ताजा खबरें


बड़ी खबर

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 19 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी नई रोशनी,रायपुर एम्स में होगा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, जिला मुख्यालय से विशेष व्यवस्था के साथ रवाना

रायगढ़, 24 मार्च 2026/ भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले के 19 वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आज रायगढ़ से रायपुर स्थित एम्स के लिए रवाना किया गया। 
          समाज कल्याण विभाग के उप संचालक शिवशंकर पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से 22 जनवरी को आशा निकेतन वृद्धाश्रम, कौहाकुण्डा रायगढ़ में विशेष जांच एवं चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में डे-केयर सेंटर सियान गुड़ी जतन केंद्र परिसर, आशा निकेतन वृद्धाश्रम तथा आर्य विद्या सभा सलखिया वृद्धाश्रम लैलूंगा सहित आसपास क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विस्तृत जांच के बाद 19 वरिष्ठ नागरिकों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। आज चयनित सभी हितग्राहियों को आवश्यक सुविधाओं एवं समुचित देखरेख के साथ आशा निकेतन वृद्धाश्रम, कौहाकुण्डा से रायपुर एम्स के लिए रवाना किया गया। उनके साथ 11 केयर टेकर एवं संबंधित नोडल अधिकारी भी मौजूद हैं, ताकि उपचार प्रक्रिया सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। यह पहल “मोतियाबिंद मुक्त भारत” अभियान को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

और भी

मारपीट, हथियारबाजी और दहशत फैलाने वालों पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन—दो थाना क्षेत्रों में 6 आरोपी दबोचे, तलवार और खुरपी जब्त, सभी को न्यायिक रिमांड, जिले में लगातार जारी सख्ती!

24 मार्च रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस द्वारा आदतन झगड़ा, मारपीट में शामिल रहने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जूटमिल और चक्रधरनगर पुलिस ने झगड़ा, मारपीट और सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।

जूटमिल पुलिस ने अपचारी बालक समेत चार आरोपियों पर की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई*—

           जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 मार्च को समाधी गली में हुई मारपीट की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी किशोर बालक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने रिश्तेदार के साथ कयाघाट स्थित लकड़ी की देखरेख के लिए गया था, जहां करन बानी उर्फ करन गुप्ता अपने साथियों के साथ मौजूद था। किशोर बालक ने करन से उनके लकड़ी को नाली में बहा देने पर पूछताछ किया जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष के वहां से भागने पर आरोपी पीछा करते हुए घर तक पहुंचे और बाद में करन गुप्ता का बड़ा भाई सोनू गुप्ता तलवार लेकर मौके पर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से दौड़ाने लगा। मामले में जूटमिल पुलिस ने अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी करन बानी उर्फ करन गुप्ता, नंद किशोर बानी उर्फ अखिल गुप्ता, सोनू गुप्ता एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया।

➡️ *चक्रधरनगर पुलिस ने आदतन बदमाश आशीष महंत और उसके साथी श्याम बरेठ पर की कार्रवाई*—

         वहीं चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में 23 मार्च को पेट्रोलिंग के दौरान विजयपुर क्षेत्र में सूचना मिली कि दो युवक इंदिरा विहार मेन रोड पर धारदार खुरपी लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आशीष महंत और श्याम बरेठ बताया। आरोपी आशीष महंत के कब्जे से एक धारदार लोहे का खुरपी बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी आशीष महंत पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

???? *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

      *“जिले में शांति व्यवस्था भंग करने और मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे तत्वों आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी”*

और भी

आयुर्वेद का चमत्कार: मधुमेह, बीपी, सर्वाइकल, माइग्रेन और मोटापा जैसी जटिल बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को रायगढ़ आयुष अस्पताल में मिला निःशुल्क इलाज से नया जीवन,छह सफल उदाहरण बने प्रेरणा

रायगढ़,24 मार्च 2026।  बदलते दौर में लोग मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (बीपी), सर्वाइकल पेन, स्पोंडिलाइटिस, माइग्रेन, एलर्जी, मोटापा, एनीमिया, बाल झड़ना, तनाव और पाचन संबंधी समस्याओं जैसी अनेक बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में आयुर्वेद एक बार फिर भरोसे का मजबूत आधार बनकर उभर रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के आयुष विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के आयुष अस्पतालों में जटिल से जटिल रोगों का निःशुल्क और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे कई मरीजों का जीवन फिर से सामान्य और खुशहाल हो रहा है।

इस सफलता के पीछे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी लोईग में पदस्थ डॉ. माकेश्वरी संभाकर जोशी प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, आयुष केंद्र लोईग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन और सतत देखरेख में इन मरीजों का उपचार किया गया, जहां औषधियों के साथ-साथ आहार-विहार और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दिया गया। जानकारी के अभाव में जहां कई लोग महंगे इलाज में समय और पैसा गंवा देते हैं, वहीं जागरूक मरीज आयुर्वेद के इस निःशुल्क उपचार का लाभ लेकर बेहतर स्वास्थ्य की ओर लौट रहे हैं। ऐसे ही छह मरीजों की कहानियां आज उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई हैं।
इस संबंध में प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी लोईग के डॉ. माकेश्वरी संभाकर जोशी ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोग का उपचार नहीं, बल्कि जीवनशैली को संतुलित करने की एक संपूर्ण पद्धति है। यदि मरीज नियमित रूप से आहार-विहार और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करें, तो जटिल से जटिल रोगों में भी सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है, जिसका अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेना चाहिए।

जानिए कैसे किन–किन रोगों का हुआ आयुर्वेद से सफल उपचार, जो आज अपने खुशहाल जीवन में लौट आए है

ग्राम लोईग की 78 वर्षीय लुवा सारथी पिछले दो वर्षों से मधुमेह और उच्च रक्तचाप से परेशान थीं। हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उन्हें चलने-फिरने में भी कठिनाई होने लगी थी। आयुर्वेदिक उपचार और नियमित दिनचर्या के पालन से जहां उनका शुगर स्तर 390 से घटकर 170-180 तक पहुंच गया, वहीं बीपी भी 170-180 से घटकर 130/70 तक नियंत्रित हो गया। विशेष बात यह रही कि उन्होंने दो महीने पहले से एलोपैथी दवाओं का उपयोग भी बंद कर दिया है।

इसी तरह गौवर्धनपुर के 38 वर्षीय गनपत उरांव सर्वाइकल पेन, स्पोंडिलाइटिस और मधुमेह से पीड़ित थे। लंबे समय तक एलोपैथी उपचार के बावजूद राहत नहीं मिली और सर्जरी की सलाह दी गई थी। लेकिन आयुर्वेदिक उपचार, पंचकर्म और संतुलित दिनचर्या अपनाने से उन्हें 70 प्रतिशत तक सुधार हुआ। अब वे बिना सर्जरी के सामान्य जीवन जी पा रहे हैं।

ग्राम रेगड़ा के 30 वर्षीय यासिम हुसैन का वजन काफी कम था, जिससे वे शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे थे। आयुर्वेदिक औषधियों और सही आहार-विहार के पालन से मात्र दो माह में उनका वजन 49 किलो से बढ़कर 60 किलो हो गया।

रायगढ़ के बंटी मेहर, जो सिरदर्द और कमजोरी से परेशान थे, ने भी आयुर्वेदिक उपचार से दो महीने में 8 किलो वजन बढ़ाया और स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार पाया।
ममता जोशी (43 वर्ष) के मामले में आयुर्वेद ने और भी व्यापक प्रभाव दिखाया। बाल झड़ना, एसिडिटी, एनीमिया और मोटापे जैसी समस्याओं से जूझ रही ममता का वजन 90 किलो से घटकर 76 किलो हो गया। साथ ही बाल झड़ना बंद हुआ, हीमोग्लोबिन स्तर 13 ग्राम तक पहुंचा और लंबे समय से अनियमित मासिक धर्म भी फिर से नियमित हो गया।
वहीं 37 वर्षीय बी. डड़सेना, जो पिछले 8-9 वर्षों से एलर्जी, क्रॉनिक सर्दी, माइग्रेन और तनाव से पीड़ित थे, उन्हें भी आयुर्वेदिक उपचार से लगभग 70 प्रतिशत तक राहत मिली।

इन सभी उदाहरणों से हम यह कह सकते है कि आयुर्वेद न केवल रोगों का उपचार करता है, बल्कि जीवनशैली में सुधार लाकर व्यक्ति को संपूर्ण रूप से स्वस्थ बनाने का कार्य करता है। रायगढ़ के आयुष अस्पताल में उपलब्ध यह निःशुल्क उपचार उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो बिना अधिक खर्च के बेहतर स्वास्थ्य की तलाश में हैं।

और भी

ऑपरेशन आघात” का रायगढ़ में जबरदस्त असर — एक ही दिन में 919 लीटर अवैध शराब जब्त, 36 आरोपी गिरफ्तार, 21 भेजे गए जेल, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

रायगढ़, 24 मार्च ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में *“ऑपरेशन आघात”* के तहत अवैध शराब के विरुद्ध रविवार 22 मार्च से तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इस सघन अभियान के दूसरे दिन भी पुलिस ने जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई करते हुए *35 आबकारी प्रकरण* दर्ज किए हैं। इस दौरान बड़ी मात्रा में महुआ शराब (898 ली) के  साथ देशी/अंग्रेजी *कुल 919 लीटर अवैध शराब जब्त* की गई तथा 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जप्त शराब की *कुल कीमत करीब 1 लाख 23 हजार रुपए* है। 

      पहले दिन की कार्रवाई में भी 23 प्रकरणों में लगभग 120 लीटर शराब जब्त कर आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी।

  अभियान के दूसरे दिन छाल थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई, जहां ग्राम बेहरामार में रेड कार्रवाई कर अवैध शराब निर्माण के पूरे सेटअप को ध्वस्त किया गया। मौके से 530 लीटर महुआ शराब जब्त की गई तथा करीब 1000 किलो महुआ पास को नष्ट किया गया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया,  मुख्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

थाना छाल की कार्रवाई— बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़
  छाल पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम बेहरामार में रेड कर मौके पर आरोपी *जयपाल राठिया पिता कोलसिंह राठिया उम्र 40 वर्ष* को गिरफ्तार किया। आरोपी जयलाल राठिया ने गांव के प्रदीप बेहरा द्वारा अवैध शराब निर्माण करना बताया जो पुलिस रेड की सूचना पर फरार हो गया था ‌। पुलिस ने मौके से 400 लीटर सिन्टेक्स टंकी में, 120 लीटर जरीकेन में तथा 10 लीटर बोतलों में भरी *कुल 530 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने के उपकरण* बरामद किए गए। छाल पुलिस ने आरोपी जयलाल राठिया को गिरफ्तार का रिमांड पर भेजा है और फरार आरोपी *प्रदीप कुमार बेहरा पिता लक्ष्मीनारायण बेहरा उम्र 40 वर्ष* की तलाश जारी है।

थाना चक्रधरनगर की दो बड़ी कार्रवाई, 81 लीटर शराब जब्त

  चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम बरलिया में आरोपी *जगदीश सारथी पिता स्व. भागीरथी सारथी उम्र 56 वर्ष* से 51 लीटर तथा ग्राम नवापाली में आरोपी *अजय चौहान पिता महेत्तर चौहान उम्र 22 वर्ष* से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की।

थाना पुसौर की कार्रवाई— ओडिशा की शराब परिवहन पर प्रहार
  पुसौर पुलिस ने ग्राम तरडा में घेराबंदी कर आरोपी *जयकुमार यादव पिता वेणुधर यादव उम्र 35 वर्ष* एवं *देमति साव पति महेन्द्र कुमार साव उम्र 38 वर्ष* को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 100 पाउच (18 लीटर) महुआ शराब जब्त की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में आरोपी *तोरन साव पिता मनीराम साव निवासी ग्राम औरदा* को 5.40 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया।

थाना घरघोड़ा की कार्रवाई— ढाबा में छिपाकर बिक्री का खुलासा, ग्राम टेरम और कारीकछार में भी भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त*

  घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम कोनपारा में आरोपी *राजेश चौहान पिता सुशील चौहान उम्र 22 वर्ष* को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसे वह ढाबा में बिक्री हेतु छिपाकर रखा था।
    वही ग्राम टेरम जुनाडीह में आरोपी दिलबोध राठिया (58 साल) से 15 लीटर एवं ग्राम करीकछार में आरोपी हेमलाल राठिया से 70 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर कार्रवाई की गई है ।

थाना पूंजीपथरा की कार्रवाई— खेत और घर दोनों जगह रेड

  पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गुडगुड में आरोपी *एतवार सिंह राठिया पिता धरम सिंह राठिया उम्र 45 वर्ष* से 12 लीटर तथा ग्राम तराईमाल में आरोपिया *कुमारी उरांव पति सहेश लाल उरांव उम्र 36 वर्ष* से 6 लीटर महुआ शराब जब्त की।

*थाना भूपदेवपुर की कार्रवाई— बाड़ी में छिपाकर रखी शराब जब्त*
  भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम गिण्डोला में आरोपी *मनोहर राठिया पिता स्व. रूप सिंह राठिया उम्र 40 वर्ष* तथा ग्राम कुर्रूभाठा में आरोपी **शगंगोली लाल रावत पिता महेश राम रावत उम्र 55 वर्ष* के कब्जे से कुल 14 लीटर महुआ शराब जब्त की।

थाना खरसिया की लगातार तीन रेड कार्रवाई

  खरसिया पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी *श्यामलाल केंवट पिता स्व. लाल दास केंवट उम्र 33 वर्ष* से 9 लीटर, *संजय तुरी पिता करम सिंह उम्र 36 वर्ष* से 10 लीटर तथा *नारायण प्रसाद तुरी पिता करम सिंह उम्र 27 वर्ष* से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की ।

थाना तमनार की कार्रवाई— परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

तमनार पुलिस ने ग्राम महलोई में आरोपी *लोचन प्रसाद सिदार पिता गोपाल सिदार उम्र 37 वर्ष* को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसे वह पाउच में परिवहन कर रहा था।

     उक्त सभी कार्रवाइयों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —
  “अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध "ऑपरेशन आघात" के तहत लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

और भी

सक्षम आंगनबाड़ी योजना में खरीदी केंद्र सरकार के प्रावधानों और राज्य के वित्तीय नियमों के तहत,पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन का पूरा ध्यान

रायपुर, 23 मार्च 2026/महिला एवं बाल विकास विभाग ने सक्षम आंगनबाड़ी योजना के तहत आंगनबाड़ियों में आरओ एवं एलईडी टीवी खरीदी को लेकर  विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि योजना से संबंधित सभी प्रक्रियाएं केंद्र सरकार के प्रावधानों और राज्य सरकार के वित्तीय नियमों के अनुरूप ही की जा रही हैं, जिससे किसी प्रकार के भ्रम की स्थिति नहीं है।

           विभाग ने बताया कि पिछले दो वर्षों से बजट उपलब्ध होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं किया गया, जो तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। वास्तविक स्थिति यह है कि 10 फरवरी 2026 को भारत सरकार से सक्षम आंगनबाड़ी योजना के लिए मदर सैंक्शन प्राप्त हुआ। यह केंद्र प्रवर्तित योजना है, इसलिए मदर सैंक्शन प्राप्त होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सकती थी। मदर सैंक्शन से पहले टेंडर जारी न होने पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

         महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एलईडी टीवी, आरओ प्यूरीफायर, वाल पेंटिंग और रेन वाटर हारवेस्टिंग के लिए राशि भारत सरकार द्वारा ही निर्धारित की गई है। इसके तहत एलईडी टीवी के लिए 25 हजार रुपये, आरओ प्यूरीफायर के लिए 10 हजार रुपये, वाल पेंटिंग के लिए 10 हजार रुपये और रेन वाटर हारवेस्टिंग के लिए 16 हजार रुपये की राशि तय की गई है।

            तकनीकी स्पेसिफिकेशन को लेकर भी विभाग ने पूरी स्पष्टता रखी है। एलईडी टीवी के लिए न्यूनतम 32 इंच या उससे अधिक का प्रावधान विभागीय पत्र में उल्लेखित है और सभी खरीदी प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से की जानी है।

           महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सक्षम आंगनबाड़ी के उन्नयन से जुड़े सभी कार्य छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम, कोषालय संहिता, वित्तीय संहिता, एसएनए स्पर्श प्रणाली तथा शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के तहत ही किए जा रहे हैं। विभाग ने यह भी कहा है कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों का बेहतर उन्नयन सुनिश्चित हो सके।

और भी

जशपुर में कर वसूली का कड़ा अभियान: बड़े बकायादारों पर शिकंजा, दुकान सीलिंग से लेकर नाम सार्वजनिक करने की तैयारी से मचा हड़कंप!

जशपुरनगर। नगरपालिका जशपुर नगर में लंबित करों की वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। शहर के सभी 20 वार्डों में संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर, दुकान किराया एवं यूजर चार्ज की वसूली के लिए नगरपालिका के कर्मचारी सक्रिय रूप से घर-घर पहुंचकर बकाया राशि जमा कराने में जुटे हैं। राजस्व वसूली की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण अभियान को और तेज कर दिया गया है।

नगरपालिका के अनुसार, शहर में कई बड़े और प्रभावशाली बकायादार अब भी कर राशि जमा नहीं कर रहे हैं। बार-बार नोटिस और संपर्क के बावजूद भुगतान नहीं होने पर प्रशासन अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय ने राजस्व विभाग की बैठक लेकर कर्मचारियों को बड़े बकायादारों से हर हाल में वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

नगरपालिका ने स्पष्ट किया है कि दुकान किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) अनिकेत से चर्चा कर रणनीति बनाई जा रही है। वहीं, संपत्तिकर, समेकित कर और जलकर के बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगाकर प्रदर्शित करने की भी तैयारी है, ताकि सामाजिक दबाव के माध्यम से वसूली सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा जलकर बकायादारों के नल कनेक्शन काटने तथा अवैध नल कनेक्शन धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की योजना है। जरूरत पड़ने पर ऐसे मामलों में थाना स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी।

नगरपालिका प्रशासन ने करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुले रखने का निर्णय लिया है, ताकि लोग आसानी से अपनी बकाया राशि जमा कर सकें।

उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव एस. वसव राजू द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को शत-प्रतिशत कर वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत जशपुर नगर में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

और भी

जनभावनाओं की जीत का जश्न: धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के समर्थन में संघर्ष करने वाली विधायक रायमुनी भगत और गोमती साय का स्वागत में उमड़ेगा जशपुर, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धर्मांतरण पर नियंत्रण के उद्देश्य से लागू किए गए धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के पारित होने के बाद, जशपुर नगर में पहली बार विधायक रायमुनी भगत एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष तथा पत्थलगांव विधायक गोमती साय का भव्य  स्वागत किया जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी फैजान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आगमन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि विधेयक पारित होने के बाद यह दोनों जनप्रतिनिधियों का प्रथम नगर आगमन है। धर्मांतरण के खिलाफ इस विधेयक को पारित कराने में दोनों विधायकों का महत्वपूर्ण योगदान और लंबा संघर्ष रहा है। उन्होंने लगातार जनजागरूकता अभियान, आंदोलन और जनसमर्थन के माध्यम से इस मुद्दे को मजबूती से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

आज शाम 6 बजे विधायकों के जशपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा गम्हरिया चौक में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात बाइक रैली के माध्यम से पूरे उत्साह और जनसहभागिता के साथ नगर प्रवेश कराया जाएगा। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कल्याण आश्रम में समापन करेगी।

कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में भारी उत्साह देखा जा रहा है, जिससे यह आयोजन एक जनभागीदारी से परिपूर्ण कार्यक्रम बनने जा रहा है।

और भी

72 घंटे में अफीम माफिया पर ताबड़तोड़ प्रहार: रायगढ़ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से उजागर हुआ करोड़ों का काला खेल,60 हजार से ज्यादा अफीम पौधे जब्त, मुख्य आरोपी गिरफ्तार ,ड्रोन सर्वे से गांव-गांव में मची दहशत

रायगढ़ :-राज्य शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत तमनार क्षेत्र के आमाघाट से लेकर लैलूंगा विकासखंड के नवीन घटगांव और मुड़ागांव तक कार्रवाई की गई, जिससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।*

रायगढ़ 19 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तमनार क्षेत्र के आमाघाट में छापेमारी की।जांच के दौरान पाया गया कि यहां सब्जी की खेती की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी।* 

*कार्रवाई के दौरान लगभग 60,326 पौधे बरामद किए गए, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 2 करोड़ रुपये आंका गया है।*

 *इस मामले में झारखंड निवासी मुख्य आरोपी मार्शल सांगा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे सघन पूछताछ जारी है। मौके पर पूरी फसल को उखाड़कर जब्त किया गया तथा रोटावेटर और जेसीबी मशीन की सहायता से खेत को पूरी तरह नष्ट कर समतल किया गया।*

 *इस कार्रवाई में पुलिस, प्रशासन, कृषि, आबकारी एवं एफएसएल की टीम संयुक्त रूप से उपस्थित रही। जांच में यह भी सामने आया कि अवैध खेती खसरा नंबर 462/3, 462/2, 462/1, 462/4 एवं 462/5 में की गई थी, जिसमें निजी भूमि के साथ केलो परियोजना की शासकीय भूमि भी शामिल है।*

      *इसी क्रम में 23 मार्च 2026 को फिजिकल एवं ड्रोन सर्वे के दौरान लैलूंगा तहसील के ग्राम नवीन घटगांव में भी अवैध खेती का मामला सामने आया। यहां भूमिस्वामी सादराम नाग (60 वर्ष) द्वारा अपने खेत में साग-भाजी के बीच छोटे क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। पौधों में सफेद फूल आना प्रारंभ हो गया था तथा कुछ डंठल सूख चुके थे।*

 *पुलिस ने तत्काल फसल को जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।*

*इसके अतिरिक्त ग्राम के ही एक अन्य व्यक्ति अभिमन्यु नागवंशी के घर से अफीम की सूखी फसल बरामद की गई। टीम के पहुंचने पर आरोपी द्वारा साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे समय रहते विफल करते हुए सामग्री जब्त की गई।*


 *लैलूंगा क्षेत्र के मुड़ागांव में तानसिंह नागवंशी से पूछताछ में लगभग 5 डिसमिल क्षेत्र में संदिग्ध फसल की खेती किए जाने की बात सामने आई है। उसके घर से पेड़, पत्तियां एवं तने के सूखे अवशेष प्रशासनिक टीम द्वारा बरामद कर जब्त किए गए हैं। जब्त नमूनों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर फसल के प्रकार की पुष्टि की जाएगी। पुष्टि होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।*
 
       *जिले में अवैध खेती पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा सभी अनुविभागों में व्यापक ड्रोन सर्वे अभियान संचालित किया गया है। इस अभियान के तहत खरसिया (14 ग्राम), घरघोड़ा (10 ग्राम), तमनार (12 ग्राम), लैलूंगा (4 ग्राम), मुकडेगा (3 ग्राम), रायगढ़ (11 ग्राम), पुसौर (13 ग्राम) एवं धरमजयगढ़ (7 ग्राम) में सफलतापूर्वक सर्वे किया गया है। ड्रोन तकनीक के माध्यम से दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी निगरानी संभव हो सकी है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। लगातार हो रही कार्रवाई से इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है।*

 *जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती कानूनन गंभीर अपराध है। इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ड्रोन सर्वे, सघन जांच एवं संयुक्त कार्रवाई इसी तरह लगातार जारी रहेगी। साथ ही प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।*

और भी

जनता की आवाज पर प्रशासन की तत्परता: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जनदर्शन में जल संकट, भूमि विवाद, आवास राशि और अवैध कब्जों पर तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

रायगढ़, 23 मार्च 2026/ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आज जिले के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक के नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुएा मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान उपलब्ध कराना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर उसकी जानकारी आवेदकों को समय पर दी जाए।
               जनदर्शन में फटहामुड़ा, रायगढ़ निवासी बाबूलाल साव ने अमृत मिशन योजना के अंतर्गत जल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके घर के समीप तक पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन उनके घर तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। इसके चलते उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इसी तरह ग्राम कोड़केल, तहसील लैलूंगा के बालकराम पटेल ने भूमि सीमांकन नहीं किए जाने की समस्या उठाई। उन्होंने बताया खसरा नंबर 104/6, रकबा 0.020 हेक्टेयर के नक्शा सुधार और सीमांकन के लिए उन्होंने पूर्व में तहसीलदार को आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को तत्काल जांच कर सीमांकन की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।
            ग्राम उच्चभिट्ठी की सविता महंत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शेष किस्त की राशि नहीं मिलने की समस्या बताई। उन्होंने बताया कि प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये मिलने के बाद उन्होंने अपने मकान का निर्माण चौखट स्तर तक पूरा कर लिया है, लेकिन शेष राशि के अभाव में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शुभम कुमार गुप्ता ने ड्राइविंग लाइसेंस स्वीकृति में हो रही देरी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 5 दिसंबर 2025 को टू-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक आरटीओ कार्यालय द्वारा उनका लाइसेंस स्वीकृत नहीं किया गया है। बार-बार कार्यालय जाने पर उन्हें टालमटोल का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
           चंद्रनगर, रायगढ़ से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने वार्ड क्रमांक 28 में शासकीय नजूल भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे, विक्रय एवं निर्माण को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर जबरन कब्जा कर निर्माण की योजना बनाई जा रही है। कलेक्टर ने इस मामले में जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जनदर्शन में राशन कार्ड बनवाने, दिव्यांग पेंशन स्वीकृति, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े अनेक आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें।

और भी

कृषि में नवाचार की नई क्रांति: आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक सोच और सही फसल चयन से बदलेगी किसानों की तकदीर – कुनकुरी में कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 बना खेती का सबसे बड़ा बना बदलाव का केन्द्र

जशपुरनगर 23 मार्च 2026/ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों और नवीन खेती पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 का आयोजन 23 से 25 मार्च 2026 तक कृषि महाविद्यालय, कुनकुरी में किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन किसानों के लिए एक बड़े अवसर के रूप में सामने आया है, जहां उन्हें आधुनिक कृषि के विविध आयामों से अवगत कराया जा रहा है। एक्सपो में कृषि सहित संबद्ध विभागों पशुपालन, मछलीपालन एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा स्टाल लगाये गए है। साथ ही प्रदेश सहित अन्य राज्यों के कृषि उत्पाद एवं कृषि उपकरण विक्रेताओं ने भी स्टाल लगाकर किसानों को नवीन तकनीकों एवं मशीनों की जानकारी दे रहे है। कार्यक्रम में जिले सहित अन्य जिलों के कृषकगण भारी संख्या में आकर जानकारी ले रहे है। कार्यक्रम का शुभारम्भ आज पत्थलगांव विधानसभा की विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने एक्सपो में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और उन्नत कृषि तकनीकों का अवलोकन किया। सभी ने नाशपाती उत्पादन, पुष्प फसल, मसाले, आम, मिर्च की खेती की उन्नत विधियों के साथ-साथ वैज्ञानिक मछली पालन, रेशम उत्पादन, सामुदायिक बीज बैंक, बकरी पालन, जैविक कीट नियंत्रण और मृदा संरक्षण जैसे विषयों पर प्रदर्शित नवाचारों की जानकारी ली। कार्यक्रम में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री लाल उमेद सिंह, डीएफओ श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डीडीसी श्रीमती अनिता सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी - कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण मौजूद रहे।

      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने संबोधन में कहा कि जशपुर की भौगोलिक विविधता इसे कृषि के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाती है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में फलदार फसलों जैसे नाशपाती, लीची और चाय की अपार संभावनाएं हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में धान जैसी पारंपरिक फसलों का बेहतर उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो किसानों को क्षेत्र और मौसम के अनुसार फसल चयन, उन्नत तकनीक अपनाने, विपणन व्यवस्था को समझने और उत्पादन बढ़ाने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। उन्होंने ड्रिप सिंचाई तकनीक को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे जल संरक्षण के साथ-साथ फसलों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सकता है। साथ ही उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि इससे रसायन मुक्त उत्पादन संभव होता है, जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने महिलाओं से भी कृषि क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर श्री रामप्रताप सिंह एवं श्री शंभुनाथ चक्रवर्ती ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कृषि क्रांति एक्सपो को किसानों के लिए बेहत लाभदायक बताया।

        इस अवसर पर कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जिला प्रशासन जशपुर द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत आयोजित इस एक्सपो का उद्देश्य किसानों, एफपीओ, कृषि कंपनियों, स्टार्टअप, खरीदारों, प्रोसेसर, निर्यातकों, वित्तीय संस्थानों और शासकीय विभागों को एक मंच पर लाना है, ताकि तकनीक, बाजार और संसाधनों का बेहतर समन्वय हो सके। इस दौरान किसान मेला एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, कंपनियों के साथ एमओयू एवं मार्केट लिंकिंग, कृषि विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएं तथा प्रगतिशील किसानों का सम्मान जैसे विशेष आयोजन भी किए जा रहे हैं।


*मुख्य आकर्षण बने आधुनिक कृषि मॉडल*-

एक्सपो में 108 किस्मों के सामुदायिक बीज बैंक, एकीकृत कृषि प्रणाली का जीवंत प्रदर्शन, आधुनिक मृदा एवं पोषक तत्व प्रबंधन, ड्रोन तकनीक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती मॉडल, मिलेट्स, फल, सब्जी एवं जनजातीय उत्पादों की प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी में उन्नत बीज, जैव उर्वरक, एकीकृत मृदा एवं कीट प्रबंधन, मशरूम उत्पादन, कृषि प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन से संबंधित जानकारी और लाइव डेमो प्रस्तुत किए जा रहे हैं। यह आयोजन न केवल किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने का माध्यम बन रहा है, बल्कि जिले में कृषि के समग्र विकास और किसानों की आय वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।


*किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र* -

कार्यक्रम के दौरान किसानों के लिए विषयवार तकनीकी प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में कृषि विशेषज्ञ एवं प्रगतिशील किसान आधुनिक खेती, उन्नत बीज उत्पादन, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, ड्रोन आधारित कृषि, उद्यानिकी तथा कृषि आधारित उद्यमिता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृषि क्रांति एक्सपो के अंतर्गत किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें उत्कृष्ट डेयरी किसान, उत्कृष्ट मत्स्य पालक, उत्कृष्ट बागवानी किसान, उत्कृष्ट बीज संरक्षक, उन्नत बीज उत्पादक तथा नवाचार करने वाले प्रगतिशील किसानों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

और भी

प्रकृति की गोद में रोमांच का नया ठिकाना: रायपुर के मोहरेंगा में खुला ‘नेचर सफारी’, जिप्सी सफारी से लेकर कॉटेज स्टे तक—अब जंगल के बीच सुकून, साहसिक सफर और स्थानीय संस्कृति का अनूठा संगम


रायपुर, 23 मार्च 2026

प्रकृति के करीब, पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना और स्थानीय संस्कृति व वन्यजीवों का सम्मान करते हुए की जाने वाली यात्रा है। इसका मुख्य उद्देश्य वन एवं वन्यजीव का संरक्षण, शिक्षा और स्थानीय समुदायों को लाभ पहुँचाना ही ईको-पर्यटन है। रायपुर जिले के खरोरा के पास ग्राम मोहरेंगा में ‘नेचर सफारी मोहरेंगा’ में नई ईको-पर्यटन सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। विधायक सर्वश्री श्री किरण सिंहदेव, अनुज शर्मा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

         वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन और वन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  छत्तीसगढ़ की पहचान हमारे घने जंगलों और जैव विविधता से है। हमारा लक्ष्य केवल पर्यटन का विकास करना नहीं है, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के बीच एक संतुलन बनाना है। ये नवनिर्मित संरचनाएं पर्यटकों को प्रकृति के और करीब लाएंगी, जिससे पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी। साथ ही, ईको-पर्यटन के माध्यम से हम स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं।
          यह सफारी रायपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर तिल्दा-खरोरा मार्ग पर स्थित है और करीब 500 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। मोहरेंगा नेचर सफारी के माध्यम से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र के स्थानीय युवा और बच्चों को प्रकृति के महत्व से जोड़ सकेंगे। यहां पर्यटक 10 किलोमीटर लंबी जिप्सी सफारी का आनंद ले सकते हैं। सफारी के दौरान चीतल, जंगली सूअर, खरगोश, अजगर जैसे वन्यजीवों और नीलकंठ, कोयल, ईगल जैसे पक्षियों को देखा जा सकता है।
           पर्यटकों के लिए वॉच टॉवर, किड्स प्ले एरिया और सुंदर गार्डन की सुविधा भी विकसित की गई है। रात्रि विश्राम के लिए यहां चार सुसज्जित कॉटेज बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां के रेस्टोरेंट का संचालन ‘जय माँ अंबे महिला स्व-सहायता समूह’ द्वारा किया जा रहा है। इससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। मोहरेंगा नेचर सफारी पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय रोजगार और पर्यटन विकास का एक अच्छा उदाहरण है, जो भविष्य में रायपुर के पास एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।
          सफारी क्षेत्र में वन्यजीवों के लिए 8 तालाब, एनीकट और घास के मैदान विकसित किए गए हैं, जहां सौर ऊर्जा आधारित पंपों से पानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए लगभग 16 किलोमीटर लंबी चौनलिंक फेंसिंग भी की गई है। यह क्षेत्र साजा, खैर, महुआ, अर्जुन जैसे उपयोगी वृक्षों और सफेद मुसली, सतावर जैसी औषधीय वनस्पतियों से समृद्ध है। साथ ही यहां स्थित ‘दोहरा तिहरा माता’ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है।

और भी

आमाघाट में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 60 हजार से अधिक पौधे जब्त—झारखंड से फरार आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेज

 23 मार्च,रायगढ़ । जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम खेती के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीमों ने झारखंड में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

         जानकारी के मुताबिक आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित भूमि पर आरोपी मार्शल संगा द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती की जाने का मिलने पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जहां एएनटीएफ टीम को खेत में कुल 60,326 अफीम के पौधे मिले, जिनका वजन 2877 किलोग्राम मिला। पूछताछ में मुख्य आरोपी मार्शल संगा ने अपने साथियों एमानुएल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के सहयोग से इस अवैध खेती को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर उसके ठिकाने से 3.02 किलोग्राम अफीम (कीमत लगभग 15 लाख 10 हजार रुपये) भी बरामद की गई।

          मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 8(बी), 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी मार्शल संगा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देशन में तमनार और साइबर थाना की संयुक्त टीमों को ओडिशा और झारखंड रवाना किया गया था। पुलिस टीम लगातार पीछा करते हुए आरोपियों के गृहग्राम तक पहुंची, जहां आरोपियों को पुलिस की भनक लग गई और वे पहाड़ी क्षेत्र में छिप गए।

    इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से रायगढ़ पुलिस ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें काफी मशक्कत के बाद जंगल में भाग रहे आरोपी एमानुएल भेंगरा को पकड़ लिया गया। आरोपी को रायगढ़ लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपी के पास से उसका *मोबाइल फोन भी जप्त* किया गया है। वहीं उसका साथी सीप्रियन भेंगरा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

         एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, सहायक उप निरीक्षक नंदु, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक धनंजय कश्यप, जगमोहन ओग्रे, नव आरक्षक आशीष एक्का सहित तमनार थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी - एमानुएल भेंगरा पिता स्व. पोलुस भँगरा उम्र 21 वर्ष सा. जापुद पहाड़ टोली थाना तोरपा जिला खूंटी (झारखण्ड)* 

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

      *“ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त अभियान चलाते हुए आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।”*

और भी

अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन की तीसरी बड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन सख्त,कल सोमवार को हुई दो बड़ी कार्यवाही, इस गैरकानूनी कार्यों में लगे आरोपियों में मचा हड़कंप

रायगढ़, 23 मार्च 2026// रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विकासखंड लैलूंगा के मुड़ागांव में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है, जहां निजी भूमि पर उगाई जा रही अफीम की फसल का खुलासा हुआ। कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, साथ ही अन्य संभावित कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।
     जिले के सभी विकासखंडों में ड्रोन के माध्यम से सघन सर्वे किया जा रहा है, जिससे अवैध खेती और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

और भी

गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास,52 टीमों ने दिखाया दम

धमतरी, 22 मार्च 2026/आज का दिन धमतरी जिले के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब पहली बार गंगरेल बांध की शांत एवं मनमोहक जलधारा पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत भव्य महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। मचान हाट प्वाइंट से गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स प्वाइंट तक 1000 मीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी में आयोजित इस रोमांचक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अद्भुत गति, संतुलन और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर उत्साह, रोमांच और जनसहभागिता का अद्वितीय संगम देखने को मिला।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में धमतरी सहित समीपवर्ती जिलों कांकेर एवं बालोद की कुल 52 टीमों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन क्षेत्रीय स्तर पर एक बड़े खेल महोत्सव के रूप में उभरकर सामने आया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक श्री ओमकार साहू, महापौर श्री रामू रोहरा एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महिला सहभागिता ने बढ़ाया गौरव

इस आयोजन की सबसे उल्लेखनीय विशेषता ग्रामीण अंचलों की महिला प्रतिभागियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। ग्राम तिर्रा की श्रीमती चयन बाई, श्रीमती सुमन एवं श्रीमती दिनेश्वरी निधार ने पारंपरिक लकड़ी की नाव के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर न केवल प्रतिस्पर्धा को रोमांचक बनाया, बल्कि महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश भी दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उनका आत्मविश्वास और साहस सभी के लिए अनुकरणीय रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए—
 • प्रथम स्थान: बोट क्रमांक 04 (रोमार निषाद तिरी एवं जीतु निषाद)
 • द्वितीय स्थान: बोट क्रमांक 1 सत्वंत मंडावी एवं  मिथलेश मंडावी,कोलियारी)
 • तृतीय स्थान: बोट क्रमांक 10 (कोमल निषाद एवं महेश्वर कुरेटरी, तिर्रा)

इसके अतिरिक्त—
 • वेशभूषा पुरस्कार: बोट क्रमांक 06 (पवनबाई निषाद एवं देवनबती निषाद,तिर्रा)
 • सजावट पुरस्कार: बोट क्रमांक 08 (रामनारायण नेताम एवं रिशीराम निषाद, सटी यारा)

विजेताओं को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए—
 • प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000
 • द्वितीय पुरस्कार: ₹50,000
 • तृतीय पुरस्कार: ₹25,000

साथ ही बोट सजावट एवं वेशभूषा के लिए ₹11,000 के विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। जिला प्रशासन द्वारा महिला प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए ₹15,000, ₹10,000 एवं ₹5,000 के सांत्वना पुरस्कार की भी घोषणा की गई।


विधायक श्री ओमकार साहू ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा एवं जल पर्यटन को नई पहचान प्रदान करेगा। महापौर श्री रामू रोहरा ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण पहल बताते हुए स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं में खेल एवं साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित होगी।

अन्य प्रमुख गतिविधियाँ

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मत्स्य विभाग द्वारा 8 मछुआ समितियों को आइस बॉक्स वितरित किए गए, जिससे मत्स्य व्यवसाय को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। साथ ही जल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वॉटर एंबुलेंस का शुभारंभ भी किया गया।

पर्यटन और विकास की नई दिशा

‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ धमतरी जिले में पर्यटन, संस्कृति एवं खेल गतिविधियों के समन्वय का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। यह आयोजन न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि गंगरेल क्षेत्र को राज्य के प्रमुख पर्यटन एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

और भी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भव्य जनगोष्ठी सम्पन्न, कांसाबेल में एकजुट समाज ने दिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प


नारायणपुर 22 मार्च : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला कांसाबेल द्वारा आयोजित एक वृहद, गरिमामयी एवं प्रेरणादायी जनगोष्ठी कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में क्षेत्रभर से आए नागरिकों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत बना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री वीरेंद्र पाठक जी (संचालक, मानव संस्कृति संस्कृत विद्यालय, तेंदपाठ बगीचा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में श्री राकेश जैन जी (अखिल भारतीय पर्यावरण गतिविधि सह संयोजक) ने अपने ओजस्वी, विचारोत्तेजक एवं मार्गदर्शक उद्बोधन से उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया। उन्होंने संगठन की आवश्यकता, समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त एवं समृद्ध बना सकता है।
इस अवसर पर जिला संघचालक माननीय मुरारीलाल अग्रवाल जी, जिला प्रचारक माननीय कमलेश चन्द्रा जी सहित जिला कार्यकारिणी, नगर, खंड एवं बस्ती स्तर के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभिन्न स्थानों से आए संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी उपस्थित लोगों ने अनुशासन एवं एकजुटता का उत्कृष्ट परिचय दिया।
     कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित पत्रकार बंधुओं की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन को व्यापक रूप से कवर कर समाज तक इसके संदेश को पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया, जिससे कार्यक्रम की महत्ता और अधिक बढ़ गई।
      इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक शक्ति का स्पष्ट संदेश परिलक्षित हुआ। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं, पत्रकार बंधुओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
यह जनगोष्ठी न केवल विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त मंच बनी, बल्कि समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का प्रभावशाली संदेश देने में भी पूर्णतः सफल रही।

और भी

रफ्तार बनी आफत: लहराते हुए दौड़ रहा तेंदूपत्ता लदा ट्रक अचानक हुआ अनियंत्रित, अंडील सरना चौक पर मचाया कहर — प्रतीक्षालय धराशायी, बड़ा हादसा टला

नारायणपुर/22 मार्च 2026। आज सुबह लगभग 10 बजे नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर के पास अंडील सरना शिव मंदिर चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे बना यात्री प्रतीक्षालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर से तेंदूपत्ता लोड कर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा ट्रक (CG07 AY 8010) स्टेट हाईवे पर तेज गति से चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक रास्ते भर लहराते हुए चल रहा था। अंडील सरना चौक के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे यात्री प्रतीक्षालय से टकराकर पलट गया।

हादसे के दौरान प्रतीक्षालय के पास खड़ी तीन मोटरसाइकिल और दो साइकिल मलबे में दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इनमें देवनंदन राम, प्रेम लाल राम और देवफुल राम की मोटरसाइकिल शामिल बताई जा रही हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यदि घटना के समय प्रतीक्षालय में यात्री मौजूद रहते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची समचार लिखे जाने तक आगे की कार्रवाई जारी थी।

और भी

जंगल से बाजार तक का सफर आसान—जशपुर और पत्थलगांव में वनोपज आधारित उद्यमिता पर 3 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज

जशपुरनगर 22 मार्च । लघु वनोपज आधारित आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में जशपुर एवं पत्थलगांव में तीन दिवसीय सेक्टर-विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण उद्यमिता विकास संस्थान भारत (EDII), अहमदाबाद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) के सहयोग से Raising and Accelerating MSME Performance (RAMP) योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय समुदायों, विशेषकर वनोपज पर निर्भर लोगों के लिए उद्यमिता को बढ़ावा देना, मूल्य संवर्धन करना तथा सतत आजीविका के अवसर विकसित करना है।

यह प्रशिक्षण वर्तमान एवं संभावित उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों, वनोपज संग्राहकों एवं युवाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वैज्ञानिक तरीके से वनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण, ग्रेडिंग एवं मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन रणनीतियों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही वित्तीय साक्षरता, शासकीय योजनाओं की जानकारी तथा उद्यम स्थापना और व्यवसाय योजना निर्माण पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कार्यक्रम में अनुभवी प्रशिक्षकों एवं विशेषज्ञों द्वारा व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को सीधे तौर पर अपने कार्य में उपयोगी ज्ञान प्राप्त हो सके। इस पहल के माध्यम से EDII का लक्ष्य ग्रामीण एवं जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना है, ताकि पारंपरिक वनोपज गतिविधियों को लाभकारी उद्यमों में परिवर्तित किया जा सके। तीन दिवसीय यह प्रशिक्षण जशपुर एवं पत्थलगांव में आयोजित होगा, जिसमें इच्छुक उद्यमी, SHG सदस्य, वनोपज संग्राहक एवं युवा भाग ले सकते हैं। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए हिमांशु कुमार (मोबाइल: 8340706563) से संपर्क किया जा सकता है।

और भी

“मोबाइल से शुरू हुई दोस्ती बनी जाल, शादी का सपना दिखाकर नाबालिग को बहलाया — आरोपी ने सीमा पार उड़ीसा ले जाकर किया घिनौना कृत्य, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज

जशपुर, 22 मार्च 2026। कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं बालिका को उड़ीसा राज्य से सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को एक महिला ने चौकी कोल्हेनझरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 24 फरवरी की सुबह परीक्षा देने स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। स्कूल से सूचना मिलने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, सहेलियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

सहेलियों ने बताया कि रास्ते में बालिका ने उन्हें आगे जाने के लिए कहा और खुद थोड़ी देर में आने की बात कहकर अलग हो गई थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। परिजनों को आशंका हुई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि नाबालिग बालिका उड़ीसा राज्य के एक गांव में आरोपी इष्टा राणा (22 वर्ष) के साथ है। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया।

पूछताछ में बालिका ने बताया कि उसकी आरोपी से मोबाइल फोन के माध्यम से पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और अपने साथ उड़ीसा ले गया, जहां उसके साथ जबरन अनाचार किया गया।

बालिका के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(M), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस पूरे मामले में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, फ्रांसिस बेक, आरक्षक बलराम पैंकरा, इग्नेशियूस टोप्पो एवं महिला आरक्षक ब्रिजीनिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बालिका को सुरक्षित वापस लाया जा सका और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

और भी