ताजा खबरें

बड़ी खबर

“ऑपरेशन प्रहार” का रायगढ़ में बड़ा असर : चक्रधरनगर पुलिस ने संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों पर कसा शिकंजा, 29 लोगों को थाने लाकर हुई घंटों पूछताछ, फिंगरप्रिंट लेकर दी गई कड़ी चेतावनी

रायगढ़, 10 मई 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी और अवैध कबाड़ के स्रोतों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत आज चक्रधरनगर पुलिस द्वारा विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध कबाड़ बीनने वालों एवं फेरीवालों की तस्दीक करते हुए कुल 29 संदिग्ध व्यक्तियों को थाना चक्रधरनगर लाकर पूछताछ और सत्यापन की कार्रवाई की।

  पुलिस को लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि क्षेत्र में संदिग्ध घूमने वाले कुछ संदिग्ध कबाड़ बीनने वाले एवं फेरीवाले चोरी और अवैध कबाड़ गतिविधियों से जुड़े हैं तथा कहीं न कहीं संपत्ति संबंधी अपराधों के स्रोत के रूप में सक्रिय हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चक्रधरनगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया और चिन्हित संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर उनकी विस्तृत तस्दीक की गई।

  कार्रवाई के दौरान सभी 29 संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लेकर उनका आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों का सत्यापन किया जा रहा है। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा द्वारा सभी को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की चोरी, अवैध कबाड़ खरीद-बिक्री अथवा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी व्यक्तियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में प्रतिबंधात्मक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना स्टाफ द्वारा की गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —
  “ऑपरेशन_प्रहार के तहत चोरी, नकबजनी, अवैध कबाड़ कारोबार और ऐसे अपराधों को बढ़ावा देने वाले स्रोतों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार नजर है। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से अपील है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”*

Leave Your Comment

Click to reload image