ताजा खबरें


बड़ी खबर

महिला दिवस विशेष : महतारी वंदन योजनाः हर महीने 1000 रुपये से बढ़ रहा महिलाओं का आत्मविश्वास, जिले में 3 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित

रायगढ़, 7 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना रायगढ़ जिले की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा रही है। जिले में इस योजना से 3 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। फरवरी 2026 तक इन महिलाओं के खातों में 24 किश्तों के माध्यम से 663 करोड़ 96 लाख 91 हजार 400 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जा चुकी है।
           महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि से महिलाएं घर की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ छोटी-छोटी बचत भी कर पा रही हैं। कई महिलाएं इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और अन्य जरूरी खर्चों के लिए कर रही हैं, जिससे परिवार को आर्थिक सहारा मिल रहा है। योजना से लाभान्वित महिलाओं का कहना है कि नियमित रूप से मिलने वाली राशि से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे अपनी जरूरतों के लिए पूरी तरह दूसरों पर निर्भर नहीं रहतीं। कई महिलाएं इस राशि को बीज पूंजी के रूप में उपयोग कर छोटे-छोटे स्वरोजगार भी शुरू कर रही हैं। सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, सब्जी बिक्री और हस्तशिल्प जैसे कार्यों से जुड़कर वे अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं।
             राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत आधार बन रही है, जिससे सशक्त महिला, सशक्त परिवार और सशक्त समाज की अवधारणा को बल मिल रहा है। महिला दिवस के अवसर पर जिले की महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई यह योजना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

और भी

डूमरटोली में सजा विज्ञान का मेला: छात्रों ने सौरमंडल, सोलर प्लेट और वाटर फिल्टर के मॉडल से दिखाया वैज्ञानिक हुनर, अभिभावकों ने भी सराहा बच्चों का प्रदर्शन


         मनोरा 07 मार्च 2026  विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण पटेल के मार्गदर्शन में संकुल केंद्र डूमरटोली में *बस्ता मुक्त शनिवार कार्यक्रम* के तहत विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर बीआरसीसी आशुतोष शर्मा के द्वारा किया गया विज्ञान प्रदर्शनी में माध्यमिक शाला डूमरटोली एवं माध्यमिक शाला सोगडा के छात्रों द्वारा विज्ञान के विभिन्न मॉडल भारी वजन उठाने की मशीन का मॉडल वाटर फिल्टर वायुदाब मापन विधि का प्रयोगात्मक प्रयोग सोलर प्लेट ऑटोमेटिक वाटर मशीन ताप मापन सौरमंडल का मॉडल सौर ऊर्जा से विद्युत निर्माण वायुदाब का प्रयोग के साथ विज्ञान किट की सामग्री का प्रस्तुतीकरण एवं प्रदर्शन विज्ञान शिक्षक सत्यदीप प्रसाद सीएसी डूमरटोली श्रीमती मीरा अग्रवाल शिक्षक  एवं अजीत कुमार सिदार सीएसी सोगडा के सहयोग एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के निलाभ्र सर के मार्गदर्शन में किया गया रजनी बिंझवार  शिक्षक के द्वारा एफएलएन कीट मात्रा चार्ट फ्लावर मैथ्स सेट भारत का नक्शा शब्द कार्ड के माध्यम से खेल का प्रस्तुतीकरण किया गया राजेंद्र कुमार यादव प्रवीण पाठक प्रधान पाठक बच्चों को अभिव्यक्ति के लिए लगातार प्रेरित कर रहे थे ताकि बच्चे माडल से संबंधित ग्रामीणों अभिभावकों शिक्षकों बच्चों के प्रश्नों को समझ कर जवाब दे सकें।इस अवसर पर माध्यमिक शाला डुमरटोली में शिक्षक पालक मातृ सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था मातृशक्ति को बीआरसीसी मनोरा आशुतोष शर्मा निलाभ्र सर राजेन्द्र यादव मीरा अग्रवाल के द्वारा संबोधित किया गया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंत्री बाई ने किया कार्यक्रम को व्यवस्थित संचालित करने में संजीव यादव किरण राम महारथी श्रीमती मंत्री बाई भगवती राठिया प्राथमिक शाला मरगा सरिता बाई प्राथमिक शाला डूमरटोली का सहयोग रहा मेले में ग्राम फतेहपुर मरगा एवं डूमर टोली के ग्रामीणों अभिभावकों प्राथमिक शाला बेलटोली सिकटाटोली के छात्र सम्मिलित हुए शाला विकास समिति डूमरटोली अध्यक्ष मधुमति प्रजापति ने कहा ऐसे कार्यक्रमों से बच्चे विषय की गंभीरता को सहजता से समझ जाते हैं और उसे कभी भी नहीं भूलते हैं।अंत में सामूहिक रूप से आयोजित न्यौता भोज में बच्चे अभिभावक एक साथ सम्मिलित हुए और कार्यक्रम का समापन किया गया।

और भी

बिना अनुमति सड़क जाम कर आंदोलन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सराईपाली मामले में 3 नामजद समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

 रायगढ़ 7 मार्च, 2026 । रायगढ़ पुलिस अब असंवैधानिक तरीकों से रैली, प्रदर्शन, चक्का जाम करने वालों पर सख्ती से निपटेगी । कल ग्राम सराईपाली साप्ताहिक बाजार के पास सराईपाली-गेरवानी मुख्य मार्ग पर बिना प्रशासनिक अनुमति लोक मार्ग बाधित कर चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। वहीं आमजन को परेशानी में डालकर सड़क जाम करने के मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है।

     जानकारी के अनुसार दिनांक 06 मार्च 2026 को ग्राम सराईपाली साप्ताहिक बाजार के पास कुछ ग्रामीणों द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसडीएम घरघोड़ा, थाना प्रभारी तमनार, नायब तहसीलदार तमनार तथा पूंजीपथरा व तमनार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही। साथ ही प्रदर्शनकारियों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि बिना अनुमति लोक मार्ग को बाधित करना विधि विरुद्ध है और इस प्रकार के कृत्यों पर प्रशासन एवं पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। प्रशासन व पुलिस ने चक्का जाम समाप्त कर कर वाहनों का आवागमन प्रारंभ कराया। 

चक्काजाम पर हुये एफआईआर का विवरण 

           इसी दौरान स्थानीय प्लांट के बस चालक ने थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 06 मार्च 2026 की सुबह वह रायगढ़ से रूपानाधाम स्टील प्लांट सराईपाली के कर्मचारियों को बस से प्लांट छोड़ने जा रहा था। जब बस सराईपाली साप्ताहिक बाजार के पास पहुंची तो सराईपाली निवासी पंकज प्रधान, ईश्वर किसान, संदीप भोय उर्फ पप्पू तथा 10 से 15 अन्य लोगों ने सड़क जाम कर रास्ता बाधित कर दिया और किसी भी वाहन को आने-जाने से रोक दिया, जिससे राहगीरों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में थाना पूंजीपथरा में 03 नामजद आरोपियों समेत 10-15 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 126(2), 191(2) भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

        धरना, रैली, प्रदर्शन अथवा सांकेतिक आंदोलन के लिए प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य है, किन्तु बिना अनुमति सड़क जाम कर प्रदर्शन करने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो कानून के विरुद्ध होने के साथ-साथ आमजन के लिए असुविधा, परेशानी का कारण बनती हैं। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

       एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —
सभी नागरिकों को संवैधानिक तरीकों से अपनी मांगों को रखने का अधिकार है, किन्तु बिना अनुमति रैली, धरना-प्रदर्शन या चक्काजाम जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

और भी

रमेश चौहान मौत मामला गरमाया : : 200 से अधिक ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश,थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच - परिजनों को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू

रायगढ़, 6 मार्च 2026। खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसकोल में मृतक रमेश चौहान की मृत्यु के संबंध में ग्रामीणों द्वारा गुरुवार को एसडीएम कार्यालय खरसिया एवं नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया गया। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को ग्राम परसकोल के लगभग 150-200 ग्रामीण शाम करीब 4:30 बजे एसडीएम कार्यालय खरसिया पहुंचे और मृतक रमेश चौहान की मृत्यु को लेकर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि रमेश चौहान की मृत्यु पुलिस द्वारा प्रताड़ना के कारण हुई है। ग्रामीणों द्वारा लगभग शाम 7 बजे तक एसडीएम कार्यालय परिसर में नारेबाजी की गई।
       इसके पश्चात सभी ग्रामीण ग्राम बोतल्दा चौक स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंचकर मुख्य मार्ग पर बैठ गए, जहां उनकी संख्या बढ़कर लगभग 200-250 हो गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। ग्रामीणों द्वारा मृतक रमेश चौहान की मृत्यु के संबंध में विस्तृत मजिस्ट्रियल जांच कराने, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं शासकीय नौकरी प्रदान करने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जा रही थी।
       मौके पर उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा एसडीएम खरसिया द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी गई। प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद सभी ग्रामीण मुख्य मार्ग से हटकर अपने-अपने ग्राम परसकोल लौट गए। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए रमेश चौहान की मृत्यु की मजिस्ट्रियल जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही मृतक के परिजन को कलेक्टर दर पर शासकीय सेवा में रखने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके अतिरिक्त मामले में थाना प्रभारी सहित संबंधित दो पुलिसकर्मियों विसोप सिंह एवं योगेश साहू को लाइन अटैच करने की कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी तथा जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और भी

ग्रामीण आजीविका मिशन से सशक्त होती ग्रामीण महिलाएं,स्व-सहायता समूह और बैंक लिंकेज से बदल रही महिलाओं की तकदीर

रायगढ़, 6 मार्च 2026। जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से स्वसहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं। जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत समनिया की रोशनी कुर्रे इसका प्रेरक उदाहरण हैं। शीतल महिला स्वसहायता समूह से जुड़ी रोशनी कुर्रे वर्तमान में बैंक सखी के रूप में कार्यरत हैं और गांव की महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र की अनेक महिलाएं संगठित होकर स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों से जुड़ रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। बैंक लिंकेज के माध्यम से प्राप्त ऋण राशि ने महिलाओं के जीवन में खुशहाली के नए द्वार खोले हैं।   
           रोशनी कुर्रे बताती हैं कि समूह को प्राप्त ऋण का उपयोग आजीविका गतिविधियों, छोटे व्यवसाय और खेती-किसानी में किया जा रहा है। इससे महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं के इस सशक्तिकरण का श्रेय वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को देती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से आज ग्रामीण महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं और विकास की मुख्यधारा से सीधे जुड़ रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत धरमजयगढ़ महिला ब्लॉक संगठन की महिलाएं संगठित होकर आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। बैंक सखी के माध्यम से गांवों में ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होने से ऋण प्राप्ति, बचत और वित्तीय लेनदेन की प्रक्रिया सरल और सुगम हो गई है। रोशनी कुर्रे जैसी महिलाओं की यह सफलता कहानी यह संदेश देती है कि अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के नए आयाम स्थापित कर सकती हैं। शासन की योजनाओं के साथ महिलाओं की मेहनत और संकल्प से ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है।

और भी

“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहा आरोपी शंकर बरेठ बैकुंठपुर से गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट के कई मामलों में था वांछित

 रायगढ़  06 मार्च, 2026  । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में *“ऑपरेशन तलाश”* के तहत गंभीर मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी शंकर बरेठ को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
  
      होली त्यौहार को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा थाने में दर्ज अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान आज मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम ने बैकुंठपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी शंकर बरेठ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।  

      मामले में एक स्थानीय बालिका द्वारा 14 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपनी सहेलियों के साथ प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाती थी। दिनांक 10 नवंबर को वह अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी, तभी भूतबधन तालाब के पास आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। भय के कारण बालिका ने यह बात घर में किसी को नहीं बताई। बाद में 13 नवंबर को स्कूल से घर लौटते समय आरोपी ने फिर से उसके साथ छेड़खानी की, जिसके बाद बालिका ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई और थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।  

      रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 589/2025 धारा 74, 75(2), 75(3) भारतीय न्याय संहिता और 8, 12 पॉक्सो एक्ट* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हो गया था। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त अपराध में जारी गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में न्यायालय में पेश किया।  

      गिरफ्तार *आरोपी शंकर बरेठ पिता दिनेश बरेठ उम्र 23 वर्ष निवासी बैकुंठपुर राम मंदिर के पास रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़* आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में *वर्ष 2024 में मारपीट का 01 तथा वर्ष 2025 में मारपीट के 02 अन्य अपराध दर्ज* हैं। इन मामलों में भी वारंट जारी होने पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।  

      आरोपी की गिरफ्तारी में थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक गोविंद पटेल, कमलेश यादव, भगवती रत्नाकर, हरेंद्र पाल जगत और आरक्षक वीरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
 
 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

   “ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगी। किसी भी अपराधी को खुले में घूमने नहीं दिया जाएगा और ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

और भी

मनरेगा में पारदर्शिता की ओर बड़ा कदम: रायगढ़ जिले में ई-केवाईसी अभियान ने पकड़ी रफ्तार, तमनार ब्लॉक ने हासिल किया 100 प्रतिशत लक्ष्य, बाकी ब्लॉक भी शत-प्रतिशत के करीब

रायगढ़, 6 मार्च 2026/ रायगढ़ जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मजदूरों का ई-केवाईसी अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सभी सातों विकासखंडों में ग्राम पंचायत स्तर पर शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य योजना में पारदर्शिता बढ़ाना, फर्जीवाड़े पर रोक लगाना और वास्तविक मजदूरों तक समय पर लाभ पहुंचाना है। 
          जिले में वर्तमान स्थिति के अनुसार सक्रिय मनरेगा मजदूरों का औसतन 97.40 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जो प्रशासन और नरेगा टीम की सक्रियता को दर्शाता है। इस अभियान में तमनार ब्लॉक ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 100 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा कर लिया है। कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र डनसेना के नेतृत्व और नरेगा स्टाफ के सतत प्रयासों से यह लक्ष्य हासिल किया गया, जिसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
          अन्य ब्लॉकों की प्रगति भी तेजी से आगे बढ़ रही है। धरमजयगढ़ में 98.16 प्रतिशत, खरसिया में 97.41 प्रतिशत, रायगढ़ में 99.33 प्रतिशत, पुसौर में 96.61 प्रतिशत, घरघोड़ा में 95.77 प्रतिशत तथा लैलूंगा में 95.41 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। अधिकांश ब्लॉक 95 प्रतिशत से ऊपर पहुंच चुके हैं और जल्द ही शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल होने की संभावना है। सभी कार्यक्रम अधिकारी अपनी टीम के साथ मिशन मोड में काम कर रहे हैं ताकि कोई भी पात्र मजदूर इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।
           यहां बताया गया कि इस योजना के तहत  जिन मजदूरों का ई-केवाईसी पूरा नहीं होगा, वे मनरेगा के तहत मजदूरी कार्य में दिक्कत आ सकती है, इसलिए सभी मजदूरों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपने ग्राम पंचायत या अधिकृत केंद्र में जाकर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराएं। यह पहल ग्रामीण मजदूरों के हित में एक महत्वपूर्ण डिजिटल कदम मानी जा रही है। इससे योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी, फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगेगी और वास्तविक मजदूरों को समय पर रोजगार एवं भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा।

और भी

सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन ने लगाया जनसेवा का दरबार, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

रायगढ़, 6 मार्च 2026/ सुदूर वनांचल क्षेत्र के नागरिकों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “प्रशासन पहुंचेगा जनता के द्वार” अभियान के तहत विकासखंड धरमजयगढ़ के तहसील मुख्यालय कापू स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी मांग एवं शिकायतें दर्ज कराई, जिनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर का अवलोकन कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्रतानुसार अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
             कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने तत्काल निराकरण नहीं होने वाले आवेदनों की जांच कर नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण करने तथा आवेदकों को इसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि अधिकाधिक प्रकरणों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और प्रशासन के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हो। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आमजनों से विभागीय स्टॉलों का भ्रमण कर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार लाभ उठाने का आग्रह किया।
            शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, चिप्स, शिक्षा, आदिवासी विकास, वन, समाज कल्याण, श्रम, मछली पालन एवं पशुधन विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रतानुसार लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। 
            स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में 170 जरूरतमंद लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा 07 से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 35 लोगों की टीबी जांच की गई, 100 महिलाओं की एनसीडी जांच की गई तथा 83 लोगों को दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में 40 से अधिक आधार कार्ड भी बनाए गए। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाए गए, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। शिविर में अलग-अलग विभागों के लिए पंजीयन काउंटर बनाए गए थे, जिससे लोगों को आसानी से अपनी समस्याएं दर्ज कराने में सुविधा हुई। साथ ही शिविर स्थल पर पेयजल, छाया सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई थीं।

*हितग्राहियों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित*
शिविर के दौरान कई हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। इनमें 05 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति प्रदान की गई। महिला स्व-सहायता समूह कुमरता को खेती कार्य के लिए 02 लाख रुपये तथा जय भीम समूह कापू को आजीविका गतिविधियों के लिए 2.50 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही 10 बच्चों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र, 15 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा 20 से अधिक हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। मत्स्य विभाग अंतर्गत दो हितग्राहियों को मछली जाल एवं दो हितग्राही को आईस बाक्स प्रदाय किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा मोतीराम को छड़ी उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। योजनाओं का लाभ प्राप्त होने पर हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में आवास, शौचालय, पेयजल, सड़क, स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल तक सड़क निर्माण, आधार पंजीयन तथा राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

*जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति*

शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य श्री पुरस्कार राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीनव राठिया, श्री नीरज शर्मा, श्री भारत साहू, श्री विदेशी, श्री विनय शर्मा, श्रीमती दुर्गावती सिंह, श्रीमती अशांति टंडन, श्री मदन राठिया, श्री जनक राठिया, कापू सरपंच श्रीमती सुमित्रा सर्पराज, श्री संतोष गुप्ता, सरपंच श्रीमती शोभनी बाई मोदी, श्री धरमपाल गुप्ता, श्री निधीश्वर प्रधान, श्री मनीष राठौर सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ श्री प्रवीण भगत सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

और भी

JEE मेन-2 की तैयारी अब होगी आसान, कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में संकल्प संस्थान में 15 दिन का निःशुल्क क्रैश कोर्स, 100 छात्रों का होगा चयन


जशपुरनगर

जिला प्रशासन जशपुर की पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान में 15 मार्च से पंद्रह दिवसीय निःशुल्क जेईई क्रैश कोर्स आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित हो‌ रहा है। इस क्रैश कोर्स के दौरान जिले के स्थानीय विद्यार्थियों को संस्थान में निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। ज्ञात हो कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन-2 की परीक्षा 02 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जानी है।

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस विशेष क्रैश कोर्स के लिए जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय तथा अनुदान प्राप्त हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्होंने जेईई मेन-2 (2026) के लिए आवेदन किया है। कुल 100 विद्यार्थियों को इस प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि क्रैश कोर्स में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। इसके लिए आवेदन लिंक जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

चयनित विद्यार्थियों को 15 मार्च को सुबह 10 बजे संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में अपने एक अभिभावक के साथ उपस्थित होना होगा। साथ ही जेईई मेन -2 आवेदन के कन्फर्मेशन पेज की एक फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी।
गौरतलब है कि संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में कई वर्षों से जेईई मेन और एडवांस की तैयारी कराई जा रही है। यहां से हर वर्ष अनेक विद्यार्थी परीक्षा में सफल होकर देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर रहे हैं। अब तक संकल्प के 85 से अधिक विद्यार्थी देश के विभिन्न नामी शिक्षण संस्थानों में चयनित हो चुके हैं।

और भी

जेएसडब्ल्यू कंपनी गेट के बाहर से उड़ाई गई मोटरसाइकिल पर भूपदेवपुर पुलिस का शिकंजा, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद कर भेजा गया न्यायिक रिमांड

    रायगढ़ : 6 मार्च, 2026  । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ जिले के थाना भूपदेवपुर पुलिस ने जेएसडब्ल्यू कंपनी के गेट के बाहर पार्किंग से चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

            जानकारी के अनुसार ग्राम कुर्रूभाठा निवासी रामराज सिदार (57 वर्ष) ने 4 मार्च को थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 फरवरी 2026 को वह दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की ड्यूटी के लिए जेएसडब्ल्यू कंपनी गया था। ड्यूटी पर जाने से पहले उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा फैशन प्लस क्रमांक CG-11 BA 0652 को कंपनी के गेट के बाहर पार्किंग में हैंडल लॉक कर खड़ी की थी। रात लगभग 10 बजे ड्यूटी से लौटने पर उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल पार्किंग से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद उसने लगभग 40,000 रुपये कीमत की मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 303(2) बीएनएस* के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

             विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी व गवाहों से पूछताछ करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम कुर्रूभाठा क्षेत्र में चोरी की गई मोटरसाइकिल देखी गई है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग और उनकी टीम ने संदेही सुधांशु देहरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया तथा अपने मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की गई मोटरसाइकिल *हीरो होंडा फैशन प्लस क्रमांक CG-11 BA 0652 कीमती करीब 40,000 रुपये को बरामद कराया* गया।

         भूपदेवपुर पुलिस से *आरोपी सुधांशु देहरी पिता भूगीलाल देहरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी आमापाली थाना रेंगाली जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा), हाल मुकाम नहरपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)* से चोरी मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर कल न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग और उनकी टीम की अहम भूमिका रही है ।

और भी

रायगढ़ पुलिस का संवेदनशील चेहरा: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने वृद्धाश्रम में बिताए पल, बुजुर्गों को दिया सम्मान और सुरक्षा का भरोसा

रायगढ़, 06 मार्च 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह ने कल शाम थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत स्थित वरिष्ठजनों के देखभाल गृह “आशा प्रशामक देखभाल गृह” पहुंचे, इस अवसर एसएसपी श्री शशि मोहन का आश्रम में सेवा कार्य में लगे बच्चों और स्टाफ द्वारा फूलों से आत्मीय स्वागत किया गया। एसएसपी श्री शशि मोहन ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। 

         कार्यक्रम के दौरान डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि रायगढ़ की संस्था “रिहैब फाउण्डेशन” द्वारा संचालित इस आश्रम को पिछले कई वर्षों से श्रीमती जस्सी फिलिप्स की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। श्रीमती जस्सी फिलिप्स ने जानकारी दी कि “रिहैब फाउण्डेशन” छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त संस्था है। विशेष अवसरों और त्योहारों पर प्रशासन, पुलिस के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी आश्रम में आकर वृद्धजनों से मुलाकात करते हैं। उन्होंने एसएसपी के आश्रम पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त किया।

         इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग की सीनियर सिटीजन सेल (Senior Citizen Cell) बुजुर्गों की सुरक्षा, कानूनी सहायता और उनके कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समाज में कई संस्थाएं वरिष्ठ नागरिकों के हित में कार्य कर रही हैं, लेकिन अपने बुजुर्गों की देखभाल करना हम सभी का पहला दायित्व है। एसएसपी ने आश्रम में रह रहे सभी वरिष्ठजनों से आत्मीय बातचीत करते हुए कहा कि यदि उन्हें पुलिस विभाग से किसी प्रकार की सहायता या आवश्यकता हो तो वे अवश्य बताएं, पुलिस अपने स्तर पर हर संभव मदद का प्रयास करेगी।

         इस दौरान श्रीमती जस्सी फिलिप्स ने एक बुजुर्ग महिला का आधार कार्ड उनके परिजनों द्वारा नहीं दिए जाने की जानकारी दी, जिस पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह को संबंधित महिला को आधार कार्ड दिलाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि आगे रायगढ़ पुलिस हर त्योहार समाज के हर वर्ग के साथ मिलजुल कर मनाएगी। उन्होंने जिले में संचालित सीनियर सिटीजन सेल की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर संपर्क करने कहा गया ।

               इस अवसर पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह सहित थाना जूटमिल का स्टाफ उपस्थित रहा।

और भी

छेड़खानी और मारपीट का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे — नहानी घर में घुसकर की बदसलूकी, विरोध करने पर मां-बेटी से की मारपीट, महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त की टीम की त्वरित कार्रवाई

रायगढ़, 05 मार्च 2026  । युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

           कल दिनांक 04 मार्च 2026 को प्रार्थिया द्वारा महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 4 मार्च की दोपहर गांव का निवासी बृजेश मंहत उम्र लगभग 27 वर्ष नहानी में घुसकर उसे नहाते हुए देखने लगा और फिर नहानी घर में छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे हाथ और थप्पड़ मारा। शोर मचाने पर पीड़िता की मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी, जिस पर आरोपी ने पीड़िता की मां के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसी दौरान पीड़िता के पिता भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें भी धक्का देकर आरोपी वहां से भाग गया।

           पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में *अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 74, 75(2), 77, 115(2) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। नव पदस्थ थाना प्रभारी महिला थाना उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा तत्काल पुलिस स्टाफ के साथ आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। *आरोपी बृजेश दास मंहत पिता सुकरीत दास मंहत उम्र 26 वर्ष निवासी जूटमिल थाना क्षेत्र रायगढ़* को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर दिया गया।

          इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव तथा महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

           *“रायगढ़ जिले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, दुर्व्यवहार और हिंसा जैसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बना रहे।”*

और भी

डीजल चोर गिरोह पर पुलिस का प्रहार — हाईवा चालकों से मारपीट कर डीजल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन सहित 80 लीटर डीजल और हथियारनुमा सामान बरामद

रायगढ़ 5 मार्च, 2026 * । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना तमनार पुलिस ने हाईवा वाहनों से डीजल चोरी कर चालक से मारपीट कर नगदी लूटने वाले गिरोह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन, करीब 80 लीटर डीजल, नगदी 500 रुपये तथा अपराध में प्रयुक्त लोहे का रॉड, डंडा और पाइप जप्त किया है।

            घटना के संबंध में हाईवा चालक मुकेश यादव पिता खुथ्थू यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम धनवाही थाना इंदवार जिला उमरिया (म.प्र.) ने दिनांक 03 मार्च को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वर्तमान में भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में हाईवा चालक का कार्य करता है। दिनांक 02 मार्च की रात वह अपने हाईवा क्रमांक CG 10 BK 9082 को भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में खड़ा कर वाहन में ही सोया हुआ था। साइडिंग में अन्य पांच हाईवा भी खड़े थे, जिनके चालक होली मनाने अपने-अपने घर चले गए थे। रात करीब 3.00 से 3.30 बजे के बीच उसे वाहन से आवाज सुनाई दी, जिस पर नीचे उतरकर देखने पर तीन अज्ञात व्यक्ति उसके हाईवा से डीजल चोरी करते मिले। चालक के चिल्लाने पर आरोपी डीजल का डिब्बा लेकर भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर दो आरोपी वापस आए और मोबाइल व पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से मारपीट कर चालक की जेब में रखे 200 और 100 रुपये के कुल 500 रुपये लूट लिए तथा वहां खड़े अन्य हाईवा वाहनों से भी डीजल चोरी करने लगे। भयवश चालक वहां से भागकर मोबाइल के माध्यम से वाहन मालिक को घटना की जानकारी दी। आरोपियों द्वारा लगभग 175 लीटर डीजल चोरी कर सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन से सराईडीपा की ओर भागने की जानकारी दी गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16,500 रुपये बताई गई।

           मामले में थाना तमनार में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध* कर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। थाना प्रभारी ने पीड़ित चालक, आसपास के ग्रामीणों और मुखबिरों से जानकारी एकत्र कर संदिग्धों की तलाश तेज की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों कैलाश दास मंहत, गोविन्द सिदार और सुनील यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

            आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन सीजी 13 AZ 2647 तथा 50 लीटर और 30 लीटर डीजल, आरोपी कैलाश दास मंहत से नगदी 500 रुपये और बांस का डंडा तथा आरोपी गोविन्द सिदार से लोहे का रॉड और प्लास्टिक पाइप जप्त किया है। *गिरफ्तार आरोपियों में* (1)  कैलाश दास मंहत पिता स्व. पुनीदास मंहत उम्र 30 वर्ष (2)  गोविन्द सिदार पिता स्व. महेत्तर सिदार उम्र 24 वर्ष (3)  सुनील यादव पिता मेघनाथ यादव उम्र 28 वर्ष तीनों निवासी ग्राम चितवाही थाना तमनार जिला रायगढ़ शामिल हैं। तीनों आरोपियों को लूट के अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

              एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी धरममजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक सुरीत सिंदार, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, आरक्षक पुरूषोत्तम सिदार, पुष्पेन्द्र सिदार, शशिभूषण उरांव व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

*आरोपियों से जब्त* 
        *स्कॉर्पियो वाहन सीजी 13 AZ 2647, लूट की रकम 500 रूपये तथा 50 लीटर और 30 लीटर डीजल, जुमला कीमती 10 लाख 8 हजार रूपये*

 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

              *“रायगढ़ जिले में चोरी, लूटपाट और डीजल चोरी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। औद्योगिक क्षेत्रों और परिवहन से जुड़े स्थानों पर ऐसे अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

और भी

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने फिर जताया भरोसा — फूलो देवी नेताम दोबारा उम्मीदवार, सियासत में तेज हुई चर्चाएं 

 

रायपुर 04 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा के लिए एक बार फिर अपनी वरिष्ठ आदिवासी महिला नेता को उम्मीदवार बनाया है। उनका वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, लेकिन पार्टी ने उन पर दोबारा विश्वास जताते हुए टिकट देकर स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठन और सामाजिक समीकरणों में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

फूलो देवी नेताम वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। प्रदेश की राजनीति में आदिवासी समाज और महिला वर्ग के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 बड़े नामों के बीच बनी सहमति

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान ने उम्मीदवार चयन से पहले कई संभावित नामों पर गहन मंथन किया था। जिन नेताओं के नाम चर्चा में थे, उनमें:दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष,मोहन मरकाम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री,टीएस सिंह देव, पूर्व मंत्री जैसे कद्दावर नेताओं के नाम शामिल थे। इन चर्चाओं के बीच फूलो देवी नेताम के नाम पर अंतिम मुहर लगना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस ने इस निर्णय के जरिए आदिवासी समाज और महिला नेतृत्व को मजबूत प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपनाई है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आदिवासी वर्ग की निर्णायक भूमिका रही है, ऐसे में फूलो देवी नेताम को दोबारा मौका देना पार्टी का संतुलित और सोच-समझकर उठाया गया कदम माना जा रहा है।

 

और भी

होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं! 16 चेक पोस्ट पर पुलिस का शिकंजा, बाइकर्स गैंग और मुखौटा पहनकर घूमने वालों को सख्त चेतावनी

 रायगढ़ :4 मार्च, 2026 । होली पर्व के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बनाए गए 16 चेक पॉइंट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

      बाइकर्स गैंग, तीन सवारी वाहन चालकों, मुखौटा लगाकर घूम रहे युवकों एवं किशोरों की विशेष रूप से जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान थाना चक्रधरनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा युवकों को शालीनता एवं शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की कड़ी समझाइश दी गई। समझाइश के बाद उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया।

        इसी तरह शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की भारी तैनाती के साथ सघन चेकिंग जारी है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि हुड़दंग, स्टंटबाजी या कानून व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आम नागरिकों से अपील है कि हर्षोल्लास के साथ जिम्मेदारीपूर्वक त्योहार मनाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

और भी

ऑपरेशन शंखनाद की गूंज से कांपे मवेशी तस्कर — रायगढ़ पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 18 गौवंश तस्करी से मुक्त, दो पिकअप वाहन जब्त

रायगढ़, 4 मार्चब2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में गौवंश संरक्षण हेतु चलाए जा रहे *“ऑपरेशन शंखनाद”* के तहत थाना घरघोड़ा एवं लैलूंगा पुलिस ने अलग-अलग दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 7 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है।

थाना घरघोड़ा की सटीक कार्रवाई

   दिनांक 02.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुडूमकेला क्षेत्र में दो पिकअप वाहनों (CG-13-AK-5603 एवं CG-13-AQ-7900) में 10 गौवंश को रस्सियों से बांधकर बिना चारा-पानी के अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है।

      पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर 5 आरोपियों —
आत्माराम चौहान, शंभुसाय पैंकरा (जशपुर), संतोष कुमार राठिया, विजय कुमार मांझी एवं बुधराम राठिया (जिला रायगढ़) — को हिरासत में लिया गया।

       आरोपियों से 10 नग बैल, 10 रस्सियां एवं परिवहन में प्रयुक्त दो महिन्द्रा पिकअप वाहन जब्त किए गए। पशु चिकित्सक से परीक्षण उपरांत मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

आरोपियों के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004* के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

लैलूंगा पुलिस की सतत कार्रवाई

       कल दिनांक 03.03.2026 को होली ड्यूटी के दौरान पेट्रोलिंग करते समय थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली कि दो व्यक्ति तोलमा-जरलापारा के कच्चे मार्ग से 8 गौवंश को मारते-पीटते उड़ीसा ले जा रहे हैं।

       तत्काल घेराबंदी कर आरोपी — गोपी यादव (45 वर्ष) एवं सुकरू लकड़ा — को हिरासत में लिया गया। उनके कब्जे से 8 नग गौवंश (कीमत लगभग 1,20,000 रुपये) जब्त किए गए।

       आरोपियों के विरुद्ध *धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम* के तहत प्रकरण दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

रायगढ़ जिले में गौवंश तस्करी और पशु क्रूरता के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

और भी

होली पर सड़कों पर उतरे रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह — चौक-चौराहों से बस्तियों तक किया पैदल मार्च, ड्रोन निगरानी और 28 मोबाइल पेट्रोलिंग के साथ शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी!

 रायगढ़, 4 मार्च 2026। होली पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह स्वयं सुबह से ऑन फील्ड रहकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है ।

एसएसपी ने सुबह रायगढ़ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील पॉइंट्स का भ्रमण कर ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों को मुस्तैद रहकर कर्तव्य पालन के निर्देश दिए। इसके पश्चात किरोड़ीमल क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में होली व्यवस्था का जायजा लिया गया।

       निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की समझाइश दी तथा त्योहार की शुभकामनाएं दीं। शहर/किरोड़ीमल नगर के  विभिन्न बस्तियों में लगातार पेट्रोलिंग कर लोगों को चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार के उत्पात, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

        इस दौरान डीएसपी सुशांतो बनर्जी, निरीक्षक सुखनंदन पटेल, निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर एवं पेट्रोलिंग टीम उपस्थित रही। अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में लगे रहे।

     शहर में 5 ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी की जा रही है, वहीं पुलिस बल की 28 मोबाइल पेट्रोलिंग लगातार सक्रिय है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की अपील –
      *“सभी नागरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ होली मनाएं। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल सूचना दें, पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी”*

और भी

राज्य शासन के निर्देश पर रायगढ़ में वैकल्पिक वृक्षारोपण के लिए लैंड बैंक चयन प्रक्रिया प्रारंभ,कलेक्टर ने बंगुरसिया व संभलपुरी में किया स्थल निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायगढ़, 3 मार्च 2026। राज्य शासन के निर्देशों के अनुपालन में रायगढ़ जिले में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण के लिए लैंड बैंक स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस क्रम में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज रायगढ़ विकासखंड के ग्राम बंगुरसिया एवं संभलपुरी का डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर वैकल्पिक वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त भूमि के चयन की कार्यवाही का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शीघ्र और सुव्यवस्थित ढंग से भूमि चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समन्वित प्रयास करते हुए समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लक्ष्य को संतुलित रूप से प्राप्त किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, तहसीलदार सहित राजस्व एवं वन विभाग के अमला मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर अटल नगर से जारी पत्र के माध्यम से वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980 के अंतर्गत वनभूमि व्यपवर्तन प्रकरणों में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण के लिए प्रदेश स्तर पर लैंड बैंक स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा समेकित दिशा-निर्देशों के आलोक में राज्य शासन द्वारा जिलों को नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करने कहा गया है।
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में यह तथ्य सामने लाया गया था कि प्रदेश में वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980 अंतर्गत लगभग 113 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें प्रथम चरण की स्वीकृति अपेक्षित है। इन प्रकरणों के लिए लगभग 31 हजार हेक्टेयर गैर वनभूमि अथवा राजस्व वनभूमि में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण की आवश्यकता है। समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में राज्य शासन की विकास परियोजनाओं तथा निजी क्षेत्र के निवेश प्रभावित होने की आशंका है।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने निरीक्षण के दौरान  अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में उपलब्ध राजस्व भूमि, राजस्व वनभूमि, छोटे-बड़े झाड़ के जंगल तथा घास-चट्टान मद की भूमि का वैज्ञानिक परीक्षण कर उपयुक्त भूखंडों को लैंड बैंक में शामिल किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि चयनित भूमि का न्यूनतम रकबा, स्थल की स्थिति, वृक्षारोपण की संभावनाएं तथा मानचित्रण कार्य पूरी पारदर्शिता और तकनीकी मानकों के अनुसार किया जाए।
भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण के लिए चयनित गैर वनभूमि का न्यूनतम क्षेत्रफल 25 हेक्टेयर होना आवश्यक है। विशेष परिस्थितियों, जैसे वन्यप्राणी संरक्षित क्षेत्रों के समीप, कम क्षेत्रफल भी स्वीकार्य हो सकता है। साथ ही मान्यता प्राप्त क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण योजना के अंतर्गत ऐसे भूखंड भी चयन के लिए पात्र होंगे, जिनमें कम से कम पाँच वर्ष पूर्व वृक्षारोपण किया जा चुका हो। इसके लिए संबंधित भूमि का न्यूनतम क्षेत्रफल 10 हेक्टेयर तथा वन घनत्व 0.4 से अधिक होना अनिवार्य रहेगा। यह भूमि शासकीय अथवा निजी, दोनों श्रेणियों की हो सकती है, बशर्ते वह निर्धारित मानकों को पूर्ण करती हो।
पूर्व में राज्य शासन द्वारा गठित जिला स्तरीय तीन सदस्यीय लैंड बैंक समिति, जिसमें जिला कलेक्टर अध्यक्ष, कलेक्टर द्वारा नामांकित राजस्व विभाग के अधिकारी सदस्य तथा संबंधित वनमंडलाधिकारी सदस्य होते हैं, को नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुनः सक्रिय कर अद्यतन डाटा संकलन एवं मानचित्रण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। समिति द्वारा निर्धारित प्रपत्रों में समस्त विवरण संकलित करते हुए दो माह के भीतर चयनित भूमि की पूर्ण जानकारी शासन को तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (भू-प्रबंध) एवं नोडल अधिकारी, वन संरक्षण अधिनियम, छत्तीसगढ़ को प्रेषित की जाएगी।

और भी