ताजा खबरें

बड़ी खबर

कलेक्ट्रेट परिसर में यातायात व्यवस्था सुधारने बड़ा कदम : छह अलग-अलग पार्किंग जोन तय, अधिकारियों-कर्मचारियों से लेकर आमजनों तक के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी

रायगढ़, 18 फरवरी 2026/ कलेक्ट्रेट परिसर रायगढ़ में वाहनों की सुव्यवस्थित आवाजाही और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने नई पार्किंग व्यवस्था लागू की है। अपर कलेक्टर द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग छह पार्किंग जोन निर्धारित किए गए हैं।
           जारी निर्देशानुसार सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें। यदि कोई वाहन निर्धारित स्थान के अतिरिक्त कहीं और खड़ा पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा। साथ ही पार्किंग ठेकेदार को भी यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि परिसर में आने वाले सभी वाहन निर्धारित स्थानों पर ही व्यवस्थित रूप से खड़े कराए जाएं।
नई व्यवस्था के तहत जिला कोषालय के पीछे पार्किंग 01 में कोषालय, खाद्य, नजरात, एनआईसी, खनिज, सांख्यिकी शाखा के कर्मचारी अपना वाहन रखेंगे। इसी जिला कोषालय के सामने बाउण्ड्री बॉल के पास पार्किंग 02 में शिकायत, राहत-आपदा, डीएमएफ, लोक सेवा केंद्र एवं जनदर्शन शाखा के शासकीय दोपहिया वाहन खड़े किए जाएंगे। पार्किंग निर्मित शेड को पार्किंग 03 के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां वित्त शाखा, अधीक्षक, स्टेनो कक्ष, कलेक्टर न्यायालय, अपर कलेक्टर न्यायालय, कैंप कोर्ट तथा कक्ष क्रमांक 26, 27 एवं 28 से संबंधित वाहनों की पार्किंग होगी।
           छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा के सामने स्थित स्थल को पार्किंग 04 के रूप में निजी चार पहिया वाहनों के लिए आरक्षित किया गया है। सुलभ जन सुविधा केंद्र के सामने पार्किंग 05 में शासकीय एवं निजी दोपहिया वाहन खड़े किए जाएंगे, जिनमें श्रम, ट्राइबल, निर्वाचन, डीएमसी, नजूल, भू-अर्जन, पोस्ट ऑफिस एवं आबकारी विभाग से संबंधित वाहन शामिल हैं। वहीं पीएनबी एटीएम के सामने पानी टंकी के पास पार्किंग 06 में शासकीय चारपहिया वाहनों की व्यवस्था की गई है। वाहन पार्किंग ठेकेदार कार्यालयीन कार्य से आने वाले आमजनों की वाहन को पार्किंग क्रमांक 4 एवं 5 में सुव्यवस्थित रखने का दायित्व होगा। प्रशासन ने सभी संबंधितों से नई पार्किंग व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, ताकि कलेक्ट्रेट परिसर में यातायात सुचारु बना रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave Your Comment

Click to reload image