ताजा खबरें

बड़ी खबर

सुशासन तिहार 2026 में स्वच्छता की नई मिसाल: बड़े भंडार शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छग्राही दीदियों का सम्मान, बरपाली और कोतमरा की महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं स्वच्छता किट देकर बढ़ाया उत्साह

रायगढ़, 27 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े भंडार में आयोजित शिविर में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) रायगढ़ द्वारा जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरपाली एवं कोतमरा की स्वच्छग्राही दीदियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वच्छता किट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
           कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाली महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें गांवों में स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रेरित किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, कचरे के उचित प्रबंधन एवं दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतों को अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनभागीदारी और महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को और अधिक गति मिलेगी। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का यह प्रयास ग्रामीणों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ।

Leave Your Comment

Click to reload image