ताजा खबरें

बड़ी खबर

धमाका एक्शन: जंगलों में धधक रही थीं अवैध शराब की भट्टियां, आबकारी विभाग ने मारा छापा...168 लीटर महुआ शराब और 620 किलो लाहन जब्त, एक आरोपी जेल भेजा गया!

रायगढ़, 1 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभाग ने कार्रवाई करते हुए कुल 168 लीटर महुआ शराब एवं 620 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।
           आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी करम सिंह सिदार, निवासी कलमीडीपा, थाना कोतरारोड को मोटरसाइकिल से 10 लीटर महुआ शराब का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

*दो अलग-अलग कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब और लाहन बरामद*

विगत दो दिनों के दौरान आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापामार कार्रवाई कर दो बड़े मामलों का खुलासा किया। आबकारी उप निरीक्षक वृत्त-रायगढ़ श्रीमती रागिनी पटेल द्वारा ग्राम बड़गांव के जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 74 लीटर महुआ शराब एवं 300 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। वहीं आबकारी उप निरीक्षक वृत्त खरसिया श्री कुशल पटेल ने ग्राम बिलासपुर के नाला किनारे स्थित अवैध शराब निर्माण स्थल पर दबिश देकर 84 लीटर महुआ शराब एवं 320 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image