ताजा खबरें


बड़ी खबर

आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह ने सूरजपुर में पोषण आहार निर्माण यूनिट का शुभारंभ, 366 आंगनवाड़ी केंद्रों को लाभ”

रायपुर, 13 दिसंबर 2025/   एकीकृत बाल विकास सेवाएँ (आई.सी.डी.एस) अंतर्गत आँगनवाडी केन्द्रों द्वारा दी जाने वाली छः सेवाओं में से पूरक पोषण आहार एक महत्वपूर्ण सेवा हैं । आँगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से 6 माह से 3 वर्ष आयु के बच्चों, 3 वर्ष से 6 वर्ष आयु के बच्चों तथा गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार का प्रदाय किया जाता हैं ।  योजना के अंतर्गत 11 से 14 वर्ष आयु की शाला त्यागी किशोरी बालिकाओ तथा 14 से 18 आयु वर्ग की सभी किशोरी बालिकाओं को प्रतिदिन 5/- रू. के मान से पूरक पोषण आहार का प्रदाय किया जा रहा हैं।

     ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग के मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा विकासखंड भैयाथान के दर्रीपारा में आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा पूरक पोषण आहार कार्यक्रम अंतर्गत स्थापित इस संयंत्र का गत लोकार्पण किया गया था।

*366 आंगनबाड़ी केंद्रों को नियमित की जाएगी आपूर्ति* 

           जिला सूरजपुर की एकीकृत बाल विकास परियोजना भैयाथान अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह, दर्रीपारा का चयन किया गया था।  इस आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह, दर्रीपारा द्वारा लगभग 90 लाख रुपये की लागत से मीठा शक्ति आहार एवं पौष्टिक नमकीन दलिया निर्माण हेतु आधुनिक यूनिट की स्थापना की गई थी। महिला बाल विकास विभाग द्वारा मिली जानकारी में बताया गया कि इस यूनिट के माध्यम से परियोजना भैयाथान के अंतर्गत संचालित 366 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए लगभग 35 मीट्रिक टन मीठा शक्ति आहार एवं पौष्टिक नमकीन दलिया का निर्माण कर नियमित आपूर्ति की जाएगी।

 *महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार का अवसर* 

         इस संयंत्र के माध्यम से एकीकृत बाल विकास परियोजना भैयाथान के आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल बच्चों एवं गर्भवती  महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

और भी

प्रधानमंत्री मोदी के साथ “परीक्षा पे चर्चा 2026 :विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए इंटरैक्टिव प्लेटफ़ॉर्म

रायपुर, 13 दिसम्बर 2025/परीक्षा पे चर्चा 2026 का नौवां संस्करण जनवरी 2026 में आयोजित होगा। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम पीएम मोदी का एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म है, जिसमें देश-विदेश के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक परीक्षा से जुड़े तनाव, अनुभव और सकारात्मक तैयारी पर चर्चा करते हैं। कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन  MyGov पोर्टल (innovateindia1.mygov.in) पर शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 है। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थीए शिक्षक और अभिभावक ऑनलाइन डब्फ आधारित प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।

*तनाव को कम करने का प्रयास* 

           प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देशभर के विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों को सीधे संवाद करने का एक और सुनहरा अवसर मिल रहा है। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी परीक्षा पे चर्चा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जो इस श्रंखला का 9 वाँ संस्करण होगा। इस मंच के माध्यम से  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्यों से चयनित बच्चों द्वारा परीक्षा से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब देकर उनका मार्गदर्शन करेंगे और उनके तनाव को कम करने का प्रयास करेंगे।

*सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उनकी मदद कर सकें* 

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माता-पिता और शिक्षकों के साथ बातचीत भी करते हैं, ताकि वे छात्रों के सभी सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उनकी मदद कर सकें और अपने बच्चों और छात्रों को एग्जाम के तनाव को दूर करने में मदद कर सकें।  परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में केवल कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्र एवं कक्षा 6 से 12 छात्रों के पेरेंट्स रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करके वे अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि पीपीसी 2025 के 8 वें संस्करण ने भारत और विदेशों में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से पंजीकरण के मामले में एक अभूतपूर्व मील का पत्थर स्थापित किया है। कार्यक्रम की अपार लोकप्रियता छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को संबोधित करने और परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में इसकी सफलता को उजागर करती है।

*प्रतिभागी अपने प्रश्न 11 जनवरी 2026 तक अपलोड कर सकते हैं*

       इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 वीं के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सभी अपने प्रश्न अधिकतम 500 शब्दों में तैयार कर सकते हैं। प्रश्न अपलोड करने की सुविधा भारत सरकार के पोर्टल   http://innovateindia1.mygov.in  पर उपलब्ध है।  परीक्षा पे चर्चा विकल्प में प्रतिभागी पुरस्कारों से जुडी तिथियों और अन्य दिशा-निर्देशों की जानकारी देख सकते हैं। कार्यक्रम के लिए प्रश्न अपलोड करने की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और प्रतिभागी अपने प्रश्न 11 जनवरी 2026 तक जमा (अपलोड)कर सकते हैं।

और भी

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ऊर्जा बचत अपनाने और छत्तीसगढ़ को हरित, स्वच्छ और विकसित बनाने में योगदान देने की अपील की।

रायपुर, 13 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (14 दिसंबर) के अवसर पर  प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण सतत विकास, पर्यावरण संतुलन और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अनिवार्य है। ऊर्जा का विवेकपूर्ण, जिम्मेदार और कुशल उपयोग न केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहायक है, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने का भी प्रभावी माध्यम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्यघर योजना स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को जन-जन तक पहुँचाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से घरेलू स्तर पर सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे बिजली व्यय में कमी के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ऊर्जा बचत को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं, ऊर्जा-सक्षम उपकरणों का अधिकाधिक उपयोग करें और छोटे-छोटे सामूहिक प्रयासों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को हरित, स्वच्छ और विकसित राज्य बनाने में सक्रिय योगदान दें।

और भी

2709 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को किया गया निःशुल्क ड्रेस वितरण

रायगढ़, 13 दिसम्बर 2025/ शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को प्रतिवर्ष निःशुल्क यूनिफॉर्म प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले के कुल 2709 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से 02-02 नग ड्रेस वितरित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री एल.आर.कच्छप ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी कर्मियों को साड़ी का वितरण किया जा रहा है, जिसमें आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बैंगनी रंग की साड़ी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फिरोजी रंग की साड़ी प्रदान की गई है। साड़ी वितरण की शुरुआत सर्वप्रथम बाल विकास परियोजना कापू अंतर्गत की गई। नई साड़ियाँ प्राप्त होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। उन्होंने शासन की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

और भी

भाठनपाली-बिंजकोट में विकास की नई सड़क, वित्त मंत्री ने 6.26 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

रायगढ़, 13 दिसम्बर 2025/ ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा को मजबूत करने और विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने पुसौर विकासखंड के ग्राम भाठनपाली एवं बिंजकोट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 6 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर जिले को महत्वपूर्ण विकास सौगात दी। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी। 
           भाठनपाली में एनएच-49 से मोहंदाभाठा बस्ती तक 2.25 किलोमीटर सड़क तथा धनुहारडेरा से भाठनपाली तक 1.80 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है, जिसकी कुल लागत 3.28 करोड़ रुपए है। वहीं बिंजकोट में एकताल रोड से बिंजकोट बस्ती तक तथा एकताल से सांपखोड़-सकरबोंगा तक सड़कों के निर्माण पर 2.98 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी निर्माण कार्यों को 12 माह के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमीशनखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सरकार बनने के बाद से प्रदेश की जनता के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। 12 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपए का बकाया बोनस, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, 3100 रुपए प्रति क्विंटल भुगतान, श्री रामलला दर्शन योजना, 18 लाख गरीब परिवारों के लिए आवास, और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु महतारी वंदन योजना इसके प्रमुख उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और जनहित कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार सबको साथ लेकर, सबके विकास के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
        वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भाठनपाली में 10 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण और बिंजकोट में 10 लाख रुपए आवश्यक विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की। साथ ही ग्रामीणों की सीसी रोड की मांग को भी शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत बिंजकोट में 6 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल,  जिला पंचायत सदस्य श्री बृजेश गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, ग्रामों के सरपंच सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

और भी

रिकॉर्ड धान खरीदी: जिले में अब तक 8,89,778.80 क्विंटल धान की खरीदी, 18,176.75 लाख से अधिक का सीधा भुगतान

रायगढ़, 13 दिसम्बर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह, संतोष और विश्वास का वातावरण निर्मित हुआ है। शासन के स्पष्ट निर्देशों एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के सतत मार्गदर्शन में जिले के 105 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी ढंग से संचालित की जा रही है। प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टोकन जारी करने से लेकर उपार्जन केंद्र तक पहुंच, धान की तौल, खरीदी और भुगतान तक की समस्त प्रक्रिया को सरल, सुव्यवस्थित और समयबद्ध बनाया गया है। इसका सकारात्मक परिणाम यह है कि किसान बिना किसी असुविधा के समय पर अपना धान विक्रय कर पा रहे हैं।
         धान खरीदी व्यवस्था की नोडल अधिकारियों द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी उपार्जन केंद्र पर यदि कोई समस्या सामने आती है तो उसका तत्काल समाधान कर किसानों को राहत पहुंचाई जा रही है। इससे किसानों में संतोष और भरोसे का माहौल बना हुआ है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समय पर भुगतान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

*अब तक 16 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान*
        जिले में अब तक 16,000 से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान विक्रय किया है। इनमें 6,340 सीमांत किसान, 8,511 लघु किसान एवं 1,179 बड़े किसान शामिल हैं। धान खरीदी में लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता दिए जाने से छोटे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और उनमें संतोष का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है।

*रिकॉर्ड मात्रा में धान खरीदी, भुगतान में पूर्ण पारदर्शिता*
         अब तक जिले में 8,89,778.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि किसानों को धान विक्रय के पश्चात भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो। इसके परिणामस्वरूप किसानों के बैंक खातों में अब तक 18,176.75 लाख रुपए से अधिक की राशि का सीधा भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही 3,308.76 लाख रुपए की ऋण वसूली की गई है। जिले में लगभग 493.754 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है, जिससे अन्य किसानों को भी समय पर धान विक्रय का अवसर मिल रहा है। रकबा समर्पण से वास्तविक किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और कोचियों व बिचौलियों द्वारा अवैध धान विक्रय की संभावनाओं पर प्रभावी रोक लगी है।

*अवैध धान परिवहन व भंडारण पर सख्त कार्रवाई*
        कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। अब तक 121 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 28,236.80 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक किसानों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, जबकि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए कलेक्टर ने सभी जिला नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने समितियों में उपस्थित रहकर धान खरीदी स्टॉक का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। सत्यापन के दौरान स्टैकिंग शासन की गाइडलाइन के अनुसार हो तथा बारदानों का भी भौतिक सत्यापन किया जाए।

*उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं* 
          सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था, छांव, पेयजल, तौल मशीनों की उपलब्धता एवं सुव्यवस्थित खरीदी सुनिश्चित की गई है। अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने बताया कि समिति प्रबंधकों एवं केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। धान खरीदी की इस सुव्यवस्थित, पारदर्शी और संवेदनशील व्यवस्था से जिले में सकारात्मक माहौल बना है और किसान संतोष एवं भरोसे के साथ धान विक्रय कर रहे हैं।

*तूहर टोकन ऐप अब 24×7 उपलब्ध* 
         जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन तूहर टोकन ऐप के साथ-साथ ऑफलाइन टोकन व्यवस्था भी लागू की गई है, जिससे डिजिटल माध्यमों में असहज किसानों को भी राहत मिल रही है। राज्य सरकार ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए तूहर टोकन ऐप को 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध करा दिया है। अब किसानों को टोकन लेने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों को विशेष राहत देते हुए 31 जनवरी तक टोकन लेने की सुविधा प्रदान की गई है, जिससे लघु किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है।

और भी

रेंगालपाली में सर्वसुविधायुक्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण,300 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्ट सुविधाओं से युक्त उन्नत शिक्षण वातावरण

रायगढ़, 13 दिसम्बर 2025/ पुसौर विकासखंड के ग्राम रेंगालपाली में निर्मित 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये की लागत वाले सर्वसुविधायुक्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा विधिवत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना से की। इसके पश्चात उन्होंने स्मार्ट क्लास एवं प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी की सराहना की। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।
            नव निर्मित विद्यालय भवन को आधुनिक शैक्षणिक मानकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इसमें 9 सुसज्जित कक्षाएँ, स्मार्ट क्लास, दो आधुनिक प्रयोगशालाएँ, समृद्ध लाइब्रेरी, प्रिंसिपल एवं स्टाफ कक्ष, बालक-बालिका प्रसाधन कक्ष जैसी प्रमुख सुविधाएँ शामिल हैं। यह भवन 300 से अधिक विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक, सुरक्षित और आधुनिक शिक्षा का वातावरण उपलब्ध कराएगा।
 
*उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विकसित भारत की मजबूत नींव- वित्त मंत्री*
         समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि गुणवत्ता-सम्पन्न शिक्षा ही उन्नत समाज और विकसित भारत का आधार है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर बच्चे को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर शिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध हों। रायगढ़ जिला शिक्षा, स्वास्थ्य और अवसंरचना के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यालय विकास में मिले एचडीएफसी बैंक के सीएसआर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में जितने शैक्षणिक और विकासात्मक कार्य हुए हैं, उतने एक साथ कई वर्षों में नहीं हो पाए थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया और उन्हें कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
          लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अमित कश्यप ने भवन निर्माण की लागत, संरचना और उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री डी.एस. उरांव एवं श्रीमती जेमिनी गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष पुसौर श्रीमती हेमलता चौहान, श्रीमती हेमालिनी गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानी सतपथी, संदीप पंडा, प्रदीप सतपथी, हरदीप सिंह, गौरांग साव, सत्यवीर सिंह, खितेश्वर गुप्ता, दीपक गुप्ता, एडीएम श्री महेश शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेश देवांगन, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

और भी

पीएम आवास के अल्प प्रगति वाले ग्राम पंचायतों के सचिव व अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई विस्तृत समीक्षा, एक सप्ताह में प्रगति बढ़ाने के निर्देश

रायगढ़, 13 दिसंबर 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत रायगढ़ जिले में निर्माण कार्यों की प्रगति को गति देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत पाठरे द्वारा आज जिला पंचायत कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सातों जनपद पंचायतों की गहन समीक्षा की गई।
इस समीक्षा बैठक में अल्प प्रगति वाले ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक एवं जनपद स्तर के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास स्वीकृति, निर्माण की वर्तमान स्थिति, जियो टैगिंग, किस्तों के भुगतान तथा हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिन जनपद पंचायतों एवं उनके अंतर्गत ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया, उनमें जनपद पंचायत पुसौर की ग्राम पंचायत नेटनागर, गुड़ु एवं कठानी; जनपद पंचायत खरसिया की पतरापाली, नगोई एवं नंदगांव; जनपद पंचायत रायगढ़ की पतरापाली पूर्व, बनोरा एवं जुड़ा; जनपद पंचायत लैलूंगा की केसला, गंजपुर एवं पाकरगांव; जनपद पंचायत घरघोड़ा की नवागढ़, बकचबा एवं चिमटापानी; जनपद पंचायत तमनार की खुरसलेंगा, डारआमा एवं चितवानी तथा जनपद पंचायत धरमजयगढ़ की सिसरिंगा, सिथरा एवं कटाईपाली डी शामिल हैं।
 जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत पाठरे ने अल्प प्रगति वाले ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं रोजगार सहायकों को कार्य में तेजी लाने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा फील्ड स्तर पर सतत निगरानी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद पंचायत अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रगति में उल्लेखनीय सुधार लाना सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधितों की जवाबदेही तय की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसका उद्देश्य पात्र परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि जिले में कोई भी पात्र हितग्राही आवास से वंचित न रहे।

और भी

पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत ग्राम बहोरा में वाटरशेड महोत्सव सम्पन्न

जशपुरनगर 12 दिसम्बर 2025/ भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (डब्ल्यू.डी.सी.–पीएमकेएसवाई 2.0) अंतर्गत जल एवं भूमि संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विकासखण्ड बगीचा के ग्राम बहोरा में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के एक दिवस पूर्व तुन्दनाला में ग्रामीण जनभागीदारी के माध्यम से बोरीबंधान कार्य किया गया। महोत्सव का शुभारंभ विद्यालय विद्यार्थियों की प्रभात फेरी से हुआ, जिसमें बच्चों ने जल संरक्षण की महत्ता पर प्रभावशाली नारे लगाते हुए जागरूकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री गेंदबिहारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मितानिन दिदियों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक शाला बहोरा के छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत वाटरशेड समिति भादू में निर्मित स्टॉप डैम का लोकार्पण तथा वाटरशेड समिति चटकपुर के स्टॉप डैम कार्य का भूमिपूजन मुख्य अतिथि द्वारा संपन्न हुआ।

      अपने उद्बोधन में श्री गेंदबिहारी ने जल एवं मृदा संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित कृषकों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं मितानिन दिदियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। अंतिम चरण में पानी की पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना अधिकारी श्री कवच भगत ने जल संरक्षण की तकनीकों, संरचनाओं के रखरखाव तथा मृदा संवर्धन के उपायों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
महोत्सव में जनप्रतिनिधि राजेंद्र मिंज, सरपंच लोरो ग्राम पंचायत  संगीता भगत, सरपंच बहोरा ग्राम पंचायत  ममता मिंज, भूतपूर्व सरपंच  रविन्द्र कुजूर, गणमान्य नागरिक, विद्यालय शिक्षक, डब्ल्यू.डी.टी. सदस्य एवं जलग्रहण सचिव उपस्थित रहे।

और भी

रायगढ़ जिले में आवारा कुत्तों के लिए एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान तेज, अब तक 67 कुत्तों को लगाया गया टीका

रायगढ़, 12 दिसंबर 2025।
जिले में नागरिकों की सुरक्षा और रेबीज संक्रमण की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा सभी नगरीय निकायों में एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। कलेक्टर  श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग और नगरीय निकायों ने संयुक्त रूप से अभियान को सुचारू और सतत रूप से संचालित किया है, जिसके परिणामस्वरूप जिलेभर में आवारा कुत्तों का टीकाकरण लगातार जारी है।
अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर में 10 दिसंबर को 20 आवारा कुत्तों का डिवर्मिंग और एंटीरेबीज टीकाकरण किया गया। इससे पूर्व नगर पालिका परिषद खरसिया में 8 दिसंबर को 22 कुत्तों का टीकाकरण संपन्न हुआ था।
इसी क्रम में नगर पंचायत पुसौर में 5, 8 और 10 दिसंबर को कुल 8 आवारा कुत्तों में टीकाकरण किया गया। नगर पंचायत धरमजयगढ़ में 29 नवंबर को 10 कुत्तों तथा नगर पंचायत लैलूंगा में 11 दिसंबर को 7 आवारा कुत्तों का डिवर्मिंग और टीकाकरण किया गया।
जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक कुल 67 आवारा कुत्तों में एंटीरेबीज टीकाकरण और डिवर्मिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान की गति में किसी प्रकार की कमी न आने पाए और सभी नगरीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र में आवारा कुत्तों का व्यापक टीकाकरण सुनिश्चित करें।

उप संचालक, पशु चिकित्सा डॉ धरम दास झरिया ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में यह अभियान जिले में रेबीज संक्रमण से सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर नियमित टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है, ताकि संक्रमण का खतरा न्यूनतम रहे।
जिला प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग के इस संयुक्त प्रयास से रायगढ़ जिले में रेबीज नियंत्रण को नई गति मिली है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें, आवारा कुत्तों के प्रति संवेदनशील रहें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारी को अवगत कराएँ।

और भी

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

रायगढ़, 12 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला रायगढ़ के सभाकक्ष में किया गया
          प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारियों एवं आरएमए को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की सटीक पहचान, प्राथमिक उपचार तथा उचित चिकित्सा प्रबंधन के लिए सक्षम बनाना था। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में बेंगलुरु से आईं डॉ. गुरसिमर कौर ने प्रथम बैच के 50 चिकित्सा अधिकारियों एवं आरएमए को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, केस-स्टडीज एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मानसिक रोगों के उपचार, लक्षणों की पहचान तथा स्वास्थ्य-सेवा पद्धतियों को अत्यंत सरल और प्रभावी तरीके से समझाया। कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम रायगढ़ के प्रभारी एवं सलाहकार (नर्सिंग अधिकारी) पी. अतीत राव का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने पूरे प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं समन्वय में अहम भूमिका निभाई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना तथा हर चिकित्सा केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य उपचार को सुलभ बनाना है।

और भी

महानगर के तर्ज पर विकसित होता रायगढ़ : शहर की जीवनदायिनी केलो नदी से मरीन ड्राइव तक तेजी से बदलेंगी शहर की तस्वीर, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर

रायगढ़, 12 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में मशहूर रायगढ़ शहर अपनी मूल आत्मा और भावनाओं के साथ स्मार्ट सुविधाओं और बड़े प्रॉजेक्ट्स के साथ छत्तीसगढ़ के अन्य महानगर की तर्ज पर शहर विकास की नई गति पकड़ चुका है। महानगर की तर्ज पर सुविधाओं से लैस और योजनाबद्ध शहर बनाने की दिशा में आज शुक्रवार को प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे प्रमुख निर्माण कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। सुबह से कई घंटों तक चला यह दौरा शहर के विभिन्न शहर के हिस्सों में हो रहे विकास के स्तर और प्रगति को परखने पर केंद्रित रहा।
 राज्य के वित्त मंत्री श्री चौधरी इन दिनों अपने निर्वाचन क्षेत्र रायगढ़ के प्रवास है। 
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नगर निगम क्षेत्र में कई घंटों तक विभिन्न परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
वित्त मंत्री ने कहा कि “रायगढ़ को महानगर जैसी सुविधाएँ देना हमारी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। बेहतर सड़कें, सुरक्षित जलस्रोत, आधुनिक मनोरंजन स्थल और मजबूत शैक्षणिक ढांचा, इन्हीं सबके आधार पर भविष्य का विकसित रायगढ़ निर्मित होगा।
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने निर्माण की गुणवत्ता को उच्च रखने तथा कार्यों को तेज रफ्तार से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ अब  अपनी सांस्कृतिक धरोहर और पहचान की मूल अवधारणाओं के साथ केवल विकसित शहर नहीं, बल्कि एक भावी महानगर के रूप में आकार ले रहा है।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री सबसे पहले ईतवारी बाजार स्थित ऑक्सीजोन पहुंचे। शहर के हृदय स्थल में बन रहा यह हरा-भरा आधुनिक उद्यान नागरिकों को स्वच्छ, शांत और सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा। यहां लोग सुबह-शाम सैर, योग और व्यायाम जैसी गतिविधियाँ सहजता से कर सकेंगे।
इसके बाद वे नालंदा परिसर पहुंचे, जहां 40 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण तेजी से जारी है। यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित की जा रही है, जिसमें आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ई-बुक सुविधा उपलब्ध होगी। 
इसके बाद मंत्री ने रायगढ़ स्टेडियम में बन रहे सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निरीक्षण किया। लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से तैयार हो रहा यह ट्रैक युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराएगा। स्टेडियम से आगे बढ़ते हुए उन्होंने 4.5 करोड़ रुपये से बन रहे स्विमिंग पूल की प्रगति भी देखी, जहां आधुनिक तैराकी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
इसी क्रम में वे मिट्ठूमुड़ा तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण कार्य स्थल भी पहुंचे, जहाँ 3 करोड़ 70 लाख की लागत से तालाब को एक आकर्षक पर्यटन तथा विश्राम स्थल के रूप में बदला जा रहा है।
इसके बाद कबीर चौक में तैयार हो रहे 13 करोड़ के दूसरे बड़े ऑक्सीजोन और ऐतिहासिक पहाड़ मंदिर परिसर में प्रस्तावित विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई । उन्होंने पहाड़ मंदिर चढ़कर हनुमान मंदिर का दर्शन कर स्थल निरीक्षण किया।पहाड़ मंदिर परिसर को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित करने के प्रयासों पर भी चर्चा की गई।शहर में प्रवेश मार्गों पर स्थित ओवरब्रिजों पर हो रहे भित्तिचित्र एवं कलात्मक पेंटिंग कार्य की गुणवत्ता की भी वित्त मंत्री ने सराहना की।

*जीवनदायिनी केलो नदी संरक्षण और संवर्धन के साथ होंगे चार बड़े काम, जिससे बदलेगी शहर की सूरत*

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ शहर की जीवनदायिनी केलो नदी के संवर्धन और संरक्षण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नदी के विकास के लिए प्रस्तावित चार बड़े प्रोजेक्ट अब मंजूर हो चुके हैं और जल्द ही शहर में बड़े पैमाने पर जल संरचना का विकास होगा।
इनमें 42 करोड़ रुपए की लागत से खर्रा घाट बैराज का निर्माण सबसे महत्वपूर्ण परियोजना है, जो निविदा स्तर पर है। इसके अतिरिक्त पुराने एनीकेट का जीर्णोद्धार 3.50 करोड़, अतरमुड़ा में नया एनीकेट 8 करोड़, तथा नवापाली एनीकेट निर्माण 7.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिल चुकी है। इन सभी परियोजनाओं के लिए एजेंसी चयन हो चुका है और जल्द ही कार्य प्रारंभ होंगे।

*नालंदा परिसर बनेगा आधुनिक शिक्षा हब*

मरीन ड्राइव में बना नालंदा परिसर न सिर्फ अध्ययन का स्थान होगा, बल्कि ज्ञान आधारित समाज की दिशा में एक बड़ा कदम भी साबित होगा। यहां हजारों किताबों का संग्रह, वैश्विक ई-बुक एक्सेस, चौबीस घंटे हाई स्पीड इंटरनेट, प्रतियोगी परीक्षाओं का संपूर्ण अध्ययन सामग्री, कैरियर गाइडेंस सेमिनार, और बच्चों के लिए अलग किड्स स्टडी जोन उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इस परिसर का भूमिपूजन 3 दिसंबर 2024 को किया गया था।

*ऑक्सीजोन,धमनी क्षेत्र में विकसित हो रहा शहर का नया हरित क्षेत्र*

शहर के मध्य में विकसित हो रहा यह विशाल ऑक्सीजोन आधुनिक सुविधाओं से युक्त हरा-भरा प्राकृतिक स्थान होगा, जो स्वास्थ्य और वातावरण दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इसके साथ ही शहर में लगभग 13 करोड़ की लागत से एक और ऑक्सीजोन का निर्माण भी किया जा रहा है, जो नागरिकों को हरित और स्वच्छ परिवेश प्रदान करेगा।

*शहर की छह प्रमुख सड़कें होंगी फोरलेन*

रायगढ़ शहर को आधुनिक परिवहन सुविधा देने और ट्रैफिक दबाव कम करने के उद्देश्य से छह महत्वपूर्ण मार्गों को फोरलेन में बदला जाएगा। इनमें ढिमरापुर चौक से पतरापाली जिंदल मार्ग, उर्दना चौक से सर्किट हाउस, रायगढ़–कोतरा–नंदेली मार्ग, ढिमरापुर से कोतरा थाना लाइन, टीवी टावर से मेडिकल कॉलेज और रायगढ़–लोईंग–महापल्ली मार्ग शामिल हैं।

*मरीन ड्राइव को मिलेगा नया आकर्षक रूप*

रायगढ़ की पहचान बन चुके मरीन ड्राइव का सौंदर्यीकरण अब और बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। शनि मंदिर से छठ घाट तक लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य प्रस्तावित हैं, जो पूरा होने पर शहर का यह क्षेत्र और अधिक आकर्षक और सुरक्षित बन जाएगा। निरीक्षण के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, निगम आयुक्त श्री ब्रजेश क्षत्रिय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रेरणा से जशपुर में खेल संस्कृति को नई उड़ान- राज्य स्तरीय चैंपियनशिप शुरू, राज्य भर के खिलाड़ी जुटे

जशपुर नगर 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रेरणा से जिले में खेल संस्कृति विकसित के उद्देश्य से जशपुर में 24वीं योनेक्स सनराइज स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद‌ भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव की उपस्थिति में हुआ। 

इस अवसर पर डीएफओ शशि कुमार और सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक ,आयोजन समिति के अध्यक्ष विश्वासराव मस्के,डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी भी उपस्थित रहे।
 
नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने कहा कि जशपुर की स्थानीय प्रतिभाओं के लिए खेल के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य लगातार माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा कराया जा रहा है। वर्तमान में जशपुर में खेल की सुविधा भी बढ़ी है। खेलों की सुविधाओं को संवारने का कार्य भी जारी है। उन्होंने कहा कि जशपुर की प्राकृतिक वादियां बहुत ही सुंदर है, इस खेल के साथ जशपुर की प्रकृति का भी आप सभी खिलाड़ी आनंद लें। 
 
जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत ने कहा कि जशपुर में हो रहा है यह चैंपियनशिप ऐतिहासिक है, पहले यहां के खिलाड़ियों को रायगढ़  जाना पड़ता था, अब जशपुर में भी हमारे खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। 

नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि खेलों में उनका और उनके परिवार की विशेष रूचि है। उन्होंने यह भी बताया कि वे नेशनल स्विमर और स्टेट बास्केटबॉल की टीम में भी खेल चुके हैं।

कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि जिले में खेल संस्कृति विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रोत्साहन मिलता रहा है। जिले में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए जा रहे है। इसमें तीरंदाजी अकादमी, एकीकृत खेल परिसर, फुटबॉल स्टेडियम और कई मिनी इंडोर स्टेडियम की प्रक्रिया और निर्माण शामिल है। हमारे जिले के बच्चे अच्छा कर रहे हैं, इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के एक्स्पोज़र से जिले के खिलाड़ी मोटिवेट हो रहे हैं। उनका विश्वास है कि आने वाले समय में खेलों में देश के पटल पर जशपुर का नाम अवश्य आगे आएगा। 

मुख्य रेफरी प्रताप भट्टाचार्य ने चैंपियनशिप की संक्षिप्त जानकारी देने के साथ बताया कि जशपुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता विजयवाड़ा में आयोजित होने वाले नेशनल में सीधे सम्मिलित हो सकेंगे। 

आयोजन समिति के सचिव खेल अधिकारी समीर बडा ने आभार व्यक्त किया। 

जिला बैडमिंटन संघ के सेक्रेटरी विनोद गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता की संक्षिप्त जानकारी दी। 

पहले दिन पुरुष वर्ग के एकल और युगल 43 नॉकआउट मुकाबले हुए। 12 दिसंबर से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता में कल तक क्वालीफाइंग मैच खेले जाने हैं। 14 दिसंबर से मेन ड्रॉ के मैच कराए जाएंगे।

यह प्रतियोगिता जिला बैडमिंटन एसोशिएशन जशपुर एवं छत्तीसगढ़ स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित हो रही है। डीएमसी नरेंद्र सिंन्हा, यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा ,अवनीश पांडेय सहित प्रतिभागी खिलाड़ी, वॉलिंटियर और दर्शक उपस्थित रहे।

और भी

ग्रामीण अंचलों के विकास को लेकर प्रतिबद्धता से कर रहे कार्य-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी,पुसौर विकासखण्ड में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायगढ़, 11 दिसम्बर 2025/ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने आज पुसौर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम-गुड़गहन, दर्रामुड़ा, झलमला एवं बड़े हल्दी में 2 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद भी किया और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।
             इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार गांव, गरीब, किसानों सहित सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ग्रामीण अंचलों में जनसुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ाएं जा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के उपरांत 18 लाख आवास निर्माण को स्वीकृति दी गई। इन आवासों का निर्माण पूरी तेजी से करवाया जा रहा है। पीएम आवास योजना से गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। सिर्फ ग्राम-गुड़गहन में ही 1 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि आवास के लिए स्वीकृत की गई है। 
             वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत एक-एक हजार रूपये की राशि महिलाओं के खाते में भेजी जा रही है। जिससे महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि अपने घर-परिवार में भी निर्णय लेने में बराबरी का हक महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए कृषक उन्नति योजना के माध्यम से दो साल का बोनस दिया गया। इसी तरह किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्ंिवटल के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गाे को अयोध्या धाम के दर्शन कराए जा रहे है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में निर्माणाधीन नालंदा परिसर प्रदेश का सबसे बड़ा ज्ञान केंद्र होगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किए जाए। इसमें समय-सीमा का भी विशेष ध्यान रखें। हमारा उद्देश्य लोगों को जनोपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करें।
             इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, श्री उमेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य बृजेश गुप्ता, जनपद अध्यक्ष पुसौर श्रीमती हेमलता चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती नायक, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*इन कार्यों का किया हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन*
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने 6.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। इसके बाद गुड़गहन में 1.20 किमी लंबे पहुंच मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य का 181.09 लाख रुपये की लागत से भूमिपूजन किया। ग्रामीणों की सुविधा के लिए उन्होंने 10 लाख रुपये लागत के शेड निर्माण की घोषणा भी की। गुड़गहन एवं दर्रामुड़ा में सरस्वती स्व-सहायता समूह डूमरमुड़ा द्वारा संचालित रेडी-टू-ईट निर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया। इकाई में 10 महिलाएं कार्यरत हैं, जो पुसौर ब्लॉक की 231 आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी-टू-ईट सामग्री की आपूर्ति करेंगी। समूह को छत्तीसगढ़ महिला कोष से 6 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है, जबकि यूनिट स्थापना हेतु एसबीआई से अतिरिक्त ऋण लिया गया है। इस पहल से स्थानीय महिलाओं को नियमित आय के अवसर मिलेंगे। झलमला में उन्होंने 20 लाख रुपये की लागत से विधायक मद योजना के तहत बनाए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। झलमला में आयोजित विकास कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री चौधरी ने गांव की आवश्यकताओं को देखते हुए 10 लाख रुपये के कार्यों की घोषणा की। इससे ग्राम पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने 30 लाख रुपए की लागत से ग्राम-बड़े हल्दी में महतारी सदन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। झलमला में स्थानीय फूल माली समाज द्वारा वित्त मंत्री श्री चौधरी का सब्जियों से तौल कर स्वागत किया गया।

*वित्त मंत्री ने विद्यार्थियों से की चर्चा*
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलमला में स्मार्ट क्लास रुम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने “बच्चों से चर्चा 2025” कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी सीखने की प्रक्रिया, खेलकूद, अनुशासन तथा भविष्य निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे अपार प्रतिभा से भरपूर होते हैं, जिन्हें केवल बेहतर मार्गदर्शन, संसाधन और सुरक्षित वातावरण की आवश्यकता होती है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को उनकी रुचियों के अनुसार अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करें। वित्त मंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच को सफलता के प्रमुख सूत्र बताते हुए उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

और भी

मुख्यमंत्री की पहल: 4 साल बाद मिला न्याय, परिवार को 4 लाख का मुआवजा,परिजनों को मिली बड़ी राहत, सीएम साय का जताया आभार.......

जशपुरनगर। जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील अंतर्गत पोंगरो निवासी पीताम्बर चौहान के परिवार पर 4 वर्ष पहले दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उनका 10 वर्षीय मासूम पुत्र शिवा चौहान आंगनबाड़ी केंद्र के पास खेलते समय विद्युत तार की चपेट में आ गया था। करंट लगने से हुई इस दर्दनाक घटना में छोटी सी उम्र में शिवा की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।घटना के बाद से परिवार लगातार मुआवजा प्राप्त करने के लिए संबंधित विभागों के चक्कर काटते रहा, लेकिन 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी। निराश और परेशान परिजनों ने आखिरकार सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर अपनी पीड़ा सुनाई और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप और संवेदनशीलता का परिणाम यह हुआ कि विद्युत विभाग ने प्रकरण की विस्तृत जांच कर मुआवजा स्वीकृत किया।आज मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। चेक प्राप्त करते समय परिवार के चेहरे पर वर्षों बाद राहत के भाव दिखाई दिए।परिजनों ने भावुक होते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि—“चार साल से हम दर–दर भटकते रहे, लेकिन बगिया कैंप कार्यालय ने हमारी पुकार सुनी और हमें न्याय दिलाया। मुख्यमंत्री जी का हम जीवनभर आभार मानेंगे।”
         यह घटना न केवल प्रशासनिक संवेदनशीलता का प्रतीक है बल्कि यह भी दर्शाती है कि सीएम कैंप कार्यालय बगिया जनता की समस्याओं का सबसे तेज़ और भरोसेमंद समाधान केंद्र बन चुका है।मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिल रही समयबद्ध सहायता ने कई पीड़ित परिवारों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है, और शिवा चौहान के परिवार को मिली यह राहत उसी श्रृंखला का एक सशक्त उदाहरण ।

और भी

प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली के शिक्षक महेश तिर्की का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

कुनकुरी:- प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली में पदस्थ शिक्षक महेश तिर्की का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुआ है। राज्य स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता रायपुर में 10 दिसंबर को आयोजित किया गया था। बता दें पटना में 13 से 15 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। जिसमें महेश तिर्की का चयन 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ के लिए किया गया है। शिक्षक महेश तिर्की को विद्यालय के बच्चों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, तिलक लगाकर एवं मीठा खिलाकर राष्ट्रीय स्तर पर आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। इस दौरान प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता ने कहा उनका निरंतर प्रयास एवं अभ्यास का ही परिणाम है कि विगत 02 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो रहे हैं, यह विद्यालय के लिए गौरव का विषय है तथा बच्चे भी खेल-कूद के क्षेत्र में उनसे खेलने की प्रेरणा ले रहे हैं। इस अवसर पर स्कूली बच्चे एवं शिक्षक मौजूद रहे।

और भी

जशपुर में आयोजित होगी 24वीं योनेक्स सनराइज स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप,विभिन्न वर्गों में कुल 141 खिलाड़ी होंगे सम्मिलित

जशपुर नगर 11 दिसम्बर 2025 

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत् कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जशपुर में रणजीता स्टेडियम के पास स्थित बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम में 12 से 16 दिसंबर तक 24वीं योनेक्स सनराइज स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता जिला बैडमिंटन एसोशिएशन जशपुर एवं छत्तीसगढ़ स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग से संपन्न होगी। आयोजन स्थल पर प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम जशपुर विश्वास राव मस्के , आयोजन समिति के सचिव खेल अधिकारी समीर बड़ा , जिला बैडमिंटन एसोशिएशन के सेक्रेटरी विनोद गुप्ता की देखरेख में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं, जिससे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट एवं व्यवस्थित खेल वातावरण प्राप्त हो सके। जिला प्रशासन के द्वारा जिले के बाहर से आने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आवास और भोजन रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है और मेन ड्रॉ के खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। खिलाड़ियों के सहयोग के लिए स्टेडियम में वॉलिंटियर और मेडिकल की टीम भी उपस्थिति रहेगी। प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के मुख्य रेफरी प्रताप भट्टाचार्य के साथ सात अंपायर की टीम भी जशपुर पहुंच चुकी है।

प्रतियोगिता के लिए विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों का पंजीयन पूरा हो चुका है। प्राप्त सूची के अनुसार पुरुष एकल  में 17 खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में और 62 खिलाड़ी क्वालिफाइंग में उतरेंगे। पुरुष युगल  के लिए मुख्य ड्रॉ में 02 टीम एवं क्वालिफाइंग में 32 टीमें हिस्सा लेंगी । महिला एकल में 09 खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में तथा 04 खिलाड़ी क्वालिफाइंग में भाग लेंगी। महिला युगल में मुख्य ड्रॉ में कोई टीम नहीं, परंतु 04 टीमें क्वालिफाइंग में पंजीकृत हैं। वहीं मिक्स्ड डबल्स में मुख्य ड्रॉ हेतु 02 और क्वालिफाइंग हेतु 09 टीमों ने नाम दर्ज कराया है। इसमें जशपुर जिले के 23 खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों की संख्या उत्साहजनक है और जशपुर पहली बार इतने बड़े स्तर की बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेज़बानी कर रहा है, जिससे जिले में बैडमिंटन को नई पहचान मिलेगी। भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम के कोच और छत्तीसगढ़ स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव संजय मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष संजय भंसाली ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

और भी

कथा मन की व्यथा को दूर करती है,यज्ञ का निमित्त बनना ही सबसे बड़ा पुण्य - आचार्य दिनेश ,गायत्री महामंत्र से गुंजायमान हुआ बगीचा

जशपुर,11 दिसंबर 2025

बगीचा नगर में 108 कुंडीय यज्ञीय अनुष्ठान के द्वितीय दिवस प्रातः देव आवाहन,देव स्थापना,आचार्यवरण, सर्वतोभद्र,तत्ववेदिका,ऋषि पूजन के साथ यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र की आहुतियां समर्पित की गईं।शांतिकुंज से पधारे प्रज्ञा पुरोहित आचार्य दिनेश ने यज्ञ की महिमा के साथ गायत्री माहात्म्य का वर्णन किया।उन्होंने बताया कि देवशक्तियां सृजनकारी होती हैं परमात्मा की शक्ति हमेशा सृजन के लिए होती है जो हमें विघ्नकारी शक्तियों से सदैव सुरक्षित रखती है।स्वयं के दुर्गुणों को दूर करने के लिए आत्मशोधन किया जाता है और धर्म कर्म हमेशा आत्म कल्याण के लिए किया जाता है।

सायंकालीन बेला में कार्यक्रम के दौरान शांतिकुंज से पधारे प्रज्ञापुत्र आचार्य दिनेश के मुखारविंद से पावन प्रज्ञा पुराण की कथा कही गई जिसमें नगरवासियों के साथ गायत्री परिजनों ने कथा सत्संग का लाभ लिया।

गायत्री महायज्ञ में सतत माता भगवती भोजनालय में भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है वहीं भारतीय संस्कृति एवं सप्त आंदोलनों को  प्रदर्शित करती प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

12 को दीपमहायज्ञ में पधारेंगे डॉ चिन्मय पंड्या
आयोजकों ने बताया कि यज्ञीय आयोजन के तृतीय दिवस शाम को दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें 11000 दीपकों से हाईस्कूल ग्राउंड स्थित यज्ञशाला को सजाया जाएगा।उक्त कार्यक्रम में डीएसवीवी के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पांड्या का आगमन बगीचा नगर में हो रहा है।वे बगीचा में आयोजित दीप महायज्ञ में आशीर्वचन प्रदान करेंगे इसके साथ ही युवा शक्ति को एक नई दिशा देंगे।

और भी