ताजा खबरें


बड़ी खबर

डिजिटल बेस्ड विज्ञान प्रतिभा खोज : राज्यस्तरीय कैंप के लिए  जशपुर के 7 छात्रों का हुआ चयन,इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बच्चों को दी शुभकामनाएं

जशपुर : विद्यार्थी विज्ञान मंथन जो कि भारत की सबसे बड़ी डिजिटल बेस्ड विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा है के तीसरे चरण में राज्यस्तरीय कैंप के लिए  जशपुर के 7 छात्रों का चयन किया गया है। उल्लेखनीय है कि इसका आयोजन भारत के साथ साथ अरब देशों में भी किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में विज्ञान को लेकर उत्सुकता उत्पन्न करना और भारत के वैज्ञानिकों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित करना हैं। इस परीक्षा के प्रथम दो चरणों में भी जशपुर के छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए  रिकॉर्ड कायम किया था, जिले के कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने भी छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु विशेष अभियान चला कर हर संभव सहयोग प्रदान किया था। उसके पश्चात द्वितीय एवं तृतीय चरण में भी बड़ी संख्या में क्वालीफाई करते हुए राज्य स्तर पर 7 छात्रों ने स्थान बनाया है।
     इस परीक्षा हेतु प्रथम चरण की परीक्षा की परीक्षा 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच तथा दूसरे चरण की परीक्षा 19 से 23 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी ।
     इस परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ से लगभग 150 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय कैंप हेतु किया गया है जिनमें 7 जशपुर जिले के छात्र भी शामिल हैं, जिनमें   प्राथमिक शाला ढोड़ीडांड़ कुनकुरी से शिवानी चौहान कक्षा  8 , सोनिका बाई  कक्षा8 ,मोनिका बाई कक्षा8 एवं अर्पिता शर्मा पीएमश्री सेजेस कुनकुरी कक्षा 8 , निशा कुजूर सेजेस पतराटोली कक्षा 9 , आयुषी पन्ना सेजेस पतराटोली कक्षा 9 , रोहन कुमार साहू पीएम श्री सेजेस कोतबा कक्षा 9 शामिल हैं।ये सभी जशपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं हे जिन्होंने पूरे प्रदेश के निजी एवं शासकीय छात्रों से प्रतिस्पर्धा करते हुए राज्य स्तर पर अपना स्थान बनाया है।
        इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर , संकल्प शिक्षण संस्थान के प्राचार्य  विनोद गुप्ता, संजीव शर्मा , विद्यार्थी विज्ञान मंथन के जिला कॉर्डिनेटर विवेक पाठक एवं समस्त शिक्षकों  ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

और भी

महतारी वंदन योजना ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में लाया परिवर्तन

जशपुर 1 दिसंबर 25/छत्तीसगढ़ शासन की  महतारी वंदन योजना ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रति माह 1000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। ग्राम पंचायत जोकारी की श्रीमती मंजू भगत भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। वे बताती हैं कि प्राप्त राशि से उनके परिवार के दैनिक खर्चों में उल्लेखनीय सहूलियत मिली है। यह सहायता वे किराना सामग्री खरीदने, बच्चों की शिक्षा में सहयोग, तथा स्वयं के छोटे-मोटे आवश्यक खर्चों पर उपयोग करती हैं। योजना से मिली आर्थिक सुरक्षा ने उनके परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ा है।

और भी

जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 5–6 दिसम्बर को घरघोड़ा में , खेल प्रतिभाओं का जुटेंगे 


रायगढ़, 01 सितंबर 2025। रायगढ़ जिले में खेल भावना और युवा ऊर्जा को नया आयाम देने जा रहे जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आयोजन की व्यापक तैयारियों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंप दिए हैं तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्रतापूर्वक मूर्त रूप देने के निर्देश जारी किए हैं।

जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 05 से 06 दिसम्बर 2025 तक विकासखण्ड घरघोड़ा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय मैदान एवं क्रिकेट मैदान में भव्य स्वरूप में किया जा रहा है। जिलेभर की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण विकसित करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह महोत्सव रायगढ़ जिले के प्रमुख खेल आयोजनों में शामिल हो गया है।
इस दो दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत 05 दिसम्बर को महिला वर्ग तथा 06 दिसम्बर को पुरुष वर्ग की खेल प्रतियोगिताएँ होंगी। जिले के सभी विकासखण्डों से आई महिला एवं पुरुष खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में लगभग 1200 प्रतिभागियों—खिलाड़ियों, ऑफिसियल्स, निर्णायकों एवं सहयोगी दलों की सहभागिता अपेक्षित है, जिससे खेल मैदानों पर उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिलेगा।
आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के ठहराव, भोजन, सुरक्षा, खेल सामग्री, चिकित्सा सुविधा तथा प्रतियोगिताओं के संचालन की सभी आवश्यक तैयारियाँ प्रगति पर हैं। कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रत्येक व्यवस्था को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर बल दिया जा रहा है, ताकि प्रतियोगिताएँ निष्पक्ष, सुरक्षित तथा उत्साहजनक वातावरण में सम्पन्न हो सकें।
जिले का घरघोड़ा क्षेत्र आगामी 5 और 6 दिसम्बर को खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है, जहां उभरती खेल प्रतिभाएँ अपनी क्षमता और कौशल से जिले का गौरव बढ़ाएंगी।

और भी

दूसरे दिन भी हुई ओडिशा सीमा से धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़, 30 नवम्बर 2025/ धान के अवैध भंडारण और अंतर्राज्यीय परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से रायगढ़ जिला प्रशासन ने दूसरे दिन भी फिर सख्त और निर्णायक कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने ओडिशा सीमा से लगे संवेदनशील मार्गों की गहन निगरानी करते हुए बिचौलियों द्वारा उपयोग किए जा रहे सभी वैकल्पिक जंगल-पगडंडी एवं कच्चे रास्तों को चिन्हांकित कर पूरी तरह सील कर दिया है। इन अवैध मार्गों पर जेसीबी मशीनों से गहरे गड्ढे खोदकर मजबूत अवरोधक तैयार किए गए, जिससे वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद हो गई है और धान तस्करी की संभावना समाप्त हो गई है।
            कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप सभी अंतर्राज्यीय बैरियरों पर कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। रात्रिकालीन गश्त को सघन किया गया है और संदिग्ध वाहनों की कड़ाई से तलाशी ली जा रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी परिस्थिति में धान के अवैध परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पारदर्शी और व्यवस्थित खरीदी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन हर आवश्यक कदम उठा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वाहन की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन, नियंत्रण कक्ष या खाद्य विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 पर दें। कलेक्टर ने बताया कि अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर एवं कॉल सेंटर का गठन किया गया है, जो धान की रीसाइक्लिंग पर रोक, बिचौलियों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग और धान के उठाव एवं परिवहन की सतत ट्रैकिंग कर रहा है।
           एसडीएम लैलूंगा श्री भरत कौशिक ने बताया कि तहसील मुकडेगा के किलकिला, हाडीपानी और कोडामाई क्षेत्र में ओडिशा से धान के अवैध परिवहन की लगातार सूचना मिल रही थी। सूचना प्राप्त होते ही राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुँची और सभी संवेदनशील कच्चे एवं जंगल मार्गों को जेसीबी से गड्ढा खोदकर पूर्णतः ब्लॉक कर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि धान की अवैध आवाजाही की संभावना को देखते हुए जंगल से होकर गुजरने वाले सभी रास्तों को अवरुद्ध कर दिया गया है। अब इन सभी मार्गों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी की जा रही है।

*पहले भी अवरुद्ध किए गए थे सात अंदरूनी रास्ते-लगातार जारी है अभियान*

बता दें कि बीती रात भी जिला प्रशासन ने कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर घरघोड़ा एसडीएम के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें ओडिशा से धान की अवैध आवक के लिए बनाए गए सात अंदरूनी जंगल मार्गों को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इसी क्रम में आज भी यह सख्त कार्रवाई जारी रही और अतिरिक्त मार्गों को अवरोधित कर तस्करों के सभी संभावित रास्तों को खत्म किया गया। जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध परिवहन पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जहां भी धान के अवैध परिवहन की आशंका पाई जाएगी, वहां तत्काल, कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसानों के पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई,अब 15 दिसंबर 2025 तक होगा पंजीयन, 

*, 
 
जशपुरनगर 30 नवम्बर 2025/ किसान हितों को ध्यान में रखते हुए एकीकृत किसान पोर्टल पर कैरीफारवर्ड, डूबान तथा वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन हेतु निर्धारित समय सीमा बढ़ा दी गई है। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब यह प्रावधान 15 दिसम्बर 2025 तक सभी समितियों के समिति लॉगिन में उपलब्ध रहेगा। पूर्व में विभाग ने 30 नवम्बर 2025 तक इन प्रावधानों को समिति लॉगिन में उपलब्ध कराया था। किन्तु कैरीफारवर्ड, डूबान एवं वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन की प्रक्रिया अभी जारी होने के कारण समय विस्तार आवश्यक पाया गया। इसलिए पंजीयन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2025 तक बढ़ाया गया है। पंजीयन तिथि बढ़ने से छुटे हुए किसानों को सहूलियत होगी। साथ ही समितियों में धान बेचने में आसानी होगी।

और भी

एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों के पंजीयन की तिथि बढ़ी*ल,अब 15 दिसंबर 2025 तक होगा पंजीयन


 
जशपुरनगर 30 नवम्बर 2025/ किसान हितों को ध्यान में रखते हुए एकीकृत किसान पोर्टल पर कैरीफारवर्ड, डूबान तथा वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन हेतु निर्धारित समय सीमा बढ़ा दी गई है। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब यह प्रावधान 15 दिसम्बर 2025 तक सभी समितियों के समिति लॉगिन में उपलब्ध रहेगा। पूर्व में विभाग ने 30 नवम्बर 2025 तक इन प्रावधानों को समिति लॉगिन में उपलब्ध कराया था। किन्तु कैरीफारवर्ड, डूबान एवं वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन की प्रक्रिया अभी जारी होने के कारण समय विस्तार आवश्यक पाया गया। इसलिए पंजीयन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2025 तक बढ़ाया गया है। पंजीयन तिथि बढ़ने से छुटे हुए किसानों को सहूलियत होगी। साथ ही समितियों में धान बेचने में आसानी होगी।

और भी

गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे संशोधन अवधि में पुनः वृद्धि,अब 15 दिसंबर 2025 तक होगा परिवर्तन

जशपुरनगर 30 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अनुसार गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे में संशोधन करने की समय-सीमा में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। डिजिटल क्रॉप सर्वे को और अधिक व्यापक एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से शासन ने पीवी ऐप के माध्यम से संशोधन की समय-सीमा में पहले वृद्धि करते हुए इसे 30 नवम्बर 2025 तक बढ़ाया था। अब विभाग द्वारा जारी नवीन आदेश के अनुसार इस अवधि को पुनः बढ़ाकर 15 दिसंबर 2025 तक कर दिया गया है। इससे भौतिक सत्यापन के आधार पर प्रविष्टियों में सुधार करने हेतु पटवारियों एवं संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त समय प्राप्त होगा। बढ़ाई गई अवधि के अनुरूप सभी संबंधित अधिकारी एवं मैदानी अमला को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। ताकि डिजिटल क्रॉप सर्वे के आंकड़े पूर्णतः सटीक और प्रमाणित रह सकें।

और भी

ग्राम पंडरीपानी में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्यवाही,एसडीएम फरसाबहार की कार्रवाई में 870 बोरे अवैध धान जप्त

जशपुरनगर 30 नवम्बर 2025/जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान खरीदी, बिक्री एवं भंडारण पर रोक लगाने  चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और सफलता मिली है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) फरसाबहार के औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंडरीपानी में दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी मात्रा में अवैध धान भंडारित पाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुल 870 बोरे, लगभग 400 क्विंटल धान अनधिकृत रूप से संग्रहित पाया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त धान किसी भी पंजीकृत खरीदी केंद्र अथवा अधिकृत विक्रेता के खाते में दर्ज नहीं था और इसे बिना वैध दस्तावेजों के भंडारित किया गया था। अवैध भंडारण की पुष्टि होते ही एसडीएम (राजस्व) द्वारा मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई की गई। धान को तत्काल जप्त कर ग्राम पंचायत के अभिरक्षा में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि अवैध धान संग्रहण राज्य की समर्थन मूल्य व्यवस्था को प्रभावित करता है और इससे कदाचार तथा अनियमितताओं की संभावनाएँ बढ़ती हैं। इसलिए प्रशासन ऐसे मामलों पर सख़्त निगरानी रख रहा है।

*जिला प्रशासन का संदेश—अवैध भंडारण पर सख़्त निगरानी जारी*- 

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने निरीक्षण टीम को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में धान खरीदी सीजन के मद्देनजर सभी संभावित स्थानों पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अवैध खरीद, बिक्री या भंडारण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने किसानों एवं व्यापारियों से अपील की है कि धान का लेन-देन केवल निर्धारित नियमों और पंजीकृत खरीदी केंद्रों के माध्यम से ही करें, अन्यथा नियम विरुद्ध पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

और भी

जनपद कार्यालय दुलदुला में स्वच्छता श्रमदान का हुआ आयोजन,जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश

जशपुरनगर 30 नवम्बर 2025/ स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से विगत दिवस जनपद कार्यालय दुलदुला में सामूहिक श्रमदान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। सुबह से ही सरपंच, पंच एवं कर्मचारी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और कचरा उठाने, झाड़ू लगाने, नाली साफ करने तथा पौधों के आसपास की सफाई जैसे कार्यों में श्रमदान किया। सभी ने टीम भावना के साथ परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में योगदान दिया।

*जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की रही भागीदारी* - 
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामुदायिक जिम्मेदारी है। जब जनप्रतिनिधि स्वयं श्रमदान करते हैं, तब ग्रामीणों में भी स्वच्छता के प्रति प्रेरणा उत्पन्न होती है। ग्रामीणों ने कहा कि आज का श्रमदान स्वच्छता जागरूकता को गांव-गांव तक ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यालय के कर्मचारियों ने भी परिसर के विभिन्न हिस्सों की सफाई करते हुए स्वच्छ कार्यस्थल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। एक कर्मचारी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से कार्यकुशलता बढ़ती है और हितग्राहियों को भी बेहतर सुविधा मिलती है।

*स्वच्छता को जनभागीदारी से गति* - 
अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के श्रमदान कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्वच्छता को स्थायी आदत में बदला जा सके। जनपद कार्यालय ने नागरिकों से भी स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया।

और भी

प्रधानमंत्री ने रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

*प्रधानमंत्री ने पुलिस के बारे में जनता की धारणा बदलने, युवाओं तक पहुंच बढ़ाने, शहरी और पर्यटन पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया*

*प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी, एआई और राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड एकीकरण के विस्तारित उपयोग का आह्वान किया; द्वीप सुरक्षा, तटीय पुलिस व्यवस्था और फोरेंसिक आधारित जांच में नवाचार पर जोर दिया*

*सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकताओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिसमें विजन 2047 पुलिस व्यवस्था रोडमैप, आतंकवाद निरोधक रुझान, महिला सुरक्षा, भगोड़ों का पता लगाना और फोरेंसिक सुधार शामिल रहे*

*प्रधानमंत्री ने आपदा से निपटने की बेहतर तैयारी और समन्वित प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर बल दिया; चक्रवात, बाढ़ और प्राकृतिक आपात स्थितियों से निपटने के लिए सरकार के समग्र दृष्टिकोण का आह्वान किया*

*प्रधानमंत्री ने पुलिस नेतृत्व से विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने और इसमें सुधार करने का आग्रह किया*

*प्रधानमंत्री ने विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किए; शीर्ष प्रदर्शन करने वाले शहरों को नव स्थापित शहरी पुलिस व्यवस्था पुरस्कारों से सम्मानित किया*

रायपुर 30 नवंबर 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लिया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन का विषय 'विकसित भारत: सुरक्षा आयाम' है।

प्रधानमंत्री ने खासकर युवाओं के बीच पुलिस के प्रति जनता की धारणा बदलने की तत्काल जरूरत पर बल दिया, जिसके लिए दक्षता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने शहरी पुलिस व्यवस्था को मज़बूत करने, पर्यटक पुलिस को फिर से सक्रिय करने और औपनिवेशिक काल के आपराधिक कानूनों के स्थान पर लागू किए गए नए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस और व्यापक प्रशासन को निर्जन द्वीपों को एकीकृत करने के लिए नवीन रणनीतियां अपनाने, राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड (नेटग्रिड) के अंतर्गत एकीकृत डेटाबेस का प्रभावी उपयोग करने और कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी प्राप्त करने के लिए इन प्रणालियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को पुलिस जांच में फोरेंसिक के उपयोग पर केस स्टडी करने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया, और कहा कि फोरेंसिक के बेहतर अनुप्रयोग से आपराधिक न्याय प्रणाली और मजबूत होगी।

प्रधानमंत्री ने प्रतिबंधित संगठनों की नियमित निगरानी के लिए तंत्र स्थापित करने, वामपंथी उग्रवाद से मुक्त क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करने और तटीय सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए नवोन्मेषी मॉडल अपनाने के महत्व पर ज़ोर दिया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए एक समग्र सरकारी दृष्टिकोण की आवश्यकता है, जिसमें प्रवर्तन, पुनर्वास और सामुदायिक स्तर पर हस्तक्षेप एक साथ किया जाए।

सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। विज़न 2047 की दिशा में पुलिस व्यवस्था के दीर्घकालिक रोडमैप, आतंकवाद-निरोध और कट्टरपंथ-निरोध में उभरते रुझान, महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने में तकनीक का लाभ उठाने, विदेशों में रह रहे भारतीय भगोड़ों को वापस लाने की रणनीतियों और प्रभावी जांच एवं अभियोजन सुनिश्चित करने के लिए फोरेंसिक क्षमताओं को मज़बूत करने पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने मज़बूत तैयारियों और समन्वय की आवश्यकता पर ज़ोर दिया और पुलिस प्रमुखों से चक्रवात, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपात स्थितियों, जिनमें चक्रवात दित्वा की मौजूदा स्थिति भी शामिल है, के लिए प्रभावी आपदा प्रबंधन तंत्र को मज़बूत करने का आग्रह किया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ऐसी घटनाओं के दौरान जीवन की रक्षा और न्यूनतम व्यवधान सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय योजना, तत्क्षण समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और समग्र सरकारी दृष्टिकोण आवश्यक हैं।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पुलिस नेतृत्व से आह्वान किया कि वे विकासशील राष्ट्र की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पुलिस व्यवस्था को फिर से व्यवस्थित करें, ताकि विकसित भारत बनने की राह पर साफ हो सके।

प्रधानमंत्री ने खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किए। उन्होंने शहरी पुलिस व्यवस्था में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन शहरों को भी पुरस्कार प्रदान किए। यह सम्मान शहरी पुलिस व्यवस्था में नवाचार और सुधार को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार स्थापित किया गया है।

इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री और केंद्रीय गृह सचिव ने भाग लिया। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक, साथ ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुखों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया, जबकि देश भर से विभिन्न रैंकों के 700 से अधिक अधिकारी वर्चुअल माध्यम से इस सम्मेलन में शामिल हुए।

और भी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में नेचर फॉर्मिंग को बढ़ावा देने, खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी की प्रशंसा

रायपुर, 30 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी को सुना और इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’  देश की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक अभिभावक की तरह देश की बातों को देशवासियों के सामने रखते हैं और हर माह राष्ट्र को प्रेरणादायक संदेश देते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जनभागीदारी और उत्कृष्ट प्रयासों को पहचान दिलाते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण में लगे समर्पित लोगों को सम्मान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, विभिन्न राज्यों में शहद प्रसंस्करण की उन्नत विधियां, शहद उत्पादन में वृद्धि, नौसेना सशक्तिकरण, नेवल म्यूजियम, नेचर फॉर्मिंग के महत्व, तथा सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता की प्रस्तुति और लातविया सहित कई देशों में आयोजित गीता महोत्सवों के भव्य आयोजनों की प्रशंसा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नेचर फॉर्मिंग के लिए छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं और यहां के किसान व युवा उद्यमी इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि हुई है और इसमें छत्तीसगढ़ का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज के ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री द्वारा साझा की गई उपयोगी जानकारियाँ अत्यंत प्रेरक हैं। प्रधानमंत्री ने स्पेस टेक्नोलॉजी में जेन-ज़ी युवाओं द्वारा मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन परीक्षण, असफल चंद्रयान-2 से सफल चंद्रयान-3 की प्रेरणादायी कहानी, महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता महोत्सव, कुरुक्षेत्र में ही महाभारत आधारित 3D लाइट एवं साउंड म्यूज़ियम, राष्ट्र को समर्पित स्वदेशी डिज़ाइन वाले युद्धपोत ‘आईएनएस माहे’, भूटान यात्रा, बनारस में आयोजित होने वाले चौथे ‘काशी तमिल संगमम’, विंटर टूरिज्म एवं विंटर गेम्स, तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत देशभर में चल रहे नवाचारों और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और ‘मन की बात’ के माध्यम से वे सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक आयामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ देशवासियों तक पहुँचाते हैं। उनके अनुभवों का खजाना हमें यह सीख देता है कि ‘लोकल को ग्लोबल’ कैसे बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आज का दिन विशेष है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं रायपुर में मौजूद हैं और इसी दौरान हमें ‘मन की बात’ सुनने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘मन की बात’ में 26 नवंबर ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर सेंट्रल हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत, 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा के आरोहण तथा उसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में ‘पांचजन्य’ स्मारक के लोकार्पण की जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में विश्व की सबसे बड़ी लीप इंजन MRO (Maintenance, Repair & Overhaul) सुविधा के उद्घाटन को भारत की एयरोस्पेस क्षमता में बड़ी छलांग बताया। उन्होंने पिछले सप्ताह मुंबई में भारतीय नौसेना को समर्पित INS ‘माहे’ के शामिल होने और भारत के स्पेस इकोसिस्टम में स्काईरूट के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ द्वारा नई उड़ान दिए जाने का भी उल्लेख किया, जो भारत की नई सोच, नवाचार और युवा शक्ति का प्रतीक है। कृषि क्षेत्र में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है। दस वर्ष पहले की तुलना में यह उत्पादन 100 मिलियन टन अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है और हाल ही में भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने की घोषणा देश के लिए गर्व का क्षण है।

कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागिता भी अत्यंत विशेष रही। उन्होंने बताया कि यूरोप और सेंट्रल एशिया के कई देशों के लोग गीता से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में इस महोत्सव में शामिल हुए। इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता का वाचन हुआ, जबकि लातविया में आयोजित महोत्सव में लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और अल्जीरिया के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप,  केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री अनुज शर्मा, पूर्व विधायक आरंग श्री नवीन मार्कण्डेय, विभिन्न निगम-मंडलों एवं आयोगों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी

26 हजार 400 पीएम आवास निर्माण स्वीकृत25 हजार 580 हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि जारी


रायपुर, 30 नवम्बर 2025/प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रदान करने का क्रांतिकारी कदम है जो ना केवल आवास की कमी को दूर करती है बल्कि ग्रामीण जीवन को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने कलेक्टर बलौदाबाजार के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी  के मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायतो में आवास चौपाल का आयोजन कराया जा रहा है।

*प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 26 हजार 400 आवास निर्माण स्वीकृत*

          प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2025-26 हेतु जिले में 26 हजार 400 आवास निर्माण को स्वीकृत किया गया, जिसमें से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर 25 हजार 580 हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त की राशि जारी की गई। आवास चौपाल का आयोजन सभी ग्राम पंचायतों में तकनीकी अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, जिसमे, सभी नवीन स्वीकृति उपरांत राशि प्राप्त आवास के हितग्राही, पूर्व वर्षाे के स्वीकृति उपरांत अपूर्ण आवास के हितग्राही, राजमिस्त्री, निर्माण, सामाग्री सप्लायर, सरपंच, सचिव एवं अन्य संबंधित शामिल होते हैं। 

*आवास चौपाल का उद्देश्य कनीकी जानकारी उपलब्ध कराना*

          आवास निर्माण की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना। रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराना।  सौर सुजला के तहत सौर पैनल लगवाने की जानकारी देना शामिल है। वर्ष 2025-26 में प्रथम क़िस्त जारी 25 हजार 580 आवास के हितग्राहियों को क़िस्त जारी किए गए हैं। सभी आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराना। योजना के तहत कन्वर्जेन्स के माध्यम से मिलने वाले अन्य लाभ का जानकारी देना।  राजमिस्त्री एवं निर्माण सामग्री की उपलब्धता पर पंचायतों में आवास चौपाल में चर्चा की जा रही है ।  अब तक बलौदाबाजार में 56, भाटापारा 34, कसडोल में 24 और पलारी 22 पंचायतों में आवास चौपाल करा किया गया है। इस चौपाल में पूर्व वर्षाे के आवासों को जल्दी पूर्ण कराना। 

*योजना पूर्णतः निःशुल्क अनाधिकृत वसूली से सावधान*

         प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पारदर्शी और निःशुल्क योजना है जहां किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नही लिया जाता। कलेक्टर बलौदाबाजार ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत वसूली, कमीशन या सुविधा शुल्क की मांग नहीं कर सकता। यदि कोई ब्यक्ति आवास पास करान,े क़िस्त जल्दी दिलाने या अन्य किसी बहाने से पैसा की मांग करता है, अनाधिकृत वसूली करने पर, तत्काल शिकायत जनपद पंचायत सीईओ, सीईओ जिला पंचायत या कलेक्टर कार्यालय में दर्ज करायें। ऐसे मामलों का त्वरित जांच कर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

और भी

संतोष यादव ने धान खरीदी केन्द्र में आसानी से बेचा अपना धान ,समय पर टोकन भी कटा सुविधा देखकर संतुष्ट हुए 

जशपुरनगर 29 नवम्बर 25 /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं किसान हितैषी नीतियों के अनुरूप जशपुर जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बासनतला धान खरीदी केन्द्र में धान उपार्जन कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। कृषक श्री संतोष यादव का पुष्पमाला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया तथा धान, तौल मशीन एवं सामग्री की विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

धान विक्रय हेतु पहुंचे कृषक श्री संतोष यादव ने केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के हित में बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि “समय पर ऑनलाइन टोकन प्राप्त होना, बारदाना उपलब्धता, सुचारू तौल एवं खरीदी प्रक्रिया होने से हमें काफी राहत मिल रही है। वर्तमान शासन में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, इसके लिए मुख्यमंत्री जी को हृदय से आभार।”

धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक श्री संतोष गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली गई हैं। केंद्र में पेयजल सुविधा, बारदाना उपलब्धता, टोकन तथा तौल मशीनों की तकनीकी जांच जैसे सभी प्रबंध दुरुस्त रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में खरीदी कार्य की सतत् निगरानी की जा रही है, ताकि प्रत्येक किसान को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले में धान खरीदी को पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता एवं किसान हित में संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी केंद्रों में अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं और व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

और भी

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक,पण्डरापाठ और  टट्केला के प्राचार्यो को शो-काज नोटिस जारी करने के दिए निर्देश ‌

जशपुर नगर 29 नवम्बर 25/ यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् सीईओ अभिषेक कुमार ने जिला पंचायत सभाकक्ष में सभी बीईओ,एबीईओ और जिले के समस्त शासकीय हाई व हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक में परीक्षा परिणाम, पाठ्यक्रम पूर्णता, कक्षा दसवीं और बारहवीं के कम अच्छे बच्चों और मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों , जेईई और नीट की तैयारी, विद्यालय में कराए जा रहे हैं प्रयोगिक कार्यों, विद्यार्थियों की उपस्थिति और विद्यालयों की मॉनिटरिंग की गहन समीक्षा की।

बैठक में जशपुर एसडीएम विश्वासराव मस्के, जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर, यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने शिक्षा गुणवत्ता वृद्धि हेतु विभिन्न बिंदुओं पर बात की। 

सीईओ अभिषेक कुमार ने खराब परीक्षा परिणाम , अध्यापन में लापरवाही और अपूर्ण पाठ्यक्रम पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्राचार्यो को कड़ी हिदायत दी । साथ ही लापरवाही बरतने वाले हायर सेकेंडरी पण्डरापाठ और टट्केला विद्यालय के प्राचार्यों को शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों के अध्ययन को लेकर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने लंबी अनुपस्थिति और अवकाश वाले विषय शिक्षकों के संबंध में और अध्ययन को लेकर मासिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । साथ ही हायर सेकंडरी विद्यालय लवाकेरा के खराब रिजल्ट के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए।

एसडीएम विश्वासराव मस्के ने 1 दिसंबर से जिले के हाई और हायर सेकंडरी विद्यालयों में होने वाली जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विषय में आवश्यक तैयारियों की जानकारी के साथ विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ सफल आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर रोहित व्यास जिले में शतरंज के खेल को प्रोफेशनल रूप से विकसित करना चाहते हैं। जिले में खेल संस्कृति विकसित करना भी जिला प्रशासन का उद्देश्य है।

जिला शिक्षा अधिकारी पी के भटनागर ने परीक्षा परिणाम की गिरावट और विभाग की छवि धूमिल करने वाले किसी भी प्रकार के गंभीर कृत्यो पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी बैठक में दी। 

नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने समीक्षा बैठक में आगामी छमाही, प्री बोर्ड 1 और  बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बोर्ड परीक्षा के ब्लूप्रिंट के आधार पर अध्यापन, अंकों के अनुसार उत्तर लिखने का अभ्यास, सूक्ष्मता से मूल्यांकन और सुधारात्मक टीप सहित प्रत्येक दिवस तीन-तीन विषयों के डेढ़ घंटे के कालखंड के विषय में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की। 

समीक्षा बैठक में सांख्यिकी अधिकारी किशोर केरकेट्टा, यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय सहित समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

और भी

वन भूमि में अवैध उत्खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,जेसीबी मशीन जप्त, आरोपी पर वन अपराध प्रकरण दर्ज

जशपुरनगर 29 नवम्बर 2025/ बगीचा वन परिक्षेत्र के परिसर रेंगले अंतर्गत वन कक्ष क्रमांक पी.एफ.-1332 में अवैध उत्खनन की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। 25 नवम्बर 2025 की रात्रि में प्राप्त सूचना के आधार पर वनमंडलाधिकारी जशपुर के निर्देश एवं उपवनमंडलाधिकारी पत्थलगांव के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्राधिकारी बगीचा, वन परिक्षेत्राधिकारी पत्थलगांव तथा वनकर्मचारियों की टीम ने तत्परता से मौके पर दबिश दी। जांच में पाया गया कि आरोपी श्री राजेश यादव  निवासी गुरम्हाकोना, द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध रूप से मेड़ एवं खेत निर्माण हेतु उत्खनन किया गया था। टीम के पहुंचने से पूर्व आरोपी जेसीबी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आगे की कार्रवाई में 28 नवम्बर 2025 को लगभग 11:00 बजे गुरम्हाकोना में आरोपी के निवास पर दबिश दी गई, जहां अवैध उत्खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को जप्त कर परिक्षेत्र कार्यालय बगीचा में सुरक्षित रखा गया है। आरोपी सहित संबंधित अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम, 1927 की प्रासंगिक धाराओं के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा विवेचना प्रगति पर है।
       वनमंडलाधिकारी वनमण्डल जशपुर श्री शशिकुमार ने कहा कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन, अतिक्रमण अथवा वन भूमि को क्षति पहुंचाने वाले कृत्यों के प्रति विभाग की नीति पूर्णतः शून्य सहनशीलता की है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन जप्त की गई है एवं आरोपी के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। भविष्य में भी ऐसे अवैध कृत्यों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

और भी

बगीचा विकास खंड में उद्यमिता शिविर के माध्यम से उद्योग स्थापित करने के संबंध में दी गई जानकारी 

जशपुर 29 नवंबर 25/ शनिवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण बगीचा, जिला जशपुर में उद्यमिता शिविर के माध्यम से उद्यमी एवं बैंकर्स बैठक का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता बगीचा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभात सिद्धाम एवं उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी द्वारा किया है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद श्री एल आर चौहान एवं राजकिशोर जायसवाल के साथ व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री राजेश  अग्रवाल जी उपस्थित थे।कार्यक्रम में बैंक का प्रतिनिधित्व एसबीआई से श्री प्रीतम टोप्पो जी पीएनबी से श्री पी डी एक्का जी एवं CRGB से श्री राहुल तिवारी जी ने किया। महाप्रबंधक श्री एम एस पैंकरा द्वारा औद्योगिक नीति 2024-30 के बारे में उद्यमियों से विस्तृत चर्चा की गई एवं शासन द्वारा प्रदत्त अनुदान से संबंध में चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं PMEGP एवं PMFME की जानकारी दी गई।बैंक प्रतिनिधि श्री प्रीतम टोप्पो द्वारा उद्यमियों हेतु बैंक से संबंधी दस्तावेजों की जानकारी दी गई एवं उद्यम स्थापना हेतु सिबिल मजबूत रखने हेतु जागरूक रहने को कहा गया। कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों द्वारा उद्योग स्थापना से संबंधित सवाल पूछे गए । कार्यक्रम में  नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष,पार्षद एवं महाप्रबंधक एम एस पैंकरा जिला व्यापार उद्योग केंद्र,कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसाई श्री योगेश ध्रुव जी, व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल सहित 40 उद्यमी उपस्थित रहे।

और भी

जिले के 50 किसानों ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत रायपुर में आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों का किया अवलोकन

जशपुरनगर 29 नवम्बर 2025/ राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के कुल 50 कृषकों का दल उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों के साथ अध्ययन भ्रमण हेतु रायपुर पहुंचा। इस भ्रमण का प्रमुख उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत पद्धतियों, नवीन कृषि उपकरणों तथा नवाचार फसलों की जानकारी प्रदान करना रहा।

*सीबी क्रॉप शो 2025 का अवलोकन* - 
कृषक दल को चावड़ाबाग, रायपुर में आयोजित सीबी क्रॉप शो 2025 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का विस्तृत भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में 30 से अधिक सब्जियों तथा 280 से अधिक हाइब्रिड किस्मों का फसल प्रदर्शन किया गया था। साथ ही 90 से अधिक कंपनियों द्वारा बीज, खाद, दवाइयां, कृषि उपकरण एवं अन्य सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों ने विभिन्न स्टॉलों एवं उद्यानिकी फसलों की जीवंत प्रदर्शनी का निरीक्षण कर नवीनतम जानकारी प्राप्त की।

*वीएनआर में उन्नत किस्मों का अध्ययन* - 
इसके पश्चात कृषकों ने वीएनआर में ग्राफ्टेड बैंगन, टमाटर, मिर्च, पत्तागोभी एवं फूलगोभी की उन्नत किस्मों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों द्वारा सब्जियों के हाईब्रिड बीज उत्पादन की तकनीक भी किसानों को समझाई गई। दल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस (शेडनेट हाउस एवं प्रिसिजन फार्मिंग) का भी भ्रमण किया। यहाँ शेडनेट के अंदर टमाटर, ड्रैगनफ्रूट की फसलें तथा अंतरवर्ती फसल के रूप में फूलगोभी व मिर्च दिखाई गईं। साथ ही गेंदा की इंटरक्रॉपिंग के मॉडल भी प्रस्तुत किए गए।

*किसानों में उत्साह, सीख को खेतों में अपनाने का संकल्प* - 
आधुनिक तकनीकों को प्रत्यक्ष देखकर किसानों ने गहरी रुचि एवं उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अध्ययन दौरे उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की प्रेरणा देते हैं। किसानों ने बताया कि वे यहाँ सीखी गई उन्नत तकनीकों को अपने खेतों में अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि सुनिश्चित करेंगे। उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की और अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विभाग का उद्देश्य है कि जिले के कृषकों को आधुनिक एवं तकनीकी खेती से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाया जाए।

और भी

धान खरीदी के महापर्व में किसानों के खातों में धनवर्षा शुरू, जिले में पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा किसानों का भरोसा,कोचियों–बिचौलियों पर नकेल, खरीदी व्यवस्था से किसानों ने जताया संतोष

रायगढ़, 29 नवम्बर 2025। रायगढ़ जिले में इस वर्ष धान खरीदी का महापर्व किसानों के लिए खुशहाली और धनवर्षा लेकर आया है। जैसे-जैसे खेतों में धान की कटाई तेजी पकड़ रही है, वैसे-वैसे उपार्जन केंद्रों में धान की आवक भी लगातार बढ़ रही है। समर्थन मूल्य पर धान बेच चुके किसानों के खातों में राशि सीधे हस्तांतरित की जा रही है,जिससे ग्रामीण अंचलों में राहत, प्रसन्नता और आर्थिक मजबूती का वातावरण बना हुआ है। रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेच चुके 2,882 किसानों को अब तक 36 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान हो चुका है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
धान बेचने की प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए किसानों को टोकन जारी किए जा रहे हैं, वहीं राज्य शासन द्वारा उपलब्ध टोकन तूहर द्वार ऐप ने किसानों को घर बैठे ही आसानी से टोकन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की है। उपार्जन केंद्रों में बारदाना भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा। पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और उपार्जन केंद्रों की बेहतर सुविधाओं ने किसानों के चेहरों पर संतोष और भरोसे की चमक भर दी है।
 खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रशासन द्वारा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कोचियों एवं बिचौलियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इन प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव किसानों पर साफ दिखाई दे रहा है।

*किसानों ने की प्रशासन की पहल की सराहना*

जिले के किसान श्री रमेश साव ने बताया कि कोचियों और बिचौलियों पर कार्रवाई के कारण किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि“अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करना प्रशासन का सराहनीय कदम है। इससे हम जैसे वास्तविक किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और धान बेचने की प्रक्रिया बिल्कुल सहज हो गई है।
      किसान श्री देव लाल पटेल ने बताया कि उपार्जन केंद्रों में पेयजल, छाया, काटा-बांट, बैठने की व्यवस्था तथा पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध होने से हमें धान बेचने में बिल्कुल परेशानी नहीं आती। पूरी व्यवस्था किसानों के अनुकूल बनाई गई है। किसान जय चौधरी ने बताया कि धान खरीदी के सभी चरणों में टोकन जारी होने से लेकर तुलाई और विक्रयतक की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कड़ी मॉनिटरिंग से धान खरीदी में पारदर्शिता आई है। भुगतान भी समय पर मिल रहा है। किसान हित में जिला प्रशासन की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि त्वरित भुगतान से किसानों की वित्तीय स्थिति मजबूत हो रही है।
       बता दे कि जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के बाद राशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। किसानों को समर्थन मूल्य की राशि सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित हो रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि  किसी भी स्तर पर कोचियों एवं बिचौलियों की गतिविधि बर्दाश्त न की जाए। धान खरीदी प्रक्रिया किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शी और त्वरित हो। भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उपार्जन केंद्रों के सभी आवश्यक संसाधन पूरी क्षमता के साथ उपलब्ध रहें। जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया, प्रशासनिक सतर्कता, उपार्जन केंद्रों की बेहतर व्यवस्थाएँ और त्वरित भुगतान प्रणाली से किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल है।

और भी