ताजा खबरें


बड़ी खबर

प्रशासनिक टीम और बीएलओ जंगलों-पहाड़ों के बीच बसे दुर्गम इलाकों तक पहुंचकर मतदाता सूची का कार्य निरंतर जारी,लक्ष्य है—कोई भी पात्र नागरिक अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे

*जंगल-पहाड़ों के रास्तों से मतदाताओं तक पहुंच रही टीम*

 रायपुर, 28 नवम्बर 2025/
 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को नारायणपुर जिले में गति मिल रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीमें और बीएलओ जंगलों-पहाड़ों के बीच बसे दुर्गम इलाकों तक पहुंचकर मतदाता सूची अद्यतन कार्य को निरंतर अंजाम दे रहे हैं। लक्ष्य है—कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

जिले में वर्तमान में कुल 92,637 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 77.25 प्रतिशत गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन अब तक पूरा किया जा चुका है। प्रशासनिक टीमें त्रुटिरहित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, गलतियों को सुधारने और मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के कार्य में पूरी गम्भीरता से जुटी हुई हैं।

*बीएलओ समरूलाल यादव की प्रेरक कहानी*

दुर्गम ग्राम गट्टाकाल से एक प्रेरक उदाहरण सामने आया है। मतदान केंद्र क्रमांक 09 के बीएलओ समरूलाल यादव को पुनरीक्षण कार्य के लिए पहाड़ी पगडंडियों पर मीलों पैदल चलना पड़ा। कई बार उन्हें बिना पुल वाले नदी-नालों को पार करना पड़ा, फिर भी वे लगातार घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करते रहे।
इस मतदान केंद्र के 360 मतदाताओं में से 262 का पुनरीक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 98 मतदाताओं का कार्य भी तेजी से जारी है। समरूलाल यादव का कहना है कि कठिन रास्ते भी उन्हें लोकतंत्र को मजबूत करने के संकल्प से नहीं रोक पाते।

*20 बीएलओ ने किया शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण*

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, जिले के 20 बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में 100 प्रतिशत पुनरीक्षण कार्य पूरा कर चुके हैं। उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें कलेक्टर प्रतिष्ठा  द्वारा निरंतर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है।

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं को जोड़ने का यह निरंतर प्रयास जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।

और भी

कलेक्टर ने ली नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में सुपरवाइजर्स की समीक्षा बैठक

रायगढ़, 28 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में क्षेत्र के सुपरवाइजर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए। गणना प्रपत्र (फार्म) का वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी सुपरवाईजरों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए। 
              कलेक्टर ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रक का वितरण, प्राप्ति, सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। अब तक 99.01 प्रतिशत मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण किया जा चुका है, वहीं 84.56 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि सभी मतदाता अपना गणना पत्रक शीघ्र भरकर अपने बीएलओ को ही जमा करें, ताकि निर्धारित समयावधि में बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो सके। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय मौजूद रहे। 
             अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा ने बताया कि गणना पत्रक भरने के लिए किसी विशेष प्रकार की स्याही का उपयोग अनिवार्य नहीं है। यदि किसी मतदाता की फोटो धुंधली या अस्पष्ट है, तो वह नई फोटो बीएलओ को उपलब्ध करा सकता है। इस अवधि में मतदाता सूची में सुधार, दावे-आपत्तियों का निराकरण, गणना पत्रक वितरण तथा डिजिटाइजेशन कार्य तेजी से किया जा रहा है।

और भी

जिले में संविधान दिवस में किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

जशपुरनगर 28 नवम्बर 2025/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र कुमार साहू के उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर में न्यायाधीशों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की आत्मा अर्थात संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
             कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों, नैतिक मूल्यों, समानता, न्याय, स्वतंत्रता, बंधुत्व एवं अवैधानिक मूल्यों को सुदृढ करना तथा सभी को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। उक्त कार्यक्रम में श्री शैलेष अच्युत पटवर्धन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर, श्री जनार्दन खरे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) जशपुर, श्रीमती सरोजनी जनार्दन खरे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर के अतिरिक्त न्यायाधीश जशपुर, श्रीमती सुमन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर, श्री क्रांति कुमार सिंह, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी जशपुर, कु श्वेता बघेल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, कु चैताली खाण्डेकर, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के प्रथम अति न्यायाधीश जशपुर, कु पूनम नाशिने प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के द्वितीय अति. न्यायाधीश जशपुर, कु नेहा तिर्की, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के तृतीय अति. न्यायाधीश जशपुर एवं जिला न्यायालय जशपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
             श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शास उच्यतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया जिला पंचायत तथा बालकगृह जशपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त जागरूक्ता कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, कु. चैताली खाण्डेकर, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के प्रथम अति न्यायाधीश जशपुर, कु. पूनम नाशिने प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के द्वितीय अति. न्यायाधीश जशपुर, कु. नेहा तिर्की, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के तृतीय अति. न्यायाधीश जशपुर तथा अधिकार मित्र श्री निरंतर कुजूर उपस्थित रहें। 
          उक्त जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्य, शिक्षा का अधिकार तथा अन्य कानूनी अधिकारों से लोगों को जागरूक करना रहा। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी के संबंध में कानूनी जानकारी, नशा मुक्ति, बालश्रम निषेध, मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012, समझौते के माध्यम से प्रकरण निराकरण हेतु नेशनल लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता के संबंध में जानकारी दी गई।

और भी

नारायणपुर में आयोजित किसान एवं महतारी सम्मेलन में  सोनक्यारी एवं महेशपुर में 33/11 केवी उपकेंद्र का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण 

जशपुरनगर, 28 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नारायणपुर में आयोजित किसान एवं महतारी सम्मेलन में जिस सोनक्यारी एवं महेशपुर में 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण किया, इसका लाभ लगभग 27 ग्रामों के 12 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा। इन उपकेंद्रों से उच्च गुणवत्तायुक्त विद्युत की आपूर्ति हो सकेगी। 
    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विकासखंड मनोरा अंतर्गत ग्राम सोनक्यारी में निर्मित 3.87 करोड़ की लागत से  33/11 केवी, 3.15 एमवीऐ क्षमता का उप केंद्र, 22 किलोमीटर 33 केवी लाइन, 9.4 किलोमीटर 11 केवी की लाइन एवं 4 नंबर 11 केवी फीडर का निर्माण से क्षेत्र के लगभग 17 ग्रामों के 5500 उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
    इसी तरह पत्थलगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महेशपुर में निर्मित 3.38 करोड़ रूपए की लागत से 33/11 केवी, 3.15 एमवीऐ क्षमता का उपकेंद्र, 20 किलोमीटर 33 केवी लाइन, 8 किलोमीटर 11 केवी लाइन, 4  नंबर 11 केवी फीडर का निर्माण से लगभग 10 ग्रामों के 6500 उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।

*विद्युत तारों के विस्तार और अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं का तेजी से हो रहा विस्तार*

 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के समग्र विकास के लिए एक व्यापक विजन पर कार्य हो रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। जिले के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों तक संपर्क मार्गों, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने हेतु अधोसंरचना निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। 
     हर घर बिजली की पहुंच हो,इसके तहत नए विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, खंभों का निर्माण, विद्युत तारों के विस्तार और अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। साथ ही जहां भी लो वोल्टेज की समस्या है उनका तत्काल निराकरण किया जा रहा है, इससे हर रोशन तो होंगे ही औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।

और भी

सुरंगपानी के प्रधान पाठक गणेश राम चौहान तत्काल प्रभाव से निलंबित

जशपुरनगर 28 नवम्बर 2025/ सरगुजा संभाग अंबिकापुर के संयुक्त संचालक द्वारा पत्थलगांव विकासखंड के  सुरंगपानी के प्रधान पाठक श्री गणेश राम चौहान शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होने तथा विद्यालय के छात्राओ को अश्लीलतापूर्ण तरीके से बात कर उन्हे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और विद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियो से अपशब्दों का प्रयोग व गाली गलौज करने पर  छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (ख) में वर्णित प्रावधानों के अनुरूप शासकीय सेवा से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। श्री चौहान का निलंबन अवधि में मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, फरसाबहार, जिला जशपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री चौहान को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
              शिक्षा अधिकारी जशपुर  के माध्यम से प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार सुरंगपानी के प्रधान पाठक श्री गणेश राम चौहान के द्वारा शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होना तथा विद्यालय के छात्राओ को अश्लीलतापूर्ण तरीके से बात कर उन्हे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना, विद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियो से अपशब्दों का प्रयोग व गाली गलौज करना प्रथम दृष्टया सही पाया गया है। श्री चौहान का उक्त कृत अनैतिक एवं शासकीय सेवक के पदीय गरिमा के विपरित है जो छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम 3 एवं 23 (ख) एवं (ग) का स्पष्ट उल्लघंन है।

और भी

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति : मुख्यमंत्री ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जशपुरनगर 28 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने विगत दिवस ग्राम नारायणपुर में आयोजित किसान महतारी सम्मेलन के दौरान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत तैयार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम स्थल से रवाना किए गए इस रथ के माध्यम से 100 दिनों तक जिले में जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के मार्ग में गंभीर बाधा है। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता रथ गांव-गांव जाकर समाज को प्रेरित करेगा और बाल विवाह उन्मूलन के लिए आवश्यक जनभागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने अभियान की सफलता के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। यह अभियान जिला प्रशासन के साथ समर्पित संस्था के जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से संचालित एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिले में चलाया जा रहा है। इस दौरान वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, नगर पालिका जशपुर अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, वरिष्ठ नागरिक श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्णा राय, जनप्रतिनिधियों सहित, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अजय शर्मा एवं समर्पित संस्था के डॉ संदीप शर्मा, अंजलि ताम्रकार, मनीष छाबड़ा, बबीता ताम्रकार, रानी नायक मौजूद रहे।

*100 दिनों तक चलेगा व्यापक जनजागरूकता* - 
यह अभियान जिला प्रशासन तथा समर्पित संस्था (गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर छ.ग.), जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त सहयोग से संचालित किया जा रहा है। समर्पित संस्था के प्रतिनिधि और स्वयंसेवक जिलेभर में जनजागरूकता गतिविधियों के संचालन में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। रथ पर बाल विवाह मुक्त भारत  से संबंधित संदेश, नारे और जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की गई है। ‘आओ मिलकर बढ़ाएँ कदम, बाल विवाह मिलकर करें ख़त्म’ जैसे प्रेरक संदेश इसका मुख्य आकर्षण हैं। रथ अगले 100 दिनों में सभी विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों और समुदायों में पहुँचकर जनसंवाद, नाटक, परामर्श सत्र एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता फैलाएगा।

*समुदाय सहभागिता से होगा बाल विवाह का उन्मूलन* - 
रथ ग्रामीणों, अभिभावकों और किशोर-किशोरियों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधान और सुरक्षित भविष्य के महत्व की जानकारी देगा। स्थानीय पंचायतों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और युवाओं की सहभागिता से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

और भी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री द्विवेदी ने सर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर एसआईआर कार्य का व्यापक प्रचार करने एवं सुगम बनाने बूथ लेवल एजेण्ट के माध्यम से सहयोग करने की अपील की

   जशपुरनगर, 28 नवबर 2025/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिओम द्विवेदी द्वारा आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सर्व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण SIR अर्हता तिथि 01.01. 2026 के संदर्भ में  बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में कुल 878 मतदान केन्द्र स्थापित है, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 6,87,249  है।  28 नवंबर 2025 तक की स्थिति में जिले में कुल 4,86,205 मतदाताओं का डिजीटाईजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।    
     जिले के राजनैतिक दलों को तहसीलवार एवं विधानसभावार जिस मतदान केन्द्रों में 60 प्रतिशत से कम डिजीटाईजेशन का कार्य हुआ है उसकी सूची भी उपलब्ध करायी गई है। आयोग के निर्देशानुसार जिन मतदाताओं का फोटो धुंधला या अस्पष्ट है, ऐसी स्थिति में मतदाता चाहे तो नवीन फोटो उपलब्ध होने पर बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करा सकेगा। बूथ लेवल अधिकारी भी बीएलओ एप्प के माध्यम से फोटो खीचकर अपलोड करेगा। सभी मतदाताओं को फोटो देने की आवश्यकता नहीं है, इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जानकारी दी गई है। बैठक में  विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2026 के तहत् अनुपस्थित मतदाता, स्थानातरण मतदाता एवं मृत मतदातओं का चिन्हांकन किये जाने के संबंध में राजनैतिक दलों को जानकारी दिया गया। 
   भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में मतदाता स्वयं https://voters.eci.gov.in/ में जाकर अपने गणना पत्रक भर सकते है। सर्व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत् किये जा रहे कार्य को सरल सुगम बनाने हेतु बूथ लेवल एजेण्ट के माध्यम से सहयोग करने की अपेक्षा की गई। साथ ही एसआईआर गणना पत्रक सत्यापन कार्य का व्यापक प्रसार कर सभी पात्र मतदाताओं का गणना पत्रक निर्धारित तिथि 04 दिसंबर 2025 तक के पूर्व तक अनिवार्य रूप से जमा कराये जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

और भी

प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जल संचयन पर रील बनाओ इनाम पाओ

जशपुरनगर 28 नवम्बर 2025/भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत् परियोजना स्तर पर वाटरशेड महोत्सव 19 नवम्बर से 19 दिसम्बर 2325 के दौरान आयोजित किया जा रहा है। 
             जशपुर जिले में वाटरशेड महोत्सव अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों श्रमदान, लोकार्पण, भूमिपूजन एवं अन्य प्रतियोगिता के साथ-साथ राज्य स्तरीय सोशल मीडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा। प्रतियोगिता में 04 रील विजेता को 50-50 हजार रूपए एवं 100 फोटोग्राफी विजेता को 01-01 हजार रूपए का पुरस्कार राशि प्रदान की जावेगी। पुरस्कार हेतु 04 रील में से 03 रील जल संचयन से संबंधित परियोजना क्षेत्र में निर्मित संरचनाएं एवं 01 रील बागवानी और कृषि वानिकी गतिविधियों में से चयन किया जावेगा। यह प्रतियोगिता 31 दिसम्बर 2025 तक आयोजित की जावेगी। कोई भी इच्छुक व्यक्ति जल संचयन संरचनाओं, बागवानी, कृषि वानिकी तथा प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना एवं जलग्रहण विकास घटक योजना अंतर्गत निर्मित संरचनाओं और उनसे समुदायों को होने वाले लाभों को प्रदर्शित करते हुए 30 से 60 सेकण्ड का लघु विडियो, रील या कैप्सन सहित फोटो तैयार कर सकता है। प्रतिभागियों को अपनी
         सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते समय निर्धारित हैशटैग का उपयोग करना अनिवार्य होगा। 31 जनवरी 2026 तक स्कीनशॉट पोर्टल में करनी होगी जमा
          पंजीकरण के दौरान प्रतिभागियों को अपने सोशल मीडिया पोस्ट लिंक भी अपलोड करना होगा, जिसके बाद उन्हें सफल पंजीकरण का पुष्टिकरण मेल प्राप्त होगा। प्रतियोगिता अवधि समाप्त हाने के पश्चात् 31 जनवरी 2026 शाम 06 बजे तक प्रतिभागियों को अपने पोस्ट के रिच व्यू इंगेजमेट लाइक एवं कमेंट का स्कीनशाट पोर्टल पर जमा करना होगा। विभागीय वेबसाइट https://wdcpmksy.dolr.gov.in  पर जानकारी उपलब्ध कराई गयी है ।

*ऐसे अपलोड करने होगें कंटेंट*

30 से 60 सेकेण्ड की रील एव कैप्सन सहित फोटोग्राफ तैयार करना होगा। इसमें जल सरक्षण से जुडी सरचनाए चेकडेम व स्टापडेम नालाबध, डबरी, सामुदायिक तालाब, लुज बोल्डर गेबियन सरचना आदि शामिल होनी चाहिए। केन्द्र या राज्य सरकार की योजनाओं तथा एवं डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवई 1.0 एवं डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएससी 2.0 के तहत विकसीत बागवानी पौद्यरोपण अथवा कृषि गतिविधि को भी शामिल की जा सकती है।
          प्रतिभागीयों को अपना कन्टेण्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय # WDC-PMKSY-Watershed Mahotsav 2025 हैशटैग का उपयोग और प्रतिभागी को tps://wdepmksy.dol.gov.in/register Mahotsav पोर्टल पर पोस्ट करना होगा। प्रतिभागी को अपने सोशल मीडिया पोस्ट का लिंक भी अपलोड करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रकिया पूर्ण होने पर प्रतिभागी को रजिस्टर्ड होने का ई-मेल आयेगी।

और भी

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न,एंबुलेंस सिस्टम की होगी हाईटेक मॉनिटरिंग, लाइव लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम और एसडीएम के पास होगी उपलब्ध,ब्लैक स्पॉटों पर सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित हो- कलेक्टर

रायगढ़, 28 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में  जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, ब्लैक स्पॉटों के सुधार, एंबुलेंस सेवाओं की उपलब्धता और यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने से जुड़े कई बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और अन्य मार्गों पर चिन्हांकित सभी ब्लैक स्पॉटों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी ब्लैक स्पॉटों पर चेतावनी संकेतक, स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर तथा आवश्यक सुरक्षात्मक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौराहा सड़कों और वाई-एंगल मार्गों का भी चिन्हांकन कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
       कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आमजनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्कूलों महाविद्यालयों और विभिन्न स्थलों पर सड़क सुरक्षा गतिविधियाँ आयोजित की जाएं। अधिक से अधिक नागरिकों तक यातायात नियमों का संदेश पहुँचाया जाए। कलेक्टर ने जिले में संचालित 34 एंबुलेंस की संचालन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी एंबुलेंस का जीपीएस ट्रैकिंग सक्रिय रहे, लाइव लोकेशन, वाहन चालक व स्टाफ का विवरण पुलिस कंट्रोल रूम और सभी एसडीएम के साथ नियमित रूप से साझा किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे आपात स्थिति में लोगों तक समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में काफी सुविधा होगी।
      पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने थानावार सड़क दुर्घटना विवरण, मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन मामलों, परिवहन चेकपोस्ट एवं उड़नदस्ता द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण और आगामी नियंत्रण कार्ययोजना विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि ब्लैक स्पॉटों पर सुधारात्मक कार्य किए जाने के बाद दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। जिले में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा को और बेहतर बनाने पर भी विशेष चर्चा हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, सभी एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

रायगढ़ : कलेक्टर की चेतावनी : लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें—अवैध गतिविधियों, सुरक्षा खामियों और खरीदी केंद्रों पर सख्ती

कानून-व्यवस्था पर कलेक्टर के मुख्य निर्देश

• एसडीएम न्यायालय में धारा 151 एवं 107/16 के 1376 प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश
• धान के अवैध परिवहन पर 45 प्रकरण दर्ज, 7380 क्विंटल धान जब्त
• ब्लैक स्पॉट पर स्ट्रीट लाइट, हाई मास्क और संकेतक लगाने के निर्देश
• उद्योग क्षेत्रों में सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्त पालन
• अवैध शराब और नशीली दवाओं पर अभियान तेज
• विदेशी नागरिकों और बाहरी श्रमिकों का अनिवार्य सत्यापन
• सोशल मीडिया पर अफवाहों पर कड़ी निगरानी, साइबर शाखा को सक्रिय रखने के निर्देश। 

रायगढ़, 28 नवंबर 2025। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिले की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी  ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, सामाजिक सौहार्द, धान खरीदी प्रबंधन, औद्योगिक सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोकथाम जैसे 17 प्रमुख एजेंडा बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की तथा सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि सभी 17 एजेंडा बिंदुओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी विभागों का सामूहिक दायित्व है। हर अधिकारी को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना होगा।
सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने भी कलेक्टर के साथ एक एक लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। संयुक्त बैठक मे जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, सभी अनुविभागों के एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चतुर्वेदी ने बैठक की शुरुआत दंडित प्रकरणों के दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की।  कलेक्टर ने एसडीएम न्यायालय में दर्ज धारा 151 एवं धारा 107/16 के अंतर्गत लंबित कुल 1376 प्रकरणों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम, थाना प्रभारियों और संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जाए।
कलेक्टर ने कहा कि सार्वजनिक शांति एवं सामाजिक सौहार्द के लिए इन प्रकरणों का समयबद्ध निष्पादन आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि धारा 107/16 के अंतर्गत नए बॉन्ड ओवर किए गए व्यक्तियों को छह महीने तक नियमित रूप से न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए और यदि उनके व्यवहार में सुधार दिखाई दे, तभी उन्हें बॉन्ड ओवर से मुक्त किया जाए। उन्होंने अपराध प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों की पहचान कर नियमित निगरानी बढ़ाने पर विशेष जोर दिए।
कलेक्टर ने जिले के अंदर हिट एंड रन दुर्घटनाओं के लंबित कुल 64 मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि अन्य जिलों और राज्यों से जुड़े मामलों में भी तत्काल समन्वय स्थापित कर निराकरण में तेजी लाई जाए।
उन्होंने एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में पीड़ितों को समयसीमा के भीतर राहत राशि प्रदान करने और स्थायी जाति प्रमाण-पत्र के प्रकरणों का तत्काल निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि लंबित प्रकरणों में 12 प्रकरण अन्य जिले एवं दूसरे राज्यों से संबंधित है। जिसमें एक प्रकरण दरभंगा जिले और एक झारखंड से संबंधित है। 
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवैध गतिविधि स्वीकार्य नहीं होगी। संवेदनशील केंद्रों पर तहसीलदार और टीआई नियमित निरीक्षण करें। अवैध भंडारण एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बताया कि अब तक 45 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और 7380 क्विंटल धान जब्त किया गया है। उन्होंने कोचियों और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने और 107/16 के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। पीडीएस दुकानों में चोरी होने के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई कराने को कहा।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी ब्लैक स्पॉट पर स्ट्रीट लाइट, हाई मास्क, स्पीड ब्रेकर और संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। सीएसआर फंड से कोड़ा तराई चौक में हाई मास्क लाइट स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ब्लैक स्पॉट चिह्नांकन, सुधारात्मक कार्य, एम्बुलेंस लोकेशन, रेडियम बेल्ट, यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी  ने उद्योग क्षेत्रों में फैक्ट्री ऐक्ट अनुपालन, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और नियमित रूटिंग जांच को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी कारखाना प्रबंधन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस विभाग को अवैध शराब बिक्री और नशीली दवाओं पर विशेष अभियान चलाने को कहा। मेडिकल स्टोर निरीक्षण, अवैध दवा बिक्री और जब्त वाहनों की राजसात प्रक्रिया पर भी विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न संगठनों द्वारा ज्ञापन सौंपने अथवा जागरूकता कार्यक्रमों में मानक प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक संदेशों पर सतर्क निगरानी रखने तथा साइबर शाखा को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सौहार्द और अफवाह नियंत्रण और साइबर निगरानी मजबूत बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 
कलेक्टर ने अवैध विदेशी नागरिकों की जानकारी एवं सत्यापन की समीक्षा करते हुए कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योगों और ग्राम पंचायतों में आने वाले बाहरी श्रमिकों, किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन करने तथा सभी एसडीएम कार्यालयों और तहसीलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने जिला बदर, पशु क्रूरता, चिटफंड मामलों पर कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पोस्टमार्टम प्रकरणों में अनावश्यक विलंब न होने देने तथा समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

और भी

रायगढ़ : अवैध धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने सभी अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर 24×7 रखी जा रही कड़ी निगरानी

रायगढ़, 27 नवम्बर 2025/ जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर सभी अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक सीमाओं पर बनाये गए 25 चेकपोस्ट पर चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। भुईंयापाली, बेलरिया, लारा, रेंगालपाली, एकताल, जमुना, तोलमा, हाड़ीपानी, लमडांड, हमीरपुर, हाटी, गोलाबुड़ा, फतेपुर, केशरचुंवा, टांगरघाट, बिजना, बरकछार, उर्दना, बोईरदादर, पलगड़ा, भालूनारा, बाकारुमा, ऐडू एवं रीलो सहित कुल 25 चेकपोस्ट पर टीमें तैनात कर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की गई है। अनुविभागीय स्तर पर भी विशेष निगरानी दल सक्रिय हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि अवैध धान भंडारण एवं परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 

*उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से सुचारु रुप से संचालित हो रहा धान खरीदी कार्य*

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 105 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। शासन के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केन्द्रों में चेक लिस्ट के अनुरुप मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। 105 उपार्जन केन्द्रों में से 15 केंद्रों को संवेदनशील और 4 केंद्रों को अति-संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। धान खरीदी से संबंधित शिकायतें एवं सुझाव खाद्य विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 पर दर्ज कराए जा सकते हैं। इसके साथ ही जिले में अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा कॉल सेंटर का गठन किया गया है, जो धान की रीसाइक्लिंग पर रोक, कोचियों-बिचौलियों की गतिविधियों की निगरानी और धान के उठाव एवं परिवहन की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित कर रहा है। 

*सुगम एवं पारदर्शी धान खरीदी के लिए जिला स्तरीय जांच कमेटी गठित* 

शासन के नीति के अनुरूप जिले में सुगम एवं पारदर्शी धान खरीदी के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा जिला स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई हैं। जांच कमेटी में अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा, खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, जिला विपणन अधिकारी कु.जान्हवी जिलहरे, उप आयुक्  सहकारिता श्री व्यास नारायण साहू, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री सी आदि नारायण एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री एस.पी.सिंह शामिल है। समिति द्वारा खरीदी प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है।

*किसानों के टोकन के लिए विशेष व्यवस्था* 
किसानों की सुविधा के लिए पूर्व की भांति इस वर्ष भी टोकन जारी कर धान खरीदी की जा रही है। राज्य शासन केे निर्देशों के अनुसार किसानों की भूमि धारिता के आधार पर टोकन जारी किए जा रहे हैं। 2 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को एक टोकन, 2 से 10 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को अधिकतम 2 टोकन और 10 एकड़ सेल अधिक भूमि वाले किसानों को अधिकतम 3 टोकन जारी किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि किसान टोकन उपार्जन केंद्र से सीधे प्राप्त कर सकते हैं अथवा टोकन तुहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं भी टोकन ले सकते हैं। यह मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। प्रशासन ने अपील की है कि उपार्जन केंद्र में धान लाते समय किसान-धान को अच्छी तरह सुखाकर लाएं, जिसमें नमी 17 प्रतिशत से अधिक न हो, धान साफ-सुथरा एवं अशुद्धियों से मुक्त हो। साथ में टोकन, ऋण पुस्तिका एवं आधार कार्ड अवश्य रखें।

और भी

नारायणपुर में श्री विष्णु महायज्ञ चक्र पूजा कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री हुए शामिल,कुम्हारों को इलेक्ट्रानिक चाक मशीन का किया वितरण,मंगल भवन के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की

जशपुरनगर 27 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी विकास खंड के ग्राम नारायणपुर में कुम्हार समाज के द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ, चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए और पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की। उन्होंने कुम्हारों को इलेक्ट्रानिक चाक का वितरण किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, पद्म श्री जागेश्वर यादव, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भू राम चक्रवर्ती,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह, श्रीमती दुलारी सिंह एवं श्रीमती मलिता बाई , जनपद पंचायत अध्यक्ष दुलदुला श्री राजकुमार सिंह, सुनील गुप्ता, मुकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण मौजूद रहे।
            मुख्यमंत्री ने ग्राम गोरिया में माटी कला बोर्ड के माध्यम से कुम्हारों के लिए ग्लेजिंग यूनिट स्थापित करने घोषणा की और कुम्हार समाज के मंगल भवन विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की है। उन्होंने माँ रतनेश्वरी की जय रूद्रपाल देव की जय कर सभी को नमस्कार और जय जोहार करते हुए अपने सम्बोधित में सबसे पहले संसार के रचियता और पालनहार भगवान विष्णु को प्रणाम किए और पूरे छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आज पावन ग्राम नारायणपुर में कुम्हार समाज द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ का यह पवित्र अवसर हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण है। इस महायज्ञ में चक्र पूजा का आयोजन विशेष रूप से प्रेरणादायक है, जो हमारे कुम्हार समाज की गहन परंपराओं को दर्शाता है। मैं इस आयोजन में पहले भी आपके बीच आता रहा हूँ। जब भी इस कार्यक्रम में आता हूँ, मुझे नयी ऊर्जा मिलती है। 
          चक्र पूजा न केवल मिट्टी के चक्र की आराधना है, बल्कि यह सृष्टि के निर्माण, मेहनत और रचनात्मकता का प्रतीक है। श्री विष्णु महायज्ञ जैसे आयोजनों में आपकी भूमिका हमें याद दिलाती है कि कुम्हार समाज प्रजापति की संतान के रूप में सृष्टि रचना में योगदान देता है और आज का यह कार्यक्रम उसकी जीवंत अभिव्यक्ति है। ठीक वैसे ही जैसे हमारे कुम्हार भाई-बहन पीढ़ी-दर-पीढ़ी मिट्टी को आकार देकर आकर्षक मूर्तियों से लेकर घर के लिए उपयोगी वस्तुएँ और कलात्मक वस्तुएँ बनाते आए हैं। कुम्हार समाज हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अभिन्न अंग है। आप लोग मिट्टी की कला में महारत रखते हैं। आपकी मेहनत न केवल घरेलू जरूरतें पूरी करती हैं, बल्कि तीज-त्योहारों और हमारे धार्मिक अनुष्ठानों को जीवंत बनाती हैं। हमारी सरकार कुम्हार समाज की इस अनमोल विरासत को संरक्षित और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
 छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड का गठन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कुम्हार भाई-बहनों के तकनीकी विकास, वित्तीय सहायता और उत्पादों की मार्केटिंग के लिए कार्यरत है। बोर्ड की योजनाओं के तहत हम परंपरागत चक्र को आधुनिक बनाने पर जोर दे रहे हैं। हम इलेक्ट्रिक चॉक (इलेक्ट्रिक पॉटर व्हील) का वितरण कर रहे हैं, जिससे मेहनत कम होती है और उत्पादन तेजी से बढ़ता है।  आज इस कार्यक्रम के दौरान में सरगुजा संभाग में हमारे कुम्भकार भाइयों को चॉक का वितरण किया जा रहा है।  
         राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में ग्लेजिंग यूनिट स्थापित किए जा रहे हैं, जो हमारे कुम्हार परिवारों को लाभ पहुँचाएँगे। इससे आपकी बनाई वस्तुओं को बेहतर फिनिशिंग मिलेगी, बाजार में ऊँचा मूल्य मिलेगा और साल भर स्थिर आमदनी सुनिश्चित होगी।  इसके अलावा बोर्ड के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जहाँ कुम्हारों को नई डिजाइन, आधुनिक तकनीक और उद्यमिता की ट्रेनिंग दी जाती है। हम कुम्हारों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं ताकि आप नए उपकरण खरीद सकें और व्यवसाय विस्तार कर सकें। मार्केटिंग के लिए मेलों, प्रदर्शनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का सहारा लिया जा रहा है, जिससे आपकी कला पूरे देश में और विदेश तक पहुँच सके। हमारी सरकार पूरे समाज को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। यह सब श्री विष्णु महायज्ञ जैसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर ही संभव है, जहाँ परंपरा और प्रगति का संगम होता है।
          मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि हम साथ मिलकर छत्तीसगढ़ की इस मिट्टी कला को वैश्विक स्तर पर ले जाएँ। हमारी सरकार आपकी हर जरूरत में साथ है। आइए, चक्र पूजा की इस पवित्र भावना से प्रेरित होकर एक मजबूत और समृद्ध समाज बनाएँ।

और भी

मुख्यमंत्री आज जशपुर जिले के ग्राम पंचायत नारायणपुर किसान और महिलाएं सम्मेलन में हुए शामिल,छत्तीसगढ़ के आर्थिक एवं सामाजिक जनजीवन के महत्वपूर्ण आधार - सीएम श्री साय

जशपुरनगर 27 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के ग्राम पंचायत नारायणपुर में आयोजित किसान महतारी सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के किसान एवं महिलाओं को नमन करते हुए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही नारायणपुर सहित आसपास क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी की। इसमें नारायणपुर खेल मैदान में स्टेडियम और फ्लड लाइट, नगर वन शिव मंदिर में मंगल भवन, नारायणपुर अटल चौक से औघड़ा आश्रम तक सोलर लाइट, नारायणपुर में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास निर्माण एवं काराखेड़का में छठ घाट निर्माण की घोषणा शामिल है। इस अवसर पर वित्तमंत्री श्री ओ पी चौधरी, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, पद्म श्री जागेश्वर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह, श्रीमती दुलारी सिंह एवं श्रीमती मलिता बाई , जनपद पंचायत अध्यक्ष दुलदुला श्री राजकुमार सिंह, सुनील गुप्ता, मुकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण मौजूद रहे।

       इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसान और महिलाएं छत्तीसगढ़ के आर्थिक एवं सामाजिक जनजीवन के प्रमुख आधार है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विभिन्न वर्गों सहित किसान एवं महिलाओं का भी चहूंमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, धान खरीदी योजना सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इसी प्रकार  प्रदेश की विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। 21 माह से यह राशि दी जा रही है, यह आगे भी जारी रहेगी। महतारी वंदन योजना से अकेले जशपुर जिले में 2 लाख 29 हजार माताएं-बहनें लाभान्वित हो रहीं हैं। इन्हें अब तक 427 करोड़ रूपये से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धान खरीदी जोर शोर से जारी है। सभी पंजीकृत किसानों से सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। इसके लिए सभी केंद्रों में पर्याप्त इंतजाम किए गए है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की मान से धान की खरीदी की जा रही है। साथ ही किसानों को 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान का दाम मिल रहा है। प्रदेश के करीब 26 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। जशपुर जिले के करीब 72 हजार किसानों को हर साल 6 हजार रूपये सम्मान निधि दी जा रही है। जशपुर जिला संभावनाओं का गढ़ बनता जा रहा है। जशपुर की जलवायु ऐसी है कि यहाँ चाय, कॉफी, काजू, ड्रैगन फ्रूट, मसालों और सेब की खेती के बड़े अवसर हैं। सरकार इस दिशा में तकनीक, प्रशिक्षण और अनुदान उपलब्ध करा रही है। जशप्योर ब्रांड की पहुंच अब देश-विदेश तक हो रही है। इसके अंतर्गत महुआ लड्डू, चिरौंजी एवं अन्य वन उत्पादों का प्रसंस्करण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जशपुर में अधोसंरचना के भी विभिन्न कार्य किया जा रहे हैं। यहां के युवाओं के तीरंदाजी सीखने की बहुत ललक है, इसको देखते हुए सन्ना पंडरापाठ में 20 करोड़ रुपए की लागत से आर्चरी अकादमी का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए मेडिकल कॉलेज भी निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया।

*किसान एवं महिलाएं हुए सम्मानित*- 

किसान महतारी सम्मेलन में किसान एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके तहत कृषक समृद्धि योजना के तहत नलकूप खनन हेतु श्री पोलीकार्प कूजूर को 25 हजार रूपए, श्री राजकिशोर और श्री शिवप्रसाद साय को 18-18 हजार रूपए का अनुदान राशि का चेक प्रदान किया। इसी तरह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत श्री शंकर लाल टोप्पो को 01 लाख 19 हजार 65 रूपए, श्री इंद्रप्रताप को 01 लाख 31 हजार 455 रूपए एवं श्री रंजीत को 01 लाख 12 हजार 955 रूपए का बीमा राशि का चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किया। राष्ट्रीय खाद सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत श्री राजकुमार और श्री लवकुश को सिंचाई पाईप हेतु 50 प्रतिशत अनुदान का प्रमाण पत्र वितरण किया। इसी प्रकार नारायणपुर की कमल स्व-सहायता समूह को 4 लाख रुपए बैंक लिंकेज, ग्राम मटासी के जीवन दीप स्व-सहायता समूह को 3 लाख रुपए एवं ग्राम रानीकोम्बो के संगम स्व-सहायता समूह को 1 लाख रुपए की बैंक लिंकेज राशि प्रदान किया गया। साथ ही श्रीमती सुभद्रा यादव, श्रीमती वृन्दावती बाई, श्रीमती अंजू यादव एवं श्रीमती संगीता बाई को गाय पालन, कपड़ा दुकान एवं फास्ट फूड व्यवसाय में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

और भी

मुख्यमंत्री नारायणपुर में किसान महतारी सम्मेलन कार्यक्रम में 16.84 करोड़ की लागत के 8 कार्यों का लोकार्पण,60.38 करोड़ लागत के 67 कार्यों का किया भूमिपूजन

जशपुरनगर 27 नवंबर  2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने  आज कुनकुरी के नारायणपुर में आयोजित किसान महतारी सम्मेलन में कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत 77 करोड़ 23 लाख 24 हजार रूपए की लागत के 75 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 16 करोड़ 84 लाख 51 हजार रूपए लागत के 8 कार्यों का लोकार्पण और 60  करोड़ 38 लाख 73 हजार रुपए लागत के 67 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। 
        मुख्यमंत्री श्री साय ने 60  करोड़ 38 लाख 73 हजार रुपए  लागत के जिन 67 कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें प्रमुख रूप से विकासखंड दुलदुला अंतर्गत 3.21 करोड़ लागत के जामपानी से बरपानी मार्ग, 5.48 करोड़ लागत के लोरोदफा से गढ़ारामबंध होते हुए जामपानी तक, 3.46 करोड़ लागत के मकरीबंधा से भलमंडा झारखण्ड पहुँच मार्ग, 5.48 करोड़ लागत के छेरडांड से टुकुटोली पहुँच मार्ग, 5.95 करोड़ लागत के ठुठीअम्बा से कादोपानी झारखण्ड पहुँच मार्ग तक, 5.83 करोड़ लागत के पोटकोसेमर साजापानी, केंदपानी से कर्राडांड दुलदुला पहुँच मार्ग शामिल है।
      इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री साय 16 करोड़ 84 लाख 51 हजार रूपए लागत के 8 कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें प्रमुख रूप से 6.12 करोड़ लागत से निर्मित जिला-जशपुर के केराडीह-खुटगांव मार्ग पर बलियाजोरा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 3.08 करोड़ लागत से निर्मित मकरिबंधा से दुलदुला मार्ग पर श्री नदी में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य, विकासखंड मनोरा अंतर्गत ग्राम सोनक्यारी में 3.87 करोड़ की लागत से  33/11 केवी, 3.15 एमवीऐ क्षमता का उप केंद्र, पत्थलगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महेशपुर में 3.38 करोड़ रूपए की लागत से 33/11 केवी, 3.15 एमवीऐ क्षमता का उपकेंद्र शामिल है।
  इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, मुकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण मौजूद रहे।

और भी

मुख्यमंत्री सर्वेश्वरी समूह अघोरेश्वर आश्रम नारायणपुर में परमपूज्य अवधूत भगवान राम जी की समाधि स्थल के किए दर्शन ,पूज्य श्री उत्साही बाबा जी का लिया आशीर्वाद

जशपुरनगर, 27 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय श्री सर्वेश्वरी समूह अघोरेश्वर आश्रम नारायणपुर, चिटकवाईन पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली, भगवान गणेश की प्रतिमा और शिवलिंग  का विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने परमपूज्य अवधूत भगवान राम जी की समाधि स्थल के दर्शन किए तथा आश्रम में पूज्य श्री उत्साही बाबा जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। 
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ  वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,श्री कृष्ण कुमार राय, श्री विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

और भी

महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, अनैतिक व्यापार एवं बाल विवाह रोकथाम पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न

जशपुरनगर, 27 नवंबर 2025/ महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, अनैतिक व्यापार एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन विगत दिवस जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में किया गया। इसमें   स्थानीय शिकायत समिति के अध्यक्ष श्रीमती पिंकी गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुश्री श्वेता बघेल सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना जशपुर तथा जिले के विभागों एवं संस्थाओं में गठित आंतरिक शिकायत समिति के कुल 148 अध्यक्ष एवं सदस्य मौजूद रहे।  
   कार्यशाला में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के सुचारू क्रियान्वयन किये जाने हेतु गठित समिति को उनके सिविल न्यायालय के शक्तियों के बारे में अवगत कराकर प्रकरण प्राप्त होने पर प्रकरण में उचित कार्यवाही करने की प्रक्रिया तथा She Box Portal में ऑनलाईन पंजीयन कर आंतरिक शिकायत समिति की जानकारी पोर्टल में अपलोड करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सरंक्षण अधिकारी गैर संस्थागत श्रीमती रमावती सिंह के द्वारा  अनैतिक व्यापार एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु जानकारी दी गई।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बगीचा नगर को बड़ी सौगात: 12 करोड़ 79 लाख से होगा गौरवपथ का निर्माण, नगरवासियों ने CM साय का जताया आभार......*

जशपुरनगर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को लगातार विकास की नई सौगातें मिल रही हैं। इसी कड़ी में नगर पंचायत बगीचा को वित्तीय वर्ष 2025–26 में अवसंरचना मद के अंतर्गत 12 करोड़ 79 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। नगर पंचायत बगीचा क्षेत्र के तहसील चौक से हाईस्कूल चौक तक गौरवपथ निर्माण कार्य किया जाएगा।यह गौरवपथ न केवल नगर का स्वरूप बदलेगा बल्कि यातायात व्यवस्था, आवागमन और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों में भी बड़ा सुधार लाएगा। नगरवासियों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।जशपुर जिले में हो रहे त्वरित विकास कार्य यह साबित करते हैं कि साय सरकार विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

और भी

कलेक्टर ने ली जीवनदीप समिति की बैठक,जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर श्री चतुर्वेदी

रायगढ़, 26 नवम्बर 2025/ कलेक्टर एवं जीवनदीप समिति के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण की विस्तृत समीक्षा की गई और विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर गहन चर्चा हुई।
            बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने जिला अस्पताल एवं उससे संबद्ध अस्पतालों की मौजूदा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को समय पर और पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। सिविल सर्जन-सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा एजेंडा अनुसार चर्चा के दौरान बताया गया कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु ऑपरेशन थिएटर में शल्यक्रिया के लिए एनेस्थेसिया वर्क स्टेशन मशीन, सीबीसी जांच मशीन तथा अन्य अत्यावश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद एवं व्यवस्थापन की आवश्यकता है। इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने सभी एजेंडा बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एजेंडा के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की और अस्पताल प्रबंधन से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने हेतु सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए।
          बैठक मे सी.ई.ओ.जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त, नगर पालिक निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, सुश्री रंजना पैंकरा, डी.पी.एम., डॉ. पी.के. गुप्ता, भेषज विशेषज्ञ, डॉ. आर.के. गुप्ता, अस्थिरोग विशेषज्ञ, डॉ. सुषमा एक्का, स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं डॉ. अभिषेक अग्रवाल, अधीक्षक, 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल, रायगढ़ सहित जीवनदीप समिति कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित थे।

और भी