चक्रवात और भारी बारिश से निपटने प्रशासन अलर्ट, अगले आदेश तक अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे छुट्टी, मुख्यालय छोड़ने पर भी प्रतिबंध
27-Oct-2026 8:24:06 pm
2
रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026/ चक्रवात के प्रभाव से जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले आदेश तक कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति अवकाश पर नहीं जा सकेगा और न ही मुख्यालय छोड़ सकेगा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मोबाइल फोन चालू रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी विभागीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।