रिया तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता और लाभ के संबंध में भी सीएससी संचालकों को आवश्यक जानकारी दी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक पात्र श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करते हुए उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ा जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाई जाए।
            एडीएम ने कहा कि श्रमिकों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंजीयन एवं ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सुगम और समयबद्ध बनाना जरूरी है। उन्होंने सभी सीएससी संचालकों से कहा कि वे अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन कार्य करें और प्रगति में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र श्रमिक पंजीयन या ई-केवाईसी की प्रक्रिया के अभाव में शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं सीएससी संचालक आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पंजीयन, अपडेशन और ई-केवाईसी का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

और भी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सख्त, अधिकारियों को गंभीरता और संवेदनशीलता से त्वरित निराकरण के निर्देश

रायगढ़, 8 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने एल-1, एल-2 एवं एल-3 स्तर पर लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*सर्वाधिक लंबित प्रकरण वाले विभागों की हुई विशेष समीक्षा*

कलेक्टर ने सर्वाधिक प्रकरण लंबित रखने वाले विभागों की विशेष समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का बारीकी से परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में प्रकरणों के निराकरण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सभी विभाग नियमित रूप से लंबित आवेदनों की समीक्षा कर समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित करें।

*विभागवार प्रकरणों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश*

बैठक में कृषि विभाग के अंतर्गत खाद एवं कृषि यंत्रों से संबंधित प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। पंचायत विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी तरह राजस्व विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने उनके प्राथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

*नोडल अधिकारी नियुक्त कर प्रकरणों के निराकरण में लाएं तेजी*

कलेक्टर ने जल संसाधन सहित ऐसे विभागों, जिनके विभिन्न कार्यालय संचालित हैं, वहां मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों के बेहतर समन्वय एवं सतत मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी स्पष्ट होने से लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी और आवेदकों को समय पर राहत मिल सकेगी। आबकारी विभाग के अंतर्गत अवैध शराब सहित विभिन्न विषयों से संबंधित प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए भी कलेक्टर ने संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित प्रकरणों की अद्यतन जानकारी एवं आवश्यक प्रतिवेदन तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

*आमजनों की समस्याओं के निराकरण में न हो लापरवाही*

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आवेदनों को केवल शासकीय प्रक्रिया के रूप में न लें, बल्कि आमजनों की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि पात्र एवं वास्तविक समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं 45 विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

*उत्तरदायी जनसेवा के लिये समर्पित सीएम हेल्पलाइन 1076*

उल्लेखनीय है कि सीएम हेल्पलाइन 1076 छत्तीसगढ़ शासन की एक नागरिक केंद्रित शिकायत निवारण प्रणाली है। यह प्रणाली नागरिकों को सरल तरीकों से अपनी शिकायत दर्ज करने तथा उन शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी ढंग से निराकरण प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। यह प्रणाली नागरिकों की शिकायत के पंजीयन, शिकायत की स्थिति जानने तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण की कार्यवाही हेतु सरल एवं सुगम माध्यम उपलब्ध कराती है। नागरिक टोल फ्री हेल्पलाइन, कॉलबैक सुविधा, ओटीपी आधारित पोर्टल लॉगिन तथा व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस प्रणाली का उद्देश्य नागरिकों को शिकायत की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रदान करना, समय बद्ध निवारण तथा शिकायत निवारण हेतु प्रत्येक प्रशासनिक स्तर पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

और भी

गश्त के दौरान अवैध स्क्रैप से लदा माजदा पकड़ा, 4.5 टन लोहा-टीन सहित 15.50 लाख की संपत्ति जब्त; घरघोड़ा पुलिस की “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई

             *8 सितंबर, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध कबाड़ परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध रूप से परिवहन किए जा रहे स्क्रैप से लदे माजदा को पकड़कर करीब 4.5 टन लोहा-टीन का स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये, तथा परिवहन में प्रयुक्त माजदा क्रमांक CG-04-QK-3542, कीमत करीब 15 लाख रुपये, कुल 15.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

         जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बाईपास रोड, घरघोड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान टाटा 1109 माजदा क्रमांक CG-04-QK-3542 को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन को तेजी से भगाने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

        वाहन की जांच करने पर उसके पीछे डाले में बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड मिला। पूछताछ के दौरान चालक पुरुषोत्तम एक्का (42 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 07, इंदिरानगर रायगढ़ वाहन एवं स्क्रैप से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने में टालमटोल करता रहा। वाहन को थाना लाकर चालक को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

         पुलिस द्वारा संदेही चालक से पूछताछ तथा मुखबिर सूचना के आधार पर जानकारी जुटाई गई, जिसमें स्क्रैप के अवैध परिवहन कर बिक्री के उद्देश्य से ले जाए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने वाहन में लोड 4.5 टन लोहा-टीन स्क्रैप, कीमत करीब 1.50 लाख रुपये, तथा परिवहन में प्रयुक्त माजदा, कीमत करीब 15 लाख रुपये, कुल 15.50 लाख रुपये की संपत्ति विधिवत जब्त की।

         मामले में आरोपी पुरुषोत्तम एक्का के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में धारा 35(क-ङ) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक खेजराज पटेल एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और भी

स्कूल की दीवार फांदकर घुसे 6-7 बाहरी लड़के, कक्षा 9वीं के छात्र से मारपीट और चाकू जैसे हथियार से हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा

        *रायगढ़, 8 सिंतबर* ।  आज दिनांक 07/09/2026 को दोपहर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चक्रधरनगर में स्कूल के लंच ब्रेक के समय 6-7 बाहरी लड़के स्कूल की दीवार को फांदकर स्कूल अंदर प्रवेश किये और कक्षा 9वी के छात्र (16 वर्ष) को कक्षा से बाहर बुलाये । इतने में दो लड़कों ने छात्र पर चाकू जैसे हथियार से हमला कर वहां से भाग निकले । छात्र के कमर से नीचे चोट आयी है  । स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज से छात्र पर हमला करने वाले दोनों लड़कों की पहचान स्पष्ट कर दोनों को पकड़ा गया है जिससे पूछताछ में उनके साथ मारपीट के लिए साथ आये एक और लड़के को पकड़ा गया है । देर शाम तक तीन आरोपित पकड़े गये हैं, तीनों नबालिग हैं ।

           तीन नबालिगों ने छात्र के साथ मारपीट करने के अपराध को स्वीकार किया है । प्रारंभिक पूछताछ में घायल छात्र के साथ इनकी पूर्व मित्रता और कुछ पहले झगड़ा विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है । घटना में घायल हुए छात्र की स्थिति सामान्य है फिलहाल उसका जिला अस्पताल रायगढ़ में ईलाज जारी है। अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है ।

          घटना को लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के आवेदन पर से चक्रधरनगर पुलिस मामले में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

और भी

स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाने और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने तलब कर दी कड़ी समझाइश, भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने पर कार्रवाई की चेतावनी

     *रायगढ़, 8 सिंतबर* । धरमजयगढ़ क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व स्कूल से घर जा रही छात्राओं के सामने एक युवक द्वारा अश्लील गाना गाते हुए वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करने का मामला सामने आया। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की जानकारी मिलने पर श्री सिद्दांत तिवारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक को तलब किया।

                धरमजयगढ़ पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर वीडियो बनाने वाले युवक जयदेव मंडल (25 वर्ष), पिता समरेत मंडल, निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी को बुलाकर वीडियो के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपने मोबाइल से उक्त वीडियो बनाना स्वीकार किया।

           एसडीओपी श्री सिद्दांत तिवारी ने युवक को सोशल मीडिया के जिम्मेदाराना उपयोग की समझाइश देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं छात्राओं को असहज करने वाले अशोभनीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना उचित नहीं है। पुलिस की समझाइश पर युवक ने अपने कृत्य पर माफी मांगी और भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं करना बताया । 

             एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी ने युवक को समझाइश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक, जिम्मेदार और कानून के दायरे में रहकर किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाने, अश्लीलता फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट करने से बचना चाहिए।

          *“रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी की जा रही है।“* सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अशोभनीय अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियां सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

और भी

शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी का खुलासा, आदतन बदमाश समेत दो गिरफ्तार; 4.50 लाख की संपत्ति बरामद

      *रायगढ़ 7 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जूटमिल पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से चोरी की गई 4 एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जूटमिल क्षेत्र से करीब एक-दो माह पूर्व चोरी की गई HF Deluxe और Dream Yuga मोटरसाइकिल की चोरी करना भी स्वीकार किया। पुलिस द्वारा दोनों मोटरसाइकिलों को पूर्व में अलग-अलग स्थानों से लावारिस हालत में बरामद किया जा चुका था।

     आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना जूटमिल के तीन अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने करीब 4.50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की है।

*शोरूम यार्ड में घुसकर अलग-अलग दिनों में चुराईं 4 स्कूटी*

     जानकारी के अनुसार, 14 से 17 अगस्त 2026 के बीच मिट्ठुमुड़ा स्थित शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से चार एक्टिवा स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट 20 अगस्त को थाना जूटमिल में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 461/2026, धारा 303(2) बीएनएस* के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

              अपराध विवेचना दरम्यान थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत को मुखबीर से  सूचना मिला कि आरोपियों के पास चोरी की स्कूटी रखी हुई है । पूछताछ में मार्शल यादव ने अपने साथी सुनील सारथी के साथ शोरूम यार्ड में चोरी के इरादे से घुसना स्वीकार किया। आरोपी के अनुसार यार्ड में नई स्कूटियों की कतार लगी थी और कई वाहनों में चाबी लगी हुई थी। दोनों ने अलग-अलग दिनों में चार स्कूटियां चोरी कीं और उन्हें सुनील सारथी के घर के नीचे नगर निगम कॉलोनी में छिपाकर रखा था। दोनों आरोपी चोरी के वाहनों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चारों चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद कर लीं।

*पुरानी चोरी भी खुली, दो बाइक पहले ही हो चुकी थीं बरामद*
             पूछताछ में आरोपी मार्शल यादव ने करीब दो माह पूर्व HF Deluxe मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया। बाइक चोरी करने के बाद पेट्रोल खत्म होने पर आरोपी ने उसे पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास छोड़ दिया था। जूटमिल पुलिस ने बाइक को लावारिस हालत में बरामद कर लिया था। इस संबंध में *थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 374/2026, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज* है।

               इसी तरह आरोपी ने करीब एक माह पूर्व गांधीनगर-काशीराम चौक से Dream Yuga मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AB-8156 चोरी करना भी स्वीकार किया। बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर उसे कोड़ातराई के पास छोड़ दिया गया था, जिसे पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया था। इस मामले में *थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 439/2026, धारा 303(2) बीएनएस* के तहत अपराध दर्ज है।

*चक्रधरनगर और कोतवाली क्षेत्र में भी चोरी की जानकारी*

                पूछताछ के दौरान आरोपी मार्शल यादव ने चक्रधरनगर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में भी कई स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना बताया है। पुलिस इन वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

                 *आरोपी मार्शल यादव आदतन बदमाश है, कई बार पुलिस उसे बाइक चोरी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है,  पिछले माह ही चक्रधरनगर पुलिस द्वारा उसे छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र में स्कूटी चोरी के मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था।*

*गिरफ्तार आरोपी*
1. मार्शल यादव पिता धनसिंह यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी मिट्ठुमुड़ा, गांधी नगर, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।
2. सुनील सारथी उर्फ चद्दर पिता रामलाल सारथी, उम्र 34 वर्ष, निवासी भजनडीपा, नगर निगम कॉलोनी, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।

और भी