ताजा खबरें

बड़ी खबर

स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवा शक्ति को गढ़ने का संकल्प, मनोरा में 1 फरवरी को होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य युवा समागम

जशपुर : 30जनवरी 26 : स्वामी विवेकानंद के जीवन का संदेश युवाओं तक पहुंचाने और संघ के संस्कार घर घर तक पहुंचने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा युवा समागम कार्यक्रम का आयोजन आगामी 1 फरवरी रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर मनोरा में किया जाने वाला है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा था कि ”मुझे यदि 100 चरित्रवान युवा मिल जाएं तो मैं देश का भविष्य बदल सकता हूं "।
ऐसे चरित्रवान युवा निर्माण करने के लिए ही इस युवा संगम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 10 से प्रारंभ होकर 4 बजे तक चलेगा जिसमें वाद विवाद, भाषण, खेल , क्विज के माध्यम से युवाओं को समकालीन परिस्थितियों की जानकारी दी जायेगी और समाधान पर भी विचार किया जाएगा। सामूहिकता का भाव तथा मिलकर कार्य करने के संस्कार को सीखने  के लिए 16 से से 36 वर्ष के विद्यालय और महाविद्यालय में पढ़ने वाले तथा विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत युवक एवं युवती इस कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे और अपनी क्षमताओं में विकास कर सकेंगे। इस कार्य क्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थी विज्ञान मंथन सरगुजा के संभाग समन्वयक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जशपुर के युवा कार्य पालक विवेक पाठक,मुख्य अतिथि   डॉ रोशन बरियार बी एम ओ मनोरा तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में समाजिक कार्यकर्ता विकास प्रधान उपस्थित रहेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image