ताजा खबरें

बड़ी खबर

जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 और 23 नवंबर को कुनकुरी में,एसडीएम नंदजी पांडेय की अध्यक्षता में आयोजन समिति की हुई बैठक 

जशपुर 20 नवम्बर 2025 : 

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता आगामी 22 और 23 नवंबर को आयोजित हो रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष जशपुर  एसडीएम विश्वास राव मस्के के निर्देश पर सेजेस कुनकुरी के सभाकक्ष में आयोजन समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता कुनकुरी के एसडीएम नंदजी पांडेय के द्वारा की गई। बैठक में समिति के सचिव ,खेल अधिकारी समीर बड़ा और सदस्य प्राचार्य विनोद गुप्ता उपस्थित रहे।

बैठक में भोजन, आवास , पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा, साफ सफाई व्यवस्था, कंट्रोल रूम, हेल्प डेस्क सहित समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। 

खेल अधिकारी समीर बड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए दोनों प्रकार के नि:शुल्क एवं रियायती दर पर आवास की व्यवस्था भी की गई है। खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता स्थल पर रियायती दर पर नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में अंडर-19 जूनियर वर्ग बालक और बालिका, सीनियर वर्ग पुरुष , वेटरन 45+ आयु वर्ग पुरुष के लिए सिंगल्स और डबल्स के मुकाबले होने हैं। पंजीयन कम होने के कारण सीनियर ओपन महिला और वेटरन महिला वर्ग के मुकाबले निरस्त किए गए हैं। जिला बैडमिंटन संघ के सेक्रेटरी विनोद गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों को यूनिफॉर्म के साथ नॉन-मार्किंग शूज़ पहनना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में योनेक्स 350 शटल का उपयोग किया जाएगा। पंजीकृत खिलाड़ियों को प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी जमा करानी होगी तथा मैच प्रारंभ होने से 15 मिनट पूर्व अपनी उपस्थिति की सूचना आयोजन समिति को देनी होगी।
प्रतियोगिता हेतु अंडर 19 बालक वर्ग एकल में 25 डबल में 9, बालिका वर्ग सिंगल में 09, सीनियर ओपन पुरुष एकल में 27 डबल में 43, सीनियर ओपन महिला एकल में 3 डबल में 4, वेटरन‌ पुरुष एकल में 08, डबल में 11 सीनियर ओपन पुरुष एकल में 27 डबल में 43, खिलाड़ियों ने पंजीयन किया है। 

प्रतियोगिता के तीनों वर्गों के विजेताओं को नकद‌ राशि और  ट्रॉफी प्रदान की जाएगी तथा सीनियर वर्ग के विजेता को राज्य स्तरीय सीनियर ओपन प्रतियोगिता के मेन ड्रॉ में सीधे प्रवेश का अवसर मिलेगा।  तीनो वर्गों के उपविजेता को भी नकद राशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image