ताजा खबरें


बड़ी खबर

पानी के छींटे की मामूली बात पर युवक पर पिस्टलनुमा एयरगन से दो बार किया फायर, वारदात के बाद रायगढ़ से ग्वालियर भागा आरोपी रेलवे स्टेशन पर दबोचा गया

     *रायगढ़, 03 सितंबर 2026*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने मामूली विवाद में युवक पर पिस्टलनुमा एयरगन से फायर कर फरार हुए आरोपी हरसवरन सिंह घोतड़ा को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया है। आरोपी को पकड़ने में साइबर टीम की तकनीकी पतासाजी और जीआरपी ग्वालियर के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*ये है पूरा मामला*

    दिनांक 29 अगस्त 2026 की रात कोतरारोड क्षेत्र में सड़क पर पानी के छींटे पड़ने की मामूली बात को लेकर आरोपी का खुशहाल अग्रवाल से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पिस्टलनुमा हथियार से खुशहाल के सिर को निशाना बनाकर दो बार फायर किया। खुशहाल के नीचे बैठ जाने से वह फायर की चपेट में आने से बच गया।
      घटना के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल के पास से पिस्टलनुमा हथियार बरामद किया, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया । घटनास्थल से जप्त मोटरसाइकिल और गवाहों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान हरसवरन सिंह घोतड़ा निवासी जालंधर पंजाब, वर्तमान पता ग्राम तेंदूडिपा, कलमी, रायगढ़ के रूप में की है। आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया था ।

*आरोपी को भगाने में साले ने की थी मदद*

       अपराध विवेचना में सामने आया कि घटना के बाद आरोपी हरसवरन सिंह घोतड़ा को फरार कराने में उसके साले *बुधराम चौहान उर्फ छोटू, निवासी रेलवे बंगलापारा रायगढ़* ने सहयोग किया था। आरोपी से मोबाइल पर बातचीत करने के बाद बुधराम उसे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AT 6257 से भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन तक छोड़ने गया था। अपराध में संलिप्तता जाने पर *सहआरोपी- बुधराम चौहान उर्फ छोटू पिता स्वर्गीय हरिलाल चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी रेलवे बांग्ला पारा वार्ड नंबर 39 थाना सिटी कोतवाली रायगढ़* को गिरफ्तार कर आरोपी से उसका अपराध में प्रयुक्त मोबाइल और मोटरसाइकिल को जप्त कर रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया है ।  जहां से आरोपी हरसवरन ग्वालियर भाग गया था।

      आरोपी बुधराम चौहान से पूछताछ में फरार आरोपी हरसवरन के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर उसकी तलाश आगे बढ़ाई गई।

*साइबर टीम ने ग्वालियर तक पीछा कर आरोपी को पकड़ा*

       घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना की टीम को फरार आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। साइबर टीम ने उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई।

     पुलिस टीम लगातार आरोपी का पीछा करते हुए ग्वालियर पहुंची। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास जीआरपी ग्वालियर की मदद से *आरोपी- हरसवरन सिंह घोतड़ा पिता सुरेन्द्र मोहन सिंह, उम्र 44 वर्ष निवासी — हाउस नं. 23-ए, ईशरपुरी कॉलोनी, जालंधर, पोस्ट मिठापुर, थाना डिवीजन नं. 07, जिला जालंधर (पंजाब)* को पकड़ लिया गया।
             आरोपी को रायगढ़ लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि घटना में प्रयुक्त एयरगन को ऑनलाइन खरीदा था। अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध होने के कारण पुलिस द्वारा प्रार्थी से आरोपी की पहचान कार्यवाही भी कराई गई।
            आरोपी के मेमोरेण्डम कथन पर बुधराम से बातचीत में प्रयुक्त विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल जप्त किया गया है। 

*पुलिस टीम की भूमिका*

         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा साइबर डीएसपी श्री शिखर मरावी के पर्यवेक्षण में थाना साइबर एवं थाना कोतवाली की टीम ने फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
          इस कार्रवाई में थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, थाना प्रभारी कोतवाली अमित सिंह, एएसआई नंद कुमार सारथी, आरक्षक महेश पंडा, संतराम केंवट सहित थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और भी

रायगढ़ में त्योहार के बीच गुंडागर्दी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू-डंडे से जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद कर सभी को भेजा जेल

     *रायगढ़, 2 सितंबर* । रायगढ़ पुलिस ने शहर के बदमाशों को साफ संदेश दे दिया है—अपराध करोगे तो कार्रवाई तय है। एक दिन पहले ही शहर के बदमाशों को थाने में बुलाकर अपराध से दूर रहने की समझाइश दी गई थी और इसके अगले ही दिन पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने वाले 6 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से चाकू, लोहे का पंच, पत्थर और साइकिल की चैन बरामद हुई है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    विदित हो कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस त्योहार के दौरान शहर की शांति व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में 01 सितंबर को नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा एवं श्री राहुल उईके ने शहर के बदमाशों को थाना चक्रधरनगर परिसर में हाजिर कराकर सख्त समझाइश दी थी कि अपराध और विवाद से दूर रहें। पुलिस की इस चेतावनी के बीच ही कोतवाली क्षेत्र में हुई हिंसक घटना पर पुलिस ने बिना समय गंवाए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर दी।

*मारपीट का मामला : बापूनगर में युवक को रास्ते में घेरकर किया गया हमला*
       
        30 अगस्त की रात मारपीट को लेकर बापूनगर रायगढ में रहने वाली प्रार्थिया सुषमा दीप पति राजेन्द्र दीप उम्र 40 साल रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 30.08.2026 के रात करीब 01.30 बजे लडका पालेश्वर दीप गुटखा खाने जा रहा हूँ कह कर घर से निकला था हनुमान मंदिर के आगे बापूनगर रायगढ़ के पास पुरानी रंजिश को लेकर बापूनगर रायगढ का कृष्णा डोगरे एवं उसके साथियों ने गाली गालौज कर लाठ, डंडा चाकू से मारपीट किये है । हमले में पालेश्वर के सिर, माथे, पेट, दाहिने हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया। थाना कोतवाली आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 477/2026 धारा 296, 351 (3) 115(2) बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

*फरार थे सभी आरोपी, पुलिस ने शुरू कर दी ताबड़तोड़ दबिश*

      घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने पुलिस टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और एक-एक कर छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

      जांच के दौरान आहत की मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के कथनों से सामने आया कि हमला महज मारपीट नहीं बल्कि जान से मारने की नीयत से किया गया था। इसके बाद प्रकरण में हत्या के प्रयास और बलवा की गंभीर धाराएं 109(1), 190, 191(2) एवं 191(3) बीएनएस बढ़ाई गईं।

         पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल करना बताया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने— आरोपी सेवक साण्डे से स्टील का चाकू, आरोपी देवेन्द्र कन्द्र से लोहे का पंच, आरोपी सोहन साण्डे से पत्थर का टुकड़ा और आरोपी अलिस साण्डे से पुरानी साइकिल की चैन बरामद की।

      गिरफ्तार आरोपियों में कृणामुखी उर्फ गिदुमुखी (19), सेवक साण्डे (23), देवेन्द्र कन्द्र (24), सोहन साण्डे (20), सादिन महानंद (20) और अलिस साण्डे (21) सभी निवासी बापूनगर रायगढ़ शामिल हैं।

       सभी आरोपियों को 01 सितंबर की शाम से देर रात तक गिरफ्तार किया गया और आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

*रायगढ़ पुलिस का संदेश साफ—शहर में दहशत फैलाने वालों की खैर नहीं*

          त्योहार के दौरान शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रायगढ़ पुलिस ने अपना रुख साफ कर दिया है। बदमाशों को पहले समझाइश, अपराध करने पर सीधे कानूनी कार्रवाई—पुलिस इसी नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपसी रंजिश में हिंसा, मारपीट और शहर की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

*कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका*

          एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी राहुल उईके के सुपरविजन पर संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई कोसो सिंह जगत, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा एवं कीर्ति राजपूत की कार्रवाई में अहम भूमिका रही।

और भी

रायगढ़ में जमीन के फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: पण्डो जनजाति और शासकीय भूमि के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कराए गए अंतरण, फरार तत्कालीन पटवारी राकेश साय गिरफ्तार

     *रायगढ़, 02 सितंबर 2026* । कलेक्टर रायगढ़ श्री मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में कापू पुलिस ने जमीन संबंधी गंभीर धोखाधड़ी के दो मामलों में फरार मुख्य आरोपित तत्कालीन पटवारी राकेश साय को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर पण्डो जनजाति की भूमि को फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम विक्रय कराने तथा ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि के फर्जी दस्तावेज और पट्टे तैयार कर दलालों के माध्यम से रजिस्ट्री कराने के गंभीर आरोप हैं।

        अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान कापू पुलिस को आरोपी के ग्राम गनपतपुर में देखे जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी राकेश साय को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दोनों मामलों में प्रयुक्त एक लैपटॉप और एक प्रिंटर मशीन भी जब्त की गई है। दोनों प्रकरणों में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।

*पण्डो जनजाति की भूमि को फर्जी तरीके से दूसरे के नाम दर्ज कराकर बिक्री का आरोप*

      पहले मामले में ग्राम डुमरनारा की भूमि खसरा नंबर 409 को लेकर जांच में सामने आया कि यह भूमि पूर्व से पण्डो जनजाति के सदस्यों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज रही है। जांच के दौरान वर्ष 2023-24 के अभिलेखों में बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के भूमि को सुखन पिता बजरंग, जाति रावत के नाम दर्ज किया जाना पाया गया। इसके बाद 21 फरवरी 2024 को उक्त भूमि को संतोष देवी गुप्ता, निवासी रायपुर के नाम रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से विक्रय किया गया।

            जांच में यह भी सामने आया कि जिस व्यक्ति को विक्रेता के रूप में प्रस्तुत किया गया, उसका वास्तविक नाम सुखन राठिया पिता धनाराम, जाति कंवर है। दस्तावेजों के सत्यापन में फर्जी आधार कार्ड के उपयोग की बात भी सामने आई। तत्कालीन हल्का पटवारी राकेश कुमार साय द्वारा दोनों जमीनों के विक्रय के लिए चौहद्दी प्रदान किए जाने की बात जांच में सामने आई है।

   दिनांक 07.07.2026 को प्रार्थी श्री उन्मेश पटेल तहसीलदार, तहसील कार्यालय कापू के द्वारा थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराया गया । जांच पर उक्त रजिस्ट्री में संलिप्त विक्रेता सुखन पिता धनाराम, जाति कवंर, निवासी ग्राम बकालो. क्रेता संतोष देवी गुप्ता पति मनोज गुप्ता,  निवासी रायपुर, साक्षी संतन राठिया पिता सोन सिंह राठिया, जाति कंवर, निवासी बकालो, जीवन वर्धन पिता भीमो यादव, जाति महकुल, निवासी जबगा के विरुद्ध फर्जी तरीका अपनाये जाने में पूर्ण रूप से दोषीदार एवं तत्कालीन हल्का पटवारी राकेश कुमार साय की भूमिका संदिग्ध पायी गई जिस पर थाना-कापू अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 (बी) भा.द.वि. दर्ज किया गया ।

*शासकीय जमीन का फर्जी पट्टा तैयार कर कराया गया अंतरण*

       दूसरे मामले में भी दिनांक 11.08.2026 को प्रार्थी श्री उन्मेश पटेल तहसीलदार, तहसील कार्यालय कापू के द्वारा थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराया इस मामले में ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि को फर्जी तरीके से निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कराकर पट्टा तैयार करने और उसके बाद दलालों के माध्यम से फर्जी रजिस्ट्री कराने की शिकायत पर जांच की गई। जांच में खसरा नंबर 467/23, 467/25 एवं 467/36 की शासकीय भूमि को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अन्य व्यक्तियों को अवैधानिक रूप से अंतरित किए जाने की जानकारी सामने आई।

      इस प्रकरण में तत्कालीन पटवारी राकेश साय, मुकारधारी कैलाश कुमार जेठवानी, विक्रेता उजितराम तथा अनुप्रमाणक साक्षियों सहित अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। एसडीएम धरमजयगढ़ के निर्देश पर तहसीलदार कापू के जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 131/2026, धारा 420, 467, 468, 471, 120(बी) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

*फरार आरोपियों पर लगातार कार्रवाई*
    
      दोनों प्रकरणों में अपराध दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी पटवारी राकेश साय फरार चल रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कापू पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कापू पुलिस ने *आरोपी राकेश साय पिता शशिभूषण साय 45 साल निवासी निवासी सिविल लाईन धरमजयगढ, तत्कालीन पटवारी* को ग्राम गनपतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लैपटॉप एवं प्रिंटर जब्त कर पुलिस द्वारा प्रकरण में उनकी भूमिका और दस्तावेजों की कूटरचना से संबंधित साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

       दोनों मामलों में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

*इनकी रही अहम भूमिका*

          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, एएसआई मंजु मिश्रा (थाना धरमजयगढ़), प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, लक्ष्मी कैवर्त, आरक्षक विभूति सिंह, कन्हैया भगत, प्रीतम तिर्की, संजीव पटेल एवं आरक्षक मयाराम राठिया (थाना धरमजयगढ़) की अहम भूमिका रही।

और भी

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर कापू पुलिस का शिकंजा, गांव पहुंचते ही दबोचा गया दिनेश एक्का

      *रायगढ़, 2 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ जिले में महिला एवं नाबालिक बच्चों की  शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे हैं "अभियान संवेदना" के तहत कापू पुलिस ने कल नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी दिनेश एक्का निवासी टिहलीसराई थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर भेजा गया है ।

     थाना पत्थलगांव जिला जशपुर से 27 अगस्त को थाना कापू में असल अपराध के लिए भेजे गए अपराध डायरी पर थाना कापू में आरोपी दिनेश एक्का के खिलाफ अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा 4, 6 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

      घटना को लेकर अपराध के प्रार्थी एवं पीड़िता उसकी पुत्री (18 वर्ष) से पूछताछ कर कथन लिया गया । प्रार्थी ने बताया कि उसकी लड़की जिसकी वर्तमान उम्र 18 वर्ष है, बीते 24 अगस्त को पेट में दर्द होना बताई जिसे सरकारी अस्पताल पत्थलगांव ले जाकर इलाज कराया जहां डॉक्टर ने चेक कर उसे गर्भवती होना बताया था उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर भेजें । बालिका से पूछताछ में उसने बताया कि उसके गांव (थाना कापू क्षेत्र) में पिछले 3 साल से दिनेश एक्का उसके मामा के घर आना जाना कर रहता है उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिससे वह गर्भवती हुई है । आरोपी दिनेश एक्का अपराध कायम के बाद से फरार हो गया था । 

    थाना प्रभारी कापू निरीक्षक दाताराम तिर्की द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे, कल आरोपी को उसके गांव आने पर दबिश देकर *आरोपी दिनेश एक्का पिता रमेश एक्का उम्र 20 साल निवासी टिहलीसराई थाना पत्थलगांव जिला जशपुर नगर* को हिरासत में लिया गया जिसे कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

      एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन, एसडीओपी धरजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के सुपरविजन पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक दाताराम तिर्की, थाना प्रभारी कापू, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, देवलाल राठिया, लक्ष्मी कैवर्त एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

और भी

ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निगरानी बदमाश के साथी समेत फरार आरोपी गिरफ्तार

    *रायगढ़, 02 सितंबर 2026* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस को वाहन चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के साथी एवं घटना के बाद से फरार चल रहे *आरोपी विकास कुमार चौहान (29 वर्ष), पिता गंगाराम चौहान, निवासी चुहकीमार, थाना घरघोड़ा* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

*बाइक के हैंडल में टंगे झोले से मोबाइल समेत मोटरसाइकिल किये थे चोरी*

      जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बसंत राठिया (37 वर्ष), निवासी फुलीकुण्डा, थाना लैलूंगा ने दिनांक 23 जुलाई 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 29 जून 2026 को खाद लेने घरघोड़ा आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-UA-3703 को जैन पंडा के घर के सामने खड़ा किया था। मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे झोले में उसका रेडमी मोबाइल फोन रखा हुआ था। कुछ देर बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल और मोबाइल दोनों गायब मिले। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 234/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*पुलिस के सक्रिय मुखबिर की सूचना पर निगरानी बदमाश महेश पैंकरा पकड़ाया*

   वाहन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र का निगरानी बदमाश महेश पैंकरा चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है।
       सूचना पर घरघोड़ा पुलिस टीम ने घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग स्थित शनि मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी महेश पैंकरा (34 वर्ष), निवासी नेगीपारा, घरघोड़ा को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी विकास चौहान निवासी चुहकीमार के साथ मिलकर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।
      पुलिस ने आरोपी महेश पैंकरा के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल CG-13-UA-3703 तथा करीब ₹20,000 कीमत का रेडमी मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किया। घटना के बाद से सहआरोपी विकास चौहान फरार था।

*यू-ट्यूबर होने के बावजूद पुलिस की नजर से नहीं बच सका आरोपी*

      फरार आरोपी विकास चौहान के संबंध में पुलिस द्वारा लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी। पूछताछ में उसके साथियों से पता चला कि विकास यू-ट्यूब चैनल चलाता है और यू-ट्यूबर है। घरघोड़ा पुलिस द्वारा उसके यू-ट्यूब चैनल पर भी निगाह रखी जा रही थी तथा उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ ही फरार आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था।

    इसी दौरान कल दिनांक 01 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विकास चौहान अपने गांव चुहकीमार में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल गांव में दबिश देकर आरोपी विकास कुमार चौहान (29 वर्ष) को हिरासत में लिया।
        पूछताछ में आरोपी विकास चौहान ने अपने साथी महेश पैंकरा के साथ मिलकर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी को 01 सितंबर 2026 की दोपहर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

*पुलिस की सतत निगरानी से फरार आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे*
    
      रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत निगरानी बदमाशों, चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। घरघोड़ा पुलिस की इस कार्रवाई में एक ओर चोरी का सामान बरामद किया गया, वहीं घटना में शामिल फरार आरोपी को भी पुलिस ने लगातार निगरानी एवं सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया।
    थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में कार्यवाही में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक  युगल मिश्रा, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उद्योराम पटेल एवं हमराह स्टाफ की  महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

और भी

बिलासपुर रेंज में अपराध पर आईजी रामगोपाल गर्ग का बड़ा एक्शन प्लान, नए आपराधिक कानूनों के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन से लेकर NDPS और गो-तस्करी के संगठित गिरोहों पर शिकंजा कसने के सख्त निर्देश

               आज दिनांक 01.09.2026 को ’ *श्री राम गोपाल गर्ग’* पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा जिले के वरि. पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्चस्तरीय अपराध एवं सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
                समीक्षा बैठक में श्री रजनेश सिंह उमनि. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर, श्री शशि मोहन सिंह, उमनि. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़, श्री भोजराम पटेल, वरि. पुलिस अधीक्षक मुंगेली, श्री सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा, श्री मनोज खिलारी, पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही,श्री प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती, श्री विजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक, जिला जॉजगीर-चाम्पा, श्री. सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़, श्रीमति सुरेखा चौबे अति० पुलिस अधी० पुमनि० कार्यालय बिलासपुर, श्रीमति मधुलिका सिंह, अति०पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्री पंकज पटेल अति० पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्रीमति नुपुर उपाध्याय SDOP कोटा,  विवेक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, रेंज पु.म.नि. कार्यालय बिलासपुर तथा एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) व विशेष नोडल प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
                    पुलिस अधिकारियों की इस उच्चस्तरीय बैठक मे आईजी श्री राम गोपाल गर्ग  बिलासपुर रेंज द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन, न्याय प्रणाली को अधिक सुगम, पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक व तकनीकी दिशा-निर्देश, न्याय संहिता डैशबोर्ड की प्रगति, CCTNS व IT पोर्टल्स के अनुपालन, गंभीर अपराधों के प्रभावी नियंत्रण तथा ई-समन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डिजिटल साक्ष्य संकलन (ई-साक्ष्य) तथा अन्य दिशा निर्देशों की विस्तृत समीक्षा की गई।

▪️* *समीक्षा बैठक के प्रमुख बिंदु एवं जारी दिशा-निर्देश:**
•  *नये कानूनों का क्रियान्वयन एवं न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता* : नए आपराधिक कानूनों (BNSS/BNS) के प्रभावी क्रियान्वयन, न्याय प्रणाली को अधिक सुगम, पारदर्शी और त्वरित बनाने हेतु न्याय संहिता डैशबोर्ड की प्रगति, ई-समन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ई-साक्ष्य (डिजिटल साक्ष्य संकलन) के उपयोग की विस्तृत समीक्षा की गई।
•  *BNSS समय-सीमा (60 व 90 दिवस) एवं चालानीकरण * : थानों की पेंडेंसी को शून्य के स्तर पर लाने हेतु पुराने मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत 60 एवं 90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा के भीतर चालान/खात्मा दाखिल करने का लक्ष्य तय कर सभी राजपत्रित अधिकारियों को साप्ताहिक मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया।

▪️ *IT टूल्स एवं CCTNS/डिजिटल पोर्टल्स का शत-प्रतिशत उपयोग:*
o  *MedLEaPR (डिजिटल एमएलआर/पीएमआर)* : स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर हस्तलिखित पर्चियों के स्थान पर 100% ऑनलाइन/डिजिटल एमएलआर व पीएमआर रिपोर्ट का उपयोग अनिवार्य किया गया।
o  *e-Sign एवं GeM पोर्टल* : विवेचकों के डिजिटल हस्ताक्षर आधार-आधारित कराने तथा शिकायतकर्ताओं के ई-साइन हेतु थानों में डिजिटल पेन/इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर अनिवार्य करने निर्देशित किए गए।
o  *e-Sakshya, e-Forensic एवं e-Malkhana* : डिजिटल साक्ष्य संकलन को 100% ई-साक्ष्य पोर्टल से जोड़ने, जब्ती माल का प्रेषण केवल ई-फॉरेंसिक से करने तथा थाना/जिला स्तर पर ई-मालखाना प्रणाली को पारदर्शी व बारकोड युक्त बनाने के निर्देश दिए गए।
o  *CCTNS व VCNB अद्यतन* : CCTNS में इंटीग्रेटेड इन्वेस्टिगेशन फॉर्म्स (IIF 1 से 11) एवं ग्राम अपराध नोटबुक (VCNB) की प्रविष्टियों को राजस्व रिकॉर्ड के अनुरूप अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
▪️ *एनडीपीएस (NDPS) मामलों में कड़ाई व वित्तीय विवेचना:*
o  *ANTF की मौके पर मौजूदगी* : प्रक्रियात्मक त्रुटियों को समाप्त करने हेतु मादक पदार्थ जब्ती की कार्रवाई के दौरान ANTF प्रभारी या प्रशिक्षित अधिकारी की मौके पर उपस्थिति में विधिसम्मत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
o  *वाहनों की संयुक्त इन्वेंट्री व संपत्ति कूर्की* : मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को सक्षम मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर फोटोग्राफी सहित संयुक्त इन्वेंट्री बनाने, PIT-NDPS व SAFEMA के तहत आदतन तस्करों की संपत्ति कूर्की हेतु ठोस प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए गए।
▪️  *गो-तस्करी के संगठित गिरोहों पर नकेल* : अंतरराज्यीय तस्कर गिरोहों के विरुद्ध 'एंड-टू-एंड' बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर वित्तीय विवेचना करने, आदतन तस्करों की गैंग हिस्ट्रीशीट खोलने, संपत्ति अटैच करने तथा Collector Court से समन्वय स्थापित कर जब्त वाहनों का त्वरित राजसात व सार्वजनिक नीलामी कराने के निर्देश दिए गए। अंतर्राज्यीय सीमा से लगे मार्गों पर 24 घंटे सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए।

*आईजी श्री रामगोपाल गर्ग का विशेष निर्देश:*
           *पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि रेंज में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, तकनीकी पोर्टल्स के शत-प्रतिशत उपयोग और अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु नियमित मॉनिटरिंग और कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। CCTNS व IT पोर्टल्स के अनुपालन में शिथिलता, विवेचनात्मक त्रुटियों के कारण होने वाली दोषमुक्ति तथा चालान* *प्रस्तुति की वैधानिक समय-सीमा के उल्लंघन पर संबंधित अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इन निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी है*।

और भी

“अभियान संवेदना” का असर: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अजाक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर न्यायालय में किया पेश

      *रायगढ़, 1 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिलाओं, युवतियों और नाबालिग से संबंधित संवेदनशील अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत थाना अजाक पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।
         जानकारी के अनुसार दिनांक 29 अगस्त 2026 को स्थानीय महिला द्वारा महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत के अनुसार उसकी बेटी (16 साल) पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी का काम करती है और स्थानीय प्लांट के क्वार्टर में रहती थी। इसी दौरान पूर्व में जिस प्लांट कॉलोनी के क्वार्टर में वे रहते थे, वहां गार्ड के रूप में काम करने वाले करन जयपुरी से उसकी बेटी की दिनांक 07 मई 2026 को पहचान हुई थी।
        परिचय के बाद आरोपी ने बालिका का मोबाइल नंबर लिया और मैसेज के जरिए बातचीत करने लगा। बाद में आरोपी ने नाबालिग को पसंद करने और उससे शादी करने की बात कहते हुए उससे मिलने के लिए आना-जाना शुरू कर दिया। परिवार के पूंजीपथरा क्षेत्र में आकर रहने के बाद भी आरोपी वहां लड़की से मिलने आता रहा।
             शिकायत के अनुसार दिनांक 09 जून 2026 को सुबह नाबालिग घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी करन जयपुरी घर पहुंचा और शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया।
      बालिका के अनुसार इसके बाद आरोपी लगातार मौका पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।  महिला थाना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 3(2)(va) एट्रोसिटी एक्ट धारा 64(1), 87 भारतीय न्याय संहिता एवं 4,6  पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद किया गया।

     मामला एट्रोसिटी एक्ट का होने  पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा डीएसपी अजाक श्री शिखर मरावी को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, जिनके नेतृत्व में थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी करन जयपुरी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर *आरोपी करन जयपुरी 32 वर्ष निवासी कुनकुरी जिला जशपुर* को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

और भी

इंस्टाग्राम की दोस्ती से शुरू हुई कहानी, शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से ले गया युवक; रायगढ़ से बिहार, ओडिशा और सारंगढ़ तक पहुंची बालिका, चक्रधरनगर पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

      *रायगढ़, 1 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित संवेदनशील अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।

*घर से बिना बताए निकली थी नाबालिग*
      दिनांक 17 मार्च 2025 को प्रार्थी थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री (17 साल) दिनांक 25 जनवरी 2025 को दोपहर में घर से बिना बताए कहीं चली गई है। आसपास एवं रिश्तेदारों में काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 109/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*इंस्टाग्राम के जरिए युवक से हुई थी पहचान*
       विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से दिलेश्वर  चौहान नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच कई महीनों तक इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए बातचीत होती रही। नाबालिग ने बताया कि दिनांक 25 जनवरी 2025 को युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, रायगढ़ पहुंची, जहां दिलेश्वर चौहान मिला। युवक द्वारा शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले जाया गया।

*रायगढ़ से बिहार, ओड़िसा और फिर सारंगढ़ ले गया*
       बालिका के कथन के अनुसार, आरोपी उसे बस के माध्यम से बिहार ले गया, जहां उसके माता-पिता ईंट भट्ठे में काम करते थे। करीब 6-7 माह बाद दोनों बिहार से वापस सारंगढ़ क्षेत्र में आए और रहने लगे। इसके बाद आरोपी मजदूरी के लिए ओड़िशा चला गया और बालिका भी उसके साथ रहने लगी। बाद में दोनों वापस युवक के गांव में आकर रहने लगे। 

*महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दर्ज कराया गया बयान*
           चक्रधरनगर पुलिस द्वारा बालिका को दिनांक 29 अगस्त 2026 को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सकुशल दस्तयाब किया गया। प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा ध्रुव के हमराह पुलिस टीम द्वारा बालिका को सुरक्षित रायगढ़ लाया गया। बालिका के कथन, मेडिकल पर आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने और शारीरिक संबंध स्थापित करना पाये जाने पर प्रकरण में *धारा 87,65(1) बी.एन.एस. 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई*।
          महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बालिका के बयान एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी दिलेश्वर चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी दिलेश्वर चौहान निवासी थाना कोसीर, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजा गया है।

और भी

इंस्टाग्राम पर दोस्ती से शुरू हुई कहानी, शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से ले गया युवक; बिहार, ओडिशा और सारंगढ़ में ठिकाने बदलता रहा, चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

      *रायगढ़, 1 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित संवेदनशील अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।

*घर से बिना बताए निकली थी नाबालिग*
      दिनांक 17 मार्च 2025 को प्रार्थी थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री (17 साल) दिनांक 25 जनवरी 2025 को दोपहर में घर से बिना बताए कहीं चली गई है। आसपास एवं रिश्तेदारों में काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 109/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*इंस्टाग्राम के जरिए युवक से हुई थी पहचान*
       विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से दिलेश्वर  चौहान नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच कई महीनों तक इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए बातचीत होती रही। नाबालिग ने बताया कि दिनांक 25 जनवरी 2025 को युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, रायगढ़ पहुंची, जहां दिलेश्वर चौहान मिला। युवक द्वारा शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले जाया गया।

*रायगढ़ से बिहार, ओड़िसा और फिर सारंगढ़ ले गया*
       बालिका के कथन के अनुसार, आरोपी उसे बस के माध्यम से बिहार ले गया, जहां उसके माता-पिता ईंट भट्ठे में काम करते थे। करीब 6-7 माह बाद दोनों बिहार से वापस सारंगढ़ क्षेत्र में आए और रहने लगे। इसके बाद आरोपी मजदूरी के लिए ओड़िशा चला गया और बालिका भी उसके साथ रहने लगी। बाद में दोनों वापस युवक के गांव में आकर रहने लगे। 

*महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दर्ज कराया गया बयान*
           चक्रधरनगर पुलिस द्वारा बालिका को दिनांक 29 अगस्त 2026 को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सकुशल दस्तयाब किया गया। प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा ध्रुव के हमराह पुलिस टीम द्वारा बालिका को सुरक्षित रायगढ़ लाया गया। बालिका के कथन, मेडिकल पर आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने और शारीरिक संबंध स्थापित करना पाये जाने पर प्रकरण में *धारा 87,65(1) बी.एन.एस. 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई*।
          महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बालिका के बयान एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी दिलेश्वर चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी दिलेश्वर चौहान निवासी थाना कोसीर, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजा गया है।

और भी

रायगढ़ में शोरूम मैनेजर और कर्मचारी की दबंगई! मामूली नुकसान के बदले कंटेनर चालक से मांगे ₹50 हजार, 6 दिन तक वाहन रोककर रखने और धमकाने का आरोप, कोतरारोड़ पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

      *रायगढ़, 01 सितंबर 2026* । कंटेनर चालक को डराने-धमकाने और उसका वाहन जबरन रोककर रखने के मामले में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी वाहन चालक के अनुसार आरोपियों द्वारा मामूली नुकसान की भरपाई के नाम पर कंटेनर चालक से 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी तथा रकम नहीं देने पर उसके वाहन को जबरन रोककर रखा गया था।

          प्रार्थी अली मोहम्मद पिता सगरू, निवासी ग्राम घीसैड़ा, थाना पहाड़ी, जिला डीग, राजस्थान, द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2026 को थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी ने बताया कि वह ड्रायवरी का काम करता है और वर्तमान में BPGC कंपनी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत है। वह कंटेनर वाहन क्रमांक NL-01-AH-5634 चला रहा था। दिनांक 21 अगस्त 2026 को वह बेंगलुरु से उक्त 6 चक्का कंटेनर वाहन में TVS एक्सल मोपेड वाहन लोड कर रायगढ़ के लिए रवाना हुआ था।
      
      दिनांक 25 अगस्त की रात रायगढ़ पहुंचने के बाद 26 अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे वह अपराजिता टीवीएस शोरूम, भगवानपुर रोड रायगढ़ के वेयरहाउस में वाहन खाली करने के लिए कंटेनर को पीछे कर अंदर ले जा रहा था।
      कंटेनर को बैक करते समय किनारे लगे बिजली के खंभे पर लगे लाइट/बल्ब से कंटेनर का ऊपरी हिस्सा टकरा गया। इससे बल्ब टूटकर पास खड़ी एक कार के ऊपर गिर गया, जिससे कार को मामूली नुकसान हुआ।
            इसके बाद शोरूम के मुकेश गुप्ता एवं मैनेजर आशीष गोस्वामी द्वारा चालक से नुकसान की भरपाई के नाम पर 50,000 रुपये की मांग की जाने लगी। चालक ने तत्काल 5,000 रुपये देने की बात कही, लेकिन आरोपियों द्वारा 50 हजार रुपये की मांग पर दबाव बनाया गया।
                शिकायत के अनुसार, जब चालक ने 50 हजार रुपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसकी गाड़ी को वहां से निकलने नहीं दिया। कंटेनर के आगे अपनी कार खड़ी कर रास्ता रोक दिया गया।
                    चालक ने अपने वाहन मालिक से भी बात की, जिसके द्वारा भी 5,000 रुपये देने की सहमति जताई गई, लेकिन इसके बावजूद वाहन को नहीं छोड़ा गया।
            प्रार्थी ने बताया कि शोरूम का गेट बंद रहने के कारण वह गेट के ऊपर से बाहर आना-जाना करता था और रात में मजबूरी में कंटेनर में ही सोता था। आरोपियों द्वारा उसका कंटेनर दिनांक 26 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक जबरन रोककर रखा गया।
                 प्रार्थी ने यह भी बताया कि उसे कथित रूप से धमकाते हुए कहा गया कि “तुम बाहर के हो, हमारा क्या कर लोगे, तुम्हारे खिलाफ एक्सीडेंट की रिपोर्ट कर देंगे।” इस प्रकार आरोपी लगातार 50 हजार रुपये देने के लिए दबाव बना रहे थे।
             चालक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी 1. मुकेश गुप्ता पिता लिंगराज गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी छोटे गुमडा थाना घरघोड़ा वर्तमान पता एसईसीएल ऑफिस के पीछे अतरमुडा थाना चक्रधरनगर 2. आशीष पुरी गोस्वामी पिता हरदेव पुरी गोस्वामी 42 वर्ष वार्ड नंबर 5 कस्तूरबा नगर थाना कोतवाली बिलासपुर वर्तमान पता किया शोरूम भगवानपुर थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ के विरुद्ध अपराध क्रमांक 319/2026, धारा 126(2), 316(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।
       पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए शोरूम में रोके गए कंटेनर वाहन को मुक्त कराया गया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है ।

और भी

स्कूली बच्चों की सुरक्षित सवारी पर रायगढ़ पुलिस सख्त, स्कूल पहुंचकर वाहनों की शुरू की जांच

            *रायगढ़, 1 सितंबर* । स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर रायगढ़ पुलिस ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खरसिया डिवीजन के अंतर्गत आज पुलिस अधिकारियों एवं टीमों ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और दस्तावेजों की जांच की।

        एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई आज थाना खरसिया, चौकी खरसिया, थाना छाल एवं थाना भूपदेवपुर क्षेत्र में की गई। पुलिस अधिकारी स्कूलों में पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर बच्चों के परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहनों की आवश्यक जानकारी ली।

          पुलिस टीम द्वारा स्कूल वाहनों के आरसी बुक, बीमा, वाहन फिटनेस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं चरित्र सत्यापन की भी जानकारी ली गई।

         पुलिस अधिकारियों ने वाहनों की क्षमता और उसमें परिवहन किए जा रहे बच्चों की संख्या की भी जांच की। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर वाहन नहीं चलाने तथा वाहन की फिटनेस को प्राथमिकता देने के संबंध में स्कूल प्रबंधन एवं वाहन चालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

           पुलिस टीम ने स्कूल वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी कि बच्चों को लेकर वाहन चलाते समय गति पर विशेष नियंत्रण रखें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, तेज गति, लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग अथवा क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन किसी भी स्थिति में न किया जाए।

           पुलिस ने विशेष रूप से चेताया कि शराब का सेवन कर स्कूल वाहन चलाना अथवा बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित चालक के साथ-साथ नियमानुसार जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

          पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया कि बच्चों के परिवहन के लिए लगाए गए प्रत्येक वाहन के दस्तावेज एवं फिटनेस की नियमित जांच सुनिश्चित करें। चालकों के लाइसेंस एवं चरित्र सत्यापन की स्थिति भी अद्यतन रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन में सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न हो।

       पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल चालक की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालक की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। किसी भी कमी को नजरअंदाज करने के बजाय तत्काल दूर किया जाए।

???????? *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

          *“स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस का अभियान केवल जांच तक सीमित नहीं रहेगा। पुलिस द्वारा स्कूल वाहनों की जांच आगे भी लगातार जारी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”*

और भी

त्यौहारों से पहले रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: भोर में बदमाशों के घर दबिश, 58 गुंडा-निगरानी बदमाशों की थाने में सामूहिक पेशी, हर महीने देनी होगी हाजिरी

        *रायगढ़, 01 सितंबर 2026* । आगामी जन्माष्टमी पर्व, झूला उत्सव एवं चक्रधर समारोह सहित अन्य आयोजनों को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने रायगढ़ पुलिस ने असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों पर निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में आज रायगढ़ शहर में पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए गुंडा, निगरानी बदमाश, सजायाफ्ता एवं संदिग्ध व्यक्तियों को थाना परिसर में हाजिर कराया।

         इसी क्रम में आज भोर से ही शहर के तीनों थानों—कोतवाली, चक्रधरनगर एवं जूटमिल—की पुलिस टीमों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन के बल ने नवीन नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री राहुल उईके के नेतृत्व में बदमाशों के घरों पर दबिश दी। पुलिस टीमों द्वारा संबंधित व्यक्तियों को उनके घरों से थाना लाया गया और बाद में सभी को चक्रधरनगर थाना परिसर में सामूहिक रूप से हाजिर कराया गया।

???? *पुलिस अधिकारियों ने ली जीवन-यापन और गतिविधियों की जानकारी*

         चक्रधरनगर थाना परिसर में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा एवं सीएसपी श्री राहुल उईके ने हाजिर कराए गए गुंडा, निगरानी बदमाश, सजायाफ्ता एवं संदिग्ध व्यक्तियों से उनके वर्तमान जीवन-यापन, रोजगार एवं आय के स्रोत की जानकारी ली। अधिकारियों ने उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड एवं पूर्व के झगड़ा-विवादों को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

             नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने उन्हें स्पष्ट हिदायत दी कि अपराधिक गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें, समाज की मुख्यधारा में रहकर मेहनत-मजदूरी अथवा वैध रोजगार से अपना जीवन-यापन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

???? *अब हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी*

           श्री मयंक मिश्रा ने मौजूद बदमाशों को स्पष्ट किया कि अब उन्हें हर महीने नियमित रूप से संबंधित थाने में उपस्थित होकर हाजिरी देनी होगी तथा अपने जीवन-यापन के स्रोत की जानकारी पुलिस को देनी होगी। पुलिस द्वारा यह निगरानी व्यवस्था आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से की जा रही है।

             इस दौरान कुछ पुराने गुंडा एवं निगरानी बदमाशों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष बताया कि उनके विरुद्ध लंबे समय से कोई शिकायत या आपराधिक गतिविधि नहीं है तथा उनका नाम निगरानी सूची से हटाया जाए। इस पर सीएसपी श्री राहुल उईके ने उन्हें बताया कि यदि उनका आचरण लंबे समय से अच्छा है और वे अपराध से दूर हैं तो संबंधित थाने में नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत करें। प्रकरण की समीक्षा के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

                उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस किसी व्यक्ति को बेवजह परेशान नहीं करती। पुलिस की निगरानी एवं कार्रवाई आपराधिक रिकॉर्ड, गतिविधियों एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर होती है। साथ ही पुलिस प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं को सुधारकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर भी देती है।

???? *त्यौहारों में शांति बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर*

            नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने सभी को सचेत करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में जन्माष्टमी पर्व, झूला उत्सव एवं चक्रधर समारोह के दौरान शहर में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहेगी। ऐसे में किसी भी प्रकार के झगड़े, विवाद, हुड़दंग, नशाखोरी अथवा अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें।

            उन्होंने कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा यदि कहीं कोई अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

???? *शहर के तीनों थानों के 58 गुंडा/निगरानी बदमाश कराए गए हाजिर*

आज की कार्रवाई में—
• थाना कोतवाली क्षेत्र के 16 गुंडा बदमाश
• थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के 23 गुंडा/निगरानी बदमाश
• थाना जूटमिल क्षेत्र के 19 गुंडा/निगरानी बदमाश
सहित कुल 58 व्यक्तियों को हाजिर कराया गया।

          नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जो निगरानी बदमाश वर्तमान में क्षेत्र से बाहर हैं अथवा जेल में निरुद्ध हैं, उनकी भी लगातार तस्दीक की जाए। जेल से रिहा होने वाले व्यक्तियों की तत्काल जानकारी लेकर उन्हें संबंधित थाने में बुलाकर आवश्यक समझाइश दी जाए तथा उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए।

           उन्होंने थाना प्रभारियों को यह भी निर्देशित किया कि आगामी त्यौहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं पूर्व में विवाद वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

            इस दौरान थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह सहित संबंधित थानों एवं रिजर्व पुलिस लाइन का पुलिस बल मौजूद रहा।

???????? *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*-

            *“रायगढ़ में कानून-व्यवस्था एवं शांति से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार नजर रख रही है। पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति स्वयं को अपराध से दूर रखें और समाज की मुख्यधारा में रहकर शांतिपूर्ण जीवन-यापन करें। किसी ने भी कानून हाथ में लेने अथवा शहर की शांति भंग करने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।”*

और भी

“ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार: ढिमरापुर चौक पर गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1.120 किलो गांजा और 56 हजार से अधिक का माल जब्त

          *रायगढ़, 01 सितंबर 2026*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। कल 31 अगस्त 2026 को कोतवाली पुलिस ने ढिमरापुर चौक के पास मेन रोड किनारे गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 1.120 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री रकम सहित करीब 56,030 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

*मुखबिर की सूचना पर ढिमरापुर चौक में घेराबंदी*

             थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ढिमरापुर चौक के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने विधिवत कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर आसपास तलाश शुरू की।

                 मेन रोड किनारे बंद पड़े ठेले के पास पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम कन्हैया सोनी, उम्र 55 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बूढ़ी माई मंदिर, ढिमरापुर, थाना कोतवाली, रायगढ़, हाल मुकाम ग्राम बनगांव, थाना बागबहार, जिला जशपुर तथा सोनू कुमार शर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बूढ़ी माई मंदिर, ढिमरापुर, थाना कोतवाली, रायगढ़ बताया।

*गांजा लेकर पहुंचे थे, छोटी पुड़िया बनाकर बिक्री की तैयारी*

           तलाशी के दौरान आरोपी कन्हैया सोनी के कब्जे से थैले में रखा करीब 1.009 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपये है, बरामद हुआ। वहीं आरोपी सोनू कुमार शर्मा के कब्जे से छोटी प्लास्टिक पन्नियों में रखा करीब 0.111 किलोग्राम गांजा तथा 30 रुपये बिक्री रकम बरामद की गई।

         पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांजा उड़ीसा से ट्रेन के माध्यम से लाकर ढिमरापुर चौक के पास बिक्री के लिए तैयार करने की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा की छोटी-छोटी पन्नियों में पैकिंग कर बिक्री की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजे को विधिवत जब्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

*नशे के कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर*

           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी है। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन, बिक्री एवं वितरण से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

             रायगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए जिले में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। नशीले पदार्थों की तस्करी अथवा बिक्री में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

          पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अपने आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

*कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम*

           इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन, आरक्षक गणेश राठिया एवं आरक्षक राजेश बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और भी

अवैध शराब के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, महुआ शराब समेत दो बाइक जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

     *रायगढ़, 31 अगस्त 2026* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 30 अगस्त 2026 को थाना चक्रधरनगर, पुसौर एवं चौकी जोबी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 47 लीटर 400 एमएल से अधिक अवैध शराब, शराब परिवहन एवं बिक्री में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें तथा बिक्री रकम बरामद की है। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

*चक्रधरनगर पुलिस ने बाइक से महुआ शराब ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ा*

                 थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से ग्राम सम्बलपुरी से गोवर्धनपुर होते हुए रायगढ़ की ओर बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए परिवहन कर रहे हैं।
            सूचना पर प्रधान आरक्षक बालचन्द्र मोहन राव के नेतृत्व में आरक्षक संदीप कौशिक एवं मिनकेतन पटेल की टीम ने इंदिरा विहार बेरियर मेन रोड पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AV 1201 में दो व्यक्ति आते मिले।

          पूछताछ में चालक ने अपना नाम विनय कुमार खेस्स, उम्र 39 वर्ष, निवासी रामभांठा संजय मैदान, थाना सिटी कोतवाली, रायगढ़ तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दिनेश लकड़ा, उम्र 35 वर्ष, निवासी उरांव पारा, ग्राम गोवर्धनपुर, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ बताया।
           मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर बीच में रखी दो प्लास्टिक बोरियों में पारदर्शी पॉलिथीन में भरी 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 6,000 रुपये, बरामद हुई। शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल कीमती करीब 20,000 रुपये भी पुलिस ने जब्त की है। आरोपियों विनय कुमार खेस्स एवं दिनेश लकड़ा के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

*जोबी पुलिस ने बाइक से शराब बेच रहे 19 वर्षीय युवक को पकड़ा*

             चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम खम्हार में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खम्हार का परमेश्वर राठिया, गोर पार तिराहा के पास मोटरसाइकिल में बैग रखकर अवैध शराब की बिक्री कर रहा है।
            सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की। पुलिस को देखकर शराब खरीदने वाले लोग मौके से भाग गए, जबकि परमेश्वर राठिया उम्र 19 वर्ष, निवासी खम्हार, चौकी जोबी को पकड़ लिया गया।
           तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल HF Deluxe क्रमांक CG 13 AS 8486 में लटके नीले रंग के बैग से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई। इसमें 20 नग 180 एमएल शीशी, 9 नग 180 एमएल शीशी तथा 1 नग 180 एमएल शीशी, कुल 5 लीटर 400 एमएल शराब, जिसकी कीमत करीब 3,560 रुपये, बरामद हुई। इसके अलावा बिक्री रकम 160 रुपये तथा शराब बिक्री में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती करीब 80,000 रुपये जब्त की गई।
          पूछताछ में आरोपी ने खरीदी से अधिक कीमत में मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर बेचने की बात स्वीकार की। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*पुसौर पुलिस ने साप्ताहिक बाजार के पास 12 लीटर महुआ शराब पकड़ी*

          थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मिली मुखबीर सूचना पर कल पुसौर पुलिस ने ग्राम पड़िगांव साप्ताहिक बाजार के पास अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना पर शराब रेड कार्यवाही की गई । सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा।
              पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोविंद चौहान, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम पड़िगांव, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ बताया। उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखी कुल 12 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

और भी

आईजी राम गोपाल गर्ग ने नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल को दी भावभीनी विदाई, विशेष सुसज्जित वाहन से घर के लिए किया रवाना

         आज दिनांक 31.08.2026 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज में अपनी दीर्घकालिक, निष्ठावान व समर्पित सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे नगर सैनिक क्र० 245 श्री व्यासनारायण जायसवाल के सम्मान में एक गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) *श्री राम गोपाल गर्ग* के गरिमामय सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें कार्यालय के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

         समारोह के दौरान आईजी श्री गर्ग ने सेवानिवृत्त हो रहे नगर सैनिक के कुशल, समर्पित एवं अनुशासित कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ  भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामना की।

*अनुकरणीय सेवा सफर* : 
*नगर सैनिक क्र० 245 श्री व्यासनारायण जायसवाल*
• भर्ती एवं प्रारंभिक सेवा: वर्ष 1987-88 में पुलिस विभाग / नगर सेना में सेवा प्रारंभ की।
• विभिन्न पदस्थापनाएं: होमगार्ड लाईन सहित थाना तोरवा, बांगो, पामगढ़, उरगा, पाली एवं अन्य महत्वपूर्ण थानों में निष्ठापूर्वक सेवाएं प्रदान कीं।
• आईजी कार्यालय सेवा: वर्ष 2002 से निरंतर (विगत 24 वर्षों से) पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में कार्यरत रहकर अपने पदीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
•  *विशेष कार्य व उपलब्धियां* :
o आपदा प्रबंधन: ओडिशा (भुवनेश्वर) में आए विनाशकारी चक्रवात एवं भीषण बाढ़ आपदा के दौरान बचाव दल (Rescue Team) के सदस्य के रूप में अत्यंत साहसिक एवं सराहनीय कार्य किया।
o सुरक्षा कर्तव्य: मध्य प्रदेश के गुना जिले में चुनावी व्यवस्था एवं सुरक्षा दल में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं।
o अनुशासन व निष्ठा: संपूर्ण सेवाकाल के दौरान एक अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं निष्ठावान सैनिक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

*आईजी श्री राम गोपाल गर्ग का उद्बोधन एवं सम्मानजनक विदाई* :
आईजी श्री गर्ग ने अपने संबोधन में श्री जायसवाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2002 से निरंतर बिलासपुर रेंज कार्यालय में पदस्थ रहकर उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया है।
               आयोजित विदाई समारोह से नगर सैनिक श्री व्यासनारायण जायसवाल अत्यंत भावुक नज़र आए और उन्होंने इस गरिमामय आयोजन हेतु पुलिस महानिरीक्षक एवं समस्त सहकर्मियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
            समारोह के उपरांत आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने स्मृति चिन्ह भेंट कर पुनः  श्री जायसवाल की सेवाओं की सराहना की और सेवानिवृत्त नगर सैनिक श्री व्यसनारायण  को उनके आगामी जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए ससम्मान , एक विशेष सुसज्जित वाहन से,उनके घर के लिए रवाना किया।
*कार्यक्रम का संचालन व उपस्थिति:*
कार्यक्रम का सफल एवं सुचारू संचालन श्री शंकर कश्यप द्वारा किया गया। कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने साथी सैनिक को भावभरी विदाई दी।

और भी

शतरंज सिखाता है धैर्य, अनुशासन और सही समय पर सही निर्णय लेना : सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह

रायगढ़, 31 अगस्त 2026/ पीएम श्री नटवर हायर सेकेंडरी स्कूल, रायगढ़ में आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल रायगढ़ जिला वन-डे रैपिड शतरंज टूर्नामेंट 2026 का समापन हुआ। जिला शतरंज संघ रायगढ़ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
             समारोह को संबोधित करते हुए  राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिलेभर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का शतरंज प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेना रायगढ़ में खेल प्रतिभाओं की समृद्ध संभावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं है, बल्कि यह एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन, रणनीति और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने कहा कि शतरंज की 64 खानों वाली बिसात में असंख्य संभावनाएं छिपी होती हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यही है कि खिलाड़ी को प्रत्येक चाल आगे की कई संभावित चालों को ध्यान में रखकर चलनी पड़ती है। सांसद ने कहा, “शतरंज की हर चाल सोच-समझकर चलनी पड़ती है, बिल्कुल जीवन की तरह। जीवन में भी धैर्य, अनुशासन और सही समय पर सही निर्णय ही सफलता की कुंजी है।”
             राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने शतरंज के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इस खेल की उत्पत्ति भारत में हुई और प्राचीन काल में इसे ‘चतुरंग’ के नाम से जाना जाता था। भारत से यह खेल दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंचा और आज शतरंज विश्व के प्रमुख बौद्धिक खेलों में शामिल है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है। इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी को अपने प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के माध्यम से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को लगातार बेहतर बना सकते हैं।
            राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में खेल संस्कृति विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। आज भारतीय खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शतरंज में डी. गुकेश के विश्व चैंपियन बनने से देश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि रायगढ़ और छत्तीसगढ़ की धरती से भी आने वाले समय में अनेक प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी निकलेंगे, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गौरव श्री बेहरा को सांसद ने विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों की भी सराहना की और उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के प्रथम 100 खिलाड़ियों को पदक तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए जिला शतरंज संघ रायगढ़, जी.एच. रायसोनी फाउंडेशन, कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन सहित सभी सहयोगी संस्थाओं और आयोजकों को बधाई एवं धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में श्री गुरपाल भल्ला, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री अशोक पटेल, उपाध्यक्ष श्री रमेश वाणी, डॉ. राघव चड्ढा सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नागरिक, शिक्षक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

और भी

ढलानों पर बनेंगी 16,873 जल संरचनाएं, 52.55 लाख की लागत से रायगढ़ में संवरेगी जल-संरक्षण की तस्वीर; खेतों की नमी, मिट्टी और ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बड़ा सहारा

रायगढ़, 31 अगस्त 2026/ वर्षा जल के बेहतर प्रबंधन, मिट्टी के कटाव को रोकने और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में रायगढ़ जिले में स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच एवं कंटूर ट्रेंच निर्माण के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। ढलान वाले क्षेत्रों में किए जा रहे ये कार्य वर्षा जल के तेज बहाव को नियंत्रित कर उसे भूमि में समाहित करने में सहायक होंगे, जिससे खेतों की नमी और भूमि की उत्पादकता को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
          जिले में कुल 16 हजार 873 ट्रेंच निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो लगभग 38.27 एकड़ क्षेत्र में निर्मित किए जाएंगे। इन कार्यों के लिए 52.55 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत रायगढ़, खरसिया और तमनार विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 28 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें रायगढ़ विकासखंड में 6, खरसिया में 16 तथा तमनार विकासखंड में 6 कार्य शामिल हैं।

*वर्षा जल का संरक्षण, मिट्टी के कटाव पर नियंत्रण*

स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच एवं कंटूर ट्रेंच का निर्माण विशेष रूप से ढलान वाले क्षेत्रों में वर्षा जल के बहाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से किया जाता है। इन संरचनाओं के माध्यम से पानी को रोककर धीरे-धीरे जमीन में समाहित होने का अवसर मिलता है। इससे भू-क्षरण कम होने, मिट्टी में नमी बनाए रखने और भूमि की उत्पादक क्षमता को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।

*प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ रोजगार का अवसर*

इन कार्यों को ग्रामीण समुदाय की भागीदारी और श्रम आधारित गतिविधियों के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है। इससे एक ओर जल, जंगल और जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। ढलानों पर बनाई जा रही ये छोटी-छोटी जल संरचनाएं भविष्य में खेतों और गांवों के लिए बड़े बदलाव का आधार बन सकती हैं। “जल और मिट्टी का संरक्षण, समृद्ध गांव की मजबूत नींव” के उद्देश्य के साथ रायगढ़ जिले में किए जा रहे ये कार्य प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और ग्रामीण आजीविका सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

और भी

अंतरविभागीय समन्वय से शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें-कलेक्टर - एग्रीस्टैक के लंबित ‘अनक्लेम्ड बकेट’ प्रकरणों के निराकरण में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रायगढ़, 31 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी विभागों को आपसी एवं अंतरविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी आज जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में एग्रीस्टैक, डिजिटल क्रॉप सर्वे, स्वामित्व योजना सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एग्रीस्टैक अंतर्गत लंबित ‘बकेट क्लेम’ प्रकरणों के निराकरण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को मैदानी स्तर पर किसानों से संपर्क स्थापित कर अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

*15 सितम्बर तक एग्रीस्टैक के लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण*

कलेक्टर ने एग्रीस्टैक अंतर्गत बकेट क्लेम प्रकरणों की तहसीलवार एवं समितिवार समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में लंबित प्रकरणों की संख्या अधिक है, वहां विशेष प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाए। उप संचालक कृषि को एसएडीओ एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वयं मैदानी क्षेत्रों में जाकर किसानों से संपर्क स्थापित करने, लंबित प्रकरणों की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए।
            उल्लेखनीय है कि किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने तथा एग्रीस्टैक से संबंधित लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने 15 सितम्बर तक एग्रीस्टैक के सभी लंबित ‘अनक्लेम्ड बकेट’ प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिले के सभी किसानों से अपनी भूमि की फॉर्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है। इसके लिए किसान संबंधित बीएलई, सीएससी सेंटर, समिति प्रबंधक कार्यालय अथवा अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

*डिजिटल क्रॉप सर्वे में वास्तविक फसल स्थिति का करें सत्यापन*

कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तहसीलवार समीक्षा करते हुए गिरदावरी, नक्शा मिलान एवं अनुमोदन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित अनुमोदन कार्यों में आवश्यक तेजी लाने के लिए सभी तहसीलदारों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में जीपीएस के माध्यम से सर्वे करने में कठिनाई आ रही है, वहां नियमानुसार मैन्युअल प्रक्रिया के माध्यम से कार्य सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने ई-गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान फसल की वास्तविक स्थिति का मौके पर सत्यापन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वेयर खेतों में पहुंचकर मोबाइल एप के माध्यम से वास्तविक फसल की जानकारी दर्ज करें। तालाब, मेड़, पड़ती, खलिहान एवं अन्य फसलों का सही चिन्हांकन करते हुए वास्तविक फसल रकबे का निर्धारण किया जाए। कलेक्टर ने सर्वेयरों की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने तथा आकस्मिक निरीक्षण के माध्यम से गिरदावरी कार्य का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति पाए जाने पर तत्काल संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने कहा गया।

*स्वामित्व योजना के पट्टों का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें*

कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अंतिम प्रकाशन वाले ग्रामों की सूची एवं पट्टा वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वामित्व योजना के तहत पट्टों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर नामांतरण एवं बंटवारा के प्रकरणों की भी समीक्षा की तथा समय-सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि कोई भी प्रकरण निर्धारित समय-सीमा के बाहर लंबित नहीं रहना चाहिए।

*निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान*

कलेक्टर ने सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके सामुदायिक शौचालयों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित प्रत्येक निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्यों के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण दायित्व के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक जांच सुनिश्चित करने तथा दोषी पाए जाने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, एडीएम  श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो एवं श्री रवि राही, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, सुश्री शिल्पा भगत सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी