ताजा खबरें

बड़ी खबर

थाना बागबहार के एएसआई नारायण प्रसाद साहू बने सब इंस्पेक्टर, जशपुर पुलिस कार्यालय में स्टार सेरेमनी के बीच डीआईजी-एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कंधों पर सजाए सितारे

 जशपुर
जशपुर पुलिस विभाग में मंगलवार को गर्व और सम्मान का माहौल देखने को मिला, जब थाना बागबहार में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) नारायण प्रसाद साहू को पदोन्नत कर उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) बनाया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में आयोजित विशेष “स्टार सेरेमनी” कार्यक्रम के दौरान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी।

जैसे ही नारायण प्रसाद साहू के कंधों पर सब इंस्पेक्टर के स्टार सजे, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस यादगार पल के दौरान उनकी धर्मपत्नी और परिवारजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद मिली इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

???? 1986 में आरक्षक के रूप में शुरू किया था सफर
नारायण प्रसाद साहू ने वर्ष 1986 में जिला दुर्ग से पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। लंबे समय तक ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा देने के बाद वर्ष 2007 में उन्हें प्रधान आरक्षक बनाया गया। इसके बाद वर्ष 2014 में वे सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। वर्ष 2020 से वे जिला जशपुर में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और वर्तमान में थाना बागबहार में कार्यरत हैं।

???? पुलिस मुख्यालय के आदेश पर मिली पदोन्नति
जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक पु.मु./राय./ए-15/एम-3529/2026 दिनांक 18 मई 2026 के तहत उन्हें सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

???? सम्मान समारोह में अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान साथी कर्मचारियों ने श्री साहू को फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।

Leave Your Comment

Click to reload image