ताजा खबरें


बड़ी खबर

रायगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर-एसएसपी सख्त, अवैध पार्किंग और नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई के साथ ब्लैक स्पॉट का होगा ऑडिट

रायगढ़, 24 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने मंगलवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रातः 11 बजे आयोजित बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, अवैध पार्किंग, ब्लैक स्पॉट, नशे के विरुद्ध कार्रवाई तथा आगामी त्योहारों और बड़े आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व, पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
          कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र के प्रमुख हॉटस्पॉट स्थानों पर नियमित अभियान चलाकर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल एवं महाविद्यालयों के आसपास भी निगरानी बढ़ाया जाये। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर लगातार कार्रवाई करें तथा ब्लैक स्पॉट की पहचान, ऑडिट और आवश्यक सुधारात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा किया जाए। कलेक्टर ने जिला मुख्यालय रायगढ़ में होने वाले दस दिवसीय चक्रधर समारोह एवं कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान यातायात, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें, ताकि आयोजन के दौरान यातायात सुचारू रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
            वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने आगामी ईद, कृष्ण जन्माष्टमी सहित त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैली, जुलूस एवं अन्य आयोजनों के लिए आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति आयोजन होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयोजन समितियों के साथ बैठक कर रूट, यातायात, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की पहले से योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजक शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। प्रशासन उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

*नशीली दवाइयों और कोटपा एक्ट पर सख्ती*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशीली दवाइयों की बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा कोटपा एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराने को कहा। बैठक में राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा अथवा दुर्घटना से होने वाली क्षति के प्रकरणों की समीक्षा की गई। ऐसे मामलों में समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए। पीएम रिपोर्ट के लिए चिकित्सकों से समन्वय सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। हिट एंड रन के मामलों में भी त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया। इसके साथ ही जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स के गठन एवं क्रियान्वयन, औद्योगिक सुरक्षा, खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट एवं कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिला जेल से संबंधित मामलों, बंदियों को विधिक सहायता, लंबित पैरोल प्रकरण, चिटफंड, पशु क्रूरता अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा अभियोजन स्वीकृति के लंबित प्रकरणों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, सभी अनुविभागों के एसडीएम, एसडीओपी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

और भी

नवाचार से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान,पोस्ट ऑफ द मंथ’ एवं ‘बोलेगा बचपन’ के तहत कलेक्टर ने शिक्षकों को किया सम्मानित

रायगढ़, 25 अगस्त 2026/ जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा कक्षा-कक्ष में नवाचार एवं बेहतर शिक्षण पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में जुलाई माह के ‘पोस्ट ऑफ द मंथ’ एवं ‘बोलेगा बचपन’ कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं नवाचार के लिए चयनित शिक्षकों को कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। यह पहल शिक्षकों के नवाचारों को पहचान देने के साथ जिले के अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित कर रही है।

*नवाचार से बच्चों के सीखने को मिलती है नई दिशा*

कलेक्टर ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की आधारशिला है। बच्चों को केवल पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान देने के बजाय उनकी जिज्ञासा, रुचि और क्षमता के अनुरूप सीखने के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों को गतिविधि आधारित एवं नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि कक्षा में किया गया एक प्रभावी प्रयोग अनेक बच्चों के सीखने के तरीके को बदल सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ाने, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन देने तथा जेईई एवं नीट जैसी परीक्षाओं के लिए प्रारंभिक स्तर से ही उपयुक्त शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि “विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षकों की वास्तविक सफलता है।

*विनोबा ऐप बना नवाचार साझा करने का मंच*

जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के मार्गदर्शन में ओपन लिंक्स फाउंडेशन द्वारा विनोबा ऐप के माध्यम से शिक्षकों के नवाचारों को साझा करने तथा एक-दूसरे से सीखने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा किए जा रहे अच्छे प्रयोगों का दस्तावेजीकरण भी किया जा रहा है, जिससे प्रभावी शिक्षण गतिविधियों को व्यापक स्तर पर अपनाने की संभावनाएं बढ़ रही हैं। विनोबा ऐप के माध्यम से बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा, जेईई एवं नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही बच्चों के सीखने के स्तर के आकलन और अधिगम परिणामों के नियमित अद्यतन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

*जिला स्तर पर 9 शिक्षक सम्मानित*

जुलाई माह के कार्यक्रम में जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए गौरी पटेल, भगवती निषाद, उषा चौहान, लता महंत, हेम कुमारी बरेठ, भारत लाल गौतम, सुबिता नायक, अल्फोंस मिंज एवं विकासखण्ड स्तर पर खगेश्वर पटेल, कांति सिदार, संतोष कुमार पटेल एवं पिंगलेश्वरी पटेल को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू, जिला मिशन समन्वयक श्री आलोक स्वर्णकार, ओपन लिंक्स फाउंडेशन की वरिष्ठ परियोजना अधिकारी सुश्री पायल सिन्हा एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री सौरभ वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके नवाचारी प्रयासों की सराहना की।

और भी

शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर पुसौर में मैराथन समीक्षा बैठक,संकुल प्राचार्यों एवं शैक्षिक समन्वयकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायगढ़, 25 अगस्त 2026/ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और आगामी वार्षिक परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकासखंड पुसौर में शिक्षा विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामनंदन साहू के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भुवनेश्वर पटेल ने विकासखंड के सभी 25 विद्यालयों के प्राचार्यों, संकुल प्राचार्यों एवं 31 संकुलों के शैक्षिक समन्वयकों के साथ विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
            विद्यालयों में वीएसके एप पर पंजीयन एवं उपस्थिति, सीजी स्कूल में पंजीयन और अवकाश की नियमित स्वीकृति, स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी की स्थिति, पाठ्यक्रम पूर्णता, पुस्तकों की स्कैनिंग एवं ऑनलाइन वितरण, जाति प्रमाणपत्र निर्माण, जर्जर विद्यालय भवन, शौचालय स्वीकृति तथा मध्यान्ह भोजन व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने प्रत्येक विद्यालय से कमजोर विद्यार्थियों के चिन्हांकन और उनके लिए अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन की जानकारी ली। विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के कमजोर विद्यार्थियों को चिन्हांकित कर सातवें कालखंड में अतिरिक्त कक्षा संचालित करने के निर्देश दिए गए। वहीं मेरिट में स्थान बनाने की क्षमता रखने वाले विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें बेहतर परिणाम के लिए प्रोत्साहित करने और उनके लिए विशेष शैक्षणिक योजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया।
            बैठक में विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने की दिशा में भी चर्चा हुई। प्रत्येक क्षेत्र से एक प्राथमिक एवं एक माध्यमिक शाला को आदर्श शाला के रूप में विकसित करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने को लेकर भी बैठक में विशेष निर्देश दिए गए। प्रत्येक शनिवार को कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य एवं उत्कर्ष की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कक्षाएं संचालित करने को कहा गया। इसी प्रकार कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति, प्रयास एवं श्रेष्ठा जैसी परीक्षाओं में चयन के लिए नियमित विशेष कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्रार्थना के समय माइक एवं पेन ड्राइव के उपयोग, विद्यालयों के नियमित निरीक्षण तथा मध्यान्ह भोजन तैयार करते समय आवश्यक सावधानियों को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
            उपस्थित अधिकारियों ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों से कहा कि वे विद्यालयों में योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करें और विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बैठक में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष सिन्हा, उतर सिदार, सभी संकुल प्राचार्य एवं सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।

और भी

रायगढ़ की महिलाओं का अनोखा नवाचार: धान-मक्का से बनी बीज राखियां, स्नेह के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश,कलेक्टर को दीदियों ने पहनाई बीज राखी

रायगढ़, 25 अगस्त 2026/ जिले की ग्रामीण महिलाएं इस बार रक्षाबंधन पर्व को भाई-बहन के स्नेह के साथ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जोड़ने की तैयारी में हैं। बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं धान, मक्का, बरबट्टी, लौकी, करेला, सेमी, कुम्हड़ा, भिंडी, उड़द, मसूर, मूंगफली सहित स्थानीय बीजों से आकर्षक राखियां तैयार कर रही हैं। पर्यावरण हितैषी इन राखियों के माध्यम से महिलाओं को घर बैठे अतिरिक्त आमदनी का अवसर भी मिल रहा है।
             बीज राखी निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के सातों विकासखंडों में समूह की महिलाओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक समिति ने प्रत्येक विकासखंड से उत्कृष्ट बीज राखी तैयार करने वाली एक-एक महिला का चयन किया। चयनित महिलाओं में घरघोड़ा से गायत्री सिदार, धरमजयगढ़ से गणपति राठिया, तमनार से मंजरी गुप्ता, रायगढ़ से मालती मलाकार, पुसौर से बबीता पटेल और खरसिया से संगीता भारद्वाज शामिल हैं। जिले के सभी सात विकासखंडों से चयनित महिलाओं ने जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने हाथों से तैयार की गई बीज राखियां पहनाईं। कलेक्टर ने चयनित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।

*स्थानीय बीज और हुनर से महिलाओं ने तैयार किया आजीविका का नया अवसर*

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को नवाचार, सशक्तिकरण और आजीविका से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। बिहान से जुड़ी महिलाएं स्थानीय संसाधनों और अपने हुनर का उपयोग कर आय के नए साधन विकसित कर रही हैं। उन्होंने चयनित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीज राखी जैसी नवाचारी गतिविधियां महिलाओं की रचनात्मकता को रोजगार और अतिरिक्त आमदनी से जोड़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती हैं।

*राखी के साथ पौधे का उपहार*

जिले के सभी सातों विकासखंडों में स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्थानीय बीजों और अनाज से अलग-अलग डिजाइन की राखियां तैयार कर रही हैं। बरबट्टी, मक्का, लौकी, करेला, सेमी, कुम्हड़ा, ग्वारफली, भिंडी, उड़द, मसूर, मूंगफली और धान सहित विभिन्न बीजों का उपयोग राखी बनाने में किया जा रहा है। फेविकोल, रंग, स्टीकर और धागे की सहायता से तैयार इन राखियों की खासियत यह है कि उपयोग के बाद इन्हें मिट्टी में दबाने पर इनमें मौजूद बीज अंकुरित होकर पौधे का रूप ले सकते हैं। इस तरह राखी केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं रहती, बल्कि मिट्टी में मिलकर हरियाली का संदेश भी देती है।

*कम लागत में आकर्षक राखी, बढ़ रही मांग*

बीज राखियों को तैयार करने में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। कम लागत, आकर्षक डिजाइन और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण इन राखियों को लोगों की पसंद मिल रही है। इससे महिलाओं को पारंपरिक राखियों से अलग उत्पाद तैयार करने और रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने का अवसर मिला है।

*भाई-बहन के प्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

धरमजयगढ़ की गणपति राठिया ने बताया कि बीज राखी तैयार करने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। खरसिया की संगीता भारद्वाज ने बताया कि प्लास्टिक से बनी राखियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने की दिशा में घरेलू और स्थानीय बीजों का उपयोग कर यह नवाचार किया है। रायगढ़ की मालती मालाकार ने बताया कि बीज राखियों में चना, तिल, उड़द, अरहर, सरसों, पालक और लाल भाजी सहित विभिन्न बीजों का उपयोग किया गया है। इन राखियों को उपयोग के बाद मिट्टी में दबाने पर बीजों के अंकुरित होने की संभावना रहती है। इस तरह राखी के माध्यम से भाई-बहन के प्रेम के साथ प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी आगे बढ़ता है।

और भी

जिले के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण महाअभियान तेज, बालिकाओं को मिल रहा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच

रायगढ़, 25 अगस्त 2026/ जिले की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं निजी स्कूलों में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण महाअभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें प्रतिदिन जिले के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर पात्र बालिकाओं का टीकाकरण कर रही हैं। स्कूल परिसर में ही टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध होने से बालिकाओं और उनके पालकों को काफी सहूलियत मिल रही है।
             सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि 14 वर्ष तक की बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाना है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर माइक्रो-प्लान तैयार किया गया है। इसके अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलवार पहुंचकर पात्र छात्राओं का टीकाकरण कर रही हैं। अभियान के अंतर्गत 24 अगस्त को रायगढ़ शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में 27 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया।

*स्कूलों में टीकाकरण के साथ जागरूकता पर भी जोर*

स्वास्थ्य विभाग की टीमें केवल टीकाकरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्कूलों में छात्राओं, शिक्षकों और पालकों को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर तथा इसके बचाव के उपायों की जानकारी भी दे रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बताया जा रहा है कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है और समय पर एचपीवी टीकाकरण कराकर इसके जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सीएमएचओ ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में शामिल है। किशोरावस्था में निर्धारित समय पर एचपीवी टीकाकरण कराने से भविष्य में इस बीमारी से बचाव में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। इसी उद्देश्य से छात्राओं को उनके स्कूल परिसर में ही टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक पात्र बालिकाएं इस सुरक्षा कवच का लाभ ले सकें।

*स्वास्थ्य विभाग ने पालकों से की सक्रिय सहयोग की अपील*

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों के प्राचार्यों, शिक्षकों तथा प्रबुद्ध नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की है। साथ ही पालकों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी बेटियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए एचपीवी टीकाकरण के महत्व को समझें और अभियान में आवश्यक सहमति प्रदान करें। टीकाकरण अभियान को जिले के सभी स्कूलों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को समय पर टीकाकरण का लाभ पहुंचाना है, ताकि आने वाले समय में सर्वाइकल कैंसर के मामलों को रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सके।

और भी

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, खरसिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा; पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

     *25 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक हरिनारायण उर्फ करण श्रीवास (21 वर्ष), खरसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

*शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध*

        युवती (19 साल) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2022 से गांव के हरिनारायण श्रीवास से जान-पहचान थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवती के अनुसार, जब वह नाबालिग थी, 18 जनवरी 2024 को वह आरोपी के घर गई थी, जहां आरोपी ने उससे प्रेम करने और शादी करने का वादा करते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

           इसके बाद वर्ष 2025 में आरोपी उसे सोनबरसा क्षेत्र के जंगल में घुमाने के बहाने ले गया और वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक, 14 जून 2026 को आरोपी शादी का झांसा देकर उसे अपने रिस्तेदार के घर झारसुगुड़ा, ओडिशा ले गया, जहां भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

         इसके बाद 28 जुलाई 2026 को आरोपी युवती को रायगढ़ लेकर आया और किराये के मकान में रखा कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार करते हुए उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहे और मारपीट की। इसके बाद युवती 15 अगस्त 2026 को अपने गांव वापस आ गई।

      युवती ने डर के कारण घटना की जानकारी तत्काल अपनी मां को नहीं दी। 23 अगस्त 2026 को मां द्वारा पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बताई और थाना खरसिया पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

*रिपोर्ट मिलते ही आरोपी की तलाश में दी दबिश*

       युवती की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 445/2026, धारा 642(ड) एवं 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

*इनकी रही अहम भूमिका*

          एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्य कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संध्या कोका, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और भी

केलो डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील


रायगढ़, 25 अगस्त 2026। केलो जलाशय में लगातार अधिक मात्रा में पानी की आवक को देखते हुए जलाशय से पानी छोड़ा जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप केलो नदी के जलस्तर में लगभग 3 फीट तक वृद्धि होने की संभावना है।

जिला प्रशासन ने नदी एवं निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। नागरिक नदी के किनारे, जलभराव वाले क्षेत्रों एवं संभावित बाढ़ प्रभावित स्थानों पर जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अमले को सूचना दें।

जिला प्रशासन द्वारा जलस्तर एवं परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सावधानी बरतते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

और भी

कॉलोनाइजर एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर कसेगा शिकंजा: कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायगढ़, 25 अगस्त 2026। जिले में नियमों का पालन किए बिना कॉलोनी विकास एवं प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिले में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए निर्धारित भूमि उपलब्ध कराए बिना की जा रही प्लाटिंग तथा कॉलोनी विकास के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित नहीं करने वाले कॉलोनाइजरों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायगढ़ द्वारा ग्राम बड़े अतरमुड़ा में विकसित की जा रही ग्रीन पार्क कॉलोनी के संबंध में दो संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन के संज्ञान में आया है कि ग्राम बड़े अतरमुड़ा, तहसील एवं जिला रायगढ़ स्थित भूमि खसरा नंबर 198/5, रकबा 1.0747 हेक्टेयर तथा खसरा नंबर 198/4, रकबा 0.9364 हेक्टेयर पर ग्रीन पार्क नामक कॉलोनी का निर्माण कर भू-खंडों का विक्रय किया गया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि कॉलोनी विकास के परिप्रेक्ष्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए निर्धारित ईडब्ल्यूएस भूमि अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके साथ ही कॉलोनी में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, बिजली तथा पानी निकासी सहित आवश्यक विकास कार्य भी पूर्ण नहीं किए जाने की बात सामने आई है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा जारी नोटिस में श्री अभिषेक अग्रवाल पिता श्री कैलाश अग्रवाल, निवासी मोदी प्लाजा ढिमरापुर, रायगढ़ तथा श्री कैलाश कुमार अग्रवाल पिता श्री रामनिवास अग्रवाल, निवासी फेड्स कॉलोनी, रायगढ़ को संबोधित करते हुए उक्त संबंध में दो दिवस के भीतर उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधितों की होगी।

*राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश*


कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सोमवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में अवैध एवं नियम विरुद्ध प्लाटिंग तथा कॉलोनी विकास के मामलों की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि कॉलोनाइजर एक्ट तथा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। विशेष रूप से ईडब्ल्यूएस के लिए निर्धारित भूमि उपलब्ध कराए बिना प्लाटिंग किए जाने के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि कॉलोनी विकास के नाम पर आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। कॉलोनाइजर द्वारा सड़क, नाली, बिजली, पानी निकासी सहित आवश्यक विकास कार्यों की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। ऐसे मामलों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी कर कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजरों में स्पष्ट संदेश गया है कि जिले में अवैध एवं अनियमित प्लाटिंग को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा।

और भी

एक गलती और खाली हो सकता है बैंक खाता, रायगढ़ पुलिस ने समझाई साइबर ठगी की पूरी कहानी; 500 नागरिकों-विद्यार्थियों को किया जागरूक

रायगढ़ ।   छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के दूसरे सप्ताह में 23 से 29 अगस्त तक वित्तीय धोखाधड़ी एवं UPI सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस की टीमों ने बैंक एवं शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर नागरिकों और विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।

             थाना चक्रधरनगर की टीम ने कृषि विकास शाखा SBI चक्रधरनगर एवं SBI चक्रधरनगर, जबकि थाना पुसौर की टीम ने SBI पुसौर पहुंचकर बैंकिंग के लिए आए खाताधारकों एवं आम नागरिकों को UPI फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं मैसेज, OTP और PIN साझा करने के जोखिम, QR कोड आधारित ठगी तथा संदिग्ध लिंक से बचने की जानकारी दी। साथ ही साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 300 नागरिकों को साइबर सुरक्षा का संदेश दिया गया।

              इसी क्रम में थाना लैलूंगा पुलिस की टीम ने कुंजारा कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर करीब 200 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग किया। विद्यार्थियों को “साइबर जागृति अभियान” के तहत दिए गए कोड को स्कैन कर सेल्फी लेने तथा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस तरह रायगढ़ पुलिस की टीमों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 500 नागरिकों एवं विद्यार्थियों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया। साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

और भी

‘सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार’—बैंकों में पहुंची पुलिस, नागरिकों को बताए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाय

रायगढ़, 24 अगस्त* । “एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर  “साइबर जागृति अभियान” के तहत थाना तमनार, भूपदेवपुर, खरसिया, धरमजयगढ़ एवं पूंजीपथरा पुलिस की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों में पहुंचकर बैंकिंग कार्य के लिए आए नागरिकों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया। तमनार पुलिस ने अपेक्स बैंक एवं SBI बैंक, भूपदेवपुर पुलिस ने चपले ग्रामीण बैंक, धरमजयगढ़ पुलिस ने ICICI बैंक तथा पूंजीपथरा पुलिस ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग एवं राशि निकासी के साथ-साथ OTP, ATM PIN, UPI PIN, CVV और बैंक खाते की गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने, फर्जी कॉल एवं मैसेज से सतर्क रहने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा अनजान QR कोड स्कैन करने से बचने की समझाइश दी। साथ ही बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों से सावधान रहने और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। इन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस टीमों ने कुल करीब 800 नागरिकों को साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक किया।

और भी

रायगढ़ घराने की गौरवशाली कथक परंपरा से लेकर बस्तर की आदिवासी लोकधुनों तक दिखेगा छत्तीसगढ़ की बहुरंगी संस्कृति का वैभव, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा भव्य चक्रधर समारोह

रायगढ़, 24 अगस्त 2026/ कला और संगीत की संस्कारधानी रायगढ़ में आगामी 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में विश्वप्रसिद्ध चक्रधर समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस सांस्कृतिक महाकुंभ में छत्तीसगढ़ की लोक एवं शास्त्रीय कला के साथ देशभर की विविध सांस्कृतिक विधाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। समारोह में कुल 42 प्रस्तुतियां प्रस्तावित हैं, जिनमें 24 प्रस्तुतियां रायगढ़ एवं छत्तीसगढ़ के कलाकारों की होंगी। इससे स्थानीय और प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

*पद्मश्री विभूतियों की प्रस्तुतियां रहेंगी विशेष आकर्षण*

चक्रधर समारोह 2026 के प्रमुख आकर्षणों में देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से अलंकृत कलाकारों की प्रस्तुतियां शामिल हैं। रायगढ़ कथक घराने की गौरवशाली परंपरा के ध्वजवाहक पद्मश्री रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की विशेष प्रस्तुति होगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंडवानी को पहचान दिलाने वाली पद्मश्री डॉ. उषा बारले अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा सूफी एवं कबीर गायन के चर्चित हस्ताक्षर पद्मश्री भारती बंधु तथा छत्तीसगढ़ी लोक कला और संस्कृति के लोकप्रिय कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा भी समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। विशेष काव्य संध्या में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा सहित देश के वरिष्ठ कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर करेंगे। इन दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी समारोह को राष्ट्रीय स्तर की विशेष पहचान प्रदान करेगी।

*रायगढ़ के कलाकारों की 7 प्रस्तुतियों से दिखेगी घराने की समृद्ध परंपरा*

समारोह में रायगढ़ की स्थानीय प्रतिभाओं और सांस्कृतिक विरासत को विशेष महत्व दिया गया है। आयोजन की शुरुआत श्री वेदमणि महाराज के शिष्यों द्वारा पारंपरिक गणेश वंदना से होगी। इसके बाद रायगढ़ की कथक परंपरा को आगे बढ़ाने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से मंच को गौरवान्वित करेंगे। पद्मश्री रामलाल बरेठ के मार्गदर्शन में भूपेंद्र बरेठ एवं समूह, सुश्री विभूति शर्मा, वासंती वैष्णव एवं समूह तथा नृत्यांजलि (कथक बनारस घराना) द्वारा शास्त्रीय कथक की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं राकेश शर्मा सूफी गायन से सुरों की आध्यात्मिक अनुभूति कराएंगे, जबकि सोनू गुप्ता एवं ग्रुप (लोक कला मंच) छत्तीसगढ़ी लोक संगीत की रंगारंग प्रस्तुति देंगे। इस तरह रायगढ़ की धरती पर विकसित कथक की विशिष्ट शैली, लोक संगीत और सूफी गायन की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। स्थानीय कलाकारों की इन प्रस्तुतियों से समारोह में रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और अधिक मजबूती से उभरकर सामने आएगी।

*बस्तर से सरगुजा और बिलासपुर तक, छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग*

चक्रधर समारोह में प्रदेश के विभिन्न अंचलों की कला और संस्कृति को भी व्यापक प्रतिनिधित्व दिया गया है। बस्तर अकैडमी ऑफ डांस, आर्ट्स एंड लिटरेचर (बादल) के कलाकार बस्तर की लोक धरोहर और आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत करेंगे। संगीत नाटक अकादमी के सदस्य भूपेंद्र साहू (गरियाबंद) छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसी क्रम में तरुणा साहू (रायपुर) पंडवानी की प्रस्तुति देंगी। पायल साहू (दुर्ग), अनुराग शर्मा (रायपुर) और लहरगंगा पुनरिक साहू (बालोद) माटी की लोक संगीत परंपरा को मंच पर जीवंत करेंगे। प्रदेश की शास्त्रीय और समकालीन प्रतिभाओं में इंडियन आइडल फेम अमित साना (भिलाई) का सुगम गायन भी विशेष आकर्षण रहेगा। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के विद्यार्थी सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देंगे। प्रो. डॉ. लवली शर्मा सितार वादन प्रस्तुत करेंगी। वहीं दीक्षा रथ (सारंगढ़) ओड़िसी, श्वेता नायक (बिलासपुर) कुचिपुड़ी तथा अनुष्का सुल्तानिया (रायपुर) और शिव शक्ति कला संस्थान (बिलासपुर) कथक की प्रस्तुतियां देंगे। इस प्रकार छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों की कला विधाएं समारोह के मंच पर एक साथ दिखाई देंगी।

*देशभर की शास्त्रीय एवं लोक कलाओं का भी होगा भव्य समागम*

चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ के साथ देश के विभिन्न राज्यों की कला परंपराओं को भी मंच मिलेगा। केरल के गुरु कोट्क्कल नंदकुमारन नायर कथकली की प्रस्तुति देंगे, जबकि मणिपुर की डॉ. मंजू इलंगबम मणिपुरी नृत्य से दर्शकों को परिचित कराएंगी। दिल्ली की टी. लक्ष्मी रेड्डी कुचिपुड़ी तथा चेन्नई की श्रीविद्या शैलेश और बेंगलुरु की शिवरंजनी हरीश भरतनाट्यम प्रस्तुत करेंगी। ओडिशा और दिल्ली से जान्हवी बेहरा, रीला होता एवं श्री गौरी शंकर दाश ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुति देंगे। भुवनेश्वर के श्री बी. साहू गोटीपुआ कला प्रस्तुत करेंगे। वहीं कोलकाता, दिल्ली और बनारस से आने वाले मौमाला नायक, सुब्रता पंडित एवं रुद्रशंकर मिश्रा कथक की प्रस्तुति देंगे। लोक संगीत और वादन की विविधता भी समारोह का प्रमुख आकर्षण होगी। राजस्थान के बाड़मेर की स्टार्क सोसाइटी राजस्थानी लोक संगीत प्रस्तुत करेगी। संस्कार कला संघ, जबलपुर नृत्य नाटिका पेश करेगा। दिल्ली के निशित गंगानी तबला वादन करेंगे, जबकि वृंदावन का माधवरस बैंड और बनारस का त्रिवेणी संगम संतूर, पखावज और तबले के दुर्लभ संगम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेगा।

*कला, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का बनेगा राष्ट्रीय मंच*

चक्रधर समारोह 2026 की प्रस्तुतियों में स्थानीय कलाकारों से लेकर राष्ट्रीय स्तर के स्थापित कलाकारों तक को स्थान दिए जाने से यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक मंच प्रदान करेगा। रायगढ़ घराने की कथक परंपरा, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, पंडवानी, बस्तर की लोक धरोहर और प्रदेश की नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों की शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत परंपराएं एक ही मंच पर दिखाई देंगी। आयोजन समिति ने देश-विदेश के कला प्रेमियों, कलाकारों, शोधार्थियों, संस्कृति अध्येताओं और नागरिकों से आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक महापर्व चक्रधर समारोह में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

और भी

महतारी वंदन की राशि से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, जुनवानी की बिहान दीदियों ने बीज और फैंसी राखियां बनाकर खड़ी की आजीविका की मिसाल, अब तक डेढ़ लाख रुपये की बिक्री

रायगढ़, 23 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम जुनवानी की बिहान दीदियों ने भाई-बहन के रिश्ते को आजीविका से जोड़ते हुए नई पहल की है। गांव के 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बीज और फैंसी राखियां तैयार कर रही हैं। अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये की राखियों की बिक्री हो चुकी है। बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग महिलाएं आगे राखी निर्माण और अन्य आजीविका गतिविधियों के विस्तार में कर रही हैं।
            समूह की महिलाओं ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उन्हें आजीविका गतिविधियों के लिए आरएफ से 15 हजार रुपये की सहायता मिली। इसके साथ सीआईएफ से 60 हजार रुपये की राशि का उपयोग आर्थिक गतिविधियों के विस्तार के लिए किया गया। समूह की महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि को भी इस गतिविधि में लगाया और राखी निर्माण के लिए कच्चा माल खरीदा। इसके बाद महिलाओं ने मिलकर अलग-अलग डिजाइन की बीज और फैंसी राखियां तैयार कीं। बाजार में मांग के कारण इनकी बिक्री लगातार हो रही है।
           जुनवानी की बीज राखियां इस पहल की खास पहचान बनी हैं। राखी में मौजूद बीज को रक्षाबंधन के बाद मिट्टी में रोपकर पौधा तैयार किया जा सकता है। इस तरह महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद त्योहार के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं।

*30 किस्तों से मिला आर्थिक संबल*

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि दी जा रही है। अब तक योजना की 30 किस्तें जारी हो चुकी हैं। जुनवानी की महिलाओं ने योजना से मिली राशि का उपयोग आजीविका गतिविधि में कर राखी निर्माण शुरू किया है। इससे उन्हें अपनी मेहनत और हुनर के माध्यम से अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिला है।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बढ़े आजीविका के अवसर*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से बिहान की दीदियों को स्व-सहायता समूहों में संगठित कर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पीआरपी श्रीमती ऋतु बंजारे ने कहा कि जुनवानी की महिलाओं ने उपलब्ध संसाधनों और अपने हुनर का बेहतर उपयोग करते हुए राखी निर्माण को आय का माध्यम बनाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “बहनों का मान और विष्णु भैया का सम्मान, महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान।”

और भी

जंगल में जुआ खेल रहे 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹11,400 नगद समेत 3 बाइक और 3 मोबाइल जब्त; ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    *रायगढ़, 24 अगस्त* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं  एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर रैरुमाखुर्द और लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भालूपखना जंगल में जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹11,400 नगद, 52 पत्ती ताश, 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन तथा 1 लाल रंग की छींटदार दरी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी रैरुमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

         पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भालूपखना जंगल में नहर किनारे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी रैरुमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में थाना लैलूंगा एवं चौकी रैरुमाखुर्द की संयुक्त पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 8 व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में देवराज अग्रवाल (50), निवासी पत्थलगांव; नितई राम केंवट (72), निवासी राजपुर; रामजीवन राठिया (40), निवासी रैरुमाखुर्द; कुंवर सिंह अगरिया (70), निवासी सिसरिंगा; सुखीराम चकधारी (52), निवासी रैरुमाखुर्द सुकबासुपारा; भोजकुमार यादव (लगभग 33-37 वर्ष), निवासी चरखापारा; झनकराम कंवर (52), निवासी राजपुर वार्ड क्रमांक-08 लैलूंगा तथा तुलाराम साहू (51), निवासी चरखापारा चौकी रैरुमाखुर्द शामिल हैं। पुलिस ने फड़ एवं आरोपियों के पास से उक्त नगदी, ताश की पत्ती, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं दरी को गवाहों के समक्ष जब्त किया। सभी आरोपियों को चौकी रैरुमाखुर्द लाकर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

           *“जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों अथवा जंगल क्षेत्रों में जुआ खेलने वालों के साथ-साथ जुआ खिलाने और संरक्षण देने वालों पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”*

             एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी रैरुमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रीतम बघेल, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, राम रतन भगत, भेनासियुस खेस्स, आरक्षक भेखलाल सिदार, आशीष तिग्गा, प्रमोद भगत, अमल तिग्गा एवं संत पटेल की अहम भूमिका रही।

और भी

साप्ताहिक बाजार में शराब के नशे में तीन लोगों पर ब्लेड से हमला, पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी सुभाष पन्ना को दबोचा; वारदात में प्रयुक्त ब्लेड बरामद, हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर भेजा जेल

*रायगढ़, 24 अगस्त।* थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के तुमीडीह में साप्ताहिक बाजार के दौरान शराब के नशे में लोगों से विवाद कर ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक के बाद एक तीन लोगों के गले के पास ब्लेड से वार कर उन्हें घायल किया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर उसके कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त ब्लेड जप्त किया है। आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 *शराब के नशे में राहगीरों से गाली-गलौज, विरोध करने पर ब्लेड से हमला*

       अपराध को लेकर प्रार्थी सोमा सिंकू पिता सोना राम सिंकू, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम जोलडिया, थाना जगन्नाथपुर, जिला पश्चिम सिंहभूम, झारखंड, वर्तमान में बांके बिहारी कंपनी लेबर कॉलोनी पूंजीपथरा में निवासरत, ने दिनांक 22 अगस्त 2026 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई।

     प्रार्थी ने बताया कि वह अपने साथी *बुधराम मुंडा* के साथ तुमीडीह दुकान से सामान लेकर वापस बांके बिहारी कंपनी लेबर कॉलोनी जा रहा था। शाम करीब 7:30 बजे तुमीडीह इंदिरा भवन के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति शराब के नशे में आने-जाने वाले लोगों को गाली-गलौज कर रहा था।

उक्त व्यक्ति ने सोमा सिंकू एवं उसके साथी को देखकर उनके साथ भी अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए जेब से ब्लेडनुमा धारदार वस्तु निकालकर दोनों के गले के पास वार कर दिया। हमले में दोनों के गले में चोट लगी और खून निकलने लगा।

     दोनों जान बचाकर इंदिरा भवन की ओर भागे और वहां मिले *बुधन सिंह टियू* को घटना की जानकारी दी। इसी दौरान आरोपी ने बुधन सिंह टियू के गले के पास भी ब्लेड से वार कर उसे घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और डायल-112 को सूचना दी।

*सूचना मिलते ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

     घटना की सूचना थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीम मौके के लिए रवाना की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय जांच के बाद सभी घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

     प्रकरण में थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक *213/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 109(1) भारतीय न्याय संहिता* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 *पूछताछ में सामने आया वारदात का कारण, ब्लेड बरामद*

     पुलिस पूछताछ में आरोपी सुभाष पन्ना ने बताया कि उसकी मां का रायगढ़ में उपचार चल रहा था और उनकी मृत्यु होने के बाद वह क्रियाकर्म के लिए कोरबा से अपने गृह ग्राम जा रहा था। तुमीडीह में पूर्व परिचित होने के कारण वह पुराने दोस्तों से मिलने एवं काम-रोजगार के सिलसिले में वहां रुका था।

     आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शराब पी रखी थी और साप्ताहिक बाजार में कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ। विवाद के दौरान उसने जेब में रखे ब्लेड से तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया।

    आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से *घटना में प्रयुक्त ब्लेड* जप्त किया।

      गिरफ्तार आरोपी की पहचान *सुभाष पन्ना पिता आनंदी पन्ना, उम्र 48 वर्ष, मूल निवासी ग्राम रेडे, थाना बागबहार, जिला जशपुर, वर्तमान निवासी लाटा-बलंगी रोड, थाना दर्री, जिला कोरबा* के रूप में हुई है।

       आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

     आरोपी की गिरफ्तारी, घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने तथा घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक ओम तिवारी, विक्रम कुजूर, हेमसागर पटेल एवं विक्रांत भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*— 

    "*रायगढ़ पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों एवं हिंसक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा जारी है।"*

और भी

ऑपरेशन ‘प्रहार’ में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.75 टन स्क्रैप लदा 12 चक्का ट्रक पकड़ा

*रायगढ़, 24 अगस्त।* संपत्ति संबंधी अपराधों, विशेषकर मोटरसाइकिल चोरी एवं कबाड़ चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में *“ऑपरेशन प्रहार”* चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना प्रभारियों द्वारा अवैध कबाड़ के परिवहन एवं भंडारण की जानकारी जुटाने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर *15.75 टन स्क्रैप लोहे के टुकड़ों से लदे 12 चक्का ट्रक को विजयपुर चौक में पकड़कर जब्त किया है।*

 *मुखबिर सूचना पर विजयपुर चौक में ट्रक पकड़ा*

    थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा पासिंग 12 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में संदिग्ध स्क्रैप कबाड़ लोड कर रायगढ़ की ओर लाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

     पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान विजयपुर चौक मेन रोड पहुंची, जहां कुछ देर बाद 12 चक्का ट्रक क्रमांक OD 16 E 5001 आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम *जोगेन्द्र साहू पिता स्वर्गीय विजय कुमार साहू, उम्र 47 वर्ष, निवासी बाटंगी बेलसी साई गलेरी, थाना तारासिंधी, जिला गंजाम, ओडिशा* बताया।

*15.75 टन स्क्रैप लोहे के टुकड़े बरामद*

      पुलिस द्वारा ट्रक की जांच करने पर उसमें बड़ी मात्रा में *लोहे के टुकड़े एवं स्क्रैप कबाड़* लोड पाया गया। कबाड़ से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए चालक को नोटिस दिया गया। चालक द्वारा उक्त स्क्रैप सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होना लिखित रूप में बताया गया।

     कबाड़ सामग्री के चोरी का होने की युक्तियुक्त आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा ट्रक में लोड सामग्री का वजन कराया गया, जिसमें कुल *15.75 टन स्क्रैप लोहे के टुकड़े* पाए गए।

     पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में *12 चक्का ट्रक क्रमांक OD 16 E 5001 एवं उसमें लोड 15.75 टन स्क्रैप लोहे की सामग्री* सहित ट्रक की आरसी एवं चालक का ड्राइविंग लाइसेंस विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया।

     जब्त 12 चक्का ट्रक क्रमांक OD 16 E 5001 की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये तथा उसमें लोड 15.75 टन स्क्रैप लोहे के कबाड़ की अनुमानित कीमत करीब 4.70 लाख रुपये है। इस प्रकार कार्रवाई में कुल करीब 16.70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

 *बीएनएस की धारा 303(2) के तहत जांच*

      प्रकरण में अनावेदक  पर *इस्तगासा क्रमांक 04/2026, धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस* कायम कर जांच में लिया गया है।

???????? *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

   *"संपत्ति संबंधी अपराधों, विशेषकर चोरी के वाहनों एवं कबाड़ की चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है। चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त, अवैध भंडारण एवं परिवहन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन भी संदिग्ध कबाड़ एवं चोरी की संपत्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।"*

      रायगढ़ पुलिस द्वारा *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार, चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा कबाड़ कारोबार से जुड़े व्यक्तियों एवं संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।

*इस कार्रवाई में एएसआई आशिक रात्रे एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

और भी

जिस मोबाइल के मिलने की छोड़ दी थी उम्मीद, वही लौटाया रायगढ़ पुलिस ने: साइबर टीम ने 150 गुम मोबाइल खोजकर मालिकों को सौंपे, 37.50 लाख से ज्यादा की संपत्ति वापस पाकर खिले चेहरे

*

    24 अगस्त, रायगढ़* । साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार तकनीक आधारित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर साइबर पुलिस थाना रायगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पिछले तीन माह में गुम एवं चोरी हुए 150 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 37 लाख 50 हजार रुपये से अधिक है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक एवं साइबर पुलिस टीम की मौजूदगी में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।

*CEIR पोर्टल बना गुम मोबाइल तलाशने में कारगर माध्यम*

        जिले के विभिन्न थानों में गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का लगातार उपयोग किया जा रहा है। मोबाइल गुम या चोरी होने के बाद शिकायतकर्ता द्वारा CEIR पोर्टल पर मोबाइल की जानकारी दर्ज करने पर संबंधित मोबाइल का IMEI नंबर सिस्टम में दर्ज किया जाता है और मोबाइल को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू होती है। इसके बाद साइबर पुलिस संबंधित मोबाइल को तकनीकी निगरानी में रखती है।

        जब कोई व्यक्ति गुम मोबाइल में दूसरी सिम डालकर उसका उपयोग करता है तो टेलीकॉम नेटवर्क के माध्यम से प्राप्त नई गतिविधि की जानकारी साइबर पुलिस तक पहुंचती है। इसके बाद पुलिस तकनीकी जानकारी का विश्लेषण कर मोबाइल की लोकेशन और उपयोगकर्ता की पहचान तक पहुंचती है तथा टेलीकॉम कंपनियों के सहयोग से मोबाइल को बरामद करती है।

*तीन महीने में 150 मोबाइल ट्रेस, कई राज्यों तक पहुंची पुलिस*

          साइबर डीएसपी श्री शिखर मरावी के पर्यवेक्षण और साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में टीम ने CEIR पोर्टल से प्राप्त शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की। पिछले तीन महीनों में 150 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस एवं रिकवर किए गए। ये मोबाइल रायगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अलावा बिहार, कोलकाता, कोरबा, जांजगीर तथा धरमजयगढ़, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, तमनार, छाल और खरसिया क्षेत्र में उपयोग किए जा रहे थे।

        साइबर पुलिस ने नवीन तकनीक से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित उपयोगकर्ताओं से संपर्क किया और मोबाइल वापस प्राप्त किए। इसके बाद आवश्यक सत्यापन एवं प्रक्रिया पूरी कर सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।

*Vivo से OnePlus तक, 37.50 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस*

    थाना साइबर पुलिस द्वारा बरामद मोबाइलों में Vivo, Oppo, Redmi, Poco, Realme, OnePlus, Samsung और Motorola सहित कई नामी कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं। इन 150 मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 37 लाख 50 हजार रुपये से अधिक है।

    मोबाइल वापस मिलने वालों में ऐसे लोग भी शामिल रहे, जिन्होंने लंबे समय से अपने फोन के मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। पुलिस द्वारा जब उन्हें उनका मोबाइल वापस सौंपा गया तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने भावुक होकर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह और साइबर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया तथा पुलिस अधिकारियों के साथ सेल्फी भी ली।

*एसएसपी बोले—मोबाइल में सिर्फ नंबर नहीं, लोगों की पूरी डिजिटल दुनिया होती है*

     मोबाइल वितरण कार्यक्रम में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल केवल बातचीत का साधन नहीं रह गया है। इसमें लोगों की बैंकिंग जानकारी, महत्वपूर्ण दस्तावेज, निजी फोटो, संपर्क नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट और व्यक्तिगत यादें सुरक्षित रहती हैं। ऐसे में मोबाइल गुम होना किसी व्यक्ति के लिए आर्थिक नुकसान के साथ-साथ निजी जानकारी की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय भी है।

     उन्होंने कहा कि किसी अन्य व्यक्ति का गुम या चोरी हुआ मोबाइल अपने पास रखना अथवा उसका उपयोग करना उचित नहीं है। यदि किसी नागरिक को रास्ते में कोई मोबाइल मिलता है तो उसे स्वयं इस्तेमाल करने के बजाय तत्काल नजदीकी थाना अथवा साइबर थाना में जमा करना चाहिए। पुलिस तकनीकी माध्यमों से मोबाइल की पहचान कर उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचा सकती है और अनधिकृत उपयोग करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है।

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की नागरिकों से अपील*

     *“जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिक अपने मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर भी मोबाइल की जानकारी दर्ज करें। समय पर सूचना मिलने से पुलिस को मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने में काफी मदद मिलती है। किसी दूसरे व्यक्ति का मिला हुआ मोबाइल इस्तेमाल न करें, बल्कि उसे तत्काल पुलिस को सौंपें।”*

*साइबर टीम की लगातार मेहनत से मिली सफलता*

      इस पूरी कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए CEIR पोर्टल से प्राप्त तकनीकी जानकारी का विश्लेषण किया और अलग-अलग स्थानों पर उपयोग किए जा रहे मोबाइलों को ट्रेस किया।

   मोबाइल रिकवरी अभियान में उपनिरीक्षक संजय नाग, सहायक उपनिरीक्षक नंदकुमार सारथी, ज्योत्सना शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक रेनू सिंह मांडवी, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, रूपराम पटेल, करुणेश राय, बृजलाल गुर्जर, महिला आरक्षक मेनका चौहान, आरक्षक धनंजय कश्यप, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, रविंद्र गुप्ता, मनोज पटनायक, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान, रोशन एक्का, गोविंद पटेल एवं गजेंद्र प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*रायगढ़ पुलिस की अपील—मोबाइल गुम होते ही करें ये जरूरी काम*

        रायगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर देरी न करें। तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ CEIR पोर्टल पर मोबाइल का IMEI नंबर दर्ज कर उसे ब्लॉक/ट्रेसिंग के लिए रिपोर्ट करें। मोबाइल में बैंकिंग, UPI, ई-मेल अथवा सोशल मीडिया अकाउंट जुड़े होने पर संबंधित खातों की सुरक्षा के लिए पासवर्ड बदलने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने में भी लापरवाही न बरतें।

      150 मोबाइल की रिकवरी केवल मोबाइल वापस मिलने की कार्रवाई नहीं, बल्कि नागरिकों के भरोसे को मजबूत करने वाली रायगढ़ पुलिस की तकनीक आधारित पुलिसिंग का उदाहरण है। पुलिस का प्रयास है कि गुम हुई संपत्ति को तकनीकी संसाधनों की मदद से जल्द से जल्द उसके वास्तविक मालिक तक वापस पहुंचाया जाए।

और भी

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा: धनागर में 8 लीटर और बिछीनारा में 15.5 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद

*रायगढ़, 23 अगस्त 2026 /* कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा दिनांक 22 अगस्त 2026 को *घरघोड़ा एवं रायगढ़ उत्तर* वृत्त क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई।

*1. धनागर में 8 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

आबकारी वृत्त रायगढ़ (उत्तर) को ग्राम धनागर में अवैध महुआ शराब रखे जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर आबकारी टीम द्वारा ग्राम धनागर में छापेमार कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी *निराकार उरांव पिता रामलाल उरांव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम धनागर* की गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *8 लीटर महुआ शराब* बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1,600/- रुपये है।

*2. बिछीनारा में 15.5 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब जप्त*

इसी क्रम में आबकारी वृत्त घरघोड़ा द्वारा ग्राम बिछीनारा में प्राप्त शिकायत पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी *संतोष कुमार टिग्गा पिता बंधीराम टिग्गा, उम्र 38 वर्ष, जाति उरांव, निवासी बिछीनारा, जिला रायगढ़* के कब्जे से *15.5 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब* बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य लगभग 3,100/- रुपये है।

उक्त दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, 34(2), 59(क) एवं 34(1)कख 34(2) 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर, आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्रवाई में *आबकारी उपनिरीक्षक रागिनी पटेल, आबकारी उपनिरीक्षक अंकित अग्रवाल, आरक्षक लकेश नेताम, आरक्षक प्रवीण जांगड़े, आरक्षक कुलदीप ठाकुर, महिला आरक्षक अनिता सहिस एवं आबकारी वृत्त घरघोड़ा* के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

और भी

रायगढ़ में साइबर जागरूकता की बड़ी पहल, एक दिन में 3500 से ज्यादा विद्यार्थियों तक पहुंचा पुलिस का संदेश

रायगढ़। साइबर अपराधों से बचाव के लिए रायगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के स्कूल-कॉलेजों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत 15 से 22 अगस्त तक विद्यार्थियों को साइबर ठगी के नए तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी गई। इसी कड़ी में 22 अगस्त को जिलेभर में 3500 से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया।

पुलिस टीमों ने विद्यार्थियों को समझाया कि OTP, ATM PIN, UPI PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। फर्जी लिंक पर क्लिक करने, अनजान ऐप डाउनलोड करने और लालच या डर दिखाकर किए जाने वाले फोन कॉल से सावधान रहने की सलाह दी गई।

स्कूल-कॉलेज बने साइबर जागरूकता का केंद्र

अभियान के दौरान थाना तमनार की टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौराभाठा, पूंजीपथरा पुलिस ने स्वामी आत्मानंद स्कूल छर्राटांगर, जूटमिल पुलिस ने उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

वहीं कोतरारोड़ पुलिस टीम ने साइबर आत्मानंद स्कूल किरोड़ीमल में करीब 500 विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। खरसिया क्षेत्र में भी पुलिस टीमों ने लाल बहादुर शास्त्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरसिया और शासकीय माध्यमिक विद्यालय हालाहुली में विद्यार्थियों को जागरूक किया।

साइबर सुरक्षा के साथ यातायात और बाल अपराध की भी जानकारी

ग्राम जोबी के हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के अलावा यातायात नियमों, बाल अपराध और महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। धरमजयगढ़ पुलिस ने ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के जरूरी उपाय बताए।

इसी तरह रायगढ़ के विद्या विकास स्कूल में थाना साइबर और थाना चक्रधरनगर की टीम ने विद्यार्थियों से संवाद कर साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

QR कोड के जरिए अभियान से जुड़ने की अपील

पुलिस टीमों ने विद्यार्थियों को “साइबर जागृति अभियान” के QR कोड की जानकारी भी दी। विद्यार्थियों से अभियान से जुड़कर साइबर जागरूकता का संदेश अपने परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।

रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें सतर्क और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाना है। पुलिस का मानना है कि विद्यार्थी स्वयं जागरूक होने के साथ अपने परिवार और समाज को भी साइबर ठगी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रायगढ़ पुलिस का संदेश साफ है—साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार सतर्कता है। जागरूक रहें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

और भी