ताजा खबरें

बड़ी खबर

“शत-प्रतिशत सफलता का परचम लहराते हुए सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर नगर ने रचा नया इतिहास, वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025-26 में नन्हे विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन

जशपुर :- सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर नगर का सत्र 2025- 26 वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम घोषणा के इस सत्र में श्री संजय कुमार सिंह सहायक आयुक्त जशपुर, श्री वीरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, विभाग समन्वयक रायगढ़, श्री जनार्दन प्रसाद सिन्हा अध्यक्ष सरस्वती शिक्षण समिति, सह व्यवस्थापक श्री देवमोहन प्रसाद सिंह सरस्वती शिक्षण समिति, श्री संजय कुमार यादव प्राचार्य के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ओम, भारत माता चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ। परिचय एवं स्वागत के पश्चात मुख्य अतिथि महोदय जी ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए भैया बहनों को शुभकामनाएं दिया और अपने परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने के लिए किए जाने वाले सार्थक प्रयासों के संबंध में भी बताया उन्होंने बताया विद्यार्थी जीवन में बच्चों को उद्यमी, स्वावलंबी, संस्कार युक्त बने रहने की अत्यंत आवश्यकता है। इस अवसर पर श्री जनार्दन प्रसाद सिन्हा जी ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए भैया बहनों को शुभकामनाएं प्रदान की एवं भैया बहनों से इसी प्रकार कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने का आग्रह किया, उन्होंने बताया कि सफलता के लिए अपने दैनिक जीवन चर्या को व्यवस्थित करना चाहिए, नियमित अध्ययन का कार्य करना चाहिए एवं अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए शिक्षकों को एवं अभिभावकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, परीक्षा परिणाम की घोषणा में प्राचार्य महोदय जी ने विद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित किया कक्षा अरुण से अष्टम तक कक्षा का कुल प्रतिशत 100% रहा, कक्षा नवम 80.4% दशम 92.3% एकादश 83.6 एवं द्वादश का परीक्षा परिणाम 97.9 प्रतिशत रहा। इसमें कक्षा अरुण बहन आयांशी सिंह 99.67 प्रतिशत उदय कक्षा भैया दर्पण सन्यासी 99.67% कक्षा प्रथम भैया अनय राम 96.5% द्वितीय कक्षा में भैया योगेश नायक 96% तृतीय कक्षा में बहन कृति शर्मा 97% चतुर्थ कक्षा में बहन परिधि भगत 95% षष्ठ कक्षा में बहन कोमल गुप्ता 86% सप्तम कक्षा में बहन लतिका सिंह 88% नवम कक्षा में बहन परिणीता छतरियां 87.17% दशम कक्षा में विजयलक्ष्मी यादव 97.33% कक्षा एकादश में बहन सेवंती राठिया 85.8 प्रतिशत एवं कक्षा द्वादश में भैया आशीष कुशवाहा 92% के साथ कक्षा में प्रथम स्थान को प्राप्त किया। इस अवसर पर सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले सभी कक्षा के भैया बहनों को, संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विभाग सह प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों एवं कंप्यूटर की परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। अंत में सामान्य प्राचार्य महोदय जी ने समस्त अतिथियों का एवं अभिभावक बंधु भगिनियों का आभार व्यक्त किया एवं भैया बहनों से आग्रह किया की परीक्षा परिणाम इस सत्र हमारा जिस प्रकार से रहा है उसी प्रकार हम कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके इस शुभकामना दी। इस अंत में अवसर पर समस्त आचार्य बंधु भगिनियों का एवं विद्यालय के कार्यकर्ताओं सहित भैया बहनों का प्राचार्य महोदय जी ने आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comment

Click to reload image