ताजा खबरें


बड़ी खबर

नाबालिक लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी आया पुलिस के गिरप्त में,ग्वालियर में जाकर छुपा था आरोपी,

जशपुर 15 नवम्बर 2025 : सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थिया ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी, को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत ही एक अन्य ग्राम का आरोपी रविकांत उर्फ भोला, के द्वारा विगत 06 माह से बातचीत करता था, इसी दौरान उसके द्वारा उसकी नाबालिक बेटी को प्यार करता हूं व शादी शादी करना चाहता हूं कहकर, झांसे में लेकर उसकी नाबालिक बेटी को, दिनांक 17.10.25 को अपने घर ले गया, व वहां दो दिन तक अपने घर में रखा, इस दौरान उसके द्वारा उसकी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया गया। दो दिवस पश्चात उसकी नाबालिक बेटी, आरोपी रविकांत उर्फ भोला के घर से भाग कर, अपने घर आई, और घटना के संबंध में प्रार्थिया को बताई।
     प्रार्थिया की रिपोर्ट पर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल तत्काल चौकी सोनक्यारी में आरोपी रविकांत उर्फ भोला के विरुद्ध बी एन एस की धारा 64(2)(m),65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा 5,6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
     आरोपी रवि कांत उर्फ भोला, घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस के द्वारा लगातार उसकी पता साजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त आरोपी रवि कांत उर्फ भोला, ग्वालियर, मध्य प्रदेश में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा एक पुलिस टीम गठित कर, फरार आरोपी की पता साजी व धर पकड़ हेतु, ग्वालियर रवाना की गई, जहां जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा, ग्वालियर से आरोपी रवि कांत उर्फ भोला को घेराबंदी कर, हिरासत में लेकर, वापस लाया गया।
       पुलिस की पूछताछ पर आरोपी रविकांत उर्फ भोला के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
       मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी सोन क्यारी, सहायक उप निरीक्षक वैभव सिंह, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता, व नगर सैनिक शिवशंकर रवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को ग्वालियर से पकड़ कर लिया है, व गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

और भी

दुलदुला में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से दो सड़कों का होगा निर्माण, 6 ग्रामों की ग्रामीण सीधे होंगे लाभान्वित

 जशपुरनगर, 15 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। शहरों से लेकर ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृतियाँ तेजी से प्रदान की जा रही हैं तथा स्वीकृत कार्यों का निर्माण भी  द्रुत गति से जारी है। नए पहुंच मार्गों के निर्माण से दूरस्थ गाँव अब शहरों से सुदृढ़ रूप से जुड़ सकेंगे, जिससे लोगों के दैनिक जीवन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य तथा व्यापार जैसे सभी क्षेत्रों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 
  इसी क्रम में दुलदुला विकासखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण संपर्क और अधिक मजबूत होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 5 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से छेड़डाढ़ से टुकुटोली 5.13 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क तथा 5 करोड़ 95 लाख की लागत से ठूठीआम्बा से कादोपानी झारखंड पहुंच मार्ग तक 5.70 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए निविदा स्वीकृत कर दी गई है। इन दोनों सड़क मार्गों के बीच लगभग 6 ग्राम पंचायतें स्थित हैं, जिनमें करीब 2,000 की आबादी निवास करती है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद इन क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

और भी

भारत के सबसे ऊँचे 140 फीट बैम्बू टावर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, बेमेतरा बना राष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र

रायपुर, 15 नवंबर 2025/ बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया में कल एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना सम्मलेन कार्यक्रम के तहत भारत का सबसे बड़ा और 140 फीट ऊँचा बैम्बू टावर समर्पित “छत्तीसगढ़ बाँस तीर्थ संकल्पना समारोह” का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन न केवल बेमेतरा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बना। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा कैबिनेट मंत्री श्री दयालदास बघेल की विशेष उपस्थिति रही ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 140 फीट ऊँचे बैम्बू टावर पर तिरंगा फहराते हुए कहा कि यह संरचना केवल बाँस का निर्माण नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की परंपरा, कौशल, नवाचार और व्यापक संभावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने बाँस का पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा बाँस आधारित कृषि के प्रसार की अपील की। मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल पर स्थापित बाँस उत्पाद निर्माण इकाइयों, फैक्ट्रियों और प्रोसेसिंग केंद्रों का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों और कारीगरों से संवाद कर उनकी आजीविका के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास, नवाचार और प्रगति के नए आयाम रच रहा है। विश्व का सबसे ऊँचा बैम्बू टावर बनाकर राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि बाँस आधारित उद्योग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, हस्तशिल्प, एग्रो इंडस्ट्री और आधुनिक निर्माण तकनीक इन सभी क्षेत्रों में अपार संभावनाएँ पैदा कर रहे हैं। सरकार किसानों, कारीगरों और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की योजनाएँ लागू कर रही है।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते जलवायु और जलसंकट की स्थिति में बाँस की खेती किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है। उन्होंने बताया जैसे कि बाँस कम पानी में तेजी से बढ़ता है। मिट्टी कटाव रोकता है और हरियाली बढ़ाता है। बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिला पिछले वर्षों में पानी की कमी से जूझता रहा है। ऐसे में पारंपरिक फसलों के साथ बाँस को अपनाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। बाँस आधारित उद्योग युवाओं के लिए व्यापक रोजगार अवसरों का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा बाँस की खेती और उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं, उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिले में जलसंकट एक बड़ी चुनौती है, ऐसे में धान के विकल्प के रूप में बाँस की खेती अपनाना किसानों के लिए लाभदायक होगा। यह फसल जल संरक्षण के साथ बड़े पैमाने पर स्थानीय रोजगार भी उत्पन्न करती है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे बाँस की खेती की ओर अग्रसर हों, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। 

कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, एसएसपी रामकृष्ण साहू, रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, जिलाध्यक्ष श्री अजय साहू, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री श्री पाशा पटेल, पूर्व विधायक श्री अवधेश चंदेल, श्री राजेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान, सरपंच, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

और भी

रायगढ़ जिले के 6 महत्वपूर्ण खबरे

रायगढ़ जिले के 6 महत्वपूर्ण खबरे

जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस रायगढ़ में 15 नवम्बर को होगा भव्य आयोजन

जनजातीय लोकनृत्यों की होगी रंगारंग प्रस्तुति, कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि

रायगढ़, 14 नवम्बर 2025/ राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस 2025 का भव्य आयोजन इस वर्ष 15 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव भी आयोजन होगा। जिसमें अंचल की जनजातीय परंपराओं, कला, संस्कृति और लोकनृत्यों की धरोहर पूरे वैभव के साथ प्रदर्शित की जाएगी। यह कार्यक्रम जिले के सांस्कृतिक कैलेंडर का प्रमुख आकर्षण बनने जा रहा है।
           यह आयोजन सांस्कृतिक भवन ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट, नगर निगम रायगढ़ में आयोजित होगा। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, विरासत और योगदान को सम्मान देने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है।
           कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व तथा आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा होंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्य सभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया, खरसिया विधायक श्री उमेश नंदकुमार पटेल, लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, महापौर श्री जीवर्धन चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल शामिल होंगी। 
           आयोजन समिति ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस न केवल सांस्कृतिक पहचान को सहेजने का अवसर है, बल्कि जनजातीय समुदाय की समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी माध्यम है। भव्य लोकनृत्य, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनें, जनजातीय परिधान और जीवनशैली की झलक दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होंगे। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से इस आयोजन में सम्मिलित होकर इस जनजातीय परंपराओं के उत्सव को सफल बनाने के लिए आग्रह।

***********************************************

प्राथमिक शाला मांझापारा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

रायगढ़, 14 नवम्बर 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ न्यायाधीश एवं सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार के नेतृत्व में 14 नवम्बर बाल दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़े अतरमुड़ा मांझापारा रायगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 
               आयोजित शिविर में विद्यालय में उपस्थित बालक-बालिकाओं को श्रीमती अंकिता मुदलियार अपने उद्बोधन में  निःशुल्क विधिक सहायता, यौन उत्पीड़न, उच्च शिक्षा, साईबर क्राईम, मानव तस्करी तथा नालसा द्वारा जारी विधिक सहायता एवं सलाह हेतु जारी टोल फ्री नं. 15100 के बारे में बाल मजदूर, बाल विवाह, बाल संरक्षण अधिनियम गुड टच एवं बेड टच बच्चों के साथ मैत्री पूर्ण व्यवहार चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बालक-बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए, आईलाईन ठगी से बचने व सतर्क रहने की सलाह दी। उक्त शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालिगल वालिंटियर्स-हरीश षडंगी, आयुष देवांगन, वृहस्पति सिदार, रश्मि बेहरा, जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के कर्मचारी रविन्द्र बेहरा एवं शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़े अतरमुड़ा मांझापरा के प्रधान पाठक एवं समस्त अध्यापक, विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

***********†††††**†***************************

प्रादेशिक सेना भर्ती रैली का आयोजन 22 नवम्बर को रायपुर में

रायगढ़, 14 नवम्बर 2025/ भारतीय सेना द्वारा वर्ष 2025 के लिए टेरिटोरियल आर्मी (टीए) भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कमांडर हरिश चंद तिवारी (से.नि.)जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि छ.ग.राज्य में मुख्यालय, कोसा छ.ग. एवं उड़ीसा सब एरिया नया रायपुर में प्रादेशिक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रायगढ़ जिले के लिए 22 नवम्बर 2025 को भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए मोबा. नंबर 8899912934 एवं 9622202900 पर संपर्क कर सकते है।

**************************************************

मनरेगा से आई परसन सिदार के खेतों में  हरियाली,आय में बढ़ोतरी और आत्मनिर्भरता की नई राह बनी सिदार की कड़ी मेहनत

रायगढ़, 14 नवम्बर 2025। रायगढ जिले के लैलूंगा विकासखंड के सुबरा ग्राम पंचायत के किसान परसन सिदार के जीवन में मनरेगा ने नई उम्मीदें जगा दी हैं। कभी पानी की गंभीर कमी से जूझने वाले परसन के खेत आज हरियाली से भर चुके हैं। जहां पहले गर्मी के दिनों में खेत सूख जाते थे और घरेलू पानी तक का संकट खड़ा हो जाता था, वहीं अब उनके खेतों में सालभर फसलें लहलहा रही हैं।
परसन सिदार के खेत में सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं थी। वर्षा आधारित खेती के कारण उत्पादन सीमित रहता और अक्सर नुकसान भी उठाना पड़ता था। इसी बीच मनरेगा के तहत 2 लाख 81 हजार रुपए की लागत से दिसंबर 2022 से अगस्त 2023 तक निजी कुएं का निर्माण कराया गया। कुआं बनते ही उनके खेतों को नई जिंदगी मिल गई। सिंचाई का स्थायी साधन तैयार हो गया और घर में भी पानी की कमी दूर हो गई।
कुएं के पानी का उपयोग कर परसन सिदार अब धान, सब्जी और अन्य फसलों की नियमित खेती कर रहे हैं। इससे उनकी सालाना आय में 40 से 50 हजार रुपए की वृद्धि हुई है। पहले जो खेत गर्मियों में खाली पड़े रहते थे, अब वहां हर मौसम में फसलें तैयार होती हैं। पर्याप्त पानी की उपलब्धता से खेती में स्थायित्व आया है और घरेलू जरूरतें भी पूरी हो रही हैं।
परसन सिदार उत्साहपूर्वक बताते हैं कि
मनरेगा ने हमारे जीवन में नई रोशनी भर दी है। पानी मिला तो हमारा खेत बचा, खेती बढ़ी और आत्मविश्वास भी कई गुना बढ़ गया। उनकी सफलता अब गांव के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है।

**************************************************

एसआईआर कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश हेतु निर्वाचन कार्यालय की अनुशंसा अनिवार्य-कलेक्टर

रायगढ़, 14 नवम्बर 2025/ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य सुव्यवस्थित रूप से जारी है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर संबंधी कार्य में संलग्न किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के अवकाश अनुमोदन से पूर्व निर्वाचन कार्यालय की अनुशंसा अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं समयबद्ध है, इसलिए किसी भी स्तर पर मानव संसाधन की कमी न हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे ऐसे कर्मचारियों के अवकाश प्रकरण बिना निर्वाचन कार्यालय की अनुमति के स्वीकृत न करें एवं आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

**************************************************

पुसौर के 24 वर्षीय युवक का बिना शल्यक्रिया सफल इलाज, आयुर्वेद उपचार से मिली नई जिंदगी,आयुष उपचार के प्रति लोगो का बढ़ रहा है भरोसा

रायगढ़, 14 नवम्बर 2025। आयुर्वेद की औषधियों और पंचकर्म चिकित्सा की प्रभावशीलता एक बार फिर प्रमाणित हुई है। रायगढ़ जिले के पुसौर के आयुष उपचार केंद्र में केवल 24 वर्षीय युवक का वह रोग पूरी तरह ठीक कर दिया गया, जिसके लिए आधुनिक चिकित्सा पद्धति में बड़ी शल्यक्रिया (ऑपरेशन) की सलाह दी गई थी।
कई महीनों से बुखार, पेशाब में जलन, पेट दर्द और पेशाब खुलकर न होने जैसी गंभीर समस्या से पीड़ित इस युवक ने लगातार आधुनिक चिकित्सा उपचार और संक्रमणरोधी दवाइयाँ ली थीं। कुछ समय आराम मिलता, लेकिन थोड़े दिनों बाद वही तकलीफें फिर लौट आतीं। जांच में मूत्रमार्ग में संकुचन (अवरोध) की पुष्टि होने पर उसे शल्यक्रिया की सलाह दी गई, जिससे युवक घबरा गया और इतनी कम उम्र में ऑपरेशन कराने के लिए तैयार नहीं हुआ।
इसी दौरान वह डॉ. देवाशीष रॉय चौधरी विशेषज्ञ चिकित्सक, के पास पुसौर स्थित विशेष चिकित्सा केंद्र में परामर्श के लिए पहुँचा। परीक्षण के बाद चिकित्सक ने इसे मुत्रकृच्छ का मामला मानते हुए आयुष पद्धति से उपचार प्रारम्भ किया। शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई पित्त दोष शांत करने वाली तथा मूत्रमार्ग का अवरोध दूर करने वाली दवाइयाँ नियमित रूप से दी गईं। साथ ही पंचकर्म विधि के अंतर्गत महाचन्दनादि तेल से उत्तरबस्ती उपचार साप्ताहिक रूप से किया गया। पूरी चिकित्सा प्रक्रिया में सभी चिकित्सकीय सावधानियों का कड़ाई से पालन किया गया।
लगभग दो महीने की व्यवस्थित चिकित्सा के बाद युवक आज पूरी तरह स्वस्थ है। उसकी पेशाब की परेशानी, पेट दर्द और जलन जैसी सभी समस्याएँ पूर्णतः समाप्त हो चुकी हैं। युवक और उसके परिवारजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिना शल्यक्रिया केवल आयुष चिकित्सा से ठीक होना उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं।
इस सफल उपचार से लोगों में आयुष पद्धति और पंचकर्म चिकित्सा के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। यही कारण है कि विशेष चिकित्सा केंद्र में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

और भी

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के संदेश के साथ लोगों में उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा

जशपुरनगर 14 नवम्बर 2025/ भारत रत्न एवं देश के प्रथम उप–प्रधानमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जशपुर जिले में भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया। रैली ग्राम बंदरचुआँ चौक से प्रारंभ होकर लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ग्राम दोकड़ा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के संदेश के साथ निकाली गई यह रैली जशपुर की सबसे जागरूकता–प्रधान और जनसहभागिता वाली रैली रही। मार्च में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद
रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्री रायमुनी भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पैंकरा,
कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, वरिष्ठ नागरिक श्री सुनील गुप्ता, श्री उपेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन, एनएसएस–एनसीसी, स्काउट–गाइड, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहें और वंदे मातरम् के जोशीले उद्घोष से पूरा मार्ग देशभक्ति से गुंजायमान हो उठा।


*ग्राम बंदरचुवां से ग्राम दोकड़ा तक 10 किमी की भव्य यात्रा*-

यूनिटी मार्च ग्राम बंदरचुवां चौक से प्रारंभ होकर बगिया होते हुए मुख्य मार्गों से मैनी नदी पार करते हुए गाँव दोकड़ा में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल तक पहुँची। मार्च के प्रारंभ में सरदार पटेल की छायाचित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर नमन किया। रैली के दौरान आसपास के ग्रामीणों ने तालियों और देशभक्ति नारों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

*जनप्रतिनिधियों ने सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को किया स्मरण* -

समापन समारोह में सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने सरदार पटेल को देश की एकता का आधारस्तंभ बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का भारत में विलय कर उन्होंने भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि पटेल की नीतियाँ आज भी देश को मार्गदर्शन देती हैं। महान पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल छोटे से किसान परिवार से ताल्लुक रखते हुए देश सेवा में आगे बढ़े। भारत को एकजुट करने पूरी ताकत झोंक दी। कई रियासत जब देश से अलग होना चाहते थे उस टाइम 500 से अधिक रियासतों को माला जैसे एक सूत्र में पिरोकर भारत देश में मिला दिया। उन्होंने सरदार पटेल के संघर्षों एवं देश प्रेम पर प्रकाश डालकर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने बगिया के हाई स्कूल में विद्यार्थियों एवं आमजनों को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ भी दिलाई। साथ ही स्वयं एवं अपने आसपास के लोगों को नशा से दूर रहने प्रेरित किया। पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय और जशपुर विधायक श्री रायमुनी भगत ने भी सरदार पटेल की दूरदर्शिता, प्रशासनिक क्षमता और राष्ट्रभक्ति का उल्लेख करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। जब देश में विभाजन का आग सुलग रहा था उस समय उन्होंने सभी प्रांतों और रियासतों को भारत में विलय किए तथा देश को अखंड भारत के रूप में स्थापित किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी जीवटता के साथ काम किया।

*कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा – यूनिटी मार्च देश की सामाजिक एकता का प्रतीक* - 

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस यूनिटी मार्च में जनसहभागिता बेहद उत्साहजनक रही। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की सोच ने भारत के प्रशासनिक ढांचे की नींव रखी, जिसे आज भी आदर्श के रूप में देखा जाता है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने युवाओं को सामाजिक सौहार्द्र और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

*शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विद्यार्थियों की विशेष प्रस्तुतियाँ* - 

रैली के आरंभ में नशामुक्त भारत और समापन पर आत्मनिर्भर भारत – स्वदेशी अपनाओ की शपथ दिलाई गई। दोकड़ा विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा में नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशा से दूर रहने प्रेरक नाटक प्रस्तुत कीं। देशभक्ति गीत–नृत्य और रंगोली–पेंटिंग प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया।

और भी

धान खरीदी हेतु एग्रिस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन (एक्सेम्प्टेड श्रेणी को छोड़कर) अनिवार्य


जशपुरनगर, 14 नवम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है। धान खरीदी के लिए भारत सरकार, कृषि मंत्रालय के एग्रिस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन (एक्सेम्प्टेड श्रेणी को छोड़कर) अनिवार्य किया गया है। एग्रिस्टेक पोर्टल में किसान को प्राप्त फार्मर आईडी के साथ उनके फार्म आईडी (खसरे) को लिंक किया जाना आवश्यक है। वर्तमान में यूनिफाइड फार्मर पोर्टल में पंजीकृत किसानों के ऐसे खसरे एग्रिस्टेक पोर्टल में कैरी फ़ॉरवर्ड तो हो गए हैं, लेकिन वे सभी खसरे फार्मर आईडी से लिंक नहीं हैं। 
     मार्कफेड की वेबसाइट पर उपलब्ध रिपोर्ट नंबर 15 में स्पष्ट किया गया है कि किस समिति के किस किसान का कौन-सा खसरा यूनिफाइड फार्मर पोर्टल से कैरी फ़ॉरवर्ड तो हो गया है, परंतु एग्रिस्टेक पोर्टल में वह फार्म आईडी के रूप में लिंक नहीं है। ऐसे सभी छूटे हुए खसरों को एग्रिस्टेक पोर्टल में UFR ( update farmer request) के माध्यम से लिंक किया जाना आवश्यक है, ताकि समिति स्तर पर धान खरीदी के लिए ये भूमि विवरण उपलब्ध हो सकें।
    UFR प्रक्रिया किसान स्वयं भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसान निकटस्थ सीएससी या तहसीलदार कार्यालय में जाकर भी लिंक कार्य करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने अपील की है कि जिन किसानों के खसरे किसी कारणवश एग्रिस्टेक पोर्टल में लिंक नहीं हो पाए हैं, वे शीघ्र तहसील कार्यालय, सीएससी या स्वयं ऑनलाइन माध्यम से UFR प्रक्रिया पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि UFR प्रक्रिया हेतु अपना मोबाईल और आधार नंबर भी साथ में ले जाए। छूटे हुए खसरों का अवलोकन कर शीघ्र UFR किया जाना आवश्यक है। छूटे हुए खसरों की जानकारी संबंधित पटवारी, कृषि विकास विस्तार अधिकारी और तहसील कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

और भी

स्पेश्लाईज्ड थेरेपी सेंटर बगीचा में आयुर्वेद चिकित्सक को कार्य करने हेतु किया गया आदेशित, पूर्व में पदस्थ आयुष चिकित्सक को नोटिस जारी


जशपुरनगर 14 नवम्बर 2025 /जिला आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेश्लाईज्ड थेरेपी सेंटर बगीचा में 12 अक्टूबर 2022 से विशेषज्ञ चिकित्सक (एम.डी. पंचकर्म) का पद रिक्त होने के कारण आयुर्वेद चिकित्सा विद्या पंचकर्म के तहत चिकित्सा व्यवस्था अन्य आयुर्वेद चिकित्सक के द्वारा संस्था का संचालन कराया जा रहा है।
          आयुष अधिकारी ने बताया कि आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सक (एम.डी. पंचकर्म) नहीं होने के कारण अन्य आयुर्वेद चिकित्सक को सप्ताह में 03 दिवस वहां कार्य करने के लिये आदेशित कर दिया गया है और पूर्व में पदस्थ आयुष चिकित्सक को अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ सूचना जारी की गई है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
          पंचकर्म विशेषज्ञ डॉक्टर जिला जशपुर हेतु 03 पद स्वीकृत है, जिनमें से 01 विशेषज्ञ चिकित्सक जिला मुख्यालय के जिला चिकित्सालय आयुषविंग जशपुर में पदस्थ है तथा 01 विशेषज्ञ चिकित्सक स्पेश्लाईज्ड थेरेपी सेंटर पत्थलगांव में पदस्थ है। जिला मुख्यालय जशपुर में एम.डी. पंचकर्म विशेषज्ञ चिकित्सक और अन्य चिकित्सक अतिशेष एवं संलग्न नहीं हैं। स्पेश्लाईज्ड थेरेपी सेंटर बगीचा में पंचकर्म विशेषज्ञ चिकित्सक की 01 पद रिक्त है। जिसकी नियमित पदस्थापना हेतु संचालनालय आयुष रायपुर को प्रस्ताव भेजा गया है।

और भी

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की गंभीर रिपोर्ट आने पर आरोपी शिक्षक के विरूद्ध तत्काल सिटी कोतवाली जशपुर में मामला दर्ज


जशपुरनगर 14 नवम्बर 2025 : जशपुर के एक स्कूल में अध्ययनरत् 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जुलाई 2024 से आरोपी गिरधारी राम यादव के यहां रहकर घरेलू काम करती थी, इसके साथ ही वह जशपुर के एक स्कूल में पढ़ाई करती है। आरोपी गिरधारी राम यादव नेे घर में रहने के दौरान अकेला पाकर वह कई बार छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म किया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध उक्त धारा सदर का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
                मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने कहा है कि:- *आरोपी गिरधारी राम यादव के विरूद्ध उक्त अपराध दर्ज कर लिया गया है, बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जायेगा।*

और भी

एसआईआर के संबंध में जिला एवं विधानसभा स्तर का बैठक सम्पन्न

जशपुरनगर 14 नवम्बर 2025/जिला कार्यालय जशपुर के सभा कक्ष में जिले के सर्व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ एसआईआर के संबंध में जिला एवं विधानसभा स्तर का बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में आयोग के पोर्टल  https://ceochhattisgarh.nic.in/ में जाकर मतदाता सूची, सरल क्रमांक, ईपिक नम्बर, वर्ष 2003 के मतदाता सूची को पोर्टल से डाउनलोड कर एवं मतदान केन्द्रवार सूची प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। 
               भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में मतदाता स्वयं  https://voters.eci.gov.in/ में जाकर अपने गणना पत्रक भर सकते हैं तथा बीएलओ द्वारा 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरण एवं गणना पत्रक पूर्ण भराया जाकर बीएलओ एप्प के माध्यम से ऑनलाईन प्रविष्टी की जायेगी। सर्व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत किये जा रहे कार्य को सरल सुगम बनाने हेतु बूथ लेवल एजेण्ट के माध्यम से सहयोग करने की अपेक्षा की गई एवं व्यापक प्रसार कर सभी मतदाताओं का निर्धारित तिथि तक पूर्ण करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
            बैठक में श्री प्रदीप कुमार साहू, अपर कलेक्टर, श्री हरिओम द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री विश्वास राव मस्के, अनुविभागीय अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी जिला मंत्री भाजपा श्री संतोष कुमार सिंह,   इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री सहस्त्रांशू पाठक, संजीव कुमार भगत, अमित महतो एवं बहुजन समाजवादी पार्टी से मशीस कुमार रोशन, जितेन्द्र राम प्रजापति तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

और भी

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने धनागर-कोतरा एवं कोड़ातराई धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश,प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान बेच सकेंगे किसान

रायगढ़, 14 नवम्बर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व 15 नवम्बर से प्रारंभ होने जा रहा है, जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले के पंजीकृत एवं पात्र किसान अपने निर्धारित उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर प्रति एकड़ 21 क्विंटल निर्धारित सीमा तक धान विक्रय कर सकेंगे। धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने आज धनागर-कोतरा एवं कोड़ातराई धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बिजली, छाया, काटा-बांट, आर्द्रतामापी यंत्र, बारदाना उपलब्धता, तारपोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही चेकलिस्ट के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
            कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी किसान को धान विक्रय के दौरान कतई परेशानी नहीं आए। किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे, यही हमारा लक्ष्य है। अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने बताया कि खरीदी केंद्रों के संचालन के लिए राजस्व, कृषि, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसके अलावा, धान खरीदी प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की केंद्रवार ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है, ताकि समय-समय पर आवश्यक निगरानी और मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

*105 उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी*

जिले की 69 समितियों के माध्यम से कुल 105 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। इनमें पुसौर विकासखंड में 22, खरसिया में 22, धरमजयगढ़ में 16, लैलूंगा में 12, घरघोड़ा में 8, रायगढ़ में 16 और तमनार में 9 उपार्जन केंद्र शामिल हैं। इनमें से 15 केंद्रों को संवेदनशील तथा 4 केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। अवैध धान की आवक पर रोक लगाने के लिए भुईंयापाली, बेलरिया, लारा, रेंगालपाली, एकताल, जमुना, तोलमा, हाड़ीपानी, लमडांड, हमीरपुर, मेनरोड हाटी, गोलाबुड़ा, फतेपुर, केशरचुंवा, टांगरघाट, बिजना, बरकछार, उर्दना बेरियर, बोईरदादर, बेरियर, पलगड़ा, भालूनारा, बाकारुमा बेरियर, ऐडू बेरियर एवं रीलो बेरियर सहित 24 अंतराज्यीय एवं आंतरिक चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी के लिए तीन-तीन पालियों में चार टीमें तैनात की गई हैं। 

*‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप से जारी होंगे टोकन*

धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन जारी करने की व्यवस्था की गई है। टोकन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से ऐप पर जारी होंगे। सोसायटी संचालक सुबह 9.30 बजे से टोकन जारी कर सकेंगे, जो अगले सात खरीदी दिवसों तक वैध रहेंगे। प्रत्येक टोकन में धान की मात्रा किसान के पंजीकृत रकबे से अधिक नहीं होगी। लघु एवं सीमांत किसानों को अधिकतम दो टोकन तथा बड़े किसानों को अधिकतम तीन टोकन दिए जाएंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है, जिससे बिना किसान की सहमति कोई भी टोकन जारी नहीं हो सकेगा।

*ऋण पुस्तिका लाने की आवश्यकता समाप्त*

किसानों को अब उपार्जन केंद्र में ऋण पुस्तिका लाने की आवश्यकता नहीं होगी। एग्रीस्टेक पोर्टल से ऋण पुस्तिका का डेटा सीधे जुड़ा रहेगा, जिससे किसान की पहचान एवं पात्रता स्वतः सत्यापित हो जाएगी। इससे प्रक्रिया सरल, तेज और पारदर्शी होगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में संस्थागत पंजीयन, भूमिहीन किसान, डुबान क्षेत्र, वन अधिकार पट्टा धारक और ग्राम कोटवार वर्ग के किसानों को पंजीयन से छूट दी गई है। किसानों को धान विक्रय की राशि डिजिटल माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।

शिकायत निवारण हेतु टोल फ्री नंबर जारी

धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए खाद्य विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। यह कॉल सेंटर राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के रूप में कार्य करेगा। सभी उपार्जन केंद्रों में इस नंबर का प्रमुखता से प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि किसान आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। प्राप्त शिकायतों का निराकरण तीन दिवस के भीतर किया जाएगा।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -

रायपुर 14 नवम्बर 2025 

1) मंत्रिपरिषद द्वारा खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में दलहन-तिलहन फसल के उपार्जन हेतु पूर्व वर्ष की भांति ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान‘‘ प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत उपार्जन किए जाने का निर्णय लिया गया। 

यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत खरीफ विपणन मौसम में अरहर, मूंग, उड़द, मंूगफली एवं सोयाबीन तथा रबी मौसम में दलहन-तिलहन फसल जैसे चना, सरसों, मसूर का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जाता है। दलहन-तिलहन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन की व्यवस्था प्रदेश की मंडियों में होने से बाजार में प्रतिस्पर्धा बनी रहती है, जिसके कारण कृषकों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होने की संभावना होती है।   

2) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन करते हुए सार्वजनिक उपक्रम विभाग को वाणिज्य और उद्योग विभाग में और बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग का संविलियन योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। 

यह निर्णय शासकीय कार्य में सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य ‘‘मिनिमम गवर्मेंट मैक्सिमम गवर्नेंस‘‘ का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।  

3) मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु बैंकों तथा वित्तीय संस्थाओं हेतु स्वीकृत 15 हजार करोड़ रूपए की शासकीय प्रत्याभूति को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए पुनर्वेधीकरण करने के साथ ही विपणन संघ को अतिरिक्त शासकीय प्रत्याभूति राशि रूपये 11,200 करोड़ प्रदाय किए जाने का निर्णय लिया।  

4) मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य प्रवर्तित दीनदयाल आवास योजना, अटल आवास योजना, अटल विहार योजना एवं नवा रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु पूर्व में जारी नियम एवं शर्तों में पात्रता हेतु निम्नलिखित अतिरिक्त प्रावधानों का समावेश कर विक्रय की अनुमति  प्रदान की गई। 

अ) ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों, फ्लैटों के विक्रय हेतु 03 बार विज्ञापन होने के पश्चात अविक्रित भवनों को, पात्र हितग्राही के अतिरिक्त किसी भी आय वर्ग के हितग्राही को विक्रय किया जा सकता है, परन्तु ऐसे हितग्राहियों को शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की पात्रता नही होगी। अनुदान की पात्रता केवल निर्धारित आय वर्ग के हितग्राही को ही होगी।

ब) ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों, फ्लैटों के विक्रय हेतु 03 बार विज्ञापन होने के पश्चात अविक्रित भवनों को एकल व्यक्ति या शासकीय/अर्धशासकीय अथवा निजी संस्थाओं द्वारा एक से अधिक संपत्ति क्रय करने का (Bulk Purchase) प्रस्ताव दिया जाता है, तो एकल व्यक्ति या शासकीय/अर्धशासकीय अथवा निजी संस्था के नाम पर एक से अधिक भवनों को मांग अनुसार विक्रय किया जा सकेगा, परन्तु इन्हें शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की पात्रता नही होगी। इस निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को इसका लाभ मिले। 

5) शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर अटल नगर को दीर्घ कालीन पूर्णतः संचालन और विकास कार्याें हेतु छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को अनुबंध के अनुसार लीज पर देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस निर्णय से राज्य के उदीयमान क्रिकेट खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण और तकनीकी सुविधाएं प्राप्त होगी। इस निर्णय से  छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के और अधिक क्रिकेट मैच का आयोजन सुनिश्चित होगा। 


--00--

और भी

जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी धीमे निर्माण कार्यों की क्लेक्टरबने विस्तृत समीक्षा की,नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में कार्य शुरू करनर कर दिए निर्देश

जशपुरनगर, 14 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी शासकीय योजनाओं के माध्यम से संचालित समस्त निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने प्रगतिरत, स्वीकृत और अप्रारंभ कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने धीमी प्रगति वाले और समय-सीमा में प्रारंभ न हो पाए कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अप्रारंभ कार्य यदि एक सप्ताह के भीतर शुरू नहीं किए जाते हैं, तो उन्हें निरस्त किया जाएगा। साथ ही समय-सीमा पर कार्य पूरा न करने पर संबंधित ठेकेदारों का भुगतान रोका जाएगा।
   उन्होंने कहा कि जहां स्थल विवाद के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है, उन सभी प्रकरणों के निरस्तीकरण प्रस्ताव तैयार कर तत्काल भेजे। समीक्षा बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी और आरईएस के कार्यपालन अभियंता श्री राजेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
       कलेक्टर श्री व्यास ने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कार्यों, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, ओबीसी मद, खनिज मद, जनपद पंचायत विकास निधि, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, मनरेगा, महतारी सदन, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, मंडी बोर्ड, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, आदिम जाति कल्याण विभाग, विधायक निधि, सांसद निधि, बाढ़ आपदा मद तथा अन्य योजनाओं के अंतर्गत संचालित प्रत्येक कार्य की विस्तृत समीक्षा की।कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासकीय राशि आहरण के बावजूद कार्य नहीं  करने या राशि के दुरुपयोग में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित सरपंचों और सचिवों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
      उन्होंने आरईएस एसडीओ, इंजीनीयर, जनपद पंचायत सीईओ को फील्ड निरीक्षण सतत रूप से करने और कार्य की प्रगति की वास्तविक स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंड के अनुसार कार्य नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी इंजीनियरों को निर्माण ऐप पर कार्य की वास्तविक स्थिति की फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करने तथा प्रत्येक निर्माण स्थल पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।

     कलेक्टर ने आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत भवनों का निर्माण समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही कहा कि आंगनबाड़ी भवन गांव के बीच में ही निर्मित होना चाहिए, ताकि बच्चों और पालकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मंडी बोर्ड के तहत संचालित निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए की कृषक सुविधा केंद्र में धान खरीदी से संबंधित जानकारी होना चाहिए। उन्होंने बाकि बचे हुए धान चबूरते का निर्माण कार्य प्राथमिकता में रखकर अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ और जनपद सीईओ को कार्यो की प्रगति की नियमिति रूप से समीक्षा करने के भी निर्देश दिए, ताकि कार्य की प्रगति में तेजी आए। इस दौरान सभी जनपदों के आरईएस एसडीओ, सीईओ, इंजीनीयर, तकनीकी सहायक, एडीईओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

और भी

कागज के कप में गर्म चाय या कॉफी पीना हानिकारक,कपों की प्लास्टिक परत गर्म होने पर पिघलकर छोड़ती है हानिकारक रसायन

जशपुरनगर 14 नवम्बर 2025/ संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा संभाग अम्बिकापुर द्वारा सभी आम नागरिकों को कागज के कपों का बहिष्कार कर स्वास्थ्य और पर्यावरण को बचाने की अपील की गई है।
          सभी आमजनों को सूचित किया गया है कि हॉल के अध्ययनों से पता चला है कि, जिस कागज के कप में गर्म चाय या कॉफी पीते हैं, वह स्वास्थ्य के लिए एक चिकनाई युक्त जहर है। इन कपों की प्लास्टिक परत गर्म होने पर पिघलकर हानिकारक रसायन छोडती है, जो भविष्य में कैंसर और हार्माेन संबंधी बिमारियों का कारण बन सकता है।
           संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें सरगुजा संभाग अम्बिकापुर डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने अपील करते हुए कहा है कि अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा कॉच, चीनी मिट्टी या स्टील का दोबारा इस्तेमाल होने वाला कप साथ रखें।
उन्होंने विक्रेताओं से आग्रह किए हैं कि प्लास्टिक-लाईन वाले कपों के बजाय पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें। स्वास्थ्य की रक्षा के लिए इस छोटी से आदत में बदलाव करें। यह बदलाव लोगों लिए फायदेमंद है और हमारे पर्यावरण के लिए भी। लोगों की स्वास्थ्य प्राथमिकता होती है।

और भी

जनजातिय गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने की प्रेस कांफ्रेंस :सरकार आदिवासियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने का महत्वपूर्ण प्रयास : विधायक श्रीमती रायमुनि भगत


जशपुरनगर 14 नवम्बर 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातिय समाज के उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान और पहचान दिलाना चाहते हैं,जिनको अब तक इतिहास में सही स्थान नहीं मिला है। जनजातिय गौरव दिवस का आयोजन इसी की एक कड़ी है। गुरूवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्थलगांव की विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने कहा। उन्होने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिका सूची में आदिवासी सर्वोच्च स्थान पर है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंड की यह 150 वीं जयंती वर्ष है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम और समाज सुधार में उनके योगदान को याद किया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर केंद्र सरकार ने स्वतंत्र जनजाति मंत्रालय,जनजाति आयोग का गठन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वनोपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य और स्टेंडअप इंडिया स्कीम उदयमिता विकास के लिए 1 लाख से 10 करोड़ रूपये तक ी सहायता राशि प्रदान की व्यवस्था की है। जनजातिय समाज में व्याप्त सिकल सेल बिीमारी के समूल नाश का प्रयास मोदी सरकार राज्य सरकारों के साथ मिल कर  रही है। देश की संवैधानिक व्यवस्था में  राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को आसीन किया गया है। जनजातिय क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान तेज किया गया है,जिससे नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और यह अंतिम सांस ले रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति दी जा रही है,जिससे ये क्षेत्र विकास की मुख्यधारा में जुड़ सके।

          जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। इसके साथ ही सरकार आदिवासियों के प्रसिद्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जतरा टाना,फुलो झरनी,रानी दुर्गावती जैसे वीर सेनानियों को सम्मान देने के लिए काम कर रही है। उन्होनें कहा कि रोहतास गढ़ से लेकर लटका आंदोलन तक जनजातिय समाज के स्वतंत्रता संग्राम में वीरता की अमर गाथा छिपी हुई है। केंद्र और राज्य सरकार जनजातिय गौरव दिवस के माध्यम से भगवन बीरसा मुंडा के साथ इन सभी वीरों का सम्मान कर रही है।
           प्रेस वार्ता में नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला मंत्री संतोष सिंह, राजकपूर भगत, जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान, मण्डल अध्यक्ष मुकेश सोनी, सज्जु खान, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, विष्णु सोनी, राहुल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अमित साय उपस्थित रहे।

और भी

स्वप्रेरित राष्ट्रीय नवाचारी समूह के प्रमुख एवं जिला प्रभारी ने स्कूली बच्चों से मिले कहा सभी बच्चे एनएमएस परीक्षा में सम्मिलित हों 



जशपुर 14 नवम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ शिक्षकों का स्वप्रेरित राष्ट्रीय नवाचारी समूह के प्रमुख श्री एस सूर्यवंशी जशपुर जिला प्रभारी श्रीमती मंजूला झा शिक्षक के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनोरा के बच्चों से भेंट कर सभी बच्चों  को पेन एवं अन्य शैक्षिक सामग्री भेंट कर उन्हें राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किये। सूर्यवंशी सर माध्यमिक शाला डुमरटोली में बच्चों से मिलने आए जहां पर शिक्षक पालक बैठक चल रहा था यहां बच्चों व अभिभावकों को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के टिप्स दिए। 
        शिक्षक संजीव यादव ने नवाचारी शिक्षक समूह प्रमुख एवं शाला समिति सदस्यों को बताया कि विगत वर्ष हमारे विद्यालय से कुमारी पूनम राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा उत्तीर्ण की है और इसका लाभ उसे इस वर्ष से मिल रहा है। इस वर्ष भी हम प्रयासरत हैं। शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमती मधुमती की ओर से सूर्यवंशी जी को पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।

और भी

पत्थलगांव एस डी एम ने की बडी कार्यवाही, दो व्यापारियों के यंहा दबिश दे 265 किंवटल से अधिक अवैध धान बरामद ,की गई जप्ती की कार्यवाही

पत्थलगांव 14 नवम्बर 2025 : एस डी एम आर एस बिसेन की अगुवाई* में उड़नदस्ता दल इस बार पूरी तरह मुस्‍तैद नजर आ रहा है। एस डी एम की अगुवाई में सुरंगपानी में उड़नदस्ता दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्‍यापारियों के गोदाम में दबिश दी है। इसमें कई क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया हैै।

       उल्‍लेखनीय है कि जशपुर जिले का पत्‍थलगांव इलाका बड़े पैमानेे पर धान की अवैध तस्‍करी के लिए कुख्‍यात रहा है। शासकीय धान खरीदी के मौसम में यहां बड़ी संख्‍या में बिचौलिया किस्‍म के लोग सक्रिय हो जाते हैं जो सहकारी समितियों में धान की अवैध खरीद फरोख्‍त में भूूूूमिका निभाते हैं। कलेक्‍टर रोहित कुमार व्‍याास के निर्देशानुसार एस डी एम आर एस बिसेन के द्वारा धान की अवैध तस्‍करी पर रोक थाम के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एसडीएम के मार्गदर्शन में उड़नदस्‍ता दल इस बार पूरी तरह मुस्तैद मुस्‍तैद नजर आ रहा है। हाल ही में दो बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दिया गया है। पहले मामले में पालीडीह के समीप एक ट्रक में करीब 200 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया था। गुरूवार को एसडीएम की अगुवाई में दल ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुुए ग्राम सुरंगपानी में दबिश दी है। दल ने यहां एक फुटकर व्‍यापारी अमन कुमार गुप्‍ता के गोदाम में दबिश दी जिसमें करीब 265 क्विंटल धान बरामद हुआ वहीं मौके पर खड़ी एक पिकप में करीब 30 क्विंटल धान लदा हुआ पाया गयाा बताया जाता है कि व्‍यापारी बरामद हुए धान के संबंध में कोई वैध दस्‍तावेज प्रस्‍तुत नहीं कर सका जिसके बाद गोदाम और पिकप में लदे धान को पिकप समेत जब्‍त कर लिया गया है। इसी के साथ एक और कार्रवाई में उड़नदस्‍ता दल ने अभिषेक शर्मा के गाेेेेदाम में भी दबिश दी जहां से 44 क्विंटल धान बरामद किया गया। यह भी धान का फुटकर व्‍यापारी बताया जाता है। वैध दस्‍तावेज प्रस्‍तुुत नहीं करने पर उड़नदस्‍ता दल के द्वारा यह 44 क्विंटल धान भी जब्‍त कर लिया गया है वहीं आगे की कार्रवाई के लिए जब्‍त किए गए धान और वाहन को संबंधित एजेंसियों के सुपुर्द किया जा रहा है। उधर अवैध धाान की जब्‍ती की कार्रवाई से धान तस्‍करों में हड़कंप मच गया है। वहीं आम लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि अवैध धान की खरीद फरोख्‍त से प्रतिवर्ष शासन को करोड़ों की हानि होती है। प्रशासन की सक्रियता से इस पर लगाम लगाई जा सकेगी। 

और भी

जनदर्शन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमजन की समस्याएँ सुनीं, मौके पर दिए त्वरित समाधान

रायपुर, 13 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित जनदर्शन एक बार फिर लोगों की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हर एक आवेदक की बात ध्यान से सुनी और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पहली ही मुलाकात में रायपुर की 11 वर्षीय पूनम सभी का ध्यान खींच ले गई। सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही पूनम को मुख्यमंत्री ने विशेष विद्यालय में दाखिला और छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।

जनदर्शन के दौरान भिलाई के कलाकार अंकुश देवांगन अपनी अनोखी संगमरमर कला लेकर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुनिया की सबसे छोटी संगमरमर प्रतिमा भेंट की। फ्रेम में लगा माइक्रोस्कोपिक लेंस इस कलाकृति को और खास बनाता है। मुख्यमंत्री ने उनकी कला की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों में अद्भुत प्रतिभा है।

रायपुर के दिव्यांग युवक मनीष खुंटे भी अपनी बैटरी चालित स्कूटी से मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। कुछ दिन पहले ही उन्हें इसी जनदर्शन में स्कूटी स्वीकृत की गई थी। मनीष ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और उनके साथ सेल्फी भी ली। मनीष की मुस्कान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

खेल क्षेत्र से आए युवाओं ने भी मुख्यमंत्री से सहायता की मांग रखी। वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन के खिलाड़ियों ने स्वेच्छानुदान का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। खिलाड़ियों ने बताया कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इसी दौरान अभनपुर के दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू साहू ने व्हीलचेयर और खेल सामग्री खरीदने के लिए सहायता मांगी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही 90 हजार रुपए की आर्थिक मदद स्वीकृत की। पिंटू ने कहा कि यह सहयोग उनके खेल करियर के लिए नई शुरुआत है।

जनदर्शन में कई महिलाएँ, बुजुर्ग और किसान भी पहुंचे। आवास, स्वास्थ्य उपचार, सामाजिक सुरक्षा, छात्रवृत्ति और रोजगार से जुड़े आवेदन आए। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी आवेदक निराश न लौटे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनदर्शन प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “हम कोशिश करते हैं कि अधिक से अधिक लोगों की समस्याएँ  सुनकर मौके पर ही उसका समाधान किया जाए।"

जनदर्शन के समापन तक बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के त्वरित और व्यवहारिक समाधान से संतुष्ट दिखाई दिए। लोगों ने कहा कि यह व्यवस्था उन्हें सरकार से सीधे जुड़ने का विश्वास दिलाती है—जहाँ उनकी बात न सिर्फ सुनी जाती है, बल्कि उसी समय समाधान की दिशा में ठोस कदम भी उठाए जाते हैं। इससे आमजन में भरोसा, पारदर्शिता और सहभागिता की भावना और मजबूत हुई है।

और भी

जनदर्शन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमजन की समस्याएँ सुनीं, मौके पर दिए त्वरित समाधान

रायपुर, 13 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित जनदर्शन एक बार फिर लोगों की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हर एक आवेदक की बात ध्यान से सुनी और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पहली ही मुलाकात में रायपुर की 11 वर्षीय पूनम सभी का ध्यान खींच ले गई। सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही पूनम को मुख्यमंत्री ने विशेष विद्यालय में दाखिला और छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।

जनदर्शन के दौरान भिलाई के कलाकार अंकुश देवांगन अपनी अनोखी संगमरमर कला लेकर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुनिया की सबसे छोटी संगमरमर प्रतिमा भेंट की। फ्रेम में लगा माइक्रोस्कोपिक लेंस इस कलाकृति को और खास बनाता है। मुख्यमंत्री ने उनकी कला की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों में अद्भुत प्रतिभा है।

रायपुर के दिव्यांग युवक मनीष खुंटे भी अपनी बैटरी चालित स्कूटी से मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। कुछ दिन पहले ही उन्हें इसी जनदर्शन में स्कूटी स्वीकृत की गई थी। मनीष ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और उनके साथ सेल्फी भी ली। मनीष की मुस्कान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

खेल क्षेत्र से आए युवाओं ने भी मुख्यमंत्री से सहायता की मांग रखी। वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन के खिलाड़ियों ने स्वेच्छानुदान का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। खिलाड़ियों ने बताया कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इसी दौरान अभनपुर के दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू साहू ने व्हीलचेयर और खेल सामग्री खरीदने के लिए सहायता मांगी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही 90 हजार रुपए की आर्थिक मदद स्वीकृत की। पिंटू ने कहा कि यह सहयोग उनके खेल करियर के लिए नई शुरुआत है।

जनदर्शन में कई महिलाएँ, बुजुर्ग और किसान भी पहुंचे। आवास, स्वास्थ्य उपचार, सामाजिक सुरक्षा, छात्रवृत्ति और रोजगार से जुड़े आवेदन आए। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी आवेदक निराश न लौटे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनदर्शन प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “हम कोशिश करते हैं कि अधिक से अधिक लोगों की समस्याएँ  सुनकर मौके पर ही उसका समाधान किया जाए।"

जनदर्शन के समापन तक बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के त्वरित और व्यवहारिक समाधान से संतुष्ट दिखाई दिए। लोगों ने कहा कि यह व्यवस्था उन्हें सरकार से सीधे जुड़ने का विश्वास दिलाती है—जहाँ उनकी बात न सिर्फ सुनी जाती है, बल्कि उसी समय समाधान की दिशा में ठोस कदम भी उठाए जाते हैं। इससे आमजन में भरोसा, पारदर्शिता और सहभागिता की भावना और मजबूत हुई है।

और भी