ताजा खबरें


बड़ी खबर

होली पर चौकस हुई पुलिस — कंट्रोल रूम में बढ़ाए गए हेल्पलाइन नंबर, घटना-दुर्घटना की सूचना तुरंत दें

रायगढ़ 3 मार्च 2026 । होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए ने विशेष तैयारी कर ली है। पुलिस कंट्रोल रूम में आमजन और पुलिस के बीच बेहतर कम्युनिकेशन के उद्देश्य से अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

पुलिस प्रशासन ने होली स्पेशल हेल्पलाइन नंबर जारी कर कहा कि किसी भी प्रकार की घटना, दुर्घटना, हुड़दंग या विवाद की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं, जिससे समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

???? होली स्पेशल हेल्पलाइन नंबर

???? 09479193299
???? 09479191787
???? 07762222599

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

रंगों का त्योहार खुशियों और भाईचारे के साथ मनाएं, सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के साथ मिलकर निभाएं।

और भी

होली पर्व को लेकर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल अलर्ट, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी 24 घंटे उपलब्ध

रायगढ़, 3 मार्च 2026/ होली पर्व के मद्देनजर स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय में चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार मिंज ने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ तथा संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।
              होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए अस्पताल की आपात चिकित्सा सेवाओं को विशेष रूप से सशक्त किया गया है। 04 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) बंद रहेगा, किंतु इमरजेंसी सेवाएं पूर्ववत 24 घंटे संचालित होती रहेंगी।
             अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि आपातकालीन विभाग में जीवन रक्षक दवाओं, आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। सभी क्लीनिकल विभागाध्यक्षों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी निरंतर सेवाएं प्रदान करेंगे, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहेगी। सुरक्षा कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने और चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित किया गया है। आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

और भी

ड्रोन की आंख से नजर, 48 घंटे हाई अलर्ट पर रायगढ़ पुलिस — हुड़दंगियों को सीधी चेतावनी, “होली शालीनता से मनाएं वरना जेल में बजेगी रंगों की ढोल!

रायगढ़ में होली पर ड्रोन से हुड़दंगियों पर पैनी नजर, अगले 48 घंटे अलर्ट मोड पर रायगढ़ पुलिस, जीरो टॉलरेंस की रणनीति

एसएसपी के निर्देशन पर पुलिस ने रेस्पॉन्स टाइम तेज करने बनाया नया मैकेनिज्म, व्हाटसग्रुप में पुलिस पेट्रोलिंग और भीड़ के लाइव लोकेशन पर रहेगी पुलिस की पल पल नजर

किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचेगी पुलिस बल, कट्रोल रूम में सेटअप तैयार

गुंडा बदमाशों, असामाजिक/आपराधिक तत्वों, Social media में आपत्तिजनक/भ्रामक/भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी*

रायगढ़ के चप्पे-चप्पे की ड्रोन से निगरानी, चौंक चौराहों के सीसीटीवी भी एक्टिव, पुलिस कंट्रोल रूम से एक्सपर्ट टीम की निगरानी

शहर और अनुविभाग में शांति समिति का व्हाट्स ग्रुप तैयार, सूचना पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

रायगढ़ शहर में 400 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात: शहर और देहात में सघन सुरक्षा घेरा

रायगढ़ शहर के 16 चेकिंग पॉइंट और दर्जनों फिक्स पिकेट: तेज और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती

सादीवर्दी में तैनात किये गये है महिला-पुरूष जवान, छेड़खानी की घटनाओं पर होगी नजर

नदी, डेम, पार्क की निगरानी, होली के दिन जाने की होगी मनाही

एसएसपी शशि मोहन सिंह का स्पष्ट संदेश — “होली शालीनता पूर्वक मनाएं, बदमाशों के लिए कड़ा संदेश… होली उनकी जेल में भी मन सकती है।”

   रायगढ़, 3 मार्च 2026। रागगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से होली ड्यूटी में पुलिस जवान तैनात है, कल होलिका दहन शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ है । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिस ने रेस्पॉन्स टाइम तेज करने नया मैकेनिज्म तैयार कराया है, उनके निर्देशन पर व्हाटसग्रुप ग्रुप तैयार किया गया है जिसमें शहर के सभी पुलिस अधिकारी/पेट्रोलिंग जवान जुड़े हैं, इस ग्रुप में थानाक्षेत्र में अगले 48 घंटों के लिए सक्रिय ड्रोन कैमरे और शहर के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस पेट्रोलिंग अपने लाइव लोकेशन के साथ शेयर करेगी जिससे आपात स्थिति में उस स्थान के आसपास सभी पेट्रोलिंग वहां पहुंचेगी । सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में कई प्रमुख स्थानों पर चेक पाइंट बनाये गये हैं, जिन पर लगातार जांच होगी ।
  
        होली की चौक-चौबंध व्यवस्था को लेकर एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह, ने आज सुबह 11:00 बजे पुलिस कार्यालय से जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की वर्चुअल बैठक लेकर होली ड्यूटी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान पुलिस का रिस्पांस टाइम सबसे महत्वपूर्ण रहेगा और किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

           बैठक में देहात थाना क्षेत्रों के विस्तृत दायरे को ध्यान में रखते हुए कम्युनिकेशन सिस्टम को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। पेट्रोलिंग क्षेत्रों का विभाजन कर समीपस्थ थानों की टीमों को निरंतर संपर्क में रहने को कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित हो सके। 

       शहर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा को सौंपी गई है। सीएसपी मयंक मिश्रा ने जानकारी दी कि अगले 48 घंटे लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग पॉइंट्स पर सघन जांच और बाइकर्स गैंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल एवं कोतरारोड़ क्षेत्रों में बनाए गए 16 चेकिंग पॉइंट्स पर यातायात टीम द्वारा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

           एसएसपी के निर्देश पर थाना कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल, कोतरारोड़ और खरसिया क्षेत्र में 5 ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। शहर में 27 पेट्रोलिंग यूनिट्स की लाइव लोकेशन के साथ एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय किया गया है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर निकटतम पेट्रोलिंग टीम तत्काल सहायता प्रदान  कर सके। ड्रोन, व्हाट्सएप ग्रुप और शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में विशेष मॉनिटरिंग रूम बनाया गया है, जहां एक्सपर्ट की टीम रियल टाइम मॉनिटरिंग कर किसी भी घटना या दुर्घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देगी। एसएसपी के निर्देशन पर होली के पूर्व सभी थानाक्षेत्रों में शांति समिति का व्हाट्स ग्रुप तैयार किया गया है, उन्हें शांतिपूर्ण रूप से होली की अपील की गई है तथा ग्रुप में पुलिस सहायता के लिए सूचना देने कहा गया है । 

          सुरक्षा प्रबंधन के तहत शहर के चार थाना क्षेत्रों में 27 पेट्रोलिंग, 16 चेकिंग पॉइंट्स तथा कोतवाली क्षेत्र में 24, कोतरारोड़ में 12 और जूटमिल व चक्रधरनगर में 10-10 फिक्स पिकेट पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एडी स्क्वॉड की टीम भी लगातार सक्रिय रहेगी। रायगढ़ की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है, आपत्तिजन या भडकाऊ पोस्ट पर कार्यवाही की जावेगी । साइबर थाना और महिला थाना की टीम सादी वर्दी में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेगी तथा छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही अनुविभाग के थानों में एसडीओपी थानों और पुलिस लाइन के अतिरिक्त बल के साथ मुस्तैद रहेंगे ।

             होली के दौरान जिले में उपलब्ध पुलिस बल के साथ छठवीं बटालियन और मैनपाट बटालियन से प्राप्त बल सहित लगभग 400 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए समय पर भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के वाटर एरिया पर विशेष निगरानी रखने, प्रशिक्षित होमगार्ड गोताखोरों की तैनाती करने तथा फायर ब्रिगेड को विभिन्न स्थानों पर तैयार रखने को कहा गया है। होली के दिन गार्डन बंद रहेंगे और शहर सहित आउटर क्षेत्रों में भी लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

          शाम को सभी थाना क्षेत्रों में आज शाम फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को यह संदेश दिया जाएगा कि रायगढ़ पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। एसएसपी ने आगामी दो दिनों की ड्यूटी के लिए सभी अधिकारियों और जवानों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, समन्वय और सतर्कता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

बदमाशों के लिए एसएसपी शशि मोहन का सख्त संदेश

      *“चेतावनी दी है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, हुड़दंग, छेड़छाड़, शराब पीकर वाहन चलाना या शांति भंग करने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि त्योहार की आड़ में कानून तोड़ने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

और भी

उधारी के पैसे मांगने पर कर दी हत्या ! परासकोल में अंधी हत्या का सनसनीखेज खुलासा — खरसिया पुलिस ने 72 घंटे में दबोचा बेरहम कातिल को, चाकू-खून से सने कपड़े और बाइक जब्त

रायगढ़, 3 मार्च 2026 । खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। *मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान, निवासी ग्राम परासकोल* के रूप में हुई है।

            घटना की सूचना मिलते ही शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए।

           मृतक की बहन खुशबू चौहान ने बताया कि रात में सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनाई दी थी, किंतु ध्यान नहीं दिया गया। अगले दिन सुबह खेत में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। थाना खरसिया में मर्ग क्रमांक 28/26 धारा 194 बीएनएसएस दर्ज कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 86/26 धारा 103(1) बीएनएस* के तहत मामला कायम किया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

                 जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक और ग्राम बगबुडवा निवासी राहुल यादव के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। संदेही *राहुल यादव (20 वर्ष), पिता भुजबल यादव, निवासी बगबुडवा खरसिया* को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, किंतु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि दो माह पूर्व उसने नौकरी लगाने की बातचीत के एवज में मृतक को 3000 रुपये दिए थे। रकम वापस मांगने पर विवाद हुआ और 28 फरवरी की रात कन्या छात्रावास के पास उसने चाकू से कई वार कर हत्या कर दी तथा मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक सीजी-13-व्ही-8933 से घर लौट गया।

        पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े एवं मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

      इस कार्रवाई में एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, थाना खरसिया, थाना साइबर, पुलिस डॉग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

         *“रायगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हर गंभीर अपराध में आरोपियों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।”*

और भी

20 हजार की सोने की बाली चुराकर 10 हजार में बेच दी, लेकिन 24 घंटे में पुलिस ने खोल दी पूरी साजिश — चोरी से लेकर खरीददार तक का भंडाफोड़ - दोनों पहुंचे सलाखों के पीछे!

 रायगढ़, 3 मार्च 2026  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी खरसिया ने तालाबपार हमालपारा क्षेत्र में हुई सोने की बाली चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

        प्रार्थिया श्रीमती बिन्दू देवांगन (उम्र 40 वर्ष) निवासी तालाबपार हमालपारा वार्ड क्रमांक 05 खरसिया द्वारा 01.03.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि लगभग दो वर्ष पूर्व खरीदी गई 02 मासा सोने की एक जोड़ी बाली (कीमत लगभग 20,000 रुपये) को आलमारी में रखी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा 22.02.2026 को चोरी कर लिया गया।

 रिपोर्ट पर *अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 331(3), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता* के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

        जांच के दौरान तत्काल खरसिया पुलिस ने संदेही महेश देवांगन (उम्र 19 वर्ष) निवासी हमालपारा तालाबपार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की बाली को सोनू प्रजापति (उम्र 24 वर्ष) निवासी जवाहर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 03 खरसिया को 10,000 रुपये में बेच दिया था तथा प्राप्त रकम खर्च कर दी।

        सोनू प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी का सामान खरीदना पाया गया, जिस पर प्रकरण में *धारा 317(2) बीएनएस* जोड़ी गई। आरोपी से सोने की बाली बरामद कर ली गई है।

        दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, प्रधान रक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा और डमरूधर पटेल की अहम भूमिका रही है ।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश –

*“रायगढ़ जिले में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”*

और भी

“ऑपरेशन शंखनाद” की गूंज से कांपे तस्कर — लैलूंगा पुलिस की मुस्तैदी से 10 गौवंश तस्करी से मुक्त, उड़ीसा ले जाने की साजिश नाकाम

 रायगढ़, 3 मार्च 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में गोवंश संरक्षण हेतु चलाए जा रहे *“ऑपरेशन शंखनाद”* के तहत थाना लैलूंगा पुलिस ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10 गौवंश को अवैध तस्करी से मुक्त कराया है।

         जानकारी अनुसार कल दिनांक 02.03.2026 को लैलूंगा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लगभग 10 नग गौवंश को बिना चारा-पानी के मारते-पीटते हुए घरघोड़ा की ओर से छाम, रेगड़ी, कुंजारा मार्ग से उड़ीसा की ओर ले जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल नाकेबंदी की गई और मवेशी तस्कर की तलाश में जुट गये।

      तभी पुलिस टीम को ग्राम कुंजारा के पास एक व्यक्ति 10 नग बैलों को मुख्य मार्ग पर हांकते हुए मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम *श्याम सिदार (उम्र 44 वर्ष), निवासी थाना फरसाबहार जिला जशपुर (छ.ग.)* बताया। परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका।

        आरोपी का कृत्य *छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004* की धारा 4, 6, 10, 11 के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसके कब्जे से 10 गौवंश (कुल अनुमानित मूल्य 2,00,000 रुपये) एवं एक लकड़ी का डंडा जब्त कर थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 70/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी के कृत्य पर पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा विस्तारित कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश -

    “रायगढ़ जिले में गोवंश तस्करी एवं पशु क्रूरता के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गोवंश संरक्षण हेतु पुलिस की कार्रवाई सतत जारी रहेगी।”

और भी

24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश: रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग में हारे पैसे ने युवक को बनाया चोर, 3.81 लाख के जेवर-नकदी बरामद

 रायगढ़, 2 मार्च 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम जबलपुर में मकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद कर लिया है।

         प्रार्थी उदयराम पटैल पिता स्व. आशाराम पटैल उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर थाना भूपदेवपुर द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह मशरूम उत्पादन का कार्य करता है और दिनांक 26 फरवरी 2026 को अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित बिलासपुर कार्य से गया हुआ था। दिनांक 28 फरवरी 2026 की रात्रि करीब 1 बजे घर वापस आने पर देखा कि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था तथा कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने का हार, सोने का झूमका सेट, चांदी का पायल, चांदी की अंगूठियां, चांदी की मूर्ति तथा नगदी रकम 1,50,000 रुपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना पाया गया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध *अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 305(a), 331(4) BNS* कायम कर विवेचना में लिया गया ।

         घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना भूपदेवपुर पुलिस द्वारा तत्काल मामले की जांच शुरू की गई। माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान मुखबिर सूचना और साक्ष्यों के आधार पर संदेही जितेन्द्र कुमार डनसेना पिता डोलनारायण डनसेना उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में काफी पैसे हार गया था, जिसके कारण पैसों की आवश्यकता होने पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गए सोने का हार एवं झूमका कुल वजन करीब 25 ग्राम कीमती 3,50,000 रुपये, चांदी का पायल, अंगूठी एवं सिक्का कुल वजन 93 ग्राम कीमती 31,000 रुपये तथा नगदी रकम 1,030 रुपये बरामद कर जप्त किया गया। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 3,81,000 रुपये है।

        मामले में आरोपी जितेन्द्र कुमार डनसेना को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक संजय नाग, एएसआई राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रदीप गहलोत, जगदीश नायक एवं आरक्षक प्रदीप तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* –

        *“रायगढ़ जिले में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की सतत निगरानी है और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”*

और भी

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले पर मोबाइल एप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा का खेल, खरसिया में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप — सट्टा खाईवाल मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, 4 हजार नकद और मोबाइल जब्त

  रायगढ़, 2 मार्च 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और जुए के अवैध कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल थाना खरसिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे सट्टा खाईवाल मुकेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम छोटे मुड़पार में डभरा क्षेत्र का एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैच में रुपए-पैसे का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। सूचना की पुष्टि पर एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई उमाशंकर धृतांत एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

             दबिश के दौरान संदेही मुकेश अग्रवाल भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच में मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा लगाने वालों से संपर्क कर दांव दर्ज करते पाया गया। पुलिस ने *आरोपी मुकेश अग्रवाल पिता स्व. इन्द्र कुमार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष निवासी कानाकोट थाना डभरा जिला सक्ती* को मौके पर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक *विवो कंपनी का एंड्रायड मोबाइल जब्त* किया गया, जिसमें क्रोम एप में “toni 0121” लिंक और “Roni” पासवर्ड के माध्यम से क्रिकेट सट्टा का अंक और रकम दर्ज पाया गया। इसके साथ ही सट्टा से संबंधित *4000 रुपये की रकम भी जब्त* की गई।

        पूछताछ में आरोपी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि उसका पार्टनर सतीश अग्रवाल उर्फ भुडू द्वारा उसे उक्त लिंक और पासवर्ड उपलब्ध कराया गया था, जिसके माध्यम से वह क्रिकेट मैच में दांव लगवाता था। सट्टा में प्राप्त रकम वह फोनपे अथवा नगद के माध्यम से अपने पार्टनर सतीश अग्रवाल को भेजता था। मामले में थाना खरसिया में आरोपी मुकेश अग्रवाल एवं उसके पार्टनर सतीश अग्रवाल उर्फ भुडू के विरुद्ध *धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम* के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी मुकेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि उसके पार्टनर की तलाश की जा रही है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश -

           “रायगढ़ जिले में ऑनलाइन सट्टा, जुआ और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सट्टा नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”

और भी

होली से पहले पुलिस का ऑपरेशन आघात” के तहत 48 घंटे में 12 तस्कर गिरफ्तार, 158 लीटर अवैध शराब जब्त — एसएसपी की सख्त चेतावनी से मचा हड़कंप-घरघोड़ा से कोतवाली तक ताबड़तोड़ छापेमारी — असामाजिक तत्वों की होली फीकी!

रायगढ़, 2 मार्च 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले 48 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 158 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब, देशी एवं विदेशी मदिरा की बड़ी मात्रा तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत हजारों रुपये आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

         कार्रवाई के तहत *थाना घरघोड़ा पुलिस* ने ग्राम कुडुमकेला में कल शराब रेड कार्यवाही में आरोपी रियाकत अली पिता स्व. लियाकत अली उम्र 44 साल साकिन कुडुमकेला बाजारपारा, थाना घरघोडा को पकड़ा गया जिसके कब्जे से *42 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त* कर गिरफ्तार किया। 

             थाना चक्रधरनगर पुलिस* ने कल मुखबीर सूचना पर ग्राम जामगांव रेलवे फाटक के पास मोटरसाइकिल क्रमांक CG13 AP 6297 में (1) मुकेश सतनामी S/O गुरूचरण सतनामी उम्र 25 वर्ष साकिन  ग्राम  महापल्ली PS चक्रधरनगर (2) जितेन्द्र यादव S/O  बालक राम यादव उम्र 28 वर्ष  निवासी ग्राम महापल्ली थाना चक्रधरनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 नग देशी मदिरा (9 लीटर) तथा मोटरसाइकिल जब्त की। दो अन्य कार्रवाई में ग्राम छिरवानी में की गई जिसमें आरोपिया सुशीला बरेठ, 45 साल से 11 लीटर महुआ शराब जप्त कर कार्रवाई किया गया है तथा आरोपी राकेश कुमार राठिया पिता देव सिंह राठिया उम्र 34 वर्ष पता छिरवानी, से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000/- रूपये  जप्त किया गया है । साथ ही 05 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

  थाना जुटमिल पुलिस* ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरोपी परमेश्वर लहरे उर्फ रवि पिता चैतराम लहरे निवासी ग्राम गढउमरिया सतनामी मोहल्ला 44 पाव कुल शराब की मात्रा 7.920 वल्क लीटर कीमति 3520 रूपये और आरोपी रोहन दत्ता पिता स्वप्नेन्द्र दत्ता उम्र 23 वर्ष सा० वार्ड न0 34 संत विनोबा नगर सारंगढ़ रोड थाना जूटमिल, कुल 45 पाव देशी विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। 

  थाना तमनार* पुलिस ने कल ग्राम प्रेमनगर में आरोपी हरिराम चौहान पिता स्व.भगत राम चौहान उम्र 59 वर्ष सा. प्रेमनगर उरबा कुल 22.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।  

थाना पुसौर* पुलिस ने ग्राम बरपाली गौठान के पास आरोपी कैलाश मराठा पिता डुमर लाल मराठा उम्र 50 वर्ष ग्राम बरपाली थाना पुसौर जिला रायगढ़ के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर कार्रवाई की।  साथ ही 05 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

   थाना कोतवाली* पुलिस ने टिकरापारा में आरोपिया सुशीला उरांव पति फानूराम उरांव उम्र 42 वर्ष साकिन चांदमारी टिकरापारा से  08 लीटर कीमती करीबन 2400/- रूपये का जप्त किया गया, दूसरी कार्रवाई गंधरी पुलिया के पास आरोपी विनोद सारथी (28 वर्ष) के कब्जे से 20 नग देशी मदिरा (3.6 लीटर) जब्त कर गिरफ्तार किया। सभी मामलों में आरोपियों द्वारा शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। 

         इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय के साथ खरसिया, पुसौर, छाल में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले 16 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। होली पर्व के दौरान अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाई गई है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश 

                    होली पर्व के दौरान अवैध शराब और नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

और भी

होली से पहले ‘सुरक्षा का रंग’ में पुलिस — एडिशनल एसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस, एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश: हुड़दंगियों की खैर नहीं!

 रायगढ़, 2 मार्च 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने रायगढ़ पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के नेतृत्व में कल शाम शहर में बाइक पेट्रोलिंग निकाली गई, जिसमें थाना कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल, पुलिस लाइन एवं शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। बाइक पेट्रोलिंग का उद्देश्य शहरवासियों को शांतिपूर्ण रूप से होली मनाने का संदेश देना, आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों और गुंडे-बदमाशों को सख्त चेतावनी देना है कि होली जैसे उल्लासपूर्ण पर्व में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

          एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर जिला मुख्यालय सहित तहसील स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और समाज प्रमुखों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की गई है। इसके साथ ही जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना कोतवाली से शुरू हुई बाइक पेट्रोलिंग शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से होते हुए थाना कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्र में निकाली गई, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम हुआ और पुलिस की सतत उपस्थिति का संदेश दिया गया।

          रायगढ़ पुलिस द्वारा होली पर्व को लेकर लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है तथा त्योहार तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध शराब, नशे के कारोबार या कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193299, डायल 112 या संबंधित थाना प्रभारी को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* –

            *“होली पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहार की आड़ में हुड़दंग, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।”*

और भी

उड़ीसा से फिल्म ‘पुष्पा’ स्टाइल में मॉडिफाई कार से 29 किलो गांजा की तस्करी, लैलूंगा बॉर्डर पर दो तस्कर दबोचे, 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, सरगना पर भी नामजद एफआईआर”

रायगढ़, 2 मार्च 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन रायगढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे *“ऑपरेशन आघात”* के तहत थाना लैलूंगा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा तस्करी कर ला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 29 किलो गांजा, गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी रिट्ज कार और दो मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों द्वारा फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर कार के दरवाजों और बैक लाइट में विशेष चेंबर बनाकर गांजा छुपाया गया था, ताकि पुलिस जांच से बचा जा सके। इस कार्रवाई में कुल 17.65 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है तथा फरार सप्लायर एवं सरगना के विरुद्ध भी नामजद अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से *“ऑपरेशन आघात”* संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि पत्थलगांव क्षेत्र का एक व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ होते हुए अन्य राज्यों में सप्लाई करता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री सिंह द्वारा थाना लैलूंगा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम को आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए। दिनांक 01 मार्च 2026 को सूचना मिली कि दो व्यक्ति चॉकलेट रंग की मारुति सुजुकी रिट्ज कार क्रमांक CG-13-UG-9683 से उड़ीसा से गांजा लेकर पाकरगांव लैलूंगा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की गई। शाम करीब 6 बजे संदिग्ध कार दिखाई देने पर पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर वाहन को कच्चे रास्ते की ओर मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

          वाहन में सवार आरोपियों ने अपना नाम *श्रवण कुमार निषाद और महेन्द्र प्रसाद चौहान* बताया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा तस्करी से इंकार किया, लेकिन पुलिस को मिली सटीक सूचना के आधार पर वाहन की बारीकी से जांच की गई, जिसमें कार के दरवाजों और बैक लाइट के अंदर बनाए गए गुप्त चेंबर से गांजा बरामद हुआ। आरोपी श्रवण कुमार निषाद के कब्जे से करीब 19.033 किलोग्राम गांजा तथा आरोपी महेन्द्र प्रसाद चौहान के कब्जे से करीब 10.082 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी रिट्ज कार और दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

      पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामकुमार कुजूर निवासी महेशपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर द्वारा उन्हें उड़ीसा से गांजा लाने के लिए प्रति 10 किलो गांजा पर 10,000 रुपये देने का लालच दिया गया था। दोनों आरोपी उड़ीसा जाकर गांजा लाए और उसे कार में छुपाकर रामकुमार कुजूर तक पहुंचाने जा रहे थे। इस मामले में थाना लैलूंगा में आरोपी श्रवण कुमार निषाद, महेन्द्र प्रसाद चौहान और फरार आरोपी रामकुमार कुजूर के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध* कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी रामकुमार कुजूर की तलाश जारी है।

        एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उपनिरीक्षक राजेश दर्शन, आरक्षक जितेंद्र कुर्रे, मन्नू खड़िया तथा साइबर थाना के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुज्जर, आरक्षक प्रशांत पण्डा, पुष्पेंद्र जाटवर, विकास प्रधान, प्रताप बेहरा और रविन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*-

       *“रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।”*

*नाम आरोपी* -
 (1) श्रवण कुमार निषाद पिता भगवानु निषाद उम्र 34 वर्ष साकिन कमरगा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.), 
(2) महेन्द्र प्रसाद चौहान पिता श्रीधर चौहान उम्र 40 वर्ष साकिन गमेकेला थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.),
*फरार आरोपी*- ( 3)रामकुमार कुजुर निवासी महेशपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) 

*जप्त मशरूका* – 
(1) आरोपी श्रवण कुमार निषाद से 19.033 किलो ग्राम गांजा, 9 लाख 50 हजार रूपये
(2) एक चाकलेट कलर मारूती सुजुकी रिट्ज कार कमांक सी.जी. 13 यू.जी. 9683 कीमती करीब 3 लाख रूपये
(3)  एक नग सैमसंग कंपनी का टच स्कीन मोबाईल कीमती करीब 10,000 रूपये
(4)  आरोपी महेन्द्र प्रसाद चौहान से जप्त गांजा वजन 10.082 किलो ग्राम कीमती करीब 5 लाख रूपये 
(5)  एक नग विवो कंपनी का टच स्कीन मोबाईल कीमती करीब 5,000 रूपये 

     *कुल जुमला कीमती 17 लाख 65 हजार रूपये* ।

और भी

संकटमोचक’ संजू का करिश्मा — वेस्टइंडीज पर भारत की दमदार जीत, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से महामुकाबला

एजेंसी, 1 मार्च (भाषा)। करो या मरो जैसे अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जज्बा दिखाते हुए वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। सुपर आठ चरण का यह मुकाबला किसी क्वार्टर फाइनल से कम नहीं था, जहां हारने वाली टीम का सफर यहीं थमना तय था।

इस दबाव भरे मुकाबले में टीम इंडिया के ‘संकटमोचक’ बने , जिन्होंने नाबाद 97 रन की लाजवाब पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया और भारत को यादगार जीत दिलाई।

 वेस्टइंडीज की चुनौतीपूर्ण शुरुआत, भारत की सधी गेंदबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। शुरुआती ओवरों में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने तेज रन बटोरे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की। स्पिन और गति के मिश्रण से रन गति पर अंकुश लगाया गया।

मध्यक्रम के कुछ उपयोगी योगदान की बदौलत वेस्टइंडीज ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी कर लक्ष्य को काबू में रखा।

 दबाव में बिखरी शुरुआत, फिर संजू ने संभाली कमान

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पावरप्ले में ही दो बड़े विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। स्टेडियम में सन्नाटा छा गया और मैच का पलड़ा वेस्टइंडीज की ओर झुकता दिखने लगा।

ऐसे नाजुक समय में क्रीज पर उतरे संजू सैमसन ने संयम और साहस का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। उन्होंने शुरुआत में सतर्क बल्लेबाजी की और फिर धीरे-धीरे हाथ खोले। उनकी पारी में क्लासिक कवर ड्राइव, दमदार पुल शॉट और लंबी छक्कों की झड़ी देखने को मिली।

सैमसन ने नाबाद 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेलते हुए अंत तक क्रीज पर डटे रहकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने साझेदारियों को अहमियत दी और दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद संयम नहीं खोया।

 पांच विकेट से जीत, सेमीफाइनल का टिकट पक्का

आखिरी ओवरों में जब जीत के लिए कुछ रन बाकी थे, तब संजू ने आक्रामक अंदाज में लक्ष्य हासिल कर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

अब पांच मार्च को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए हाई-वोल्टेज टक्कर साबित होने वाला है।

दूसरे सेमीफाइनल में चार मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे।

 संजू बने मैच के हीरो

मैच के बाद संजू सैमसन को उनकी शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी पारी ने साबित कर दिया कि बड़े मंच पर बड़े खिलाड़ी ही जिम्मेदारी निभाते हैं।

अब नजरें सेमीफाइनल पर टिकी हैं, जहां भारत जीत की लय बरकरार रखते हुए फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगा। क्रिकेट प्रेमियों को एक और रोमांचक मुकाबले का इंतजार है।

और भी

होली की सख्त चौकसी के बीच ‘क्रेटा कांड’ का खुलासा — सोशल मीडिया पर अपहरण की सनसनी, चंद घंटों में पुलिस ने दबोची संदिग्ध कार, पारिवारिक विवाद निकला मामला

क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार

युवती-युवक के बीच पारिवारिक विवाद का मामला आया सामने, जूटमिल पुलिस कर रही वैधानिक कार्रवाई


रायगढ़, 1 मार्च 2026 :   आज शाम सोशल मीडिया पर प्रसारित एक युवती का कार में अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई थी। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही कंट्रोल रूम से सभी नाकेबंदी और चेक पोस्टों को संदिग्ध काले रंग की क्रेटा कार की तलाश के निर्देश जारी किए गए। संदिग्ध वाहन की तस्वीर विभिन्न पुलिस ग्रुप में साझा की गई।

   शीघ्र इंदिरा विहार नो-एंट्री चेकप्वाइंट पर तैनात यातायात आरक्षक सुनील मिश्रा की नजर संदिग्ध वाहन पर पड़ी। वाहन रायगढ़ शहर की ओर जा रहा था। आरक्षक मिश्रा ने स्टॉपर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार आगे बढ़ने लगी। इस पर उन्होंने बाइक से पीछा करते हुए कार के सामने अपनी बाइक लगाकर वाहन को रुकवाया। वाहन सवार युवकों ने कार में बैठी युवती की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया, किंतु आरक्षक ने परिस्थिति भांपते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

       सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चक्रधरनगर राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी जूटमिल अभिनव कांत सिंह एवं चक्रधरनगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचे और वाहन को युवती व युवक सहित थाना लाया गया। पूछताछ में युवक-युवती का पारिवारिक और आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है, युवती कार्यवाही नहीं चाहती, इनके बीच झगड़ा विवाद को देखते हुए जूटमिल पुलिस अनावेदक युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है ।

                   यातायात जवान सुनील मिश्रा द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा आरक्षक के उत्साहवर्धन हेतु नगद ईनाम दिए जाने की घोषणा की गई है ।

और भी

अवैध खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर — एक हफ्ते में 27 वाहन जब्त, रेत, मुरूम और चूनापत्थर के अवैध खेल का भंडाफोड़, कलेक्टर के सख्त तेवर से मचा हड़कंप!

रायगढ़, 01 मार्च 2026। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने  के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के सख्त निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत एक सप्ताह के भीतर जिला रायगढ़ के खनिज अमले ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 27 वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप की स्थिति है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध परिवहन के अंतर्गत खनिज रेत के 20 ट्रैक्टर एवं 02 हाईवा, खनिज मिट्टी/मुरूम के 03 ट्रैक्टर तथा खनिज चूनापत्थर के 02 हाईवा को जब्त किया गया है। जब्त किए गए कुल 27 वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर सहित थाना कोतरा रोड, भूपदेवपुर, पूंजीपथरा एवं पुसौर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

खनिज विभाग द्वारा संबंधित परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत विधिसम्मत प्रकरण दर्ज किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उक्त कार्यवाही में खनि निरीक्षक श्री सोमेश्वर सिन्हा सहित जिला खनिज अमला सक्रिय रूप से शामिल रहा। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए सतत निगरानी रखी जाए तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए।
खनिज विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध खनिज गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा एवं राजस्व की हानि को रोका जा सके।

और भी

होली से पहले ‘ऑपरेशन सख्ती’ — रायगढ़ पुलिस का शहरभर में ताबड़तोड़ पैदल मार्च, अड्डेबाजों पर कसा शिकंजा, 31 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 3 सीधे जेल और 268 वाहन चालकों से वसूला गया 1.22 लाख से अधिक जुर्माना

रायगढ़, 1 मार्च 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में होली पर्व के मद्देनजर जिलेभर में व्यापक स्तर पर विजिबल पुलिसिंग और सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस लाइन के अतिरिक्त बल के साथ मार्केट एरिया, प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों और अंदरूनी बस्तियों में पैदल मार्च कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की इस सक्रिय मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है, वहीं उत्पात मचाने वालों में स्पष्ट रूप से भय का माहौल देखा जा रहा है।

       शहर में सीएसपी रायगढ़ श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर सिटी कोतवाली, जूटमिल और भूपदेवपुर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए 3 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं विवाद और शांति भंग की आशंका वाले मामलों में 28 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 268 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ₹1,22,200 का समन शुल्क वसूला गया है।

और भी

मुख्य सड़क पर मौत से खेल रहे 2 वर्षीय मासूम को एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने दिखाई मानवता की मिसाल — ट्रैफिक के बीच से सुरक्षित उठाकर करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर मां से मिलाया

 खाकी का मानवीय दायित्व — एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने सड़क पर भटक रहे 2 वर्षीय बालक को मां से मिलाया

 रायगढ़, 1 मार्च 2026 । आज दिनांक 1 मार्च 2026 को रायगढ़ में खाकी का संवेदनशील और मानवीय स्वरूप उस समय देखने को मिला, जब एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी ने मुख्य सड़क पर खतरनाक स्थिति में खेल रहे एक मासूम बालक को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाकर अपनी जिम्मेदारी और मानवता का परिचय दिया। दोपहर करीब 3 बजे एडिशनल एसपी श्री सोनी शहर भ्रमण करते हुए  कलेक्ट्रेट में आयोजित मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सीएमओ तिराहा के आगे भगवानपुर के पास मेन रोड पर उन्होंने देखा कि करीब 2 से 2.5 वर्ष का एक मासूम बालक अपनी टॉय कार के साथ सड़क के बीचों-बीच खेल रहा है और उसके दोनों ओर से भारी वाहन गुजर रहे हैं, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा था।

        स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एडिशनल एसपी ने तुरंत अपने वाहन चालक को गाड़ी रोकने के निर्देश दिए और स्वयं उतरकर बालक को गोद में उठा लिया। आसपास पूछताछ करने पर बालक के परिजनों का कोई पता नहीं चल सका और बालक भी ठीक से बोल पाने की स्थिति में नहीं था। बालक को सुरक्षित रखते हुए एडिशनल एसपी ने उसे पास की दुकान से चॉकलेट और बिस्किट दिलाकर शांत किया और स्नेहपूर्वक उससे उसके घर के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद बालक ने इशारों से अपने घर का रास्ता बताया, जिसके आधार पर एडिशनल एसपी बालक को गोद में लेकर करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलते हुए भरतपुर मोहल्ले पहुंचे।

         मोहल्ले में पहुंचने पर बालक ने अपनी मां को देखते ही पुकारा, जिससे उसकी पहचान शौर्य के रूप में हुई। बालक की मां ने बताया कि वह काफी समय से अपने बेटे को ढूंढ रही थी, अपने बेटे को सुरक्षित देखकर मां ने राहत की सांस ली और एडिशनल एसपी का आभार व्यक्त किया। एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी ने महिला को आगे बच्चे का विशेष ध्यान रखने और उसे इस तरह अकेला सड़क पर नहीं छोड़ने की समझाइश दी। इसके बाद उन्होंने बालक शौर्य के सिर पर स्नेहपूर्वक हाथ फेरते हुए अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुए।

        यह घटना न केवल रायगढ़ पुलिस की सजगता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि खाकी वर्दी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सुरक्षा और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

और भी

तीन साल पुराने बहुचर्चित कोतरारोड़ हत्याकांड में आया बड़ा फैसला — सटीक वैज्ञानिक विवेचना, मजबूत साक्ष्य और प्रभावी अभियोजन के दम पर दोनों दोषियों को उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की जांच को न्यायालय की मुहर

  रायगढ़, 1 मार्च 2026। रायगढ़ जिले के थाना कोतरारोड़ क्षेत्र में वर्ष 2023 में घटित बहुचर्चित हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर के न्यायालय ने 27 फरवरी को मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध में दोषी ठहराते हुए  आजीवन कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है। इस संवेदनशील और गंभीर प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी कोतरारोड़ उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा अत्यंत पेशेवर दक्षता, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और ठोस अनुसंधान के आधार पर की गई, वहीं मामले में अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक श्री मोहन सिंह ठाकुर ने प्रभावी पैरवी करते हुए साक्ष्यों और गवाहों को मजबूती से प्रस्तुत किया जिसके परिणामस्वरूप न्यायालय में अभियोजन पक्ष मजबूत स्थिति में रहा और आरोपियों को उनके जघन्य अपराध के अनुरूप कठोर सजा सुनिश्चित हो सकी। 

        उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना की विशेषता यह रही कि उन्होंने घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और वैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट को समयबद्ध तरीके से संकलित कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। उनकी सटीक और निष्पक्ष विवेचना के परिणामस्वरूप गंभीर अपराधों में लगातार छठवीं बार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में सफलता मिली है, जो उनके पेशेवर कौशल, अपराध अनुसंधान क्षमता का स्पष्ट प्रमाण है। 

         वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में विवेचना की गुणवत्ता सुधारने, साक्ष्य आधारित जांच सुनिश्चित करने और आरोपियों को उनके अपराध के अनुरूप कठोर दंड दिलाने के लिए लगातार प्रभावी मार्गदर्शन, निगरानी और रणनीतिक दिशा प्रदान की जा रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम न्यायालयीन मामलों में लगातार मिल रही सजा के रूप में सामने आ रहा है।

         अभियोजन के अनुसार, 24 जनवरी 2023 को सूचनाकर्ता मुन्ना कुमार ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि वह खैरपुर जमुनीपारा में अपने जीजा छोटनराम और बहन ललिता देवी के साथ रहता था और सेल्फ मिस्त्री का कार्य करता था। 26 जनवरी को नए मकान के गृह प्रवेश की तैयारी के दौरान 24 जनवरी को बिजली का कार्य चल रहा था, तभी मोहल्ले का रहने वाला देवव्रत मोटरसाइकिल से वहां आया, जिस पर गली के मरम्मत कार्य को लेकर विवाद हुआ और वह वहां से चला गया। कुछ समय बाद देवव्रत अपने साथी कार्तिक राम तुरी के साथ वापस आया और दोनों ने गाली-गलौच करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विवाद के दौरान कार्तिक राम तुरी ने अपने पास छिपाकर रखी सब्जी काटने की लोहे की छुरी निकालकर ललिता देवी के पेट में जानलेवा वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए छोटनराम पर भी उसी छुरी से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज रायगढ़ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान छोटनराम की मृत्यु हो गई।

          घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 42/2023 धारा 307, 302, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर तत्कालीन थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों कार्तिक राम तुरी और देवव्रत कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। विवेचना के दौरान एकत्रित सशक्त साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को *धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और ₹1000 अर्थदंड तथा धारा 324 के तहत 1 वर्ष के सश्रम कारावास और ₹1000 अर्थदंड से दंडित किया*। साथ ही न्यायालय ने पीड़ित परिवार को हुए मानसिक और शारीरिक आघात को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ क्षतिपूर्ति योजना 2011 के अंतर्गत पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का आदेश भी दिया है।

       यह फैसला रायगढ़ पुलिस की सुदृढ़ विवेचना प्रणाली, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की उत्कृष्ट जांच क्षमता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के प्रभावी नेतृत्व का परिणाम है, जिसने यह सिद्ध किया है कि गंभीर अपराधों में सटीक अनुसंधान और मजबूत अभियोजन के माध्यम से अपराधियों को कठोर दंड दिलाना सुनिश्चित किया जा सकता है। 

 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश* —

         *“इस हत्या प्रकरण में सशक्त विवेचना और प्रभावी न्यायालयीन कार्यवाही से पीड़ित परिवार को न्याय मिला है। रायगढ़ पुलिस का संकल्प है कि गंभीर अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस द्वारा पेशेवर जांच और प्रभावी कार्रवाई के माध्यम से पीड़ितों को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।”*

और भी

खरसिया के परासकोल में सनसनीखेज वारदात — खेत में खून से लथपथ मिला 35 वर्षीय युवक का शव, धारदार हथियार से गोदकर निर्मम हत्या, अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस की जांच शुरू

रायगढ़, 1 मार्च 2026 । खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासकोल में आज सुबह एक युवक का शव खेत में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मृतक की पहचान *अनिल कुमार चौहान (उम्र 35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान* निवासी ग्राम परासकोल के रूप में हुई है।

       घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, थाना खरसिया और साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे।

      मृतक की बहन खुशबू चौहान (उम्र 23 वर्ष) ने बताया कि कल शाम उसका भाई गांव के उसके दोस्त के साथ दूसरे गांव जाकर खाना-पीना किया था। रात्रि लगभग 9-10 बजे उसने सड़क की ओर हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनी, किंतु ध्यान नहीं दिया। आज सुबह भाई का शव खेत में पड़े होने की सूचना पर जाकर देखी,  उसके शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए।

         थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर पंचनामा कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु खरसिया अस्पताल भेजा गया है।

      खरसिया पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तथा हत्या के हर पहलू से गहन जांच जारी है।

और भी