ताजा खबरें


बड़ी खबर

समाजसेवी विनीत जिंदल चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा योग ड्रेस का वितरण,स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रयास


कुनकुरी/नारायणपुर:- शनिवार बैगलेस डे पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत, स्थानीय समाजसेवी विनीत जिन्दल चार्टर्ड अकाउंटेंट ने प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली के स्कूली बच्चों को योग ड्रेस का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों ने अतिथि का स्वागत आरती उतारकर, तिलक लगाकर ,पुष्प गुच्छ भेंटकर एवं गीत गाकर किया। विनीत जिंदल ने कहा इस पहल का उद्देश्य प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
*कार्यक्रम का विवरण*
इस योग ड्रेस वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी विनीत जिन्दल द्वारा 22 स्कूली बच्चों को योग ड्रेस बांटे गए, इस अवसर पर योग सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें योग प्रशिक्षक के रूप में विद्यालय में पदस्थ शिक्षक महेश तिर्की ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। 
*समाजसेवी का संदेश:*
समाजसेवी विनीत जिन्दल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, "योग हमारे जीवन में अनुशासन और संतुलन लाता है। मेरा मानना है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है"। जब शरीर स्वस्थ रहता है तो पढ़ाई में मन और अच्छे से लगता है, उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों से अपील की, कि वे इस योग ड्रेस का उपयोग शनिवार बैगलेस डे पर आयोजित होने वाले योग सत्र में करें,आगे उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में योग को शामिल कर खुद को और अपने परिवारों को स्वस्थ बनाएं।
*विद्यालय एवं बच्चों की सराहना*
 समाजसेवी विनीत जिंदल ने विद्यालय एवं बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि आपके विद्यालय में लगे विभिन्न प्रकार के पेड़ - पौधे, पुष्प वाटिका और पोषण वाटिका विद्यालय को और भी आकर्षक बनाते हैं और इस हरियाली के बीच योगाभ्यास करना अद्भुत अनुभव प्रदान करता है, उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा आप सभी के विभिन्न आसनों को देखकर मैं बहुत खुश हुआ आपके शिक्षक बेहतर तरीके से आपको योगाभ्यास कराते हैं,आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें और परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें।
*प्रधान पाठक की प्रतिक्रिया:*
प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता ने समाजसेवी के इस पहल की सराहना की और समाजसेवी के प्रति आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि बच्चों को योग ड्रेस मिलने से बच्चे योगाभ्यास को और आनंदमय ढंग से सीखेंगे,यह पहल दर्शाती है कि समाजसेवी स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

और भी

खरसिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की संयुक्त टीम की औचक जांच, नशीली दवाओं की बिक्री पर मिली गंभीर अनियमितताएँ

रायगढ़, 06 दिसंबर 2025। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में खरसिया क्षेत्र में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोरों की संयुक्त औचक जांच की गई, जिसमें नशीली दवाओं की अनियमित बिक्री को लेकर गंभीर तथ्य सामने आए। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा उस शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें बिना पर्ची नशीली दवाओं की बिक्री की जानकारी मिली थी। 
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में संबंधित विभाग को जिले के शहरी, कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित मेडिकल स्टोर्स में प्रतिबंधात्मक दवाओं, नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने और सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। हाल ही में जिले के प्रभारी सचिव ने भी समीक्षा बैठक में आवश्यक चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। 

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा राजेश मेडिकल, टी.आई.टी. कॉलोनी खरसिया, आशोक मेडिकल, अमरनाथ चौक, दीपक मेडिकल स्टोर, रेलवे स्टेशन रोड, तथा भागवत मेडिकल स्टोर, रेलवे स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के दौरान राजेश मेडिकल में दो नशीली दवाओं कोरेक्स, कोफ-विक्स—का डॉक्टर के पर्ची के बिना बिक्री पाया गया, जिसके कारण स्टोर संचालक को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियम 1945 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इसी प्रकार भागवत मेडिकल स्टोर में नशीली दवाओं का विक्रय रिकॉर्ड एवं डॉक्टर की पर्ची मौके पर उपलब्ध नहीं पाई गई। रिकॉर्ड में भारी कमी को गंभीर मानते हुए यहां भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। टीम ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को  निर्देश दिए कि वे किसी भी प्रकार की नशीली दवा बिना डॉक्टर की वैध पर्ची के न बेचें तथा रिकॉर्ड संधारित करना अनिवार्य है। साथ ही सिरिंज जैसी चिकित्सीय वस्तुओं के बिल सहित विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस कार्रवाई में खाद्य एवं औषधि निरीक्षक श्री अमित राजोरिया, श्री विजय कुशवाहा, सुश्री साविता रानी, श्री प्रवीण तिवारी एसडीएम खरसिया तथा श्री प्रमात पटेल एसडीओपी खरसिया उपस्थित थे।

और भी

करमीटीकरा की सुपरवाइजर पर लगा गंभीर आरोप,कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार सहित भेदभाव और टारगेट करने मामले में कलेक्टर जशपुर से हुई लिखित शिकायत

पत्थलगांव : महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पत्थलगांव परियोजना के करमीटीकरा सेक्टर में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं ने सुपरवाइजर के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है।उन्होंने इस संबंध में संघ के माध्यम से जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास को ज्ञापन सौंप जांच व कार्यवाही का मांग किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 की जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों संग करमीटीकरा सेक्टर के दर्जनों कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं ने जिला मुख्यालय पहुंच सर्व प्रथम जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय पहुंच मामले के संबंध में आवेदन दिया।जिसके उपरांत संघ का प्रतिनिधिमंडल जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास से मुलाकात कर राजकुमारी साहू सुपरवाइजर के द्वारा द्वेषपूर्ण भाव से कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं को प्रताड़ित करने एवं नियम विरुद्ध मानदेय काटे जाने के संबंध में कार्यवाही और जांच की मांग हेतु आवेदन सौंपे।इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने बताया कि गत दिनों करमीटिकरा सेक्टर में  हुए बैठक के दौरान ज्ञात हुआ कि पत्थलगांव परियोजना क्षेत्र अंतर्गत करमीटिकरा में पदस्थ राजकुमारी साहू सुपरवाइजर के द्वारा द्वेषपूर्ण भाव से कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।गत दिनों उनके विरुद्ध परियोजना कार्यालय में शिकायत किए जाने के बाद लगातार कार्यकताओं की धमकाया जा रहा है और सबूतों से छेड़छाड़ करने अनावश्यक रूप से दबाव बनाने का कार्य किया जा रहा है,जो अत्यंत ही गंभीर विषय है।
उक्त अधिकारी के द्वारा कुछ कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से टारगेट कर बिना कारण उनका मानदेय काटा जा रहा है,इतना ही नहीं मानदेय काटे जाने के पीछे कारण पूछने पर उनके द्वारा फटकार लगा सही कारणों को बताया नहीं जाता है। ज्यादा पूछने पर कहा जाता है कि आपको सबक सिखाने मानदेय काट रहे है,जिसमें उनके द्वारा मेडिकल अवकाश भी नहीं माना जाता है। उनके द्वारा रविवार या अन्य अवकाश पर भी कार्य करने जोर दिया जाता है जिसमें कार्य नहीं करने की स्थिति में मानदेय काटे जाने का खुला धमकी दिया जाता है।कार्यकर्ताओं के द्वारा मना करने पर रविवार का मानदेय शासन आपको नहीं देता है क्या बोल कर दुर्व्यवहार किया जाता है।
राजकुमारी साहू सुपरवाइजर के द्वारा किसी कार्यकता या सहायिका के परिवार में आकस्मिक घटना होने पर छुट्टी नहीं दिया जाता है,इस संबंध में उनसे पूछने पर फटकार लगाते हुए कहा जाता है कि जब तक काम पूरा नहीं करोगे तब तक कही नहीं जाना है।
राजकुमारी साहू सुपरवाइजर के द्वारा जब भी मासिक जानकारी का बैठक लिया जाता है तब  सभी कार्यकर्ताओं को 10 बजे अनिवार्य रूप से पहुंच जाने का दबाव बनाया जाता है और खुद समय का ध्यान नहीं रखते हुए खुद 12:30 बजे आती है,इतना ही नहीं बैठक को अनावश्यक रूप से लम्बा खींचते हुए कार्यालयीन समय का भी ध्यान नहीं रखती,दूर दराज से आने वाले कार्यकताओं को प्रताड़ित करने की नियत से 05:30 बजे या 06:00 बजे छोडती है | चुकी हम में कई कार्यकता सहायिका अपने घर पर छोटे छोटे बच्चों को छोड़कर आये रहते है इस कारण से उनको असमय घर पहुंचने पर परिवार वालों तथा पति से भी दो शब्द सुनना पड़ता है। 
राजकुमारी साहू सुपरवाइजर के द्वारा कार्यकताओं से इस कदर दुर्व्यवहार किया जाता है कि उनके शब्दों पर नियंत्रण नहीं रहता है,कार्य के दौरान यदि किसी कारण वश गलती से गलत जानकारी भर लेने पर उनके द्वारा कहा जाता है कि जशपुर के आदिवासी लोगों के पास दिमाग नहीं है आप लोग हमेशा दारू नशे करते हो,इस प्रकार के शब्द का प्रयोग उनके द्वारा किया जाता है ।
कार्यकताओं ने उक्त बैठक में बताया कि कई सारे काम ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से हम लोग को करना होता है जिसमे कभी नेटवर्क की समस्या होने पर काम नहीं हो पाता है तो सभी कार्यकर्ताओं को बोलती है शासन का पैसा खा रहे हो।का करने के लिए 50 हजार का नया मोबाइल ले लो और नहीं कर पाते हो तो ईस्तीफा दे दो काम से बोला जाता है।नेटवर्क वर्क नही होने की समस्या पर टावर खरीद कर आगनवाडी केंद्र पर लगवाने बोला जाता है।
उनके द्वारा कुछ कार्यकर्ता को टारगेट बना कर रखा गया है वो अक्सर बोलती रहती है कि यहां से जाते जाते 2-4 को साथ लेके जाउंगी बोल कर धमकी देते रहती है,उनका कहना होता है कि आप लोगो को भगवान भी नहीं बचा सकता मेरे से,
उनके द्वारा हमेशा कार्यकर्ताओं पर अभद्र व्यव्हार किया जाता है और कार्यकताओं को पागल, कुत्ता,गन्दी नाली के कीड़े, झकलेट, जैसे गंदे गंदे शब्दों से संबोधित करती है।
उनके द्वारा निरीक्षण के समय हितग्राहियों को सलाह देने के बजाय उनको बोलती है जब औकात नहीं थी तों तिन - तिन बच्चे पैदा करने की क्या जरुरत है, सुपरवाइजर के द्वारा इस प्रकार के शब्द बोलने से हितग्राहियों पर गलत प्रभाव पड़ता है ।
बैठक के दौरान यह भी बात सामने आया कि उनके द्वारा फोटोकॉपी के नाम से 50 रूपये प्रति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वसूला जाता है,जबकि उक्त फोटोकॉपी का मूल्य मात्र 4 रुपए होता है।झंडा के नाम पर 100 रुपए प्रति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका वसूला जाता है।यात्रा भत्ता में 30 प्रतिशत कमीशन सीधे तौर पर मांगा जाता है।नहीं देने पर प्रताड़ित करने और रिकवरी का धमकी दिया जाता है,कार्य के आधार पर यात्रा भत्ता ज्यादा होने पर 1500 रुपए से ज्यादा नहीं बनाया जाने का दबाव देते हुए इसके आगे का नहीं बनाए जाने फटकार लगाया जाता है यदि ज्यादा का बना कर जमा किया जाता है तो यात्रा भत्ता रोक दिया जाता है और इसमें 30 प्रतिशत कमीशन मांगा जाता है। कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं को मिलने वाला शासन से फ्लेक्सी योजना,पोषण दिवस के आधार पर ईंधन की राशि,सब्जी की राशि सहित अन्य में भारी भरकम कमीशन अनियमितता और गबन का आरोप भी लगा है।
आंगनबाड़ी केंद्रों में समूह के द्वारा गर्म भोजन के वितरण में बरती जा रही लापरवाही और अनियमितता की बात भी बैठक में सामने आया है।
समूह से सांठ गांठ कर मैडम के पास अनोखा बचत रजिस्टर है,जिनके रिकॉर्ड के अनुसार प्रतिमाह हमेशा ही बचत दिखाई देता है जबकि वास्तविकता में कार्यकर्ताओं का बचत रजिस्टर में बचत नहीं होता है,उक्त अचंभा रजिस्टर मैडम के पास होने से कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह उनके अनावश्यक फटकार और डांट का सामना करना पड़ता है।
जिस कारण कलेक्टर जशपुर से निवेदन किया गया है की सेक्टर करमीटिकरा के अंतर्गत आने वाले समस्त आ.बा. कार्यकर्ता एवं सहायिका सुपरवाईजर राजकुमारी शाहू के अभद्र व्यव्हार तथा मानसिक दबाव से अत्याधिक परेशान है,उनके विरुद्ध किए गए शिकायत उपरांत सबूतों से छेड़छाड़ करने कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने मामले में भी निष्पक्ष जांच और कार्यवाही का मांग किया जाता है,साथ ही उक्त कृत्य के कारण यहां सुपरवाईजर राजकुमारी साहू को हटा कर उसके स्थान पर अन्य सेक्टर सुपरवाईजर को पदस्थ किये जाने का पुरजोर मांग संघ के तरफ से निवेदन स्वरूप किया जाता है। श्रीमती यादव ने बताया कि कलेक्टर रोहित व्यास ने उक्त आवेदन पर जल्द ही संज्ञान लेकर कार्यवाही का आश्वासन भी हमें दिया है।

और भी

विद्युत विभाग का बड़ा एक्शन:बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की शुरुआत,88 बकायादारों के काटे गए कनेक्शन

रायपुर,6 दिसंबर 2025/ बिजली बिल की लगातार बढ़ती राशि पर प्रभावी नियंत्रण तथा लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्यवाही के लिए विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
विगत दिवस बलरामपुर- रामानुजगंज  जिले के बरियो वितरण केंद्र में विशेष वसूली अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

              मुख्य अभियंता छत्तीसगढ विद्युत वितरण कंपनी अम्बिकापुर क्षेत्र श्री यशवंत शिलेदार के नेतृत्व में ,अधीक्षण अभियंता श्री के.एन. सिंह, कार्यपालन अभियंता बलरामपुर श्री प्रकाश अग्रवाल तथा  जिले में पदस्थ सभी सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं की संयुक्त टीम सुबह 10:00 बजे ही बरियो पहुंची और बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की शुरुआत की।

             इस दौरान 88 बड़े बकायादारों के विद्युत कनेक्शन की बकाया राशि 23 लाख96 हज़ार 988 रुपये के लिए काटे गए। 24 बकायादारों ने तत्काल अपने बकाये का भुगतान करते हुए कुल 9 लाख 19 हज़ार 563 रुपये जमा किए।

         मुख्य अभियंता श्री शिलेदार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बकाया वसूली के लिए प्रतिदिन इसी प्रकार सघन मुहिम चलाएं, ताकि बकाया राशि की रिकवरी में तेजी लाई जा सके। उन्होंने निर्देश दिए है कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, उनके घरों की शाम के समय नियमित जांच की जाए। यदि कोई उपभोक्ता अनाधिकृत रूप से बिजली उपयोग करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आसपास से अनाधिकृत कनेक्शन लेकर बिजली उपयोग करने पर धारा 138 के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायालयीन कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

            विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल जमा कर कार्य में सहयोग दें अन्यथा नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी।

और भी

ऑनलाइन टोकन से आसान हुआ धान खरीदी,मृणाल मंडल ने धान विक्रय का सही मूल्य मिला

रायपुर 06 दिसम्बर 2025/
ऑनलाइन टोकन  प्रणाली ने धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सहज बनाया है l किसान स्वयं ऑनलाइन टोकन के माध्यम से  घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर सकते हैं।  समिति में पहुंचते ही  उन्हें बिना किसी परेशानी के धान बेचना आसानी हुआ ।

        जिला बलरामपुर- रामानुजगंज के बलरामपुर विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र बरदर में ग्राम रामनगरकला रहने वाले किसान श्री मृणाल मंडल ने अपनी मेहनत से उपजे लगभग 166 बोरी धान का विक्रय किया। समिति में मिली बेहतर व्यवस्था, सहज प्रक्रिया और त्वरित खरीदी ने उन्हें संतुष्ट किया,  मृणाल मंडल बताते हैं कि धान का सर्वाधिक मूल्य ने उनकी मेहनत को सही मूल्य दिलाया है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी का प्रावधान किसानों के लिए  बड़ी राहत साबित हो रहा है।

          श्री मंडल ने बताया कि समय पर समिति पहुंचना और तुरंत धान की खरीदी होना उनके लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। बिना लंबी प्रतीक्षा और बिना किसी भागदौड़ और सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से धान विक्रय हो गया। उन्होंने बताया की इस बार की उपज के मिले राशि से परिवार की जरूरत, अगली फसल की तैयारी में उपयोग करेंगे। श्री मंडल ने धान खरीदी व्यवस्था को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त भी किया।

और भी

पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रायगढ़ का एक ग्राम बनेगा ‘सोलर मॉडल विलेज’,

रायुपर, 06 नवंबर 2025/ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले में एक ग्राम को पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित सोलर मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दिशा में जिला स्तरीय चयन समिति ने औपचारिक रूप से चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। कलेक्टर  की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के उन्हीं ग्रामों को प्रतिस्पर्धा में शामिल किया जाएगा, जिनकी जनसंख्या 5 हजार  से अधिक है। चूंकि जिले में इस श्रेणी के ग्राम सीमित संख्या में हैं, इसलिए प्रशासन ने सर्वाधिक जनसंख्या वाले 10 ग्रामों का चयन कर उन्हें छह माह की प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया में शामिल करने का निर्णय लिया है।

         उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर  राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार को गति देने के लिए जिलों को निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर सौर ऊर्जा लक्ष्य को धरातल पर साकार किया जा सके।

       रायगढ़ जिले में केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार जिले में प्रतियोगिता के लिए चयनित 10 ग्राम ग्राम पंचायतों में घरघोड़ा विकासखंड का ग्राम कुडुमकेला, तमनार विकासखंड का ग्राम तमनार, रायगढ़ विकासखंड का ग्राम खैरपुर, धरमजयगढ़ विकासखंड का ग्राम विजयनगर, तमनार विकासखंड का ग्राम तराईमाल, लैलूंगा विकासखंड का ग्राम गहनाझरिया, पुसौर विकासखंड का ग्राम गढ़मरिया, धरमजयगढ़ विकासखंड का ग्राम छाल, पुसौर विकासखंड का ग्राम सिसरिंगा, और पुसौर विकासखंड का ग्राम कोडातराई। इन्हीं ग्रामों में से एक ग्राम जिले का पहला सोलर मॉडल विलेज बनेगा।
 
        जिले के सभी विकासखंड से ग्राम  पंचायतों का चयन किया गया है। इन ग्रामों में अब अगले छह माह तक सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, जनजागरूकता अभियान चलाने, घरेलू एवं सामुदायिक सौर संयंत्रों की स्थापना, तथा योजनाओं के लिए ग्रामीणों द्वारा किए जाने वाले आवेदनों की सतत समीक्षा की जाएगी।

          इस प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए  प्रत्येक चयनित ग्राम में आदर्श ग्राम समिति गठित की जा रही है, जिसमें सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, डॉक्टर, कृषि विस्तार अधिकारी तथा संबंधित शासकीय अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। यह समिति डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही पी.एम. कुसुम योजना, जल जीवन मिशन के सोलर डुअल पंप, सोलर हाईमास्ट, सोलर स्ट्रीट लाइट तथा अन्य नवीकरणीय ऊर्जा आधारित व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्रदान करेगी।

         क्रेडा के सहायक अभियंता श्री विक्रम वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक ग्राम अपनी जरूरतों के अनुसार सामुदायिक सौर संयंत्रों के प्रस्ताव तैयार कर जिला स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा।  छह माह की अवधि पूर्ण होने पर जिला स्तरीय समिति द्वारा सभी ग्रामों का मूल्यांकन किया जाएगा। यह मूल्यांकन ग्रामीणों द्वारा स्थापित सौर संयंत्रों की संख्या, योजनाओं के लिए किए गए आवेदनों, सामुदायिक सहभागिता, उपलब्ध ऊर्जा सुविधाओं और सौर संसाधनों के उपयोग की आधारशिला पर किया जाएगा।
इसी मूल्यांकन के आधार पर जिले के पहले सोलर मॉडल विलेज का चयन किया जाएगा और चयनित ग्राम का विस्तृत डी.पी.आर. तैयार कर 15 मार्च 2025 तक ऊर्जा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को भेजा जाएगा, ताकि उस ग्राम को पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित आदर्श मॉडल ग्राम के रूप में विकसित किया जा सके।

और भी

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्रा निहारिका नाग ने राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कला उत्सव उद्भव 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य का किया नाम रोशन


रायपुर,6 दिसंबर 2025/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की होनहार छात्रा निहारिका नाग ने वह कर दिखाया है, जिसका सपना हर विद्यार्थी देखता है। साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाली यह बाल प्रतिभा आज अपने हुनर से न सिर्फ जिले का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय मानचित्र पर रोशन किया है।

*मिट्टीकला में मिला नया आयाम*

      शंकरगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा निहारिका नाग को एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के बाद अपनी मिट्टी कला सामर्थ्य को निखारने का सुनहरा अवसर मिला, जहां विद्यालय के बेहतर माहौल, उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञों के प्रशिक्षण ने उनके सपनों को मजबूती दी।


*राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक से मिली नई उड़ान*

          निहारिका ने पहले जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह जीत उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान देने में सहायक साबित हुई।

*उद्भव 2025 में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक से हुई दोहरी जीत*

       इसके बाद निहारिका ने आंध्र प्रदेश में आयोजित 6 वीं ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कला उत्सव उद्भव 2025 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। लगातार दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर निहारिका ने अपने विद्यालय और छत्तीसगढ़  राज्य का मान बढ़ाया है।

*शिक्षकों का मार्गदर्शन बना सफलता की नींव*

       निहारिका के इस सफलता के पीछे उनके कला शिक्षक श्री राहुल जंघेल की प्रेरणा और विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार तिर्की का सतत सहयोग और मार्गदर्शन रहा। निहारिका ने साबित कर दिखाया कि प्रतिभा को बस सही मंच की जरूरत होती है। निहारिका की बचपन से ही मिट्टी कला के प्रति गंभीर रुझान रखती थीं और विद्यालय ने उनकी इस प्रतिभा को ऊंचाई तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*मेहनत और मार्गदर्शन से बनती है नई पहचान*

       निहारिका की इस उपलब्धि से  बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में उत्साह का माहौल है। निहारिका की सफलता उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद ऊंचे सपने देखते हैं।  निहारिका नाग की तरह मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी विद्यार्थी राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकता है।

और भी

हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर शक्ति दिवस एवं अमर क्रांतिकारी शहीद गेंद सिंह जी के 201वीं शहादत दिवस समारोह के लिए दिया आमंत्रण

रायपुर 6 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की।

प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को अवगत कराया कि समाज की ओर से 27 दिसंबर 2025 को दुर्ग के पुलगांव में समाजिक सम्मेलन एवं शक्ति दिवस समारोह, तथा 20 जनवरी 2026 को रायपुर में क्रांतिकारी अमर शहीद गेंद सिंह जी के 201वीं शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों में सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए हल्बा-हल्बी समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और समाज के सांस्कृतिक गौरव एवं प्रेरणादायी इतिहास की सराहना की। उन्होंने दोनों आयोजनों की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर श्री महेश गागड़ा, डॉ. देवेंद्र महला, श्री गिरिवर ठाकुर, श्री हृदय राम कोसमा, श्री मिथीर राम सलेंद्र सहित समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

और भी

राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा का आयोजन 07 दिसंबर को ,14200 शिक्षार्थी होगें शामिल 

जशपुरनगर 06 दिसंबर 2025/ कलेक्टर  एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री रोहित व्यास और कार्यपालन अधिकारी एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा अनुशंसित ‘‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम‘‘ अंतर्गत राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर एवं भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर आयोजित राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 07 दिसंबर 2025 को किया गया है। परीक्षा जिले में सुबह 10ः00 बजे से  शाम 5ः00 बजे तक आयोजित होगी, जिसमे शिक्षार्थी अपनी सुविधानुसार निर्धारित समय के भीतर शामिल हो सकेंगे। 
   जिला परियोजना अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिंन्हा ने बताया कि जिले में शिक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में 907 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिले से इन केन्द्रो पर उल्लास प्रवेशिका के 07 अध्याय का अध्ययन कर 200 घंटे पूर्ण कर चुके एवं वर्तमान में अध्ययनरत कुल 14200 शिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होगें। 
  परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए जिला एवं विकास खण्ड स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा कंन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिले के 08 विकास खण्डों के समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों में जोनवार प्राचार्य, संकुल शैक्षिक समन्वयक, केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक सह मूल्यांकनकर्ता की नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। 
  परीक्षा पूर्व जन जागरूकता एवं शिक्षार्थियों को केन्द्र तक लाने हेतु घर-घर जाकर हल्दी चावल बांटकर महापरीक्षा अभियान का न्यौता हमारे ग्राम प्रभारी एवं स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। साथ ही ग्राम पंचायत स्थित कोटवार से मुनादी भी करायी जा रही है। हमारे जिले के समस्त ग्राम प्रभारियों, स्वयंसेवी शिक्षकों, रोजगार सहायक एवं आंगनबाड़ी कार्यकताओं द्वारा दिवार लेखन, पोस्टर, नारा लेखन, एवं शिक्षार्थी पर्ची बांटी जा रही है शिक्षार्थी पर्ची जिसमें महापरीक्षा अभियान का दिनांक, दिन, समय, एवं केन्द्र का नाम लिखा हुआ है। इस प्रकार समस्त विकास खण्डों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर शिक्षार्थियों को न्यौतापाती किया जा रहा है साथ ही जिला परियोजना अधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों में पेयजल, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश विकास खण्डों के समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। 
  जिला परियोजना अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त कार्यक्रम में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के  ऐसे महिला, पुरूष शिक्षार्थियों को सम्मिलित किया जा रहा है, जो शिक्षा की मुख्य धारा से वंचित हैं। स्वयंसेवी शिक्षक इन शिक्षार्थियों को उल्लास प्रवेशिका के 07 अध्याय को 200 घंटे में अध्यापन करा कर पूर्ण कराते हैं। परीक्षा तीन घंटे की होगी जिसमें तीन भाग - पढ़ना, लिखना, और अंक गणित प्रत्येक भाग 50 अंकों का होगा। प्रत्येक भाग में न्यनतम 20 अंक लाने पर परीक्षार्थी उत्तीर्ण माने जाएंगे। सफल शिक्षार्थियों को एनआईओएस द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

और भी

गणना पत्रक सत्यापन की अवधि 11 दिसम्बर तक ,दावा आपत्ति 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक,मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को


जशपुरनगर 06 दिसम्बर 2025/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में चलाये जा रहे निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। 
              उप जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 16 दिसम्बर 2025 एवं 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जारी संशोधित कार्यक्रम अनुसार 11 दिसम्बर 2025 को गणना पत्रक सत्यापन, 16 दिसम्बर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति, 16 दिसम्बर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक सुनवाई और सत्यापन कार्य एवं 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निर्धारित है।

और भी

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत अधिसूचित खरीफ एवं रबी दलहनी-तिलहनी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन जिले के नौ समितियों में होगी

जशपुरनगर, 06 दिसंबर 2025/ जिले के किसान भी अपनी दलहन-तिलहन की फसलों को प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के अंतर्गत प्राईस सपोट स्कीम के तहत अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, चना, मसूर एवं सरसो का विक्रय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के माध्यम से कर सकेंगे। उप संचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसका पंजीयन का कार्य एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से 01 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।
    उपार्जन की अवधि मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन के लिए 01 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक, अरहर एवं सरसों के लिए 15 फरवरी 2026 से 15 मई 2026 तक एवं चना एवं मसूर के लिए 01 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बगीचा, बिमड़ा, कुर्रोग, सन्ना, पड्रापाठ, तपकरा, कोनपरा, घरजियाबथान एवं गला में किया जाएगा।  अरहर 8000,  मूंग 8700,  उड़द 7800, मूंगफली 7283,  सोयाबीन 5328,  चना 5875, मसूर 7000,  एवं सरसों 6200, की दर से खरीदी की जाएगी।

और भी

एक हादसे में अपना एक पैर गवां चुके पुरेन्द्र का रायपुर में लगेगा नया कृत्रिम पैर,मुख्यमंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त

जशपुरनगर, 06 दिसंबर 2025/ एक दुःखद हादसे में अपना एक पैर खो चुके श्री पुरेन्द्र यादव को रायपुर में नया कृत्रिम पैर लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उनका संपूर्ण इलाज तथा कृत्रिम पैर लगाने का समस्त व्यय शासन द्वारा वहन किया जाएगा। यह संवेदनशील पहल दैनिक मजदूरी से जीवनयापन करने वाले श्री पुरेन्द्र के लिए उनके जीवन में एक नई उम्मीद और उत्साह का संचार करने वाली है।
     ग्राम मयुरचुन्दी, तहसील दुलदुला निवासी श्री पुरेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री के नाम कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, किंतु एक दुर्घटना के बाद उपचार के दौरान डॉक्टरों की सलाह पर उनका एक पैर काटना पड़ा। दूसरे पैर की हड्डी तीन स्थानों से टूटी हुई है, जिस पर अभी भी रॉड लगी है। इस कारण वे चलने-फिरने में पूर्णतः असमर्थ हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस स्थिति ने उनके परिवार को गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया है, क्योंकि घर में उनके अतिरिक्त कोई अन्य कमाने वाला सदस्य नहीं है। 
    श्री पुरेन्द्र ने कैंप कार्यालय से कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने का आग्रह किया ताकि वे पुनः अपने पैरों पर खड़े होकर जीवन की मुख्यधारा में लौट सकें। उनकी स्थिति को गंभीरता से समझते हुए कैंप कार्यालय ने तुरंत संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी और रायपुर में कृत्रिम पैर लगाए जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की। श्री पुरेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त हुए कहा कि शासन की इस  पहल ने उनके जीवन में फिर से विश्वास, साहस और आशा की किरण जगाई है।

और भी

किसानों को मिल रहा है उनकी मेहनत का उचित मूल्य - अरविंद ,जिले के 46 धान खरीदी केन्द्रों में की जा रही खरीदी 

जशपुर 6 दिसंबर 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेशभर में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में दुलदुला विकासखंड के ग्राम पंचायत कस्तूरा स्थित धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे ग्राम गिद्धादाड़ निवासी किसान श्री अरविंद नायक ने बताया कि “मुख्यमंत्री जी ने हम किसानों के लिए खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। मैं यहां 50 बोरी धान लेकर आया हूं। समर्थन मूल्य पर खरीदी से हमें वास्तविक लाभ मिल रहा है और हमारी मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। शासन के प्रति धन्यवाद प्रकट करता हूं।”

केंद्र में पेयजल, तिरपाल, मापजांच, किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था सहित आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। धान खरीदी कार्य का नियमित निरीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक किसान को समय पर और पारदर्शी तरीके से लाभ मिल सके।

और भी

स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल पतराटोली में फेमेक्स कार्यशाला सम्पन्न ,एनडीआरएफ की टीम ने प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के दौरान अपनाएं जाने वाले सुरक्षा उपायों की दी जानकारी


जशपुर : 05 दिसम्बर 2025
दुनिया भर में, यहाँ तक कि भारत में भी, कई तरह की आपदाएँ आ रही हैं। कई लोग इसलिए नहीं मरते क्योंकि आपदा बहुत भयानक थी, बल्कि जागरूकता की कमी के कारण मरते हैं। 
लोगों की जान न जाए, इसलिये आज एक ऐसा कार्यक्रम संचालित किया गया, जिस से छोटे-छोटे बच्चों के बीच जागरूकता  फेलाई जा सके।
स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल पतराटोली में NDRF की टीम द्वारा आज का जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जागरूकता कार्यक्रम में NDRF इंस्पेक्टर बरुण कुमार, सब इंस्पेक्टर बहादुर सिंह तथा NDRF की टीम मौजुद थी। उनके द्वारा बच्चों, शिक्षकों और वहां उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार के घटित होने वाली आपदा जैसे - भूकंप, बिजली गिरना, गरजना, और साथ ही जैविक स्थितियां जैसे दिल का दौरा, शरीर के किसी भाग में चोट लग जाना, गले में कुछ फंस जाना । ऐसी स्थिति में दूसरे की जान कैसे बचाये , उसके विषय में बताया गया।  कार्यक्रम में तकनीकों के उपयोग के विषय में भी बताया गया।  अंत में साइबर सुरक्षा और डिजिटल डिटॉक्स जैसे मुद्दे पर भी प्रकाश डाला गया।
     कक्षा दसवीं की छात्रा अनन्या गुप्ता से बात करने पर उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से उन्हें आपदाओं के विषय में बहुत सी जानकारियां मिली।  प्राकृतिक आपदाओं या अन्य प्रकार की आपदा के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी मिलना एक नए आत्मविश्वास को प्राप्त करने जैसा रहा। 
 बीईओ हेमंत कुमार नायक , एबीईओ नरेश चौहान और सेजेस प्राचार्य डेनियल लकड़ा के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। 

कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र का संचालन व्याख्याता व्ही एक्का तथा समापन सत्र का संचालन श्री एम के विद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

और भी

रायगढ़ के बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में मुख्यमंत्री ने गुरु दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना,नव वर-वधु को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए दिया आशीर्वाद

रायगढ़, 5 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरुपीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
          मुख्यमंत्री श्री साय ने वर डॉ.कुमार विक्रम साहू और वधू डॉ.हेम पुष्पा साहू को नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्व की कामना भी की। इस अवसर पर लोक सभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो एवं श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, श्री अरुणधर दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने भी गुरु दर्शन का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे सहित प्रशासनिक अधिकारी, वर के पिता श्री बिंदेश्वर साहू और वधू के पिता राजेश साहू सहित उनके परिवारजन मौजूद रहे।

और भी

जिले के सभी विकास खण्ड में  स्किल कैम्प का आयोजन,युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण और रोजगार का मिलेगा सुनहरा मौका

जशपुरनगर 05 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत रोजगार से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखंडों में स्किल कैम्प आयोजित किए जाएंगे। जिनमें युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण, निःशुल्क आवासीय सुविधा तथा प्रशिक्षण उपरान्त 10,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। कैम्पों में फायर फाइटर, ट्रेवल कंसलटेंट, लैब तकनीशियन, एनिमेटर (कंप्यूटर प्रशिक्षण), कस्टमर केयर सीनियर एक्जीक्यूटिव (कॉल सेंटर), सिक्यूरिटी गार्ड सहित कई रोजगारपरक ट्रेडो में पंजीयन किया जा सकेगा।

      सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण जशपुर ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित होने वाले इन स्किल कैम्पों का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। मनोरा विकासखंड में 6 दिसम्बर  को सीईओ जनपद हॉल में स्किल कैम्प आयोजित होगा। इसी प्रकार 8 दिसम्बर को दुलदुला  विकासखंड में सीईओ जनपद हॉल में कैम्प होगा। कुनकुरी विकासखंड में 10 दिसम्बर को सीईओ जनपद हॉल में स्किल कैम्प रखा गया है। इसी क्रम में फरसाबहार में 12 दिसम्बर को, कांसाबेल में 15 दिसम्बर को, बगीचा में 17 दिसम्बर को एवं पत्थलगांव में 19 दिसंबर 2025 को सीईओ जनपद हॉल में स्किल कैम्प आयोजित किए जाएंगे। योजना के तहत सभी बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की गई है कि वे अपने विकासखंड में निर्धारित तिथि को स्किल कैम्प में उपस्थित होकर पंजीयन करवाएँ और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7697584747 पर संपर्क किया जा सकता है।

और भी

सालों से टपकती छत और असुरक्षा से मिली मुक्ति,2016 से अब तक 1.12 लाख से अधिक प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना स्वीकृत


जशपुरनगर, 05 दिसंबर 2025/ खपरे की छत, बारिश में टपकता पानी, सर्प-बिच्छुओं का खतरा और आर्थिक तंगी इन समस्याओं के बीच वर्षों तक ग्रामीण परिवार पक्के आवास का सपना संजोए बैठे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को सुरक्षित और पक्का आवास प्रदान करने के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना लागू हुई, जिसने देशभर के लाखों परिवारों के जीवन में स्थायी परिवर्तन लाया है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने प्रथम कैबिनेट में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को मंजूरी प्रदान की थी। जिसका क्रिनावयन तेजी से प्रदेश में किया जा रहा है। 

*प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का तेजी से हो रहा क्रियान्वयन*

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली 13,000 हितग्राहियों को नए घरों का महागृह प्रवेश कराया। यह उन परिवारों के लिए वर्षों पुराने सपने के पूरे होने जैसा क्षण था, जो लगातार कच्चे मकान की दिक्कतों से जूझ रहे थे। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2016 से वित्तीय वर्ष 2025- 26 तक 1,12,506 आवास स्वीकृत हुए, जिनमें से 82,881 मकान पूर्ण हो चुके हैं। इसी तरह वर्ष 2024 से वित्तीय वर्ष 2025- 26 तक स्वीकृत 50,722 आवासों में से 23,970 का निर्माण पूरा हो गया है। पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 2,038 आवास स्वीकृत हुए, जिनमें से 984 मकान पूर्ण कर लिए गए हैं।

*गरीबों को सपना हो रहा सच, मिल रहा पक्का आवास*

जिले में निवासरत हजारों गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पक्का मकान प्रदान किया गया है, जिससे वे सम्मानपूर्वक  और सुरिक्षत जीवन जी रहे हैं, इनमें से मनोरा विकासखंड के ग्राम बुमतेल के श्री लखन उरांव वर्षों तक कच्चे मकान में रहते थे। बरसात में छत से पानी टपकना, तेज हवा-ठंड में बच्चों को सुरक्षित रखना और बार-बार मरम्मत करवाना उनकी रोजमर्रा की समस्या थी। प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर उनके लिए राहत की सांस लेकर आया। समय पर निर्माण पूरा होने के बाद आज उनका परिवार सुरक्षित, स्थायी और सम्मानजनक घर में रह रहा है। इसी तरह ग्राम बाधरकोना के श्री मणिभूषण मिंज बताते हैं कि पक्का मकान मिलने से उनका जीवन पूरी तरह बदल गया। बरसात में दीवारें गीली होने का डर, छत से पानी टपकना और सांप-बिच्छुओं से खतरा अब नहीं रहा। अब उनका परिवार नए घर में सुरक्षित और खुशहाल जीवन जी रहा है। 
    पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं। कड़ाके की ठंड और विषैले जीवों के खतरे के बीच कच्चे घरों में रहना बेहद कठिन था। पक्का आवास मिलने के बाद इन परिवारों ने पहली बार सुरक्षित और स्थायी जीवन का अनुभव किया है। इनमें से बगीचा विकासखंड के ग्राम पंड्रापाठ के श्री पहारु राम को पीएम जनमन योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ। समय पर राशि और सामग्री मिलने से उनका घर शीघ्र तैयार हो गया। श्री पहारु राम कहते है यह घर हमारे लिए जीवन की सबसे बड़ी खुशी है। अब मेरा परिवार मौसम की मार से सुरक्षित है। यह सिर्फ मकान नहीं, सुरक्षा और सम्मान की नई पहचान है।

और भी

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुचाने का कर रहा प्रयास,दिव्यांग नंदलाल और विनीत को प्रदान किया गया ट्राई सायकल,मुख्यमंत्री को जताया आभार

जशपुरनगर, 05 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ असहाय, पीड़ित और जरूरतमंद व्यक्तियों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के संकल्प के साथ निरंतर सक्रिय है ताकि, समाज के हर वर्ग को न्याय, राहत और विकास का लाभ मिल सके।
      इसी क्रम में आज ग्राम पाकरगांव, तहसील पत्थलगांव के दो दिव्यांगजन श्री नंदलाल और श्री विनीत राम अपनी शारीरिक असमर्थता से जुड़ी परेशानियां लेकर कैंप कार्यालय पहुंचे। दोनों ने आवेदन देकर बताया कि चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण उन्हें अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। साथ ही उन्होंने ट्राई सायकल प्रदान करने की मांग की।
     कैंप कार्यालय ने उनके प्रति संवेदना प्रकट करते हुए तत्परता से उनके लिए ट्राई सायकल उपलब्ध कराई। ट्राई सायकल प्राप्त कर दोनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब तक उन्हें अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे अपने कई काम स्वयं कर सकेंगे। दोनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान के नए अवसर लेकर आई है।

और भी