ताजा खबरें


बड़ी खबर

के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा—7 किलो गांजा, बाइक, मोबाइल और नकदी जब्त, संयुक्त टीमों की बड़ी सफलता

10 अप्रैल, रायगढ़ ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले दो दिनों में थाना साइबर, चक्रधरनगर और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा बैक टू बैक कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा कर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    पहली कार्रवाई दिनांक 07 अप्रैल 2026 को की गई, जब पुलिस टीम को सूचना मिली कि विजयपुर मरघट्टीपारा निवासी अमित एक्का अपने घर पर गांजा रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश देकर आरोपी के घर की तलाशी ली गई, जहां कमरे के भीतर लकड़ी के तखत के नीचे प्लास्टिक थैले में छिपाकर रखा गया 01 किलो 300 ग्राम गांजा एवं बिक्री की राशि ₹12,500 बरामद की गई। जप्त गांजा की कीमत लगभग ₹26,000 आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी - अमित एक्का  पिता स्व अमर साय एक्का उम्र  20 वर्ष साकिन  विजयपुर मरघट्टीपारा*

        दूसरी कार्रवाई 08 अप्रैल 2026 को की गई, जब मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर गोवर्धनपुर की ओर बिक्री के लिए आ रहे हैं। सूचना पर साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (MH 36 C 7479) में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजू कुमार सिंह और रीशन कुमार सिंह बताए, जो बिहार के निवासी हैं और वर्तमान में सारंगढ़ क्षेत्र में रह रहे थे। तलाशी में उनके पास से 02 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 29 के तहत कार्रवाई की गई। 
*गिरफ्तार आरोपी*- (1) राजू कुमार सिंह पिता मनोकामना सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सरैया बसंत थाना तरैया जिला सारण बिहार हाल मुकाम संजू प्रधान का किराये का मकान सरिया थाना सरिया जिला सारंगढ़ (2) रीशन कुमार सिंह पिता सुमन सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सरैया बसंत थाना तरैया जिला सारण बिहार हाल मुकाम संजू प्रधान का किराये का मकान सरिया थाना सरिया

       तीसरी कार्रवाई 09 अप्रैल 2026 को थाना घरघोड़ा पुलिस द्वारा की गई, जिसमें थाना के सामने लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी कर एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (CG 14 ML 1015) में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विजय सिदार और शिवव्रत सिदार बताए। तलाशी के दौरान उनके पास रखे बैग से कुल 03 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत ₹1,75,000 आंकी गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपी* - (1) विजय सिदार पिता कमल साय सिदार उम्र 36 वर्ष सा. वार्ड क्र. 09 चांदमारी रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ जिला रायगढ़ (2) शिवव्रत सिदार पिता श्रवण सिंह सिदार उम्र 21 वर्ष सा. ग्राम गोढीकला थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)  

    इन सभी कार्रवाइयों में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, थाना प्रभारी चक्रधरनगर राकेश मिश्रा एवं थाना प्रभारी घरघोड़ा कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, प्रधान आरक्षक  श्रीराम साहू, पारसमणी बेहरा, विक्रम सिंह चौरसिया,  आरक्षक चन्द्रकुमार बंजारे, विकम सिंह, सुशील मिंज, जयसिंह सिदार, उधोराम पटेल, भानुप्रताप चंद्रा, धरेन्द्र गोंड  की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

         *“रायगढ़ पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि अपने आसपास इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के इस अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।”*

और भी

साइबर अपराध के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान—एसएसपी शशि मोहन सिंह की फिल्म “खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा में निशुल्क प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों संग सैकड़ों लोगों ने देखा

10 अप्रैल, रायगढ़ ।  साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले के एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित एवं अभिनीत शॉर्ट फिल्म “खौफ द डिजिटल वार” का आज घरघोड़ा स्थित ए.के. सिनेमा में निशुल्क प्रदर्शन किया गया। घरघोड़ा पुलिस की इस सराहनीय पहल में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, जनप्रतिनिधियों तथा सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

          कार्यक्रम मुख्य अतिथि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, नायब तहसीलदार सहोदर राम, भाजपा नेता सुनील सिंह ठाकुर, ए.के. सिनेमा के संचालक अनिल कुमार गुप्ता सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी, सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक-शिक्षिकाएं, आईटीआई कॉलेज के छात्र-छात्राएं, महिलाएं एवं स्थानीय पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

       फिल्म के माध्यम से साइबर अपराधों और डिजिटल ठगी के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। दर्शकों ने फिल्म को न केवल रुचि के साथ देखा, बल्कि इसके संदेश को गंभीरता से आत्मसात भी किया। वास्तविक घटनाओं पर आधारित प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह पर गहरा प्रभाव डाला।

    प्रदर्शन के उपरांत नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के अभिनय और रचनात्मक पहल की जमकर सराहना की। सभी ने इसे वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

     ज्ञातव्य है कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह सामाजिक मुद्दों पर लगातार लघु फिल्मों का निर्माण करते रहे हैं। उनकी घरेलू हिंसा पर आधारित फिल्म “यातना” तथा अंधविश्वास पर आधारित फिल्म “गोमती” को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा मानव तस्करी पर आधारित फिल्म “कजरी” का निर्माण भी किया जा चुका है। अब “खौफ द डिजिटल वार” के माध्यम से उन्होंने साइबर अपराधों के विरुद्ध जनजागरूकता का सशक्त संदेश दिया है। एसएसपी श्री सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में इस तरह की जागरूकता वाली फिल्में रायगढ़ में भी बनायी जावेगी ।

        इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान ने कहा कि “यह फिल्म आधुनिक दौर में बढ़ते डिजिटल अपराधों के प्रति समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है और निश्चित रूप से जनमानस को सतर्क बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

        “सायबर अपराध से बचाव हेतु ‘खौफ द डिजिटल वार’ का निर्माण किया गया है। घरघोड़ा में इसके निशुल्क प्रदर्शन में नागरिकों का अपार स्नेह मिला, जो एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है। यह फिल्म यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, लोग इसे देखें और अधिक से अधिक साझा करें। साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।”

        अंत में उन्होंने आमजन से अपील की कि इस फिल्म को अपने परिवार और परिचितों को भी अवश्य दिखाएं, ताकि सभी साइबर अपराधों से सतर्क और सुरक्षित रह सकें।

और भी

आईपीएल सट्टे पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार — “ऑपरेशन अंकुश” में बॉल टू बॉल सट्टा लिखते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, UPI ट्रांजैक्शन से खुला नेटवर्क का राज

   10 अप्रैल, रायगढ़  । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 09 अप्रैल 2026 को साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोईरदादर स्थित गुरूकृपा प्रोविजन स्टोर के पास दो व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से कोलकाता और लखनऊ के बीच चल रहे आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच में बॉल टू बॉल सट्टा लिख रहे हैं।

      सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी पंकज जय सिंह निवासी सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली एवं जयदेव मित्रा निवासी देवांगन पारा बोईरदादर को गिरफ्तार किया गया। मौके पर जयदेव मित्रा सट्टा नोट करने के साथ मोबाइल पर सट्टा खेलते मिला । पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे तथा सट्टा की राशि UPI के जरिए लेते थे। उन्होंने बताया कि पूरा लेनदेन मुख्य सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाला, निवासी पंचवटी कॉलोनी चक्रधरनगर रायगढ़ के लिए किया जाता है, बताये।

       चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक वीवो एवं एक सैमसंग मोबाइल जप्त किया गया, जिनमें “ALL PANELEXCH” और “JALWA-247” जैसे सट्टा साइट्स सक्रिय पाए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में *अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और धारा 3(5) BNS* के तहत पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, आरोपी सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाला फरार है जिसकी तलाश जारी है।

*गिरफ्तार आरोपी*- 1- पकंज  जय सिह  पिता गोविंद राम जय सिह  पता स‍िधी कालोनी पक्की खोली थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ 
2- जय देव  मित्रा  पिता सुखमय  मित्रा पता देवांगन पारा बोईरदादर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ 

*फरार आरोपी-शानू बेरीवाल निवासी पंचवटी कालोनी चक्रधरनगर रायगढ*

????  *ऑपरेशन “अंकुश” में बड़ी सफलता—फरार सट्टा खाईवाल एजाज उर्फ मन्नू गिरफ्तार*

        “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ही रायगढ़ पुलिस को एक अन्य बड़ी सफलता मिली है, जिसमें पूर्व प्रकरण के फरार सट्टा खाईवाल एजाज अहमद उर्फ मन्नू, निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

          विदित हो कि 19 फरवरी 2026 को जमुनाईन चौक स्थित “अजय कोल्ड्रिंक्स एवं पान सेंटर” में हेमंत बत्रा नामक व्यक्ति द्वारा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने की सूचना पर साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से एक एप्पल आईफोन 13 प्रो, एक एप्पल आईफोन 12 एवं नगद राशि जप्त की गई थी। मोबाइल जांच में “JMDBET.com” सट्टा साइट पर सक्रिय आईडी संचालित होना पाया गया।

       पूछताछ में आरोपी हेमंत बत्रा ने बताया था कि वह रोहित अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा संचालित कर रहा था तथा संपूर्ण लेनदेन मुख्य खाईवाल मन्नू के लिए किया जाता था। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर आरोपी एजाज उर्फ मन्नू की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना चक्रधरनगर में *अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और धारा 3(5) BNS* प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप धारा 238 बीएनएस जोड़ते हुए *आरोपी एजाज अहमद उर्फ मन्नु पिता स्व० नशीर अहमद उम्र 36 वर्ष निवासी इंदिरा नगर बाबा होटल के घर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ* को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

            एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक तथा उनकी टीम के एएसआई आशिक रात्रे, नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, रवि किशोर साय, आरक्षक नवीन शुक्ला, चन्द्र कुमार बंजारे और मीनकेतन पटेल की अहम भूमिका रही।

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

          *“रायगढ़ पुलिस केवल सट्टा खाईवाल और सट्टा लिखने वालों पर ही नहीं, बल्कि सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई करेगी, जैसा कि हाल की कार्रवाई में किया गया है। आमजन से अपील है कि अपने आसपास ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें और जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहभागी बनकर इस अपराध को समाप्त करने में सहयोग करें।”*

और भी

“ऑपरेशन तलाश का बड़ा धमाका—2 साल से फरार ट्रक मालिक अम्बिकापुर से गिरफ्तार, 7.31 लाख के पाइप घोटाले का खुलासा”

10 अप्रैल, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अमानत में खयानत के प्रकरण में पिछले करीब दो वर्षों से फरार ट्रक मालिक गौतम साहू को अम्बिकापुर से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया, जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

           मामले की जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संदीप कुमार दुबे, सुपरवाइजर एस.एस. स्टील एंड पावर प्लांट पाली द्वारा 25 जून 2024 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 9 जून 2024 को ट्रक क्रमांक CG 15 DD 7119 के माध्यम से 12.500 मैट्रिक टन एम.एस. पाइप (कीमत ₹7,31,370) बंसल ट्रेडर्स सूरजपुर भेजा गया था, लेकिन चालक द्वारा माल गंतव्य तक नहीं पहुंचाया गया। संदेह होने पर संपर्क करने पर चालक द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और बाद में माल के गबन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी चालक अवधेश कुमार मेहत्ता उर्फ उदेश के खिलाफ *अपराध क्रमांक 158/2024 धारा 407 भादवि के तहत अपराध दर्ज* कर विवेचना शुरू की।

            जांच के दौरान 4 अगस्त 2024 को आरोपी चालक को अम्बिकापुर से गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने ट्रक मालिक गौतम साहू के निर्देश पर प्लांट से माल लाकर उसके गोदाम में खाली किया था। पुलिस ने उसके मेमोरेंडम के आधार पर सारा माल (एम.एस. पाइप) बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

            प्रकरण में उपयोग किये गये ट्रक कमांक सी.जी. 15 डी. डी. 7119 एवं वाहन स्वामी गौतम साहू का पता किया गया । आरोपी गौतम साहू ट्रक लेकर सकुनत से फरार होने से गौतम साहू के विरूद्ध फरारी पंचनामा तैयार कर गिरफ्तार आरोपी उदेश कुमार कुशवाहा उर्फ अवधेश के विरूद्ध धारा 173 (8) जा.फौ. के तहत दिनांक 03.10.2024 को चालान न्यायालय पेश किया गया ।

           एसएसपी श्री शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर ऑपरेशन तलाश में प्रकरण के फरार आरोपी गौतम साहू की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा मुखबीर लगाकर सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी, जो घटना के बाद फरार हो गया था।

       लगातार प्रयास और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी गौतम साहू अम्बिकापुर में छिपकर रह रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चालक के साथ मिलकर माल को अपने गोदाम में रखवाना और घटना में प्रयुक्त ट्रक को बेच देना स्वीकार किया। *आरोपी गौतम साहू पिता देव साहू उम्र 29 वर्ष सा० दर्रापारा अम्बिकापुर, थाना मणिपुर जिला सरगुजा* को 9 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

         एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक शीतल पाण्डेय एवं आरक्षक विनोद शर्मा की अहम भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

        *“ऑपरेशन तलाश में लगतार सफलता मिली रही है, फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।”*

और भी

दल्लीराजहरा क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी और रेलवे ट्रैक तक पहुंची, सभी घायल सुरक्षित

बालोद,10 अप्रैल 2026 : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र2 में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरते हुए रेलवे ट्रैक तक जा पहुंची। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।मिली जानकारी के अनुसार, पायल ट्रेवेल्स की बस दुर्ग से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी। कुसुमकसा और जमही टोल प्लाजा के बीच अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से उतरकर खाई में गिरते हुए रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई।हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया।

    पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर हादसे के वक्त रेलवे ट्रैक पर ट्रेन गुजर रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते राहत और बचाव कार्य होने से एक बड़ा नुकसान टल गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे विभाग के साथ मिलकर ट्रैक को सुरक्षित कराया। बाद में क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।(आरएनएस)

और भी

छत्तीसगढ़ में मनरेगा क्रांति: देश के अग्रणी राज्यों में शामिल, पारदर्शिता और दक्षता में नई ऊँचाई

रायपुर, 09 अप्रैल 2026/* महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य ने विभिन्न प्रमुख मानकों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।
*97% सक्रिय श्रमिकों का ई-केवायसी पूर्ण*
       1 अप्रैल 2026 की स्थिति में राज्य ने 97 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों का ई-केवायसी पूर्ण कर लिया है, जिससे भुगतान प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हुई है। जिसके तहत प्रदेश के 58.16 लाख श्रमिकों का ई-केवायसी तथा 11.32 लाख निर्मित परिसंपत्तियों का जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिससे कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग संभव हुई है।

*11,668 ग्राम पंचायतों में जीआईएस आधारित योजना*
        वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से 11,668 ग्राम पंचायतों में 2,86,975 कार्यों की जीआईएस आधारित कार्ययोजना तैयार की गई है, जिससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप वैज्ञानिक योजना निर्माण सुनिश्चित हुआ है। इसके साथ ही मनरेगा कार्यस्थलों पर फेस ऑथेंटिकेशन आधारित एनएमएमएस (NMMS) प्रणाली के उपयोग से उपस्थिति की निगरानी अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनी है।

*क्यूआर कोड से आमजन को सीधी जानकारी*
      ग्राम पंचायतों में लगाए गए क्यूआर कोड के माध्यम से नागरिक, कार्यों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एक सितंबर से अब तक लगभग 5 लाख से अधिक स्कैन दर्ज किए गए हैं। जिससे कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।

*हर माह 7 तारीख को समाधान का मंच*
        प्रदेश में प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल उत्सव के साथ “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का आयोजन किया जा रहा है, जहां हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं योजनाओं की जमीनी समीक्षा की जाती है।

और भी

श्रमिक महासम्मेलन में व्यय पूर्णतः अनुबंधित दरों पर और सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के अनुसार

रायपुर, 9 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में विभाग  व्यय पूर्णतः टेंडर के अनुसार अनुबंधित दर पर तथा सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के पश्चात किया गया है। इस कार्यक्रम में मनमाना व्यय व वित्तीय अनियमितता का आरोप निराधार है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव ने बताया कि बिना निविदा प्रक्रिया के कुर्सी और नाश्ते पर मनमाने खर्च के आरोपों को श्रम विभाग ने निराधार और भ्रामक है। 

       छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव श्री गिरीश रामटेके ने बताया कि विभागीय जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2024 को विश्वकर्मा जयंती और छत्तीसगढ़ श्रम दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में बड़े स्तर पर श्रमिक महासम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 5,000 से 8,000 लोग शामिल हुए थे।

           श्रम विभाग ने बताया कि कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ जैसे मंच, बैठक व्यवस्था, भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य शिविर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत पूर्व से अनुबंधित संस्था के माध्यम से स्वीकृत दरों पर कराई गईं। विभाग के अनुसार कार्यक्रम स्थल में अंतिम समय में बदलाव और समयाभाव के कारण निविदा प्रक्रिया पूरी करना संभव नहीं था। ऐसे में पूर्व अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से कार्य कराना प्रशासनिक दृष्टि से उचित निर्णय था। आयोजन के बाद सभी व्ययों का परीक्षण एवं सत्यापन कर का भुगतान अनुबंधित संस्था को नियमों के तहत किया गया।

और भी

दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अब घर-घर नल कनेक्शन, दो सोलर पंप आधारित जल टंकियों से ग्रामीणों को मिली राहत और जीवन हुआ आसान

रायपुर 9, अप्रैल 2026/ कभी नक्सल गतिविधियों के कारण विकास से अछूता रहा कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम हेटारकसा आज बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। जहां पहले सड़क, संचार और मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच मुश्किल थी, वहीं अब शासन के नक्सल उन्मूलन अभियान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांव में विकास दिखने लगा है।
नक्सल प्रभाव के कारण वर्षों तक इस क्षेत्र में योजनाओं का क्रियान्वयन चुनौतीपूर्ण रहा। दुर्गम भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा कारणों से पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही थी। ग्रामीण, कुएं और नालों पर निर्भर थे, और गर्मी के दिनों में पानी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन और राज्य शासन के प्रयासों से ग्राम हेटारकसा के 63 घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाए गए हैं। दो सोलर पंप आधारित जल टंकियों के माध्यम से अब गांव के हर घर में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। गांव के निवासी राजनाथ पोटाई बताते हैं कि पहले पानी लाने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, जिसमें अधिक समय व श्रम लगता था। वहीं अब घर में ही दिनभर पानी मिलने से दैनिक जीवन काफी आसान हो गया है।
गांव की महिला सविता बेन ने कहती हैं कि पहले पानी की समस्या के कारण दिन का बड़ा हिस्सा इसी कार्य में चला जाता था, लेकिन अब नल-जल सुविधा से उन्हें राहत मिली है और वे अन्य कामों में समय दे पा रही हैं।
स्वास्थ्य और आजीविका पर सकारात्मक असर
स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से गांव में जलजनित बीमारियों में कमी आई है। साथ ही ग्रामीण अब घरों के आसपास सब्जी-बाड़ी कर रहे हैं, जिससे टमाटर, मिर्ची, बरबट्टी जैसी फसलें उगाकर वे पोषण के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित इस दूरस्थ क्षेत्र में योजनाओं का सफल क्रियान्वयन प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। आज ग्राम हेटारकसा यह साबित कर रहा है कि जब सुरक्षा, विश्वास और विकास एक साथ आगे बढ़ते हैं, तो सबसे दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी बदलाव संभव है।

और भी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में पारदर्शिता और मापदंड का खाका तय —महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलों को दिया कड़ा निर्देश


रायपुर, 09 अप्रैल 2026/महिला एवं बाल विकास विभाग  द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुआ है, लेकिन जहां भी गड़बड़ी मिली है, वहां सुधार किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर साड़ियां बदली जाएंगी।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दी गई साड़ियों की लंबाई और गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायतों पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक्शन लिया है। विभाग के मुताबिक, केंद्र सरकार के प्रावधान के तहत हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को साल में दो साड़ी यूनिफॉर्म दी जाती है। इसके लिए प्रति साड़ी 500 रुपए तय हैं। इसी आधार पर राज्य में करीब 1.94 लाख साड़ियों की आपूर्ति का आदेश छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़ी एजेंसी को दिया गया था। साड़ियों के रंग, डिजाइन और लंबाई का मापदंड राज्य स्तर पर तय किया गया था। इसके अनुसार साड़ी की लंबाई 5.50 मीटर और ब्लाउज पीस सहित कुल लंबाई 6.30 मीटर निर्धारित है। 

     महिला एवं बाल विकास विभाग को साड़ी की आपूर्ति से पहले छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़ी एजेंसी के 
सैंपल की जांच तकनीकी एजेंसी राइट्स लिमिटेड, मुंबई से कराई गई थी, जिसमें गुणवत्ता सही पाई गई।
    
          आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका को साड़ी वितरित की गई l हालांकि वितरण के बाद दुर्ग, धमतरी, रायगढ़ और कबीरधाम जिलों से कुछ शिकायतें सामने आईं। इनमें साड़ी छोटी होने, धागा निकलने और रंग छोड़ने की बात कही गई। विभाग ने तुरंत जांच समिति बनाकर इन मामलों की पड़ताल कराई। जांच में कुछ मामलों में लंबाई कम और बुनाई में खामियां सामने आईं।विभाग का कहना है कि कॉटन साड़ी होने के कारण पहली धुलाई में रंग छोड़ने की स्थिति कुछ जगहों पर दिखी, लेकिन बाद में रंग सामान्य रहा।

         महिला एवं बाल विकास विभाग ने अब सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे साड़ियों की दोबारा जांच करें और जहां मापदंड से कमी मिले, उसकी जानकारी भेजें। साथ ही खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को भी साफ निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी साड़ियों को बदलकर मानक के अनुसार नई साड़ियां उपलब्ध कराई जाएं।

      विभाग ने यह भी बताया कि जारी कार्यादेश में ही एजेंसी को गुणवत्ता बनाए रखने और शिकायत मिलने पर सामग्री बदलने की शर्त लिखी गई थी।विभाग का कहना है कि किसी भी हितग्राही को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका को साड़ी मानक के अनुरूप साड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

और भी

कोतरारोड़ शराब भट्ठी के पास डायल 112 चालक से मारपीट, धारदार हथियार बरामद — कोतवाली पुलिस की रातोंरात कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर, फरार साथियों की तलाश तेज

   *9 अप्रैल, रायगढ़* । कोतवाली थाना क्षेत्र में डायल 112 के चालक के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया है तथा उसे अजमानतीय धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

          घटना के संबंध में प्रार्थी मुकेश नायक (26 वर्ष), निवासी सराईभदर थाना जूटमिल ने 04 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह डायल 112 वाहन में प्राइवेट रूप से चालक का कार्य करता है । 03 अप्रैल की रात करीब 08:30 बजे अपनी स्कूटी क्रमांक CG 13 AW 8598 से कोतरारोड़ स्थित देशी-अंग्रेजी शराब दुकान की ओर गया था। इसी दौरान काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उससे बेवजह विवाद कर जबरन सुनसान स्थान पर ले गए। वहां तीनों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से कमर के नीचे वार कर दिया, जिससे प्रार्थी घायल हो गया। शोर मचाने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

      प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 296, 118(1), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की, जिसमें एक आरोपी जितेन्द्र कुमार टण्डन (30 वर्ष), निवासी रामभाठा, जयस्तंभ के सामने रायगढ़ को हिरासत में लिया गया। आरोपी की पहचान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कराई गई, जहां प्रार्थी ने उसे पहचान लिया।

       पूछताछ में आरोपी जितेन्द्र टण्डन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर रामभाठा स्थित प्यासा मैदान की झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

       इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* — 

          *“गुण्डा तत्वों एवं मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”*

और भी

नाकाबंदी में चक्रधरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा — 30 क्विंटल चावल से भरी पिकअप जब्त, बिना दस्तावेज परिवहन कर रहा चालक गिरफ्तार, जिले में सघन जांच अभियान से मचा हड़कंप

 9 अप्रैल, रायगढ़* । जिले में अवैध खाद्य सामाग्रियों की कालाबजारी, अमूल्य खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में चावल को जब्त अवैध परिवहन की आशंका पर जब्त कर कार्रवाई की गई है।

      एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में 09 अप्रैल 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन की भांति प्रमुख चेक प्वाइंट्स पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान थाना चक्रधरनगर पुलिस टीम द्वारा जमुनाईन चौक में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी।

        जांच के दौरान एक सफेद रंग की टाटा योद्धा पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AF 5689 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें पीछे चावल की बोरियां लदी हुई पाई गईं। वाहन चालक जयनंद मालाकार (36 वर्ष), निवासी सेमरा थाना पुसौर से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन चालक कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

     चावल के अवैध परिवहन की आशंका पर पुलिस ने *धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता* के तहत कार्रवाई करते हुए चालक के कब्जे से उक्त पिकअप वाहन सहित 60 बोरी सीलबंद चावल (प्रत्येक 50 किलोग्राम), कुल 30 क्विंटल चावल जब्त किया। मामले की अग्रिम कार्यवाही के लिए खाद्य अधिकारी रायगढ़ को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे एवं आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* — 

       *“जिले में अमूल्य खनिजों के अवैध परिवहन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े खाद्य सामाग्री अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

और भी

रायगढ़ में बाइक चोर गिरफ्तार: जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

, रायगढ़  । जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

        एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दो मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम बलदेव दास महंत उर्फ नानु (24 वर्ष), निवासी केवाली थाना जोबी जिला रायगढ़ बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने पास रखी दोनों मोटरसाइकिल को चोरी का होना स्वीकार किया।

      आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 03 अप्रैल 2026 की रात पुराना बस स्टैंड मटन मार्केट से पल्सर मोटरसाइकिल (CG 13 AN 1235) तथा 05 अप्रैल 2026 को कोडातराई में आयोजित भागवत पंडाल के पास से हीरो पैशन प्रो (CG 13 W 9291) चोरी की थी। उक्त पैशन प्रो बाइक की चोरी के संबंध में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पहले से मामला दर्ज है। 

        पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों मोटरसाइकिल (कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये) जब्त कर उसे वाहन चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई प्रधान आरक्षक लोमस सिंह राजपूत, अनूप कुजूर, आरक्षक नरेश रजक, संजय एक्का, तरुण महिलाने, सुशील यादव, सनी मालाकार शामिल थे ।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* — 

             *“संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चोरी, लूट जैसे अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

और भी

खाद माफियाओं पर कृषि विभाग का बड़ा शिकंजा: पुसौर में छापेमारी से 14.225 टन उर्वरक जब्त, रिकॉर्ड गड़बड़ी पर 4 प्रतिष्ठानों को नोटिस, जिलेभर में मचा हड़कंप

रायगढ़, 9 अप्रैल 2026/ कलेक्टर के निर्देश में जिले में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। आज गठित जिला निगरानी दल ने विकासखंड पुसौर में विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान प्रधान ट्रेडर्स, पुसौर में 5 टन सिंगल सुपर फास्फेट तथा अग्रवाल खाद भंडार, पुसौर से 9.225 टन नीम लेपित यूरिया बिना पीओएस स्टॉक के पाए जाने पर कुल 14.225 टन उर्वरक जब्त किया गया। जब्त सामग्री को कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी क्रम में विकासखंड रायगढ़ में शंकर ट्रेडिंग कंपनी, कोतरा एवं सेवा सहकारी समिति, बायंग को अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं घरघोड़ा क्षेत्र में महामाया जनरल स्टोर और अग्रवाल खाद भंडार को पीओएस एवं भौतिक स्टॉक में अंतर मिलने पर नोटिस दिया गया है।
          उप संचालक कृषि श्री अनिल वर्मा ने सभी निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसानों को उचित मूल्य पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में सहायक संचालक कृषि श्री हिन्द कुमार भगत, उर्वरक निरीक्षक श्री नृपराज डनसेना, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रोहित पटेल एवं उर्वरक निरीक्षक श्रीमती मनीषा राठौर उपस्थित रहे।

और भी

मेहनत-मजदूरी करने वाले परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना,जनसमस्या निवारण शिविर में मिला सम्मान और आवास की चाबी

रायगढ़, 9 अप्रैल 2026/ जिले के खरसिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम-मदनपुर निवासी रविराज महंत के परिवार के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहा। वर्षों से कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहा यह परिवार अब पक्के आवास में रहने का सपना साकार कर चुका है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले इस परिवार के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं था, जिससे बेहतर आवास का सपना अधूरा ही रह जाता था।
           रविराज महंत की माताजी ने पंचायत में आवास योजना के तहत आवेदन किया था। शासन की जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत उनका आवेदन स्वीकृत हुआ और महज चार से पांच महीनों के भीतर आवास का निर्माण पूर्ण कर लिया गया। अब परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए पक्का घर मिल चुका है। आज खरसिया में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में रविराज महंत को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें उनके नए आवास की चाबी भी सौंपी गई। इस अवसर पर उनके चेहरे में खुशी साफ झलक रही थी। रविराज महंत ने कहा कि “हम जैसे गरीब परिवार के लिए पक्का घर एक सपना था, जिसे शासन-प्रशासन ने पूरा कर दिया। इसके लिए मैं शासन और प्रशासन का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

और भी

खरसिया शिविर में 250 से अधिक लोगों ने करायी स्वास्थ्य जांच, 10 ने किया रक्तदान,निःशुल्क जांच, दवा वितरण और आयुष्मान कार्ड से मिली राहत

रायगढ़, 9 अप्रैल 2026/ खरसिया में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों के लिए यह शिविर काफी लाभकारी साबित हुआ, जहां उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
          शिविर में 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 253 व्यक्तियों का उच्च रक्तचाप परीक्षण, 153 का शर्करा जांच, 26 लोगों का नेत्र परीक्षण, 96 व्यक्तियों का हीमोग्लोबिन जांच तथा 56 लोगों का विभिन्न प्रकार के लैब परीक्षण किए गए। इन जांचों के माध्यम से कई लोगों में प्रारंभिक अवस्था में ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान की गई, जिससे समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही 198 लोगों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिली और उपचार की प्रक्रिया शुरू हो सकी।
           शिविर में रक्तदान के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। जहां 10 लोगों ने स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान किया। इन रक्तदाताओं ने न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया, बल्कि जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान भी सुनिश्चित किया। स्वास्थ्य शिविर का कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के निर्देश दिए।  शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच, संतुलित आहार एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। साथ ही गंभीर रोगों के लक्षण दिखने पर समय पर अस्पताल में जांच कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं स्टॉफ मौजूद रहे।

और भी

जनसामान्य के बीच पहुंचा प्रशासन, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान,स्वास्थ्य, पोषण, राजस्व एवं जनकल्याण सेवाओं का मिला एक मंच पर लाभ,बड़ी संख्या में हितग्राही हुए लाभान्वित

रायगढ़, 9 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन द्वारा आज खरसिया में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। स्वामी आत्मानंद स्कूल मदनपुर परिसर में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी एवं त्वरित सेवाएं प्रदान की गईं। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। शिविर के दौरान तीन हितग्राहियों-गायत्री उरांव, नान दाई चौहान एवं रूप नारायण को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के मकान की चॉबी सौंपी गई। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंदों को सहायक उपकरण, दिव्यांग बच्चों को विशेष किट वितरित की गई। 
            विद्युत विभाग द्वारा हितग्राहियों को मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना एवं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित कर पोषण सहयोग प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार प्रदर्शनी लगाकर गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही विभाग द्वारा नन्हे बच्चों का अन्नप्रासन एवं गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा शिविर में किसान किताब, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आधार कार्ड अपडेशन, नवीन आधार निर्माण तथा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी की सुविधा भी स्थल पर उपलब्ध रही। इससे ग्रामीणों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। शिविर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही 18 “लखपति दीदियों” का सम्मान कर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 5 पंचायतों को जल परीक्षण किट प्रदान किए गए, जिससे गांव स्तर पर पेयजल की नियमित जांच सुनिश्चित हो सकेगी। शिविर में मछली पालन विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं दो को मछली पकड़ने के जाल प्रदान किए गए, जिससे उनके आजीविका संवर्धन में मदद मिलेगी।
              जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं। अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शिविर को संबोधित किया। उन्होंने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल गांवों के समग्र विकास और जनजागरूकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
              कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शिविर का अवलोकन कर विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया तथा विभाग प्रमुखों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में लाभान्वित हितग्राहियों ने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सेवाएं मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई है। हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर एवं प्रभारी एसडीएम श्री अक्षय डोसी, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

और भी

बेहरामार कृषि फार्म बना जैविक खेती का नया केंद्र—नील-हरित काई उत्पादन से किसानों को मिलेगा सस्ता और असरदार उर्वरक, धान की पैदावार में होगा जबरदस्त इजाफा

रायगढ़, 8 अप्रैल 2026/ जिले के शासकीय कृषि प्रक्षेत्र बेहरामार में नील-हरित शैवाल का उत्पादन आज से प्रारंभ कर दिया गया है। यह पहल किसानों को सस्ता एवं जैविक उर्वरक उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
            नील-हरित शैवाल, जिसे सायनोबैक्टीरिया भी कहा जाता है, प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन स्थिरीकरण की प्रक्रिया के माध्यम से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में सहायक होता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से धान की फसलों में जैव उर्वरक के रूप में किया जाता है, जिससे प्रति हेक्टेयर 25 से 30 किलोग्राम तक नाइट्रोजन की पूर्ति होती है। यह जैव उर्वरक विशेष रूप से उन खेतों में तेजी से विकसित होता है जहां पानी भरा रहता है, जिससे धान उत्पादन में बेहतर परिणाम मिलते हैं। साथ ही यह क्षारीय एवं बंजर भूमि को भी उपजाऊ बनाने में मददगार साबित होता है। कृषि विभाग ने बताया कि, इस उत्पादन को किसानों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी और वे जैविक खेती की ओर प्रोत्साहित होंगे।

और भी

समर्थन मूल्य पर जिले में सरसों की खरीदी प्रारंभ,जल्द शुरू होगा मसूर-चना उपार्जन, दलहन-तिलहन उत्पादक किसानों में खुशी का माहौल

रायगढ़, 8 अप्रैल 2026/ जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों के उपार्जन की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई है। प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएम आशा ) के अंतर्गत बिलासपुर संभाग में सर्वप्रथम रायगढ़ जिले के कोड़ातराई और कोतरा सहकारी समितियों में सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की गई। पहले दिन कोड़ातराई समिति में ग्राम तेलीपाली के कृषक श्री रामलाल पटेल एवं श्री खीरसागर पटेल से 26 क्विंटल तथा कोतरा सहकारी समिति में कृषक श्री संतराम पटेल एवं श्री बोधराम पटेल से 15 क्विंटल सरसों की खरीदी 6200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई। इससे दलहन-तिलहन उत्पादक किसानों में खुशी का माहौल है।
            बता दें कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि आगामी सप्ताह से जिले की 9 सहकारी समितियों में मसूर एवं चना की खरीदी भी प्रारंभ की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सकेगा।

और भी