ताजा खबरें


बड़ी खबर

धरमजयगढ़ एकलव्य विद्यालय में 4 मई को वॉक-इन इंटरव्यू, विभिन्न शिक्षकों के पदों पर भर्ती

रायगढ़, 27 अप्रैल 2026/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, धरमजयगढ़ जिला-रायगढ़ में आगामी 4 मई को प्रातः 9 बजे से विद्यालय परिसर में वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती सत्र 2026-27 के लिए की जा रही है, जिसमें पीजीटी के अंतर्गत रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल एवं अर्थशास्त्र विषयों के साथ-साथ टीजीटी के लिए कला शिक्षक, खेल शिक्षक और कंप्यूटर साइंस के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
          सभी पदों पर नियुक्ति पूर्णतः संविदा आधार पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी माध्यम (सीबीएसई) में दक्षता अनिवार्य रखी गई है, वहीं शैक्षणिक योग्यता एनईएसटीएस/ईएमआरएस के निर्धारित मानकों के अनुसार होगी। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म विद्यालय की वेबसाइट www.emrsbaysi.in से डाउनलोड कर सकते हैं या सीधे विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9694934710 और 7859888673 पर संपर्क किया जा सकता है।

और भी

“ऑपरेशन अंकुश” का एक और बड़ा वार: आईपीएल की आड़ में चल रहे ऑनलाइन-ऑफलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, जूटमिल क्षेत्र से सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार

       *28 अप्रैल, रायगढ़* । रायगढ़ जिले में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के विरुद्ध एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने कैदीमुड़ा ओवरब्रिज के पास आम गली में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

     पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली और बेंगलुरु के बीच चल रहे आईपीएल मुकाबले में एक युवक घूम-घूमकर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर *आरोपी अनुराग यादव (26) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर जूटमिल* को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी में आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नथिंग कंपनी का मोबाइल, 900 रुपये नगद और डॉट पेन बरामद किया गया।

        मौके पर मोबाइल की जांच में winx66.com आईडी के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन के साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर बरामदगी पंचनामा तैयार कर सामग्री जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 और 7 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तारी की गई है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन जुए-सट्टे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

????  *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* : 

        *“ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की सख्त नजर है, ऐसे गतिविधियों पर लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”*

और भी

गेरवानी एटीएम पर रात के सन्नाटे में ‘बड़ी वारदात’ की साजिश नाकाम — गैस कटर से मशीन तोड़ रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, लाखों की चोरी टली

28 अप्रैल, रायगढ़* । थाना पूंजीपथरा पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी से देर रात एटीएम से बड़ी चोरी की वारदात होने से पहले ही विफल कर दी गई। रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गेरवानी चौक स्थित इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया है, सूचना पर तत्काल पूंजीपथरा की गस्त पार्टी पहुंची पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को गैस कटर से मशीन तोड़कर रुपए चोरी का प्रयास करते रंगे हाथ दबोच लिया। त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आर्थिक अपराध की घटना टल गई।

      जानकारी के मुताबिक घटना बीते रात 03.00 बजे के आसपास की है । पुलिस को गेरवानी स्थित एटीएम पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली जिस पर तत्काल एक्शन लिया गया । थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के निर्देशन पर गश्त टीम के आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैकरा मौके पर पहुंचे, जहां आरोपी एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर कैश निकालने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी पंकज कुमार पासवान को काबू किया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गैस कटर बरामद किए गए। 

      पूछताछ में आरोपी पंकज पासवान ने बताया कि वह प्लांट में वेल्डिंग का काम करता था, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में नुकसान और कर्ज के दबाव के चलते उसने एटीएम से चोरी की योजना बनाई थी, लेकिन पूंजीपथरा पुलिस की सतर्कता से उसका मंसूबा नाकाम हो गया। इस घटना से एटीएम मशीन को 3,50,000 रूपये का नुकसान है । घटना के संबंध में इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी दीपक दास महंत उम्र 35 वर्ष की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 305, 316,331(4),62 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर *आरोपी पंकज कुमार पासवान पिता योगेन्द्र पासवान 29 साल निवासी ग्राम डूबरीडीह थाना हरिहरगंज जिला पलामू झारखंड हाल मुकाम छटघाट नीचे पारा गेरवानी थाना पूंजीपथरा रायगढ़* को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

       इस साहसिक और सतर्क कार्रवाई की सराहना करते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी रामकिंकर यादव एवं पूरी टीम की पीठ थपथपाई तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए तीनों आरक्षक- चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैकरा को नगद ईनाम राशि आदेश जारी कर प्रोत्साहित किया गया है।

और भी

“कार खड़ी करने के मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़: सरेआम मारपीट, ऑफिस में तोड़फोड़ और लूट की वारदात, CCTV और मुखबिर तंत्र के सहारे पुलिस ने कुछ घंटों में खोला राज

???? ट्रांसपोर्ट नगर में दबंगई का तांडव: ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों को पीटा, डेढ़ लाख की लूट… जूटमिल पुलिस की बिजली जैसी कार्रवाई, 5 आरोपी धराए ????

रायगढ़ 28 अफ़्रैल 2026 । ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस में रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने मामूली विवाद के बाद खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, लेकिन जूटमिल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कैदीमुड़ा निवासी 60 वर्षीय उपेंद्र सिंह अपने ट्रांसपोर्ट कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खड़ी कार को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोपियों ने पहले रास्ते में ही उपेंद्र सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जान बचाने के लिए वे जैसे-तैसे अपने ऑफिस पहुंचे, लेकिन हमलावर वहां भी पीछे-पीछे पहुंच गए।

ऑफिस में घुसते ही आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया। कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा, सामान तोड़फोड़ कर तहस-नहस कर दिया और कर्मचारी बृजनंदन सिंह से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने कैश काउंटर पर धावा बोलते हुए हिसाब-किताब की डायरी और करीब डेढ़ लाख रुपये नगद लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत के नेतृत्व में टीम ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों में शिवा पटेल उर्फ विक्की, सुखसागर सारथी उर्फ सागर, मनोज सारथी, लोकेश्वर साहु और गणेश दास महंत उर्फ नानु शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार साथियों टिकम और किशन महंत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी रकम में शेष बचे मात्र 370 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि भागने के दौरान कुछ पैसे गिर गए और बाकी रकम खर्च कर दी गई।

मामले में पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
“रायगढ़ में कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लूट और हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”

इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि जिले में अपराधियों की अब खैर नहीं, और कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

और भी

फूलों की खुशबू से महकी किस्मत: एनएचएम योजना से किसान की आमदनी में बड़ा इजाफा ,परंपरागत खेती छोड़ फूलों की खेती अपनाई, कम लागत में मिला ज्यादा मुनाफा

रायगढ़, 27 अप्रैल 2026। राज्य शासन की योजनाओं का लाभ लेकर रायगढ़ जिले के किसान अब परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए उद्यानिकी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में लैलूंगा विकासखंड के ग्राम गमेकेरा निवासी किसान श्री ईश्वरचरण पैकरा ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन से फूलों की खेती अपनाकर अपनी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि की है। किसान की सफलता आज सबके लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

श्री पैकरा पहले परंपरागत रूप से धान की खेती किया करते थे, जिसमें मेहनत के मुकाबले आय सीमित थी। वर्ष 2025-26 में उन्होंने उद्यानिकी विभाग की मार्गदर्शन में 0.400 हेक्टेयर भूमि पर गेंदा फूल की खेती शुरू की। विभाग द्वारा तकनीकी सहयोग एवं आवश्यक मार्गदर्शन मिलने से उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से खेती की, जिसका परिणाम बेहद सकारात्मक रहा।
जहां पहले धान की खेती से उन्हें लगभग 11 क्विंटल उत्पादन और सीमित आय होती थी, वहीं फूलों की खेती से उन्हें करीब 38 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। इस उत्पादन से उनकी कुल आमदनी लगभग 3 लाख 4 हजार रुपये तक पहुंच गई। लागत निकालने के बाद उन्हें लगभग 2 लाख 59 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ, जो पारंपरिक खेती की तुलना में कई गुना अधिक है।
फूलों की खेती में सफलता मिलने के बाद श्री पैकरा का आत्मविश्वास बढ़ा है। वे बताते हैं कि कम समय में अधिक लाभ मिलने के कारण अब वे इस खेती को और विस्तार देने की योजना बना रहे हैं। उनके खेत में खिले गेंदा फूलों की रंगीन पंक्तियां आज उनकी मेहनत और सफलता की कहानी बयां करती हैं।
उनकी इस उपलब्धि को देखकर गांव के अन्य किसान भी अब उद्यानिकी फसलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और विभाग से संपर्क कर फूलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। इस प्रकार राज्य शासन की योजनाएं न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हो रही हैं, बल्कि कृषि के स्वरूप में भी सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

और भी

सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान की शुरुआत : सुबह-सुबह डेयरियों पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम, खाद्य पदार्थ के लिए सैंपल


रायगढ़, 27 अप्रैल 2026/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “सही दवा, शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान आज 27 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह अभियान 11 मई तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य मिलावटखोरी और नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और दवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही लोगों को स्वच्छ, पौष्टिक आहार और सुरक्षित दवा उपयोग के प्रति जागरूक करना भी इस अभियान का अहम हिस्सा है।
         कलेक्टर के निर्देश पर आज सुबह 7 बजे रायगढ़ शहर में संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न डेयरियों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, तहसीलदार शिव कुमार डनसेना और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान जगदीश डेयरी, संतोष डेयरी और विकास डेयरी एंड स्वीट्स से दूध, दही, पनीर और खोवा के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
           जिला प्रशासन ने निर्देश देते हुए बताया कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत आगे भी नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके। कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन की अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल और नमूना सहायक सुमन अग्रवाल उपस्थित रहीं।

और भी

जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, आजीविका सुदृढ़ीकरण, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश

रायगढ़, 27 अप्रैल 2026/ जिला कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं। कलेक्टर के निर्देशानुसार आयोजित इस जनदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
            जनदर्शन में ग्राम गुडु निवासी ललित कुमार द्वारा मछली पालन के लिए तालाब ठेका प्रदान किए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम कोतरा की श्रीमती रामबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तृतीय किस्त एवं लंबित वृद्धा पेंशन राशि दिलाए जाने हेतु आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्राप्त दो किस्तों से निर्माण कार्य प्रगति पर है, किंतु अंतिम किस्त लंबित होने से मकान अधूरा है। साथ ही चार माह से पेंशन नहीं मिलने से काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संबंधित विभाग को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए गए।
          इसी क्रम में कोतरा रोड चुनाभट्ठी निवासी तेरस श्रीवास ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण-पत्र में नाम संबंधी त्रुटि सुधार हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र सुधार प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत धनागर के ग्रामीणों ने धनागर-भूपदेवपुर मार्ग पर प्रवेश द्वार निर्माण की मांग रखी। वहीं वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद विष्णुचरण पटेल द्वारा बरमुड़ा स्थित शासकीय भूमि (नाला) को अतिक्रमण से मुक्त कराने एवं मरम्मत कराने का आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विकासखंड लैलूंगा के ग्राम खम्हार से प्राप्त आवेदन में बिजली के खंभों में केबल तार लगाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त जनदर्शन में राशन कार्ड, पेंशन सहित अन्य समस्याओं के भी आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे ने सभी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

और भी

ट्रांसजेंडरों को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने जिला प्रशासन की विशेष पहल, पहचान पत्र बनाने के लिए आयोजित किए जाएंगे सुविधा शिविर


रायगढ़, 27 अप्रैल 2026/ ट्रांसजेंडर समुदाय को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने, उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने, जागरूकता बढ़ाने और पंजीयन प्रक्रिया को सहज बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा जिला एवं क्षेत्रीय स्तर पर विशेष जागरूकता एवं सुविधा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों एवं ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के समन्वय से किया जाएगा, जहां सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इन शिविरों में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पहचान पत्र पंजीयन, प्रमाण पत्र जारी करने, आवश्यक मार्गदर्शन एवं अन्य शासकीय सेवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
          गत दिवस जिला कलेक्टोरेट परिसर में जिला प्रशासन और ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें समुदाय के सदस्यों की समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। प्रशासन द्वारा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई गई।
          समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय को सशक्त बनाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में समान अवसर और सम्मान दिलाने की दिशा में विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विभाग का लक्ष्य एक समावेशी और संवेदनशील समाज का निर्माण करना है। ट्रांसजेंडर पहचान पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। पहचान पत्र के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित होती है। ट्रांसजेंडर पहचान पत्र के पंजीयन एवं जारी करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति बिना किसी जटिलता के इस सुविधा का लाभ उठा सकें। जिले के ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र बनवाने हेतु कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, रायगढ़ में संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7587231121 एवं 9826157017 पर संपर्क किया जा सकता है।

और भी

रायगढ़ में कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन जांच, नियमों के पालन के दिए निर्देश ,सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान के तहत 11 मई तक चलेगा विशेष अभियान

रायगढ़, 27 अप्रैल 2026/ सुरक्षित और गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आज शहर की विभिन्न कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नवीन स्टोर, पुरानी हटरी, चांवला एजेंसी-हंडी चौक, मंगलचंद सत्यनारायण-गद्दी चौक, रुप नगर-घड़ी चौक और मोटवानी कॉस्मेटिक गौरीशंकर मंदिर रोड का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत दुकानों में क्रय-विक्रय से संबंधित रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
           लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “सही दवा, शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान आज से शुरू हो गया है, जो 11 मई तक जारी रहेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मिलावटखोरी और नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाना है। साथ ही आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एवं दवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वच्छ, पौष्टिक आहार व सुरक्षित दवा उपयोग के प्रति जागरूक करना भी इसका अहम लक्ष्य है।

और भी

जनगणना-2027: डिजिटल स्व-गणना में बढ़ती भागीदारी, 30 अप्रैल तक घर बैठे जानकारी दर्ज करने का सुनहरा अवसर,1 मई से घर-घर पहुंचकर प्रगणक करेंगे सत्यापन

रायगढ़, 27 अप्रैल 2026/ जनगणना-2027 के अंतर्गत जिले में स्व-गणना की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। इच्छुक नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ के माध्यम से घर बैठे आसानी से अपना एवं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस डिजिटल प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें, ताकि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाया जा सके। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि स्व-गणना की सुविधा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक उपलब्ध है। फॉर्म भरते समय जानकारी को अंतिम सबमिट करने से पूर्व संशोधित किया जा सकता है, किन्तु फाइनल सबमिट के बाद उसमें कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा। फॉर्म सबमिट करने के पश्चात प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट Self-Enumeration (SE) ID प्राप्त होगी, जो ‘H’ से प्रारंभ होने वाली 11 अंकों की संख्या (कुल 12 कैरेक्टर) होती है। इस आईडी को सुरक्षित रखना अनिवार्य है, क्योंकि प्रगणक के आगमन पर इसी के आधार पर सत्यापन किया जाएगा।
              जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण के अंतर्गत 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। यदि कोई नागरिक 30 अप्रैल तक स्व-गणना नहीं कर पाता है, तो प्रगणक उनके घर पहुंचकर जानकारी संकलित करेंगे। स्व-गणना प्रक्रिया के अंतर्गत नागरिकों को पोर्टल पर राज्य चयन, मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन, भाषा चयन तथा परिवार एवं मकान संबंधी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा, जिसके पश्चात उन्हें एसईआईडी प्राप्त होगी। फॉर्म को ड्राफ्ट में सेव करने तथा अंतिम तिथि से पहले संशोधन करने की सुविधा भी उपलब्ध है। नागरिकों द्वारा प्रदान की गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सटीक एवं पूर्ण जानकारी प्रदान कर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।

और भी

बीआरसी सभाकक्ष में चली लंबी समीक्षा—दुलदुला के प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों से हर बिंदु पर जवाब-तलब, पेंडिंग कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश

जशपुर/दुलदुला। विकास खण्ड दुलदुला में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को सख्ती साफ नजर आई, जब बीआरसी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हेमन्त कुमार नायक ने प्राचार्यों और संकुल शैक्षिक समन्वयकों की जमकर क्लास ली। बैठक में शिक्षा विभाग के विभिन्न लंबित और प्राथमिकता वाले कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया गया कि शासन की सभी योजनाओं और कार्यों को तय समयसीमा में हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक के दौरान IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर सभी कर्मचारियों और शिक्षकों द्वारा अनिवार्य तीन कोर्स पूर्ण करने की स्थिति की जानकारी ली गई। कई जगहों पर प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई और तत्काल कोर्स पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसी तरह प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी की स्वगणना की स्थिति की भी समीक्षा की गई, जिसमें देरी पाए जाने पर संबंधितों को फटकार लगाई गई।

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर के निर्माण, जाति प्रमाण पत्र, पाठ्यपुस्तक वितरण, गणवेश उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सभी कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

बैठक में संस्थाओं के वित्तीय और भौतिक प्रबंधन को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। सभी प्राचार्यों और संकुल शैक्षिक समन्वयकों को अपने-अपने संस्थानों में विभिन्न निधियों, शाखाओं और स्टॉक पंजियों का भौतिक सत्यापन कराने हेतु समिति गठित करने तथा चालू शैक्षणिक सत्र का सत्यापन कार्य अविलंब पूर्ण करने को कहा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि वित्तीय अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश और फीस संबंधी प्रक्रियाओं को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। संबंधित प्राचार्यों और नोडल अधिकारियों को नियमों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने और फीस संबंधी मामलों में शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

बैठक में सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश चौहान एवं विकास खण्ड स्रोत समन्वयक श्री दीपेंद्र कुमार सिन्हा सहित सभी प्राचार्य और संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में यह स्पष्ट संकेत दिया गया कि आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था को लेकर और अधिक सख्ती बरती जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

और भी

आईपीएल की आड़ में चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का बड़ा खेल, पुलिस का बड़ा एक्शन 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल और नगदी बरामद

 27 अप्रैल, रायगढ़ । रायगढ़ जिले में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी पर शिकंजा कसते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में साइबर थाना, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलाते कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत की गई इस समन्वित कार्रवाई में आरोपियों से करीब ढाई लाख कीमत के 7 नग मोबाइल फोन, नगदी रकम 15490 और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

???? *रायगढ़ शहर में कोष्टापारा और गद्दी चौंक पर साइबर टीम और कोतवाली पुलिस की कार्रवाई*

               पहली कार्रवाई में साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर नयागंज कोष्टापारा स्थित खादी ग्राम भंडार के पास दबिश देकर सोनू देवांगन (21) को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने मोबाइल से चेन्नई सुपर किंग, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबलों पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था और अन्य लोगों को भी खिला रहा था। जांच में उसके मोबाइल में मैच से संबंधित स्क्रीनशॉट और गूगल-पे ट्रांजेक्शन मिले। आरोपी के कब्जे से वीवो मोबाइल जब्त कर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 7 के तहत कार्रवाई की गई।

???? दूसरी कार्रवाई में गद्दी चौक स्थित ए-वन कैफे के संचालक हर्षित देवांगन (24) को ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए गए, जिनके माध्यम से वह हार-जीत पर दांव लगवा रहा था और डिजिटल पेमेंट से लेनदेन कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालन स्वीकार किया, जिस पर उसके विरुद्ध भी जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

???? *घरघोड़ा थानाक्षेत्र में साइबर टीम और घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई*

                 इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने गोयल ट्रेडिंग किराना दुकान में दबिश देकर भरत गोयल (22) को गिरफ्तार किया। आरोपी आईपीएल मैच के दौरान छक्का, चौका, विकेट और हार-जीत पर लोगों से रकम लेकर ऑनलाइन जुआ खिला रहा था। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल जब्त किया गया।

???? घरघोड़ा क्षेत्र में पुलिस टीम ने जय स्तंभ चौक के पास एक और बड़ी रेड कार्रवाई में गौतम भोजवानी, लक्ष्मीनारायण सिदार और सागर गुप्ता को ऑनलाइन सट्टा खेलाते पकड़ा गया। आरोपी आईपीएल मैच की हर गेंद और परिणाम पर दांव लगवा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने पर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। इनके कब्जे से चार मोबाइल और 15,490 रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 तथा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
                     उपरोक्त चारों कार्रवाई में आरोपियों से पूछताछ में सट्टा खाईवाल की जानकारी मिली है, साइबर और थाने की टीम आरोपियों की पतासाजी में जुटी है ।

      पूरी कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक, थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी घरघोड़ा कुमार गौरव साहू, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक धनंजय कश्यप, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, नव आरक्षक अमित मिंज एवं थाना घरघोडा स्टाफ प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरिश पटेल, उद्यो राम पटेल, थाना कोतवाली आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा की अहम भूमिका रही है ।

????????  *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

           *“ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अवैध जुए के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। आईपीएल की आड़ में अवैध सट्टेबाजी करने वालों पर लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। युवाओं को ऐसे अवैध नेटवर्क से दूर रहना चाहिए। आमजन से अपील है कि ऑनलाइन सट्टा या जुए की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, दोषियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

*दोनों थानाक्षेत्र की कार्रवाई में गिरफ्तारी*- 
1. सोनू देवांगन पिता रूपेन्द्र देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी नयागंज कोष्टापारा रायगढ़ थाना कोतवाली रायगढ़
2. हर्षित देवांगन पिता स्व० अनन्त राम देवांगन उम्र 24 वर्ष पेशा कैफे सेन्टर निवासी नया गंज कोष्टापारा रायगढ़ 
3. भरत गोयल पिता सुभाष गोयल उम्र 22 साल सा. लैलुंगा रोड घरघोडा
4. गौतम भोजवानी पिता श्याम भोजवानी उम्र 26 साल सा. कन्या शाला के पीछे साईराम कालोनी घरघोडा
5. लक्ष्मीनारायण सिदार पिता चंदन सिंह उम्र 28 साल सा. वार्ड नं. 13 घरघोडा
6. सागर गुप्ता पिता विनोद गुप्ता उम्र 27 साल सा. वार्ड नं. 02 कन्या शाला के पीछे घरघोडा

*कुल बरामदगी*-
7 मोबाईल कीमती करीब ढाई लाख रूपये
नगदी रकम- 15,490 रूपये

और भी

छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

रायपुर 26 अप्रैल 2026/दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और परंपरा का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा, जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सहभागिता करते हुए 13 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने साहू समाज भवन पाटन में शेड निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही ग्राम भरर पंचायत में शौचालय एवं शेड निर्माण तथा ग्राम पंचायत में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने साहू समाज को छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और गौरवशाली समाज बताते हुए माता कर्मा के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा कि माता कर्मा की भक्ति और सेवा भावना समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही है। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय ताराचंद साहू को भी नमन किया और उनके साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए।

राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले 28 महीनों में राज्य में सुशासन स्थापित करने के साथ-साथ “मोदी की गारंटी” को पूरा करने की दिशा में ठोस कार्य किए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि राज्य में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। किसानों को बकाया बोनस राशि का भुगतान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा “महतारी वंदन योजना” के माध्यम से महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान सहित अन्य छोटे व्यवसाय शुरू कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा  कि “रामलला दर्शन योजना” के अंतर्गत दो वर्षों में लगभग 42 हजार लोगों को लाभ मिला है । उन्होंने बस्तर क्षेत्र में नक्सल समस्या के उन्मूलन और विकास कार्यों में आई तेजी को राज्य की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

ऊर्जा क्षेत्र की पहल का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 की शुरुआत मार्च 2026 में की गई है, जो उन उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिनका बिजली बिल लंबे समय से बकाया है। “मोर बिजली ऐप” के माध्यम से उपभोक्ता मोबाइल से ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। इस योजना के तहत बकाया राशि पर लगने वाले ब्याज या सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है। 
उन्होंने कहा कि गांव-गांव में अटल डिजिटल केंद्र खोलकर डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाया जा रहा है, जबकि प्राथमिक कृषि साख समितियों के माध्यम से किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। राज्य में सुशासन को सुदृढ़ करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिससे विकास कार्यों में तेजी आई है।

इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल, कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, अध्यक्ष जिला साहू संघ श्री नंदलाल साहू, अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड श्री जितेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

और भी

“ऑपरेशन आघात” का तिहरा वार — अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप, तीन आरोपी धराए

          *26 अप्रैल, रायगढ़* । रायगढ़ पुलिस द्वारा एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल थाना तमनार और थाना कोतरारोड़ पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर *कुल 47 लीटर अवैध महुआ शराब, बिक्री रकम तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त* किया है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

???? *ढोलनारा डिपापारा में तमनार पुलिस की पहली बड़ी रेड, महिला आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब बरामद*
            25 अप्रैल को थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में तमनार पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम ढोलनारा डिपापारा में दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ लोग भाग निकले। मौके पर राजकुमारी भगत पति यशंकर भगत (40 वर्ष) से पूछताछ में अवैध शराब बिक्री की पुष्टि हुई। उसके कब्जे से बिक्री हेतु छिपाकर रखी 20 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब तथा बिक्री रकम 180 रुपये बरामद कर कुल 2180 रुपये की जप्ती की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

???? *कोदईडीपा में दूसरी कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*
       इसी कड़ी में ग्राम कसडोल कोदईडीपा में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सोनसाय धनवार (60 वर्ष) को पकड़ा। उसके कब्जे से 10 बोतलों में भरी करीब 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये है। आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
      पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुरूतिलाल सिदार, प्रधान आरक्षक हेमप्रकाश सोन, सुदो भगत, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत, सूर्यकांत सिंह एवं संबंधित थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

???? *कोतरारोड़ पुलिस ने परिवहन करते आरोपी को रंगे हाथ दबोचा*
      इसी दिन थाना कोतरारोड़ पुलिस ने मुखबिर सूचना पर नदेली तिराहा कलमी रोड ओव्हरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी विरेन्द्र सारथी (33 वर्ष) निवासी बिलाईगढ़ को मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BK 9435 से अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 07 लीटर महुआ शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

         “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई यह स्पष्ट करती है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है और ऐसे कारोबारियों पर लगातार प्रहार जारी रहेगा।

???? *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

           *“नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। अवैध शराब और नशे का कारोबार करने वालों पर ऑपरेशन आघात के तहत लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”*

और भी

स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट क्रिकेट महाकुंभ का भव्य आगाज़—रणजीता स्टेडियम रोशनी और रोमांच से हुआ गुलजार, विधायक ने किया शुभारंभ, विजेता को 3.11 लाख का बड़ा इनाम घोषित

जशपुरनगर । 25 अप्रैल की रात जशपुर के रणजीता स्टेडियम में स्व. शत्रुघ्न प्रताप सिंह जूदेव मेमोरियल फ्लड लाइट टेनिस बॉल अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ जशपुर विधायक राय मुनि भगत के कर कमल से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन यंग तिरंगा समिति, जशपुर द्वारा किया जा रहा है।
              प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत के साथ, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, जशपुर नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जशपुर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष गंगा राम भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक नागरिक और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
       इस प्रतियोगिता में देश भर की कई नामी टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 3,11,111 रुपए का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 1,51,111 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता फ्लड लाइट में आयोजित होगी, जिससे दर्शकों को रात में भी रोमांचक मुकाबले देखने का मौका मिलेगा।

        उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार राय ने कहा की युवा और  लोकप्रिय जननायक रहे शत्रुंजय प्रताप जी की याद में होने वाली यह प्रतियोगिता अपनी भव्यता और लोकप्रियता के लिए जानी जाती है उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से व्यापक पैमाने पर आधारभूत संरचना का विकास किया जा रहा है हमारे विधायक भी खेलों के प्रति संवेदनशील है और प्रदेश से हर प्रकार की संसाधन जशपुर में जुटाने का कार्य कर रही हैं।
       शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा, मेरे पिताजी की याद में होने वाले इस आयोजन की भव्यता, हर साल बढ़ रही है इसके लिए समिति के पदाधिकारी और हर कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। 
    विधायक राय मुनि भगत ने बाहर से आने वाली टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

उद्घाटन मैच में सिमडेगा की टीम रही विजेता 

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जशपुर के राइजिंग 11 और यारों की यारी सिमडेगा झारखंड की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सिमडेगा की टीम ने फील्ड करने का निर्णय लिया और राइजिंग 11 की टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट होकर 87 रन बनाए 88 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी सिमडेगा की टीम ने 9 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। सिमडेगा की टीम के खिलाड़ी अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 14 गेंद में 37 रनों की आक्रामक पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी। राइजिंग 11 के रोहित कुजूर को सुपर स्ट्राइकर चुना गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए 20 गेंद में 42 रन बनाए सिमडेगा की टीम के खिलाड़ी संदीप को बेस्ट बॉलर चुना गया जिन्होंने दो ओवरों में आठ रन देख दो विकेट झटके।

और भी

“मैट्रिमोनियल साइट पर शुरू हुई दोस्ती, शादी का झांसा बन गया जाल—तमनार में युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

 26 अप्रैल, रायगढ़ । तमनार पुलिस ने युवती की दुष्कर्म शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए *आरोपी लखन कुमार पटनायक (37 वर्ष) निवासी भिलाईनगर जिला दुर्ग* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना तमनार में दर्ज प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

     बीते 23 अप्रैल  को 33 वर्षीय युवती ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 में मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी लखन कुमार पटनायक से हुई थी, जिसने स्वयं को रेलवे में  जे.ई. बताकर शादी का भरोसा दिलाया। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा। पीड़िता के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को आरोपी तमनार स्थित उसके घर पहुंचा, जहां परिजनों के बाहर होने का फायदा उठाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी विवाह का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

           जब परिजनों ने सगाई और विवाह की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह से इंकार करते हुए कोर्ट मैरिज की बात कही। मार्च 2026 में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी दिया गया, लेकिन इसके बाद आरोपी ने संपर्क खत्म कर दिया और बाद में साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया। शिकायत पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये रायपुर रवाना हुई और  आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

           एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार एवं अतुल सिदार की अहम भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* : 

        “शादी का झांसा देकर विश्वास तोड़कर महिलाओं का शोषण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

और भी

की ममता पर बेटे का खून सवार! पारिवारिक नाराजगी ने लिया खौफनाक रूप—फावड़े से वार कर मां की बेरहमी से हत्या, पिता पर भी जानलेवा हमला कर मचाई सनसनी

  26 अप्रैल, 2026 । पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र में मां की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रैरूमाखुर्द पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आर्यन दास महन्त (20 वर्ष) के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

          घटना के संबंध में ग्राम रैरूमाखुर्द निवासी गणपत दास महन्त (60 वर्ष) ने 25 अप्रैल को चौकी रैरूमाखुर्द में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिवा पेट्रोल पम्प के सामने किराना दुकान संचालित करता है। रिपोर्ट के अनुसार उसका छोटा पुत्र आर्यन दास महन्त इस बात से नाराज रहता था कि परिवार उसके भाई-बहनों को उससे अधिक महत्व देता है, जिस कारण उसका व्यवहार परिवार के प्रति खिन्न था। 24 अप्रैल की रात गणपत, उसकी पत्नी फुलबाई महन्त (55 साल) और पुत्र आर्यन दुकान में सोए थे। 25 अप्रैल की सुबह आर्यन शौच से लौटने के बाद अपनी मां को दुकान से बाहर खींचकर जमीन पर गिराया और घर में रखे गोबर फेंकने वाले फावड़े से गर्दन पर लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फावड़ा लेकर अपने पिता को भी मारने दौड़ा, जिस पर गणपत अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी।

         रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विजय एक्का द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर त्वरित पतासाजी कर *आरोपी आर्यन दास महन्त (20 वर्ष)* को हिरासत में लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जब्त किया गया है।

          एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक चिंतामणि कुर्रे एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* : 

     *“क्षणिक आवेश में किया गया अपराध जीवनभर का पछतावा बन जाता है, कानून ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई करता है, पुलिस आरोपी को सख्त सजा दिलाने का प्रयास करेगी।”*

और भी

नौकरी का झांसा, फर्जी नाम “विजय” का खेल और सुनसान में दरिंदगी की कोशिश — महिला व नाबालिग से छेड़खानी कर भागा आरोपी, पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग से दबोचा, आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल

 26 अप्रैल, रायगढ़ । जॉब दिलाने के नाम पर महिला और नाबालिग को झांसे में लेकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने *आरोपी सुरेन्द्र बेहरा पिता मिनकेतन बेहरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा थाना घरघोड़ा* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

         के संबंध में 24 अप्रैल को नाबालिग पीड़िता (15 साल) द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी भाभी (30 साल) को 16 अप्रैल को एक अज्ञात युवक ने मोबाइल पर कॉल कर स्वयं को “विजय” बताकर रायगढ़ की कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और छेड़खानी की ।

                      बालिका ने बताया कि इसकी भाभी के मोबाइल पर दिनांक 16.04.2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उसका नाम विजय है और वह रायगढ़ की कंपनियों में काम दिलाता है, तब इसकी भाभी उसे काम दिला देने बोली थी। वह व्यक्ति दिनांक 22.04.2026 को उसी मोबाईल नंबर से पुनः इसकी भाभी को फोन करके बताया कि काम मिल गया है एक बार ग्राम अमलीडीह घरघोड़ा आकर मुझसे मिलो । तब उसकी भाभी के साथ बस से ग्राम अमलीडीह घरघोड़ा गये, शाम लगभग 05.30 बजे फोन कर अमलीडीह से ग्राम चिमटापानी के पास बुलाया, तब दूसरी बस से चिमटापानी रात करीब 08.00 बजे पहुंचे, बस से उतरे जहां एक व्यक्ति आकर हमसे मिला और बताया कि वह विजय है और वह अपने ग्रे रंग की कार में दोनों को बैठाया, बालिका कार में पीछे तरफ बैठी थी और उसकी भाभी आगे तरफ बैठी थी, आरोपी अपने ग्रे रंग की कार में दोनों को बैठाकर सुनसान स्थान ले गया, जहां बातचीत के दौरान पहले महिला के साथ गलत नियत से छेड़खानी की और विरोध करने पर नाबालिग के साथ भी जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी कार से फरार हो गया। पीड़िताओं की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 74,75(2),76,351(3) बी.एन.एस. एवं 8 पॉक्सो एक्ट कायम एवं 8 पॉक्सो एक्ट कायम पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

       थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान सुरेन्द्र बेहरा निवासी रायकेरा के रूप में स्थापित की और तत्काल दबिश देकर आरोपी को उसकी मारूति ब्रेजा कार क्रमांक JH-17-Q-2761 सहित पकड़ा गया। दोनों पीड़िताओं से आरोपी तथा घटना में प्रयुक्त वाहन की शिनाख्त कराई गई, जिसमें आरोपी की पहचान मूल अपराधी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लेबर ठेकेदारी का काम करता है, उसने फर्जी नाम “विजय” बताकर नौकरी दिलाने के बहाने महिला को बुलाना और अपराध कारित करना स्वीकार किया। मामले में एट्रोसिटी की धाराएं विस्तारित कर पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटोरोला मोबाइल फोन एवं मारूति ब्रेजा कार जब्त कर आरोपी को रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।

            एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी, निरीक्षक कुमार गौरव साहू, महिला विवेचक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ आरक्षक हरीश पटेल, उधोराम पटेल की अहम भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

            *“महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नौकरी, सहायता या किसी भी प्रलोभन के नाम पर महिलाओं से अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन विशेषकर महिलाएं और युवतियां अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

और भी