ताजा खबरें


बड़ी खबर

तपती दोपहर में जनसेवा का जज़्बा — पेड़ की छांव में बैठकर डीडीसी गेंदबिहारी सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 100 एकड़ की उन्नत खेती देख हुए प्रभावित, ट्रांसफार्मर की मांग पर दिया त्वरित आश्वासन

जशपुर 21 अप्रैल 2026

जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के अंतिम छोर महनई और बुर्जुडीह में जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह तपती दोपहर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पेड़ की छांव में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान का भरोसा दिलाया।

डीडीसी गेंदबिहारी सिंह ने महनई के मनुपाठ क्षेत्र में करीब 100 एकड़ में हो रही उन्नत खेती का जायजा लिया।यहां किसान टमाटर, मिर्च, बैंगन सहित अन्य फसलों की खेती कर रहे हैं।खेती के इस मॉडल की सराहना करते हुए उन्होंने किसानों को जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया, ताकि उत्पादन के साथ-साथ मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहे।

जनसंपर्क के दौरान किसानों ने जिला पंचायत सदस्य से फसलों की सिंचाई के लिए ट्रांसफार्मर की मांग रखी। इस पर डीडीसी ने जल्द ही ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अशोक कुमार यादव, भाजयुमो जिला मंत्री जयशंकर यादव, बुर्जुडीह सरपंच बुद्धेश्वर पैकरा, महेश राम यादव, बूथ अध्यक्ष, सचिव एवं क्षेत्र के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

और भी

जिला स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा: कलेक्टर ने गुणवत्ता, समयबद्धता और मॉनिटरिंग पर दिया जोर ,निर्माण कार्यों में तेजी, गुणवत्ता बनाए रखने और लक्ष्य समय पर हासिल करने के निर्देश

रायगढ़, 21 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए, साथ ही सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए।
समीक्षा बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों पर विशेष फोकस रहा। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव सेवाएं तथा शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत पूर्ण टीकाकरण की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले के सभी पात्र बच्चों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही छूटे हुए हितग्राहियों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), चिरायु योजना और एनीमिया मुक्त भारत अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं से निपटने के लिए विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंच सके।
इसके अलावा क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन, मलेरिया नियंत्रण, सिकल सेल नियंत्रण, अंधत्व निवारण, एनसीडी कार्यक्रम, टेली कंसल्टेशन सेवाएं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम तथा आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के लक्ष्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा में उपलब्धि सुनिश्चित की जाए और जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन हो।
स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन हो और कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए गति बढ़ाई जाए।
कलेक्टर ने अंत में कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे तौर पर आमजन के जीवन से जुड़ी हैं, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हुए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सतत प्रयास करें।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा सहित जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

और भी

महीनों से फरार गांजा तस्कर सदानंद भाट गिरफ्तार, उड़ीसा कनेक्शन से चल रहा था बड़ा सप्लाई नेटवर्क

21 अप्रैल, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सदानंद भाट निवासी महेशपुर बागबहरा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इसी मामले में दो आरोपी श्रवण कुमार निषाद और महेन्द्र प्रसाद चौहान को कार में गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा गया था, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सदानंद भाट और रामकुमार को गांजा सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बताया था, जिसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

*गिरफ्तार आरोपी- सदानंद भाट पिता काशी उम्र 34 वर्ष साकिन महेशपुर थाना बागबहार जिला जशपुर छ.ग.* 

???? *क्या था पूरा मामला : गुप्त चेंबर में छिपाकर की जाती थी गांजा तस्करी*

            मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ के रास्ते अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना पर 01 मार्च 2026 को थाना लैलूंगा और साइबर टीम ने पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की। संदिग्ध मारुति सुजुकी रिट्ज कार (CG-13-UG-9683) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर रोक लिया। तलाशी के दौरान कार के दरवाजों और बैक लाइट में बनाए गए गुप्त चेंबर से कुल 29.115 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसमें 19.033 किलो श्रवण निषाद और 10.082 किलो महेन्द्र चौहान के कब्जे से मिला। साथ ही कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

???? *तस्करी का नेटवर्क : उड़ीसा से खरीद, कमीशन पर सप्लाई*

         पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि रामकुमार कुजूर द्वारा उन्हें उड़ीसा से गांजा लाने के लिए प्रति 10 किलो पर 10 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था। आरोपी गांजा लाकर उसे छिपाकर सप्लाई करने जा रहे थे। वहीं फरार आरोपी सदानंद भाट और रामकुमार कुजूर इस पूरे नेटवर्क के मुख्य कड़ी के रूप में सामने आए, जो उड़ीसा से गांजा खरीदकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई की व्यवस्था करते थे। फरारी के दौरान सदानंद भाट लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उसे 19 अप्रैल को हिरासत में लिया गया।

???? *पुलिस की कार्रवाई : गिरफ्तारी, मेमोरेंडम और लगातार दबिश*

      पकड़े गए आरोपी सदानंद भाट से पूछताछ में उसने अपने साथी रामकुमार के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा खरीदकर बिक्री हेतु भेजना स्वीकार किया है। पुलिस ने गवाहों के समक्ष उसका मेमोरेंडम कथन लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में *थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट* के तहत प्रकरण दर्ज है। मामले में एक अन्य आरोपी रामकुमार कुजूर फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

एसएसपी का सख्त संदेश : नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार जारी रहेगा

           *“नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। इस प्रकार के संगठित नेटवर्क के हर लिंक पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।”*

और भी

उड़ीसा से रायगढ़ लाई जा रही 36 किलो गांजा की खेप पर पुलिस का शिकंजा, 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

21 अप्रैल, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रायगढ़ लाए जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 किलो 170 ग्राम गांजा, एक चारपहिया वाहन और मोबाइल सहित कुल लगभग 15 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

  मामले की कार्रवाई के संबंध में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा से एक सफेद रंग की कार में अवैध रूप से गांजा लाकर रायगढ़ क्षेत्र में खपाया जाना है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम बंगुरसिया ढाबा के पास मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 13 AZ 4603 को रोका। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम डोल नारायण साहू (27 वर्ष), नीलकमल साव (24 वर्ष) और आशीष कुमार सिंह (29 वर्ष) निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़ बताया।

  पुलिस टीम द्वारा वाहन एवं आरोपियों की विधिवत तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक बोरियों में कुल 36 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये है, इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार (कीमत लगभग 12 लाख रुपये) एवं एक विवो वाई-35 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। कुल जुमला जब्ती की कीमत करीब 15 लाख 60 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर तीनों मिलकर उसकी बिक्री करते थे और प्राप्त रकम को आपस में बांटते थे।

  पुलिस ने इस मामले में थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 20 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 

        एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन ओर एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन तथा साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंद लाल साहू, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, रूपराम पटेल, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक धनंजय कश्यप, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, जगमोहन ओग्रे, नवीन शुक्ला, सुशील मिंज सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी*
01. डोल नारायण साहू पिता निर्मल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़
02. नीलकमल साव पिता दुखीराम साव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़
03. आशीष कुमार सिंह पिता बृजेश सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़

*जब्त मशरूका*
1. 36 किलो 170 ग्राम गांजा (कीमती करीब 3,50,000 रुपये)
2. सफेद कार क्रमांक CG 13 AZ 4603 (कीमती करीब 12,00,000 रुपये)
3. मोबाइल फोन विवो Y-35 (कीमती करीब 10,000 रुपये)
*कुल जुमला कीमत: 15,60,000 रुपये*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

        *“नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। इस प्रकार के संगठित अपराधों में संलिप्त हर व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”*

और भी

बैंक से पैसा निकालते ही बन जाते थे निशाना, पीछा कर मिनटों में कर देते थे डिक्की साफ— पुलिस ने अंतरराज्यीय उठाईगिरी गैंग का किया बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, साथी फरार

, रायगढ़ 21 अफ़्रैल 2026 । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ के लैलूंगा पुलिस को उठाईगिरी, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी अरविंद प्रताप सिंह उर्फ अरविंद नट को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है, आरोपी अरविंद नट अपने साथी ओमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया उर्फ ओमप्रकाश नट के साथ  रायगढ़ जिले के अलावा उड़ीसा-छत्तीसगढ़ सहित कई जिलों में लगातार लूट, चोरी और उठाईगिरी के अपराधों को अंजाम दिया जा रहा था । आरोपियों की छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस को तलाश थी ।

   पुलिस की सटिक कार्रवाई : सीसीटीवी एनालिसिस से पहचान, रेकी करते पकड़ा गया आरोपी

     विदित हो कि थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत इसी साल जनवरी महीने में बुधवारी बाजार और TVS शो रूम के पास मोटर सायकल डिक्की से उठाईगिरी और इसी माहीने स्टेट बैंक शाखा लैलूंगा के पास से लगातार दो उठाईगिरी की घटनाएं हुई थी।

         घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी धरमजयगढ़ और थाना प्रभारी लैलूंगा को वारदातों पर अंकुश लगाने तथा शीघ्र माल मुल्जिम की पतासाजी निर्देशित किया गया, लैलूंगा पुलिस ने लगातार हो रही वारदातों का तकनीकी विश्लेषण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अंतरराज्यीय इनपुट जुटाए, जिससे ग्राम शिवपुरी पत्थलगांव जिला जशपुरनगर के आरोपी अरविंद प्रताप सिंह और ओमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया की आरोपियों की पहचान सुनिश्चित हुई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी अरविंद प्रताप सिंह को उस समय धर दबोचा जब वह लैलूंगा क्षेत्र में फिर से उठाईगिरी की योजना बनाकर रेकी कर रहा था। 

अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा : मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई वारदातें कबूल

        आरोपी अरविंद ने बताया कि ठेकेदारी का काम करता है । अपने साथी ओंमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया पिता सीताराम उम्र 45 वर्ष ग्राम भलगढ़ थाना अनुपपुर जिला अनुपपुर (म.प्र.) के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के अनुपपुर, शहडोल, उड़ीसा के सुंदरगढ़, झारसुगड़ा में एक वर्ष के भीतर 10-12 जगह उठाईगिरी लुटपाट एवं चोरी किये है। आरोपी ने जशपुर जिले में भी उठाईगिरी को अंजाम देना स्वीकार किया गया । आरोपी ने रायगढ़ जिले के लैलूंगा थानाक्षेत्र में माह जनवरी 2026 में लैलूंगा के घरघोड़ा रोड में एक मो.सा. गैरेज के सामने खड़ी मो.सा. के डिक्की से करीबन 2,15000 रू. (दो लाख पन्द्रह हजार) रूपये को चोरी, जनवरी 2026 में ही बुधवारी बाजार लैलूंगा के पास खड़ी एक मो.सा. के डिक्की से 40,000 रू. चोरी, माह अप्रैल 2026 में दीवान होटल लैलूंगा के पास खड़ी एक लाल रंग के कार के कांच को लोहे के पेचकस से तोड़कर कार भीतर रखा हुआ 59,000 रू. को चोरी और माह अप्रेल 2026 में ही अग्रसेन चौक के पास खड़ी एक मो.सा. के डिक्की से 50,000 रू. चोरी करना बताया ।   आरोपी ने लूट और चोरी के पैसों से एक मोटरसाइकिल होंडा साइइन की खरीदी की थी जिसे अपराधों में इस्तेमाल किया है और काफी रुपए घरेलू कामों में खर्च किया है। *आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल, पेचकस और चाबी बरामद की गई है*। 

        आरोपी अरविंद की गिरफ्तारी से थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 109/2026, 118/2026, 127/2026 और 130/2026 धारा 303(2) बीएनएस के मामलों का खुलासा हुआ है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है,  उसका साथी ओंमप्रकाश उर्फ बच्चा अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

वारदात का पैटर्न : बैंक के बाहर रेकी, मौका मिलते ही साफ कर देते थे रकम

        आरोपी अरविंद से पूछताछ में आरोपियों का एक सुनियोजित पैटर्न सामने आया है, जिसमें दोनों आरोपी बैंक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास सक्रिय रहते थे और पैसे निकालकर निकलने वाले व्यक्तियों की रेकी करते थे। जैसे ही मौका मिलता, वाहन खड़ा कर ध्यान भटकने पर पेचकस और डुप्लीकेट चाबी की मदद से मोटरसाइकिल की डिक्की खोलना या कार का शीशा तोड़कर अंदर रखी रकम पार कर देते थे। वारदात के बाद रकम आपस में बांट ली जाती थी 
 
*गिरफ्तार आरोपी* - 
अरविन्द कुमार उर्फ अरविंद नट पिता प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन शिवपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)

*फरार आरोपी* -
ओंमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया, ओममप्रकाश नट पिता सीताराम  उम्र 45 वर्ष ग्राम भलगढ़ थाना अनुपपुर जिला अनुपपुर (म.प्र.)

            एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी का सतत मार्गदर्शन पर इस पूरे आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता मिली है । इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक विनोद कुजूर, जितेन्द्र कुर्रे और राजू तिग्गा, की अहम भूमिका रही है ।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत दें सूचना

        *“अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय इस प्रकार के संगठित अपराधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन विशेषकर बैंक से लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।”*

और भी

महुआ बीनने गए दंपत्ति के बीच मामूली झगड़ा बना मौत की वजह, गुस्से में पति ने बांस की लकड़ी से किया वार, पत्नी की मौके पर ही मौत— पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल

     *20 अप्रैल, रायगढ़* । पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द अंतर्गत ग्राम राजकोट अमलझरिया से एक गंभीर और दुखद घटना सामने आई है, जहां एक क्षणिक झगड़े ने एक महिला की जान ले ली। आरोपी पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के सिर पर लकड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। मामले में रैरूमाखुर्द पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

       घटना के संबंध में 18 अप्रैल को प्रार्थिया सुशीला कोरवा (35 वर्ष) ने चौकी रैरूमाखुर्द में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 17 अप्रैल को उसका देवर गणेश कोरवा अपनी पत्नी सुकांति कोरवा (28 वर्ष) के साथ महुआ बीनने अमलझरिया गया था, लेकिन दोनों घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन सुबह गणेश अकेले घर पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी को पानी लेने के लिए घर भेजा था। बाद में उसने खुद स्वीकार किया कि उसकी पत्नी रास्ते में तालाब मोड़ के पास नशे की हालत में सोई हुई थी।

        पुलिस जांच में सामने आया कि जब गणेश ने अपनी पत्नी को उठाने की कोशिश की और वह उठ नहीं पाई, तो गुस्से में आकर उसने पास में पड़ी बांस की फाड़ी लकड़ी से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही महिला की मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी ने सच्चाई छुपाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सघन जांच और पूछताछ में पूरा मामला उजागर हो गया।

          चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक विजय एक्का ने तत्काल कार्रवाई करते हुए *आरोपी गणेश कोरवा (30 वर्ष) निवासी सोखामुडा डोंगरीपारा चौकी रैरूमाखुर्द* को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके आधार पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

???????? *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* :

          *“क्षणिक आवेश में किया गया अपराध जीवनभर का पछतावा बन जाता है— कानून ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई करता है, इसलिए विवाद की स्थिति में संयम और समझदारी ही सबसे बड़ा समाधान है।”*

और भी

ममता का चेहरा हुआ शर्मसार, ढाई साल के मासूम की पत्थर से निर्मम हत्या— गुमशुदगी की झूठी कहानी गढ़ती रही मां, रायगढ़ पुलिस ने वैज्ञानिक जांच से सुलझाई रोंगटे खड़े कर देने वाली गुत्थी

    *20 अप्रैल, रायगढ़* । थाना कापू क्षेत्र के ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा से एक बेहद भावुक, हृदय विदारक और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक मां द्वारा अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर देने की यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि रिश्तों के सबसे पवित्र बंधन को भी शर्मसार करने वाली है। मामले में महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई कहानियां गढ़ी, लेकिन कापू पुलिस की सूझबूझ, तकनीकी साक्ष्य और वैज्ञानिक पूछताछ के सामने उसका झूठ ज्यादा देर तक टिक नहीं सका और आखिरकार सच्चाई सामने आ गई।

      घटना का खुलासा तब हुआ जब 19 अप्रैल को थाना कापू में मृतक बालक अनुज मंझवार के पिता बोधसाय मंझवार (28 वर्ष) ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि  पत्नी सोनमती सरोती मंझवार दो बच्चे है, लड़की ढूलबाई उम्र साढे चार साल तथा लड़का अनुज मझवार उम्र ढाई साल का है । सासुराल सरभांजा मेनपाठ है । दिनांक 16.04.2026 दिन गुरूवार को सबेरे करीब 05.00 बजे जंगल चार तोड़ने गया था उस समय घर पर पत्नी और दोनो बच्चे थे, । दोपहर में जब वह लौटा तो घर सूना मिला। शाम को उसकी साढ़े चार साल की बेटी दूलबाई अकेले घर पहुंची और बताया कि उसकी मां उसे घर भेजकर छोटे भाई अनुज को लेकर रानी गौवा नानी घर जंगल की ओर चली गई है। यह सुनते ही पिता को अनहोनी की आशंका हुई और ग्रामीणों के साथ रात तक जंगल में तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

       अगले दिन सुबह आरोपी महिला सोनमती अकेले घर लौटी, लेकिन उसने बच्चे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और टालमटोल करती रही। लगातार दो दिनों तक परिजनों और ग्रामीणों द्वारा जंगल में खोजबीन की गई। आखिरकार 18 अप्रैल की रात करीब 1 बजे रानीगौवा पहाड़ के पास एक पगडंडी किनारे महुआ पेड़ के पास पत्थर पर खून के धब्बे दिखाई दिए। आसपास गहरी खाई में तलाश करने पर मासूम अनुज का शव मिला, जो सिर पर गंभीर चोट के साथ खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। यह दृश्य देखकर परिजन फूट-फूट कर रो पड़े और पूरे गांव में मातम पसर गया।

      मामले की गंभीरता को देखते हुए कापू पुलिस ने तत्परता से *अपराध क्रमांक 68/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज* कर संदेही महिला को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर उनके मार्गदर्शन में वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। शुरुआत में महिला लगातार गुमराह करती रही और अपहरण जैसी कहानी गढ़ती रही, लेकिन जब पुलिस ने तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर सख्ती से पूछताछ की, तो आखिरकार वह टूट गई।

     पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि घटना के दिन वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके जा रही थी। रास्ते में लड़की को घर जाने लौटा दी और अपने बेटे को गोद में लेकर पहाड़ी चढ़ाई के दौरान थकान में बेटे को जमीन में उतार कर पैदल चलने बोली पर बालक अनुज जमीन पर बैठ गया, तब गुस्से में उसने अपने ढाई साल के मासूम बेटे को जमीन पर पटककर उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह घर लौटकर झूठी कहानी बनाकर सभी को भ्रमित करने लगी।

       पुलिस ने मामले में ई-साक्ष्य के तहत आरोपी महिला का वीडियोग्राफी बयान लिया और उसे घटनास्थल ले जाकर घटना में प्रयुक्त पत्थर सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए। *आरोपी सोनमती सरोती  मझवार पति बोधसाय मंझवार  उम्र 27 साल   निवासी ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा*  को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। 

       एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी का सतत मार्गदर्शन पर इस पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप हुआ है । इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव एवं उनकी टीम के प्रधान आरक्षक जयशंरण चन्द्रा, रामलाल सिदार, आरक्षक विभूति सिदार, संजीव पटेल, देवनारायण भगत, महिला आरक्षक बबीता भगत, संगीता लकड़ा, डॉयल 112 चालक तेज कुमार बघेल ने संवेदनशीलता, तत्परता और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए एक जघन्य अपराध का पर्दाफाश किया।

????????  *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

          *“इस प्रकार के जघन्य और अमानवीय अपराध समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। रायगढ़ पुलिस हर अपराध को गंभीरता से लेते हुए वैज्ञानिक तरीके से जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।”*

और भी

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर,सुशासन तिहार की तैयारियों को लेकर गहन समीक्षा, गांवों के क्लस्टर बनाने के निर्देश

रायगढ़, 20 मार्च 2026। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने  कहा कि जनदर्शन, जनसमस्या निवारण शिविर, पीजीएन एवं पीजी पोर्टल में दर्ज सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आगामी 1 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले प्रदेशव्यापी ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के सुचारू संचालन के लिए 10 से 15 गांवों के क्लस्टर बनाए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
कलेक्टर ने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली महतारी वंदन योजना की ईकेवाईसी की प्रगति की भी गहन समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 2 लाख 81 हजार 135 लाभार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से 1 लाख 24 हजार 449 हितग्राहियों के बैंक खातों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है। कलेक्टर ने शेष हितग्राहियों का ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।
जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कई हितग्राहियों के एक से अधिक बैंक खाते होने के कारण राशि प्राप्ति में भ्रम की स्थिति बन रही है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हितग्राहियों को आधार-सीडेड खातों की जानकारी स्पष्ट रूप से दी जाए, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर ने जिले में पेयजल संकट के स्थायी समाधान हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ से ग्रामवार शासकीय जल स्रोतों, हैंडपंप एवं कुओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही पीएचई विभाग को निर्देशित किया कि हैंडपंप तकनीशियनों के संपर्क नंबर जनपद स्तर एवं स्वयं के पास उपलब्ध रखें, ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके।
कलेक्टर ने जिले में संचालित पेट्रोल पंपों पर पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला खाद्य विभाग को दिए। साथ ही अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान इन व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने को कहा।

बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिक लंबित मामलों वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त की और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधोसंरचना विकास से जुड़े प्रस्तावों, विशेषकर सड़क निर्माण एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। कलेक्टर ने कहा कि प्रस्ताव तैयार करते समय क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए जाएं।
निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों को कार्यस्थलों पर पेयजल, ओआरएस पैकेट, छाया एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जल संचय एवं जनभागीदारी पोर्टल, ईएसआईसी अस्पताल की सुविधाएं, औद्योगिक श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), बंदियों को विधिक सहायता, भू-अभिलेख अद्यतन, एफआरए नामांतरण, पीएम गतिशक्ति योजना, आयुष्मान कार्ड, आंगनबाड़ी पंजीयन,  बालिका शौचालय निर्माण, जल जीवन मिशन, पीएम किसान सत्यापन, ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, ई-ऑफिस ऑनबोर्डिंग एवं मोबाइल टावर स्थापना सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे आवेदकों ने सुनाईं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायगढ़, 20 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
      जनदर्शन कार्यक्रम में आज शहर के खिलाड़ियों ने नटवर स्कूल मैदान में लगे स्वदेशी मेले को हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। खिलाड़ियों का कहना है कि यह मैदान शहर का एकमात्र प्रमुख खेल मैदान है, जहां नियमित रूप से बच्चों के विभिन्न खेल आयोजित होते हैं। 45 दिनों तक मेले के आयोजन से बच्चों को खेलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान रायगढ़ निवासी मंगतुराम चौहान ने पेंशन दिलाए जाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वे केंद्रीय विद्यालय में वर्ष 1977 से 2008 तक कार्यरत रहे, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद आज तक उनका पेंशन प्रकरण तैयार नहीं किया गया है, जिससे उन्हें जीवनयापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
           ग्राम एकताल की निवासी जशोदा बाई झारा ने पिछले 7 से 8 महीनों से राशन नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि नया राशन कार्ड बनवाने के लिए उनका पुराना कार्ड जमा कर लिया गया है, लेकिन अब तक उन्हें राशन नहीं मिल पाया है, जिससे उनके परिवार को भारी परेशानी हो रही है। जामगांव के आशाराम रावत ने नोनी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी 2 वर्षीय पुत्री के लिए दो-तीन महीने पहले आवेदन किया था, लेकिन अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा जनदर्शन में पहुंचे अन्य लोगों ने भी राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, आर्थिक सहायता सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी मामलों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

और भी

लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित कोर्स में निःशुल्क गैर अवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ,प्रशिणार्थी घर बैठे क्यू.आर. कोड के माध्यम से कर सकते हैं स्व-पंजीयन

रायगढ़, 20 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत रायगढ़ जिले के लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित प्रशिक्षण में इलेक्ट्रिशियन (10वीं), इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन (10वीं), जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) (12वीं), सोलर पी.व्ही. इन्टालर (सूर्यमित्र) (आई.टी.आई/डिप्लोमा)एवं फ्रंटलाईन हेल्थ केयरगिविंग एसोसिएट (नर्सिंग) (12वीं) कोर्स में निःशुल्क गैर अवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। जिसमें वर्ष 2026-27 के प्रशिक्षण हेतु प्रवेश लिया जा रहा है। 
    प्रक्षिक्षण हेतु न्यूनतम आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। स्थानीय प्रशिक्षणार्थियों के आवागमन हेतु निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण उपरांत सफल प्रशिणार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्धारित योग्यताधारी इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास, अग्रसेन आईटीआई के बगल में, उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ में उपस्थित होकर अथवा लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ के संपर्क नं 9420166369, 7999753179, 7067109343पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही घर बैठे क्यू.आर. कोड के माध्यम से स्व-पंजीयन कर सकते हैं। लिंक अथवा क्यू.आर. प्राप्त के लिए 8959719188 पर व्हाटसअप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

और भी

रायगढ़ जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास: सीबीएसई 10वीं में 99.8% अंक के साथ प्रदेश में अव्वल,कलेक्टर ने किया सम्मानित

रायगढ़, 20 अप्रैल 2026।
जिले की होनहार छात्रा आद्यशा परिडा ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है, बल्कि अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से राष्ट्रीय स्तर पर भी रायगढ़ का मान बढ़ाया है। उनकी इस शानदार सफलता पर जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आज जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आद्यशा परिडा को अपने चेम्बर में आमंत्रित कर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्रा के माता-पिता से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी तथा उनके सहयोग और मार्गदर्शन की प्रशंसा की।
डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल छाल की छात्रा आद्यशा ने बताया कि वह कक्षा 11वीं में बायो-मैथ्स विषय लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं और उनका लक्ष्य जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश लेना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन को दिया। आद्यशा ने कहा कि पढ़ाई में अनुशासन और एकाग्रता सफलता की कुंजी है, साथ ही समय-समय पर अपने संदेहों का समाधान करना भी बेहद जरूरी होता है।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और मेहनत, निष्ठा एवं समर्पण से किया गया प्रयास निश्चित ही सफलता दिलाता है। उन्होंने आद्यशा की उपलब्धि को जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, आद्यशा के माता-पिता तथा विद्यालय के प्राचार्य भी उपस्थित रहे।

और भी

प्यास से परेशान गांव से प्रगति की मिसाल तक: जल जीवन मिशन ने बदली ग्राम सरवानी की तस्वीर, हर घर नल से आई खुशहाली

रायगढ़, 18 अप्रैल 2026/रायगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरवानी आज जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से सकारात्मक बदलाव का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। 297 घरों और 1203 की आबादी वाले इस ग्राम में 1 प्राथमिक शाला, 1 माध्यमिक शाला तथा 3 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं।
           कुछ वर्ष पूर्व तक ग्राम सरवानी जल संकट से जूझ रहा था, जहां ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को पेयजल के लिए कुएं और दूरस्थ हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था। गांव की निवासी श्रीमती सुनीता सिदार का जीवन भी इसी संघर्ष का प्रतीक था, जहां उन्हें प्रतिदिन घंटों कतार में खड़े रहकर पानी लाना पड़ता था और कई बार पर्याप्त पानी भी उपलब्ध नहीं हो पाता था। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती थी, जब तालाब और खुले स्रोतों का दूषित पानी उपयोग करने की मजबूरी के कारण परिवार के सदस्य बीमार पड़ जाते थे तथा बच्चों में पेट दर्द, बुखार और त्वचा संबंधी समस्याएं आम थीं।
            इन परिस्थितियों के बीच जल जीवन मिशन के तहत ग्राम में पाइपलाइन बिछाकर हर घर तक नल कनेक्शन उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसने परिवर्तन की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाई। कुछ ही समय में सुनीता सिदार के घर में भी नल कनेक्शन स्थापित हो गया, जिससे उनके जीवन में व्यापक सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। अब उनके घर में नियमित रूप से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध है, जिससे पानी के लिए भटकने और घंटों इंतजार करने की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है। इससे उनकी दिनचर्या सरल और व्यवस्थित हुई है तथा वे अपने परिवार को अधिक समय दे पा रही हैं और बच्चों को समय पर स्कूल भेजना संभव हो गया है।
          स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से परिवार के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। बीमारियों में कमी आई है और बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। वहीं समय और श्रम की बचत ने सुनीता सिदार को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्रदान किया है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर सिलाई एवं छोटे घरेलू व्यवसाय की शुरुआत की है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और वे परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
         यह परिवर्तन केवल एक परिवार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे ग्राम सरवानी में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिला है। गांव में स्वच्छता का स्तर बेहतर हुआ है और लोग स्वच्छ पेयजल के महत्व को समझने लगे हैं। महिलाएं अब सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ा है।
         जल जीवन मिशन ने ग्राम सरवानी को केवल पेयजल सुविधा ही नहीं दी, बल्कि एक स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का आधार भी प्रदान किया है। श्रीमती सुनीता सिदार की यह कहानी इस बात का सशक्त प्रमाण है कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। आज ग्राम सरवानी एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है, जहां हर घर में बहता स्वच्छ जल उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहा है।

और भी

रायगढ़ में अपराधियों पर शिकंजा कसने की बड़ी तैयारी—एसएसपी की क्राइम मीटिंग में सख्त संदेश, लंबित मामलों पर कार्रवाई के आदेश, जुआ-सट्टा-अवैध शराब पर जीरो टॉलरें

  18 अप्रैल, रायगढ़  । आज दिनांक 18/04/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रमुखों के साथ विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से गंभीर अपराधों के शीघ्र निकाल, लंबित प्रकरणों की प्रगति, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, कम्युनिटी पुलिसिंग और जनजागरूकता अभियानों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। एसएसपी ने स्पष्ट विजन प्रस्तुत करते हुए आगामी दिनों में इन बिंदुओं के सख्त क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

???? *लंबित कार्यों, ऑनलाइन पोर्टल और न्यायालयीन प्रकरणों की गहन समीक्षा—प्रत्येक शाखा प्रमुख को जवाबदेही के साथ निर्देश*

        बैठक के प्रारंभ में एसएसपी द्वारा पुलिस कार्यालय की प्रत्येक शाखा के लंबित कार्यों एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, ऑनलाइन पोर्टलों में एंट्री की स्थिति, लंबित शिकायतें तथा हाईकोर्ट के जवाब-दावा जैसे विषयों पर जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

???? *तीन माह से अधिक लंबित शिकायतों पर सख्ती—20 से अधिक लंबित मामलों वाले थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस*

         अपराध समीक्षा के दौरान तीन माह से अधिक लंबित शिकायतों पर असंतोष व्यक्त करते हुए एसएसपी ने 20 से अधिक लंबित शिकायत रखने वाले थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ऑनलाइन पोर्टलों के अधिकतम उपयोग, ऑनलाइन कानूनी सलाह, मेडिकल रिपोर्ट प्राप्ति प्रणाली और नेटग्रिड के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सोशल पुलिसिंग के तहत जनजागरूकता कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचारित करने के निर्देश भी दिए गए।

???? *कानून व्यवस्था सर्वोपरि—जुआ, सट्टा, अवैध शराब, कबाड़ और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पर जीरो टॉलरेंस*

           एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए लघु अधिनियम के अंतर्गत जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध कबाड़ पर सख्त कार्रवाई तथा घरेलू विवाद, जमीन विवाद जैसे मामलों में त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

???? *बीट प्रणाली को मजबूत करने और “अनुभव फीडबैक” अनिवार्य—थाना प्रभारी स्वयं सुनें शिकायतें*

       कम्युनिटी पुलिसिंग को बीट प्रणाली से जोड़ने पर जोर देते हुए एसएसपी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक गांव में बीट आरक्षक की पहचान ग्रामीणों को हो। थाना आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात थाना प्रभारी स्वयं सुनें और संतोषजनक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक शिकायतकर्ता से ऑनलाइन “अनुभव फीडबैक” भरवाना अनिवार्य किया गया, जिससे पुलिस कार्यों का मूल्यांकन किया जा सके।

???? *VVIP सुरक्षा, ऑपरेशन “आघात” और संगठित अपराध पर कड़ी नजर—ढाबों/होटलों में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध*

            जिले में लगातार VVIP आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इस पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी ढाबा या होटल में शराब बिक्री न हो, इसे थाना प्रभारी सुनिश्चित करें। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा, गुंडागर्दी, चाकूबाजी और संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी। जुआ, सट्टा एवं अवैध कबाड़ जैसे संस्थागत अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए।

???? *सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर फोकस—चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य प्राथमिकता में*

              बैठक में ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। जिले के 26 प्रमुख स्थानों पर सड़क सुधार की आवश्यकता चिन्हित कर थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने विशेष रूप से कहा कि ट्रैफिक सुधार के माध्यम से मृत्यु दर में कमी लाना प्राथमिकता में रखा जाए।

???? *ऑपरेशन आघात, प्रहार, अंकुश, तलाश, मुस्कान की समीक्षा—बेहतर कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को प्रोत्साहन*

           एसएसपी द्वारा जिले में संचालित विभिन्न अभियानों—ऑपरेशन आघात, प्रहार, अंकुश, तलाश, मुस्कान—तथा अपराध निकाल, मर्ग, शिकायत और वारंट तामिली की थाना-वार समीक्षा की गई। माह मार्च में थाना चक्रधरनगर एवं कोतवाली का प्रदर्शन अन्य थानों की तुलना में बेहतर पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों में अनुशासन और नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

           बैठक में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

और भी

रायगढ़ में अवैध महुआ शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा कसता गया, 5 आरोपी दबोचे, 62 लीटर से ज्यादा जहरीली शराब जब्त

  18 अप्रैल, रायगढ़*। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को भूपदेवपुर, चक्रधरनगर, छाल, जोबी एवं जूटमिल क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई करते हुए कुल 62 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की गई है।

 *ग्राम पण्डरीपानी में भूपदेवपुर पुलिस की कार्रवाई — बाड़ी में रखकर बेच रहा था महुआ शराब*

      दिनांक 16.04.2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में ग्राम पण्डरीपानी में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी संतराम खडिया को उसके घर के सामने बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 1500 रुपये, बरामद कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

???? *ग्राम लोईंग में चक्रधरनगर पुलिस की दबिश — घर में छिपाकर रखी थी शराब*

       थाना चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम लोईंग में आरोपी अर्जुन सतनामी को उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 2000 रुपये, जब्त कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

???? *बरभौना पुल के पास छाल पुलिस की रेड — 7 लीटर शराब जब्त*

      थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नसिर खान के नेतृत्व में ग्राम बरभौना कुरकुट नदी पुल के पास रेड कार्रवाई कर आरोपी भरत सिंह राठिया को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 7 लीटर महुआ शराब, कीमत 700 रुपये, बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

???? *जोबी में महिला द्वारा अवैध शराब निर्माण का खुलासा — 20 लीटर शराब व उपकरण जब्त*

      चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में ग्राम जोबी के जवाहर मोहल्ला में रेड कर आरोपी बरातो बाई राठिया को अवैध शराब बनाते एवं बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके से 20 लीटर महुआ शराब, निर्माण उपकरण एवं बिक्री रकम जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना खरसिया में प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

???? *सायबर सेल व जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई — काशीराम चौक में महिला के घर शराब रेड*
     दिनांक 17.04.2026 को थाना सायबर एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा काशीराम चौक निवासी संध्या बंजारे के घर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने मकान के बाहर गली में हाथ भट्ठी की बनी देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखी हुई है। मौके पर रेड कर आरोपी संध्या बंजारे पिता केशव बंजारे उम्र 35 वर्ष को पकड़ा गया। उसके कब्जे से करीब 05 लीटर हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब एवं 30 नग प्लास्टिक पाउच सहित कुल 10.4 लीटर शराब, कीमत लगभग 2100 रुपये, गवाहों के समक्ष जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

???????? *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

*“ऑपरेशन आघात के तहत जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और इस प्रकार के अपराधों के लिए किसी भी प्रकार की सहनशीलता नहीं बरती जाएगी।”*

और भी

बिजली बहा पानी, मांड नदी ने बदली तकदीर — सूखे खेतों में लौटी हरियाली, चपले बना नवाचार का चमकता

रायगढ़, 18 अप्रैल 2026। रायगढ़ जिले के ग्राम चपले में मांड नदी पर निर्मित एनीकट अब ग्रामीण विकास और जल प्रबंधन का एक सफल मॉडल बनकर उभर रहा है। जहां कभी गर्मी के दिनों में गांव का तालाब पूरी तरह सूख जाता था और ग्रामीणों को पानी के लिए जूझना पड़ता था, वहीं आज उसी स्थान पर जल उपलब्धता की नई कहानी लिखी जा रही है। हाइड्रोपंपिंग तकनीक के माध्यम से बिना बिजली के पानी को गांव तक पहुंचाने की यह पहल न सिर्फ तकनीकी दृष्टि से अनूठी है, बल्कि ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव का सशक्त उदाहरण भी बन गई है।
चपले एनीकट में संग्रहित मांड नदी के जल का सुनियोजित उपयोग करते हुए टरबाइन आधारित हाइड्रोपंपिंग प्रणाली विकसित की गई है। इस प्रणाली के तहत एनीकट में उपलब्ध कुल 280 लीटर प्रति सेकंड जल में से लगभग 23 लीटर प्रति सेकंड जल को पंप कर करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गांव के तालाब (डिस्ट्रीब्यूशन टैंक) तक पहुंचाया जा रहा है। विशेष बात यह है कि पूरी प्रक्रिया बिना बिजली के संचालित हो रही है, जिससे ऊर्जा की बचत के साथ-साथ संचालन लागत में भी उल्लेखनीय कमी आई है। यह पर्यावरण के अनुकूल और दीर्घकालिक समाधान के रूप में सामने आया है।
इस परियोजना के तकनीकी पक्ष को मजबूत बनाने में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बंगलुरु का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संस्थान के प्रोफेसर पुनीत सिंह के मार्गदर्शन में टरबाइन पंप का डिजाइन तैयार किया गया, जिसने इस योजना को व्यवहारिक और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई। यह सहयोग दर्शाता है कि किस प्रकार उच्च तकनीकी संस्थान और प्रशासन मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार को जमीन पर उतार सकते हैं।
परियोजना के सफल क्रियान्वयन में जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका भी उल्लेखनीय रही है। जिला कलेक्टर के नेतृत्व में इस कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की गई। साथ ही  बंगलुरु के प्रोफेसर पुनीत सिंह तथा जल संसाधन संभाग रायगढ़ के कार्यपालन अभियंता श्री होमेश नायक सहित अन्य अधिकारियों द्वारा समय-समय पर स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता और प्रगति सुनिश्चित की गई। यही कारण है कि यह योजना निर्धारित समय में सफलता के साथ पूर्ण हो सकी।

इस पहल का सीधा लाभ अब गांव के किसानों और ग्रामीणों को मिल रहा है। जहां पहले खेत सूखे रह जाते थे और फसल उत्पादन प्रभावित होता था, वहीं अब सिंचाई की बेहतर व्यवस्था से किसानों में नई उम्मीद जगी है। किसान दिनेश पटेल का कहना है कि पहले गर्मी में पानी के लिए काफी परेशानी होती थी, अब तालाब में पानी आने लगा है तो फसल की चिंता काफी कम हो गई है। यह हमारे लिए बड़ी राहत है। गांव के किसान श्याम सुंदर ने बिना बिजली के इस तरह पानी एक किलोमीटर दूर तालाब तक आना, हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। अब हम दूसरी फसल लेने की भी योजना बना रहे हैं। 
वहीं किसान हीतराम राठिया बताते हैं कि पहले खेत सूखे रह जाते थे, लेकिन अब पानी मिलने से खेती आसान हो जाएगी। इसका फायदा पूरे गांव को मिलेगा।

इस योजना से न केवल सिंचाई व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि ग्रामीणों को निस्तारी के लिए भी स्थायी समाधान मिला है। गांव की महिलाओं को अब निस्तारी के लिए दूर-दूर तक पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा ,जिससे उनके समय और श्रम की भी बचत हो रही है।
आज चपले का वही तालाब, जो कभी गर्मी में पूरी तरह सूख जाता था, अब फिर से भरने लगा है। पानी की उपलब्धता ने गांव के वातावरण को बदल दिया है,जहां पहले सूखा और चिंता थी, वहां अब हरियाली और संतोष का माहौल है।

और भी

सड़क सुरक्षा पर रायगढ़ पुलिस का सख्त रुख—ट्रांसपोर्टरों को जारी किए कड़े निर्देश, शराब पीकर ड्राइविंग, ओवरलोडिंग और लापरवाही पर अब नहीं बख्शा जाएगा

 रायगढ़ 18 अफ़्रैल 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला परिवहन अधिकारी श्री अमित कश्यप, ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह सहित छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समन्वित रणनीति तैयार करना रहा, जिसमें पुलिस, परिवहन विभाग, एनएच, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही पर जोर दिया गया।

           नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने बैठक में स्पष्ट किया कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस एवं व्यावहारिक उपाय लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों को निर्देशित किया कि वे अपने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की विधिवत जांच करें तथा आवश्यकता पड़ने पर चालक से वाहन चलवाकर उसकी दक्षता का परीक्षण भी करें। साथ ही चालक का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए जाने एवं यूनिफॉर्म में ही वाहन संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

       सीएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर रायगढ़ पुलिस लगातार ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट संचालकों से अपेक्षा की कि वे अपने ड्राइवरों की इन-आउट प्वाइंट पर नियमित जांच करें तथा उन्हें पूर्व से ही सावधान करें कि वे लापरवाहीपूर्ण एवं खतरनाक ड्राइविंग से बचें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। उन्होंने लंबी दूरी के चालकों के लिए मुख्य मार्गों पर सुरक्षित पार्किंग एवं विश्राम स्थलों की व्यवस्था विकसित करने पर भी बल दिया, जिससे चालक थकान से मुक्त होकर सुरक्षित ड्राइविंग कर सकें।

      जिला परिवहन अधिकारी श्री अमित कश्यप ने ट्रांसपोर्टरों को ओवरलोडिंग से सख्ती से बचने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सभी यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस एवं तकनीकी रूप से असुरक्षित वाहनों का संचालन दंडनीय अपराध है। वाहनों में रिफ्लेक्टर एवं इंडिकेटर लाइट की अनिवार्यता पर भी जोर दिया गया, ताकि रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

          ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह ने ट्रांसपोर्टरों की जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रत्येक चालक का सत्यापन एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा उनका अद्यतन डाटाबेस तैयार कर यातायात कार्यालय से साझा किया जाए। साथ ही पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त जांच अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।

       बैठक में ट्रांसपोर्टरों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी गंभीरता से विचार किया गया, जिसमें नो-एंट्री समय में व्यावहारिक संशोधन, जूटमिल क्षेत्र के अटल चौक पर सड़क किनारे खड़े पुराने एवं कबाड़ वाहनों को हटाने, रायगढ़-खरसिया ट्रांसपोर्ट नगर के समीप कचरा जलाने से उत्पन्न धुएं के कारण कम होती दृश्यता की समस्या का समाधान, तथा रायगढ़-पुंजीपथरा मार्ग पर सड़क किनारे खड़े परित्यक्त वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल रहे। अधिकारियों ने इन सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

          *“रायगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रांसपोर्टरों, वाहन मालिकों और चालकों की सहभागिता से ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। सभी संबंधितों से अपेक्षा है कि वे नियमों का कड़ाई से पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”*

और भी

परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 अप्रैल को,परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

रायगढ़, 17 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक एक पाली में आयोजित किया जाएगा। इसके लिये रायगढ़ जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिसके अनुसार परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के 2 घण्टे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहंुचना होगा, ताकि उनका मंडल के निर्देशानुसार फ्रिस्किंग (भौतिक रूप से जांच) परीक्षा केंद्र में तैनात महिला और पुरुष पुलिस कर्मी द्वारा और मूल फोटो युक्त पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। मंडल के निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षार्थियों को अपने लिये निर्धारित परीक्षा केंद्र का प्रत्यक्ष अवलोकन पूर्व दिवस में कर लें, ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। 
            परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा के सुचारू संचालन के लिये कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम मोबा.नं-97535-36151 को नोडल अधिकारी और शासकीय हाई स्कूल पुसल्दा के प्राचार्य श्री भुवनेश्वर पटेल, मोबा.नं-70000-81311 और शासकीय हाई स्कूल मिडमिडा के व्याख्याता श्री बाबू लाल पटेल मोबा.नं-97552-15616 को सहायक नोडल नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जो परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी रखेंगे। इसी क्रम में आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आर्ब्जवरों की बैठक लेकर उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आब्जर्वर 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे जिला कोषालय रायगढ़ में उपस्थित होकर गोपनीय सामग्री प्राप्त करेंगे तथा परीक्षा प्रारंभ होने से लगभग ढाई घंटे पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित रूप से पहुंचाएंगे। परीक्षा समाप्ति के पश्चात केंद्राध्यक्षों से गोपनीय सामग्री सीलबंद बॉक्स में प्राप्त कर उसे किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में जमा किया जाएगा। जिला प्रशासन ने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

*परीक्षार्थियों के दिशा-निर्देश* 
परीक्षा दिवस को परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व ही मुख्य द्वार बंद कर दिये जायेंगे। परीक्षा पूर्वानह 11 बजे से प्रारम्भ होगी, इसलिये 30 मिनट पूर्व प्रातः 10.30 बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नही होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को हल्के रंग की आधी बाँह वाले कपड़े पहनकर आना होगा। काले, गहरे नीले, गहरा हरा, जामुनी, मैंरून, बैंगनी रंग और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा। इसके अतिरिक्त फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहन कर आने की अनुमति होगी एवं कान में किसी भी प्रकार की आभूषण पहनना वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा।

और भी

दिव्यांगता नहीं बनी बाधा, संतोष यादव ने खड़ा किया आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार,सरकारी योजना से मिली ताकत, छोटी दुकान से हर माह स्थायी आय अर्जित कर बने प्रेरणा

रायगढ़, 17 अप्रैल 2026/ दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन मिल जाए तो सीमाएं भी सफलता की राह नहीं रोक पातीं। इसका सशक्त उदाहरण हैं रायगढ़ जिले के ग्राम विजयपुर निवासी संतोष कुमार यादव, जिन्होंने शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनकर एक मिसाल कायम की है। जन्म से शारीरिक चुनौतियों का सामना कर रहे संतोष के लिए जीवन आसान नहीं था। एक हाथ के अभाव और दोनों पैरों की कमजोरी के चलते सामान्य कार्य भी कठिन थे। 
           बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा था। इसी दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम की योजना की जानकारी मिली। समाज कल्याण विभाग रायगढ़ के मार्गदर्शन में उन्होंने आवेदन किया और शीघ्र ही 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इस सहायता से उन्होंने एक छोटी किराना दुकान शुरू की। शुरुआत भले ही सीमित संसाधनों से हुई, लेकिन मेहनत और लगन के दम पर आज उनकी दुकान नियमित आय का जरिया बन चुकी है।
           संतोष वर्तमान में प्रतिमाह 10 से 15 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं और अपने परिवार का सहारा बने हुए हैं। उन्होंने ऋण की किस्तों का समय पर भुगतान कर अनुशासन और जिम्मेदारी का भी परिचय दिया है। अब वे अन्य लोगों को भी शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं। संतोष यादव की यह सफलता कहानी संदेश देती है कि अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर कोई भी व्यक्ति अपनी कमजोरियों को ताकत में बदल सकता है।

और भी