ताजा खबरें

बड़ी खबर

राज्यपाल श्री रमेन डेका दो दिवसीय प्रवास पर रायगढ़ पहुंचेंगे, स्वामी श्रद्धानंद बलिदान महोत्सव एवं राष्ट्र रक्षा महायज्ञ में करेंगे सहभागिता

*20-21 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ दौरा*

रायगढ़, 20 फरवरी 2026। प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका 20 एवं 21 फरवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे 20 फरवरी को शाम 6.30 बजे महासमुंद से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे रायगढ़ सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। 21 फरवरी शनिवार को प्रातः 9.30 बजे राज्यपाल श्री डेका सर्किट हाउस, रायगढ़ से आर्ष गुरुकुल आश्रम, तुरंगा (पुसौर) के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10 बजे वे “स्वामी श्रद्धानंद बलिदान महोत्सव एवं राष्ट्र रक्षा महायज्ञ” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image