जय श्रीराम के नारों से गूंजा कुनकुरी: भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी और धर्मसभा के साथ ऐतिहासिक बना राम नवमी महोत्सव
कुनकुरी। सनातन धर्म रामनवमी समिति के तत्वाधान में इस वर्ष रामनवमी महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दोपहर 12:00 बजे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। आरती के पश्चात नगर में विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के तहत शाम 4:00 बजे भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर एवं आसपास के लगभग 20 गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात कुनकुरी नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान राम और लक्ष्मण की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न टोली एवं सांस्कृतिक समूहों ने इसमें भाग लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक रंग बिखेरे।
नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन सनातन धर्म मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर में हुआ, जहां एक विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म स्थाई समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ गुप्ता ने समाज को संबोधित करते हुए सनातन धर्म को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को गांव-गांव के मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ करने, आपसी मतभेद दूर करने, तुलसी पूजा करने तथा धर्मांतरण से सतर्क रहने का संदेश दिया।
इस वर्ष रामनवमी समिति के अध्यक्ष के रूप में विवेक बजाज, कैलाश नाथ गुप्ता सुखदेव साय, विश्वनाथ राम,इंद्र हेडा,श्यामसुंदर बंग,राजेश अग्रवाल, विष्णु सोनी, मुरारी गुप्ता, विनीत जिंदल, दीपक हेडा, अमन राठौर, अमर दास, पारस साहू,कुंदन चौहान, दीपक गर्ग,सोनू गर्ग,राकेश साहू, कार्तिक गुप्ता,संदीप अग्रवाल, विकास जैन,के नेतृत्व में पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। उनके नेतृत्व में रामनवमी महोत्सव कुनकुरी में भव्यता और अनुशासन के साथ मनाया गया, जिसकी नगरवासियों ने सराहना की।