ताजा खबरें

बड़ी खबर

सुशासन तिहार में मिली शिकायत पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : पड़ीगांव में दबिश देकर 2 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

रायगढ़, 26 मई 2026/ सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।
              प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस कलमी में आयोजित शिविर के दौरान महुआ शराब के संबंध में शिकायत मिली थी। जिसके परिप्रेक्ष्य में प्रभारी अधिकारी श्री याजेन्द्र मेहर एवं आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम पड़ीगांव, थाना-पुसौर, जिला रायगढ़ में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी जैन क्लाइथ आ. नवीन कलाइथ, उम्र 20 वर्ष, निवासी पड़ीगांव के कब्जे से 2 लीटर क्षमता वाली हरे रंग की प्लास्टिक बोतल में भरी कुल 2 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने मौके पर शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में न्यायालयीन कार्रवाई जारी है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा तथा शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image