ताजा खबरें


बड़ी खबर

ऑपरेशन आघात का तमनार में बड़ा प्रहार: बेलजोर में महुआ शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की रेड, 15 लीटर शराब जब्त, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

रायगढ़, 27 जून। रायगढ़ पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे "ऑपरेशन आघात" के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में तमनार पुलिस ने ग्राम बेलजोर में दबिश देकर अवैध महुआ शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेलजोर निवासी अनंतराम भुईहर अपने मकान बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

पुलिस के पहुंचते ही वहां शराब पी रहे कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि मौके पर मौजूद व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनंतराम भुईहर (62 वर्ष) निवासी ग्राम बेलजोर बताया और अवैध महुआ शराब रखना व बिक्री करना स्वीकार किया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 3 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने पूरी शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई को सफल बनाने में प्रधान आरक्षक बनारसीलाल सिदार एवं आरक्षक रंजीत भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन आघात के तहत जिले में अवैध शराब, नशे और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

और भी

अभियान संवेदना' के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो माह से लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे "अभियान संवेदना" के तहत रायगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कोतरारोड़ थाना पुलिस ने अप्रैल माह से लापता नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करते हुए उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को महिला एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को बालिका के पिता ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 अप्रैल की रात उनकी नाबालिग पुत्री घर से लापता हो गई थी। परिवार और रिश्तेदारों द्वारा काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई, जिस पर थाना कोतरारोड़ में अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी निगरानी, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस को पहले बालिका के में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम वहां रवाना होने की तैयारी कर रही थी कि इसी बीच लोकेशन बदलकर पहुंच गई। लगातार बदलते लोकेशन के बावजूद पुलिस ने हार नहीं मानी और तकनीकी निगरानी जारी रखी।

आखिरकार 26 जून 2026 को पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के कोड़ातराई क्षेत्र में दबिश देकर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। बालिका आरोपी धीरज निराला उर्फ नानू (19 वर्ष) के कब्जे में मिली। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा लिए गए कथन में बालिका ने बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसे विशाखापट्टनम और संबलपुर ले गया तथा उसके साथ शारीरिक शोषण किया।

बालिका के बयान और विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी धीरज निराला उर्फ नानू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में एसएसपी के निर्देशन तथा डीएसपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह, उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर, पीएसआई क्षितिज देवांगन, एएसआई मनमोहन बैरागी एवं आरक्षक राजेश खांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस कार्रवाई पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस के लिए प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा और प्रत्येक परिवार का विश्वास सर्वोपरि है। "अभियान संवेदना" के तहत गुम बालक-बालिकाओं की शीघ्र सकुशल बरामदगी और उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

और भी

नशे के खिलाफ रायगढ़ में बड़ा जनजागरण अभियान: जिला जेल में गूंजा नशामुक्ति का संकल्प, बंदियों ने ली शपथ, गीत-संगीत के जरिए दिया समाज को सकारात्मक संदेश

रायगढ़, 26 जून 2026/ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन तथा छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में नशामुक्त भारत सप्ताह एवं नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी विरोधी सप्ताह के अवसर पर विभिन्न  जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के समापन अवसर पर जिला जेल रायगढ़ में विशेष नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया।
            कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी बंदियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों, उनके सामाजिक एवं पारिवारिक प्रभावों तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी नशामुक्ति का प्रभावी संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।
           उपसंचालक समाज कल्याण श्री शिवशंकर पाण्डेय ने बताया कि नशा व्यक्ति की क्षमता, परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। युवाओं को नशे की लत से बचाने तथा समाज में व्यापक जनजागरूकता लाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना तथा जनसहभागिता के माध्यम से नशामुक्त एवं स्वस्थ भारत के निर्माण को गति देना है। समाज कल्याण विभाग ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें, ताकि स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज के निर्माण में सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
             कार्यक्रम में जिला जेल अधीक्षक श्री जी.एस.सोरी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक श्री सुमंत आचार्य, रंजना यादव, डे-केयर सेंटर सियान गुड़ी के संगीत प्रशिक्षक श्री कुबेर चरण चौहान सहित जेल प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बंदियों ने सहभागिता की।

और भी

राष्ट्रीय राजमार्ग, सीमेंट सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर रिंग लगे ट्रैक्टर चलाने वालों की अब खैर नहीं, उड़नदस्ता करेगा सघन जांच, किसानों से नियमों का पालन करने की अपील


रायगढ़,26 जून 2026। जिला प्रशासन एवं परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार यातायात सुगम और सरल बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले में सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के रिंग अथवा दोहरे पिंजरे लगे ट्रैक्टरों के संचालन पर सख्ती बरती जाएगी। जिला प्रशासन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे ट्रैक्टर यदि सड़क, सीमेंट सड़क अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित होते पाए जाएं, तो उनके विरुद्ध तत्काल चालान, वाहन जब्ती एवं मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टरों में लगाए जाने वाले लोहे के रिंग अथवा दोहरे पिंजरे केवल कृषि कार्य, विशेषकर खेतों में उपयोग के लिए बनाए जाते हैं। इन्हें हटाए बिना सार्वजनिक मार्गों पर ट्रैक्टर चलाना नियमों के विपरीत है। ऐसे पहियों के कारण सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त होती हैं तथा अन्य वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को विशेष जांच अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर नियमित जांच की जाएगी। जांच के दौरान लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टर सड़क पर संचालित पाए जाने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

समस्त कृषकों एवं ट्रैक्टर मालिकों से अपील की गई है कि कृषि कार्य समाप्त होने के बाद ट्रैक्टरों के पहियों से लोहे के रिंग एवं दोहरे पिंजरे अनिवार्य रूप से हटा दें तथा सार्वजनिक सड़कों पर केवल रबर टायर वाले ट्रैक्टरों का ही संचालन करें। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एवं सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

और भी

रायगढ़ के सांगीतराई निवासी दुर्गा सिदार को बिना कार्यालयों के चक्कर लगाए मिला विवाह प्रमाण पत्र, सेवा सेतु पोर्टल से ग्रामीणों को मिल रही दर्जनों शासकीय सेवाओं की सुविधा

रायगढ़, 26 जून 2026//मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में संचालित सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए सुविधाओं का नया माध्यम बनकर उभरा है। इस पोर्टल के जरिए नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। रायगढ़ विकासखंड के ग्राम सांगीतराई के दुर्गा सिदार सिदार इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जिन्हें सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीकरण एवं विवाह प्रमाण पत्र की सुविधा का लाभ मिला।
      दुर्गा सिदार ने बताया कि विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले ऐसे दस्तावेज बनवाने के लिए कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। इसी दौरान उन्हें सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिली, जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध थी। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पोर्टल पर आवेदन किया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुछ ही दिनों में उनका विवाह प्रमाण पत्र जारी हो गया। इससे उन्हें बिना किसी अनावश्यक भागदौड़ के समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गया।
     दुर्गा सिदार बताती हैं कि सेवा सेतु पोर्टल केवल विवाह प्रमाण पत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भू-अभिलेख संबंधी सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी सेवाएं, श्रम, राजस्व, नगरीय प्रशासन तथा अन्य विभागों की अनेक नागरिक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हैं। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को विशेष सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहले जहां छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब सेवा सेतु के माध्यम से कई सेवाओं का लाभ घर के नजदीक उपलब्ध हो रहा है। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। दुर्गा सिदार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसी पहल ग्रामीण नागरिकों के जीवन को आसान बना रही है। यह पोर्टल डिजिटल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो शासन की सेवाओं को आमजन तक सहज और प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

और भी

धान से रागी तक... लैलूंगा के आदिवासी किसानों ने लिखी समृद्धि की नई कहानी, पहली ही फसल में 45 क्विंटल बीज बेचकर बने मिसाल

रायगढ़ 26 जून 2026// बदलाव की शुरुआत अक्सर एक छोटे कदम से होती है। लैलूंगा विकासखंड के वनांचल ग्राम फुठामुड़ा में यही बदलाव आज किसानों की नई पहचान बन चुका है। कभी ग्रीष्मकाल में अधिक पानी और अधिक लागत वाली धान की खेती करने वाले यहां के आदिवासी किसानों ने अब रागी (मड़ुआ) की खेती अपनाकर न केवल अपनी आय का नया रास्ता खोला है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।
       इस परिवर्तन की अगुवाई प्रगतिशील किसान गोसाई राम राठिया ने की। कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) के सहयोग से उन्होंने गांव के किसानों को संगठित किया और ग्रीष्मकाल में धान के स्थान पर कम पानी में तैयार होने वाली पोषक फसल रागी की सामुदायिक खेती शुरू कराई। वैज्ञानिक पद्धति, सामूहिक मेहनत और विभागीय सहयोग का परिणाम यह रहा कि पहली ही फसल में किसानों को उत्कृष्ट गुणवत्ता का उत्पादन प्राप्त हुआ। बेहतर बाजार और उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए किसानों ने छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के बीज उत्पादन कार्यक्रम में पंजीयन कराया। घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त रागी सुरक्षित रखने के बाद किसानों ने 45 क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाले रागी बीज की पहली खेप निगम को विक्रय की। यह उपलब्धि न केवल किसानों की अतिरिक्त आय का माध्यम बनी, बल्कि फुठामुड़ा को रागी बीज उत्पादन के उभरते केंद्र के रूप में नई पहचान भी दिला रही है।
       आज गोसाई राम राठिया की पहल से गांव के अनेक किसान रागी उत्पादन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कम पानी, कम लागत और बेहतर लाभ देने वाली यह खेती प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही है। पोषण से भरपूर मोटे अनाज को बढ़ावा देने की दिशा में यह प्रयास शासन की मंशा को भी साकार कर रहा है। फुठामुड़ा की यह सफलता बताती है कि जब किसानों को सही मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग और योजनाओं का लाभ समय पर मिले, तो खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि समृद्धि का मजबूत आधार बन जाती है। लैलूंगा के आदिवासी किसानों की यह कहानी आज पूरे जिले के लिए प्रेरणा और कृषि नवाचार की नई मिसाल है।

और भी

रायगढ़ शहर में हर गली, हर बाजार और हर चौक पर दिखी पुलिस की मजबूत मौजूदगी, 'विजुअल पुलिसिंग' अभियान से अपराधियों में मचा हड़कंप, आम लोगों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

रायगढ़, 25 जून। शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा 'विजुअल पुलिसिंग' अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने व्यापक फुट पेट्रोलिंग कर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली, थाना चक्रधरनगर और चौकी पूंजीपथरा की संयुक्त पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया।

कोतवाली पुलिस ने एएसआई विलफ्रेड मसीह एवं महिला प्रधान आरक्षक राजश्री के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस बल के साथ हटरी बाजार, चांदनी चौक, प्रमुख मॉल और व्यावसायिक क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित होटलों की गहन जांच की गई तथा बाहरी जिलों से आए संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन कर उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने इंदिरानगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पैदल भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इधर थाना चक्रधरनगर पुलिस ने मुख्य मार्गों, कमला नेहरू पार्क के सामने सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार पेट्रोलिंग करते हुए यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था पर सतर्क निगरानी रखी। वहीं चौकी पूंजीपथरा पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में विशेष सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए बाजार परिसर में लगातार गश्त की और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि 'विजुअल पुलिसिंग' का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि पुलिस की दृश्यमान और सक्रिय मौजूदगी के माध्यम से अपराधों की रोकथाम करना है। बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पुलिस की उपस्थिति से जहां आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो रहा है, वहीं असामाजिक तत्वों और अपराधियों में कानून का भय भी बना हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस की निरंतर और प्रभावी मौजूदगी अपराध नियंत्रण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विजुअल पुलिसिंग अभियान के जरिए आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और अपराधियों में कानून का भय कायम रखना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेगा, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

और भी

ऑपरेशन संवेदना का बड़ा धमाका: 6 महीने से लापता 15 वर्षीय किशोरी रायपुर से सकुशल बरामद, दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 26 जून। रायगढ़ पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन संवेदना" के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग छह माह से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को रायपुर से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले मुख्य आरोपी सहित उसका शारीरिक शोषण करने वाले दूसरे युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई को रायगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

स्कूल से घर नहीं लौटी थी किशोरी, परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को स्कूल से घर लौटने के बाद किशोरी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 17 दिसंबर को थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी नामक युवक मोटरसाइकिल से किशोरी को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

तीन बार रायपुर में तलाश, चौथी कोशिश में मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपी और बालिका की तलाश करती रही। पुलिस टीम तीन बार रायपुर पहुंची, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तकनीकी साक्ष्यों, लोकेशन ट्रैकिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में विशेष टीम रायपुर पहुंची और उरला, सिलतरा सहित फैक्ट्री क्षेत्रों, मजदूर बस्तियों तथा दुकानों में बालिका की फोटो दिखाकर पूछताछ की। इसी दौरान एक किराना दुकानदार से मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 जून को सरोरा स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।

पहले मुख्य आरोपी ने बनाया शिकार, फिर दूसरे युवक ने भी शादी का झांसा देकर किया शोषण

पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी उसके घर आता-जाता था और परिचित था। उसने दीदी के घर छोड़ने का बहाना बनाकर उसे मोटरसाइकिल से घरघोड़ा और फिर रायपुर के सिलतरा स्थित मजदूर क्वार्टर ले गया। वहां उसने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और लगभग दो माह तक अपने साथ रखा।

बाद में आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद सिलतरा में काम करने वाले मजदूर सिसेन एक्का से उसकी पहचान हुई। उसने भी शादी का झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण किया।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के बयान और विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की मेहनत से मिली सफलता

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, उप निरीक्षक संध्या रानी कोका, आरक्षक कीर्तन यादव, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, सुरेन्द्र यादव, हेम सागर पटेल तथा नरेन्द्र पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। "ऑपरेशन संवेदना" के माध्यम से हर पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

और भी

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन: 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ और पिकअप जब्त, 6.85 लाख की संपत्ति सीज

रायगढ़, 26 जून। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी की संपत्ति के अवैध व्यापार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का "ऑपरेशन प्रहार" लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसी अभियान के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ से लदी पिकअप वाहन जब्त कर कुल 6 लाख 85 हजार 500 रुपये की संपत्ति अपने कब्जे में ली है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पूंजीपथरा और आसपास के क्षेत्रों में एक व्यक्ति बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ की खरीदी-बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम पूंजीपथरा बस्ती में दबिश दी। मौके पर पिकअप वाहन क्रमांक CG13UJ2186 में कबाड़ खरीदते हुए एक व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम बलवंत सारथी (40 वर्ष), निवासी ग्राम हाटी, थाना छाल, जिला रायगढ़ बताया।

वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने की जब्ती

जांच के दौरान वाहन में लोड लगभग 2.85 टन कबाड़, जिसकी अनुमानित कीमत 85 हजार 500 रुपये आंकी गई, उसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी की संपत्ति होने की आशंका पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में कबाड़ और लगभग 6 लाख रुपये कीमत की पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। इस तरह कुल 6 लाख 85 हजार 500 रुपये की संपत्ति पुलिस ने अपने कब्जे में ली।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ अपराध

पूंजीपथरा थाना पुलिस ने आरोपी बलवंत सारथी के खिलाफ धारा 35(क), 35(ड) BNSS तथा धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

अवैध कबाड़ कारोबार पर आगे भी जारी रहेगा अभियान

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त, अवैध कबाड़ कारोबार और संगठित अपराधों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सघन अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी की संपत्ति के अवैध व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस ऐसे मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

और भी

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सक्ती से गिरफ्तार, रायगढ़ महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में भेजा गया जेल

रायगढ़, 26 जून। रायगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे 'अभियान संवेदना' के तहत महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण माना जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में निजी वित्तीय कंपनी से ऋण लेने के दौरान उसकी पहचान कंपनी में फाइनेंसर के रूप में कार्यरत हितेश कुमार केवट से हुई थी। लोन संबंधी कार्य के सिलसिले में आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान आरोपी ने विवाह करने का भरोसा दिलाकर रायगढ़ स्थित किराए के मकान में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि अप्रैल 2026 में उसे जानकारी मिली कि हितेश कुमार की शादी किसी अन्य युवती से तय हो गई है। इसके बाद वह आरोपी के घर पहुंची और उसके परिजनों से विवाह के संबंध में बातचीत की, लेकिन आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

शिकायत के आधार पर महिला थाना रायगढ़ ने तत्काल अपराध क्रमांक 59/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत मामला कायम किया।

महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया, जिसके बाद डीएसपी उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी हितेश कुमार केवट (26 वर्ष), पिता गौतम प्रसाद केवट, निवासी ग्राम कांसा, थाना डभरा, जिला सक्ती को हिरासत में लिया।

पूछताछ, चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे तथा महिला थाना रायगढ़ के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

और भी

कृपा से कई राशियों के खुलेंगे तरक्की के द्वार, कहीं मिलेगा धन लाभ तो कहीं बनेंगे नए रिश्ते; पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

27 जून 2026, शनिवार का दिन कर्म, अनुशासन, धैर्य और न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, शिक्षा, प्रेम, पारिवारिक जीवन और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत दे रही है। वहीं कुछ राशियों को जल्दबाजी, विवाद और अनावश्यक खर्च से बचने की सलाह है। यदि आप दिन की शुरुआत अपनी राशि के अनुसार योजना बनाकर करते हैं तो कई कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं।

मेष (Aries)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि करेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने लगेंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों की नजर आपके काम पर रहेगी और आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों को पुराने ग्राहकों के साथ-साथ नए संपर्क भी मिल सकते हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत जारी रखनी चाहिए। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन गर्मी और थकान से बचें।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ (Taurus)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मजबूत रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे भविष्य में लाभ होगा। व्यापार में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन साझेदारी में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तली-भुनी चीजों से बचें।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
उपाय: गरीबों को सफेद वस्त्र या चावल का दान करें।

मिथुन (Gemini)

आज आपके लिए नए अवसरों का दिन है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को लाभदायक सौदे मिलने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत मन को प्रसन्न करेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को करियर संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें।

कर्क (Cancer)

आज भावनाओं की बजाय विवेक से निर्णय लेना अधिक लाभदायक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी सदस्य की सफलता से खुशी मिलेगी। संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। व्यापार में सामान्य लाभ रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी। स्वास्थ्य में पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह (Leo)

आज आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत बन सकते हैं। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

कन्या (Virgo)

आज मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में लाभ होगा और रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पर्याप्त आराम करें।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला (Libra)

आज का दिन संतुलन और समझदारी से काम लेने का है। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें।

वृश्चिक (Scorpio)

आज धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक पार कर लेंगे। व्यापार में बड़े निवेश से पहले सलाह लें। परिवार में विवाद से बचें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।

धनु (Sagittarius)

भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि की चर्चा हो सकती है। व्यापार में लाभ और नए ग्राहक मिलेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।

मकर (Capricorn)

अनुशासन और मेहनत आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में धीरे-धीरे लाभ बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
उपाय: काले तिल का दान करें।

कुंभ (Aquarius)

आज नए विचार और नई योजनाएं सफलता दिला सकती हैं। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरी में अधिकारियों का विश्वास बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

मीन (Pisces)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मनचाही सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा शुभ रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा कर पीले पुष्प अर्पित करे

और भी

रायगढ़ को मिलेगी नई पहचान: मरीन ड्राइव, अत्याधुनिक बस टर्मिनल और ऑक्सीजोन से बदलेगी शहर की तस्वीर – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायपुर, 22 जून 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार को रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मरीन ड्राइव, अंतर्राज्यीय बस स्टैंड (आईएसबीटी), एफसीआई ऑक्सीजोन, मिट्ठूमुड़ा तालाब, किसान राइस मिल ऑक्सीजोन तथा कयाघाट पुल सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल पर पहुंचकर अवलोकन किया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ को प्रदेश के सबसे आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधासंपन्न शहर के रूप में विकसित करना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि सड़क, परिवहन, पर्यावरण, जल संरक्षण और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी ये परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद रायगढ़ विकास का नया मॉडल बनकर उभरेगा।

*नवंबर तक पूरा होगा मरीन ड्राइव*

प्रगति नगर स्थित निर्माणाधीन मरीन ड्राइव का निरीक्षण करते हुए वित्त मंत्री ने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य बॉक्स कल्वर्ट एवं डायवर्सन निर्माण कार्य समय पर पूरा होने पर संतोष व्यक्त किया और संबंधित एजेंसियों की सराहना की।उन्होंने कहा कि मरीन ड्राइव केवल यातायात सुविधा का माध्यम नहीं, बल्कि रायगढ़ की नई पहचान बनने जा रही है। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी, यातायात व्यवस्था सुगम होगी तथा नागरिकों को एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल भी मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को आगामी नवंबर तक परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*रायगढ़ को मिलेगा अत्याधुनिक बस टर्मिनल*

वित्त मंत्री ने निर्माणाधीन अंतर्राज्यीय बस स्टैंड (आईएसबीटी) का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह परियोजना आगामी चार दशकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में एक साथ 30 बसों के संचालन की सुविधा होगी, जबकि अतिरिक्त 40 बसों के लिए भी पर्याप्त पार्किंग एवं स्थान आरक्षित रहेगा।

यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय विकसित किया जा रहा है, जहां लगभग 550 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं बसों के रखरखाव और मरम्मत के लिए पृथक वर्कशॉप क्षेत्र भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बस टर्मिनल रायगढ़ को प्रदेश और देश के प्रमुख शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा तथा यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

*हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती*

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने एफसीआई परिसर में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन प्रोजेक्ट का भी अवलोकन किया। लगभग सात एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे इस हरित परिसर को उन्होंने रायगढ़ के पर्यावरणीय भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों की सुविधा के लिए ऑक्सीजोन में दो प्रवेश द्वार विकसित करने के निर्देश दिए। श्री चौधरी ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के दौर में ऐसे हरित क्षेत्रों का विकास समय की आवश्यकता है। यह परियोजना शहरवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों को समान प्राथमिकता दी जा रही है। यही कारण है कि शहर में आधुनिक आधारभूत संरचना के साथ-साथ हरित परियोजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

शहरी विकास कार्यों में तेजी लाने सख्त निर्देश: सचिव शंगीता आर. ने कहा- सक्रिय मॉनिटरिंग से दूर करें बाधाएं, हर निकाय की जरूरतों का करें आकलन


 
रायपुर. 22 जून 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों की मॉनिटरिंग व समन्वय के लिए जिलेवार नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में सभी नोडल अधिकारियों को नगर निगमों, नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों में निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता एवं गंभीरता से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निकायों की समस्याओं का हल निकालकर विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने को कहा। उन्होंने नगरीय निकायों में मैदानी निरीक्षण के दौरान वहां की जरूरतों और व्यवस्थाओं का आकलन भी करने को कहा।

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने बैठक में नोडल अधिकारियों से उनके नगरीय निकायों के भ्रमण और बैठकों का फीडबैक लेकर निकायों में कार्यों की वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने कहा कि निकायों में कार्यों के निरीक्षण के लिए पूरी तैयारी से जाएं। विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों के लिए पिछले दो वित्तीय वर्षों में कितनी राशि जारी की गई है, इसकी भी जानकारी रखें। उन्होंने निकायों में प्रगतिरत निर्माण कार्यों के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी हर महीने समीक्षा करने के निर्देश दिए।

श्रीमती शंगीता आर. ने नोडल अधिकारियों को आबंटित जिले के आय-व्यय की स्थिति पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो निकाय खुद की आय से अपनी सभी व्यवस्थाएं कर सकते हैं, उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने निकायों में लक्ष्य निर्धारित कर वार्डवार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को सेचुरेट करने को कहा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक श्री आर. एक्का, उप सचिव श्री भागवत जायसवाल, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय, नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य और मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा भी बैठक में मौजूद थे।

*शहरी विकास योजनाओं की निगरानी को और सशक्त करने नोडल अधिकारी कर रहे स्थल निरीक्षण, अब तक 103 निकायों का निरीक्षण कर चुके नोडल अधिकारी*
 
नगरीय प्रशासन विभाग ने विकास कार्यों और योजनाओं की जमीनी स्तर पर निगरानी को सुदृढ़ करने सभी राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों को अपने-अपने आबंटित जिलों के नगरीय निकायों के नियमित भ्रमण के निर्देश दिए हैं। विगत 6 जून को एक साथ सभी नोडल अधिकारियों ने अपने जिलों में पहुंचकर योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। विभाग की इस पहल का उद्देश्य योजनाओं की प्रभावी निगरानी, समस्याओं का त्वरित समाधान तथा मैदानी स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। अलग-अलग जिलों के नोडल अधिकारी अब तक राज्य के 194 नगरीय निकायों में से 103 में मैदानी निरीक्षण के लिए जा चुके हैं।

और भी

आवास मेला लक्की ड्रॉ में पूजा बरेठ की निकली किस्मत, जीती मारुति स्विफ्ट कार; 25 जून को होगा भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

रायपुर, 22 जून 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 तथा 31 दिसम्बर 2025 तक मंडल की विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में पंजीयन कर भवन आबंटन प्राप्त करने वाले पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष लक्की ड्रॉ का आयोजन सोमवार को मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

लक्की ड्रॉ कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव तथा आयुक्त श्री अवनीश शरण की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित की गई, जिसका अवलोकन उपस्थित हितग्राहियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया।

विशेष लक्की ड्रॉ के अंतर्गत मारुति स्विफ्ट कार, होंडा शाइन मोटरसाइकिल, होंडा एक्टिवा स्कूटी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, एलईडी टेलीविजन सहित अनेक आकर्षक उपहारों के लिए विजेताओं का चयन किया गया।

ड्रॉ में बम्पर पुरस्कार मारुति स्विफ्ट कार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की पूजा बरेठ ने जीती। उन्होंने अटल विहार योजना, दानसरा में एल.आई.जी. भवन क्रमांक-32 बुक कराया था। होंडा शाइन मोटरसाइकिल कोरबा जिले के रवि प्रकाश राठौर को प्राप्त हुई, जिन्होंने गोकुल नगर, खरमोरा स्थित कमर्शियल-कम-रेजिडेंशियल फ्लैट की दुकान क्रमांक-06 खरीदी है।

होंडा एक्टिवा स्कूटी के विजेता कृष्ण कुमार रहे, जिन्होंने गोकुल नगर, खरमोरा, कोरबा में एम.आई.जी. फ्लैट क्रमांक एफ-302 बुक कराया है। रेफ्रिजरेटर की विजेता श्रीमती सुषमा गुप्ता तथा श्री अरुण कुमार प्रधान रहे। वहीं वाशिंग मशीन के विजेताओं में श्री ओम सोनी और श्रीमती रेणुका घृतलहरे शामिल हैं। एलईडी टेलीविजन के विजेता श्री गजेन्द्र कुमार यादव एवं श्री संजीत कुमार साह रहे।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के दौरान भी प्रतिदिन कूपन आधारित लक्की ड्रॉ आयोजित कर प्रतिभागियों को एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर एवं स्टीम आयरन सहित अनेक आकर्षक उपहार वितरित किए गए थे।

विशेष लक्की ड्रॉ में चयनित विजेताओं को उपहार वितरण समारोह के दौरान सम्मानपूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा। यह समारोह 25 जून 2026 को सर्किट हाउस, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होगा।

मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने और हितग्राही-केंद्रित योजनाओं के माध्यम से अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

आयुक्त श्री अवनीश शरण ने सभी हितग्राहियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी मंडल की योजनाओं में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

और भी

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को रफ्तार: जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क, टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर पर CSIDC की बड़ी बैठक में अहम फैसले

रायपुर, 22 जून 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार को रायपुर स्थित उद्योग भवन में अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रमुख रूप से देवेन्द्र नगर (पंडरी), रायपुर में जेम्स एवं ज्वेलरी पार्क की स्थापना हेतु आगे की कार्यवाही के संबंध में निर्णय लिया गया। इसके साथ ही राज्य में टेक्सटाइल पार्क एवं रेडीमेड गारमेंट पार्क में निवेश आकर्षित करने तथा संबंधित प्रक्रियाओं को तेज करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी श्री विश्वेश कुमार, संचालक उद्योग संचालनालय श्री प्रभात मलिक, संयुक्त सचिव वित्त विभाग श्रीमती श्रद्धा त्रिवेदी तथा अपर संचालक नगर एवं ग्राम निवेश श्री संदीप बागड़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

कोरबा में विकास की रफ्तार तेज: 25 लाख की लागत से पाड़ीमार वार्ड में सड़क डामरीकरण शुरू, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले— ढाई साल में 1000 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

रायपुर, 22 जून 2026/ प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर निगम कोरबा के वार्ड क्र. 40 पाड़ीमार वार्ड में सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत उपस्थित थी। उन्होंने डामरीकरण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं शीघ्र कार्य को पूर्ण किये जाने के निर्देश मौके पर अधिकारियों को दिये। 

 नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अनवरत रूप से किये जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में निगम के बालको जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 40 पाड़ीमार क्रमांक 01 में 25 लाख रूपए की लागत से राजेश ठाकुर के घर से बरगद चौक होते हुये इंदिरा मार्केट मुख्य मार्ग तक सड़क डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। 

*अब तक निगम क्षेत्र में 1000 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत*

 उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इस मौके पर अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आशीर्वाद से विगत ढाई वर्ष के दौरान नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रंातर्गत विभिन्न मदों के अंतर्गत लगभग 1000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत किये गये हैं, जिसमें अनेक कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं, अनेक प्रगति पर हैं तथा शेष कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रहे हैं। उद्योग मंत्री श्री देवंागन ने अपने उद्बोधन में कहा कि निगम क्षेत्र में 15 करोड़ रूपये के सड़क डामरीकरण कार्य कराये जाने हैं, जिसमें अनेक कार्य पूर्ण भी कर लिये गये हैं, जैसे-जैसे डामर की उपलब्धता होती जायेगी, यह कार्य संपादित होंगे। उन्होेने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारे छत्तीसगढ़ राज्य का तेजी से विकास हो रहा है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार की दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य की विभिन्न योजनाओं से प्रदेश व देश के करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। 
 
*बिना भेदभाव के हो रहे विकास कार्य*

 इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री व उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव तथा उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के आशीर्वाद से निगम क्षेत्र में व्यापक रूप से विकास कार्य हो रहे हैं तथा सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से हमारी सरकार बनी है, तभी से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ हमारे कोरबा में भी विकास को तेज गति व सही दिशा मिली है, बरसों से व्याप्त समस्याएं दूर हो रही हैं तथा लोगों को आवश्यक   सुविधाएं सहज रूप से मुहैया हो रही है। उन्होंने कहा कि हमें कोरबा की जनता का जो भरपूर आशीर्वाद मिला, उन्होंने हम पर जो विश्वास जताया, वह विश्वास हमेेशा बना रहेगा, विश्वास टूटने नहीं दिया जाएगा, इस हेतु हम कृत संकल्पित हैं। 

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, सत्येन्द्र दुबे, रजत खुंटे, मंगलराम बंदे, चेतन सिंह मैत्री, चंदादेवी रत्नाकर, तरूण राठौर के साथ ही दिलेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, जय कुमार राठौर, प्रीति स्वर्णकार, रेणु प्रसाद, दीपक चन्द्रा, लखन चन्द्रा, हेमलता निर्मलकर, निगम के सहायक अभियंता मोतीलाल बरेठ, अंजूलता तिग्गा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, निगम के अन्य कर्मचारीगण एवं काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

और भी

पुसौर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास ,योग से गूंजा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर

रायगढ़, 21 जून 2026/ भारत सरकार के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार विकासखंड पुसौर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। विकासखंड स्तरीय इस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर के प्रांगण में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का वातावरण योग, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
         योग कार्यक्रम में योग साधक एवं संचालक अभिनव स्कूल के अक्षय सतपथी के मार्गदर्शन तथा राज्य स्तरीय प्रशिक्षित मास्टर प्रशिक्षक बेनी उरांव के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के दौरान खड़े होकर, बैठकर तथा लेटकर किए जाने वाले अनेक महत्वपूर्ण आसनों का प्रदर्शन और अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने वृक्षासन, त्रिकोणासन, पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन, हलासन, पवन मुक्तासन एवं शवासन सहित कई योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति और अन्य प्राणायाम तकनीकों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उपाय भी बताए गए। प्रशिक्षकों ने योग के वैज्ञानिक महत्व एवं दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

*हंसी, संगीत और प्रेरणा के साथ दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश*

कार्यक्रम को रोचक एवं प्रेरणादायक बनाने के लिए योग साधक एवं व्याख्याता सुधीर शर्मा ने अपने हास्यपूर्ण अंदाज में उपस्थित लोगों को हंसाकर तनावमुक्त रहने का संदेश दिया। उन्होंने रावण के अभिनय के माध्यम से भी लोगों का मनोरंजन करते हुए जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने की प्रेरणा दी। वहीं योग साधक अक्षय सतपथी ने ‘बारहखड़ी’ की अनूठी शैली के माध्यम से उपस्थित लोगों को हंसने और खुश रहने की कला समझाई। मास्टर प्रशिक्षक बेनी उरांव ने स्वयं गीत गाकर योगाभ्यास कराया, जिससे पूरा वातावरण ऊर्जा और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग के साथ-साथ आनंद और मनोरंजन का भी भरपूर अनुभव प्राप्त किया।

*जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया नियमित योग अपनाने का आह्वान*

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल ने उपस्थित सभी लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। मोहित सतपथी ने योग के विविध लाभों का उल्लेख करते हुए सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया तथा शांति मंत्र के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ। नोडल अधिकारी एवं व्यायाम शिक्षक जितेंद्र साहू द्वारा सभी उपस्थितजनों को स्वादिष्ट चना वितरित किया गया। इस अवसर पर जैमिनी गुप्ता, डिग्री लाल पाइक, घनश्याम पटेल, विजय महाना, भरत षडंगी, संतोष यादव, ललित साहू, विकास होता, अविनाश गुप्ता, वरुण महाना, मंगल साव, श्रवण नायक, अमरबेली केरकेट्टा, प्राचार्यगण, प्रभारी प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

और भी

शिक्षकों के समर्पण ने बदली डिपाटोली विद्यालय की तस्वीर, घर-घर जनसंपर्क और सोशल मीडिया से लेकर गांव की गलियों तक पहुंचे शिक्षक; हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का लिया संकल्प


कुनकुरी /नारायणपुर :- प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली के प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता एवं सहायक शिक्षक महेश तिर्की ने स्कूल चले हम अभियान के तहत सोशल मीडिया एवं घर - घर जाकर प्रचार प्रसार किया, साथ ही नव प्रवेशी बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें यथाशीघ्र प्रवेश दिलाने हेतु पालकों से आग्रह किया।
           आज से तीन वर्ष पूर्व विद्यालय की दर्ज संख्या नगण्य थी, परंतु विगत दो वर्षों में विद्यालय की दर्ज संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, कुछ बच्चे निजी विद्यालय छोड़कर इस विद्यालय में प्रवेश भी लिए हैं, इसका कारण है शिक्षकों का विद्यालय के प्रति समर्पण। वर्तमान में डीपाटोली प्राथमिक विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, स्मार्ट क्लास , योग, खेल गतिविधियों के साथ - साथ पोषण वाटिका से प्राप्त ताजी सब्जियां एवं फल बच्चों को मध्याह्न भोजन में मिलता है।          विद्यालय का परिसर स्वच्छ एवं हरित होने के कारण बच्चों को आकर्षित करता है। विद्यालय में बच्चों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिया जाता है जैसे कि निशुल्क गणवेश, पाठ्य-पुस्तक, मुस्कान पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, इंडोर एवं आउटडोर गेम हेतु संसाधन इसके साथ ही सामुदायिक सहभागिता से योग हेतु योग ड्रेस भी प्रदाय किया जाता है। प्रति माह शिक्षकों एवं समुदाय के द्वारा न्यौता भोज का आयोजन किया जाता है।                    विद्यालय के प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य है सभी बच्चों के बहुमुखी विकास हेतू गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदाय करना तथा उनमें इक्कीसवीं सदी के जीवन कौशलों का विकास करना है, आगे उन्होंने बताया कि विद्यालय का थीम है पढ़ब, नवा भारत गढ़ब। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु संज्ञानात्मक गतिविधियों के साथ ही सही सह संज्ञानात्मक गतिविधियों पर भी पूरा फोकस किया जाता है।

और भी