ताजा खबरें

बड़ी खबर

विकसित भारत के सपनों को रंगों और शब्दों में मिली नई उड़ान, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने जिलेभर में कराईं रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं

जशपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिले के सभी मंडलों में रंगोली, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में महिलाओं, युवतियों एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विकसित भारत के संकल्प को रंगों, रेखाओं एवं विचारों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पिंकी गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, राष्ट्रभक्ति एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना था।

जिले के विभिन्न मंडलों में आयोजित रंगोली प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को आकर्षक रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों एवं युवाओं ने विकसित भारत की कल्पना को अपने चित्रों में साकार करते हुए नवाचार, प्रगति और समृद्धि का संदेश दिया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने देश के विकास में युवाओं और महिलाओं की भूमिका को भी प्रमुखता से रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियां समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं तथा नई पीढ़ी को राष्ट्रहित और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक बनाती हैं।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Leave Your Comment

Click to reload image