राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और समर्पण का अद्भुत संगम, गणतंत्र दिवस पर राम भजन राय एनईएस कॉलेज जशपुर के एनसीसी कैडेट्स ने जीता प्रथम पुरस्कार
जशपुर नगर 28 जनवरी 26
26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंजीता स्टेडियम, जशपुर नगर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य मार्च पास्ट कार्यक्रम में शासकीय राम भजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर नगर के एनसीसी सीनियर डिवीजन (एसडी/एसडब्ल्यू) के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।
यह उपलब्धि एनसीसी अधिकारी कैप्टन ए.आर. पैंकरा के मार्गदर्शन एवं प्लाटून कमांडर सौरभ सिंह के कुशल नेतृत्व में प्राप्त हुई। कैडेट्स ने अनुशासन, समर्पण और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों एवं उपस्थित दर्शकों से सराहना प्राप्त की।
मार्च पास्ट में शामिल कैडेट्स में रोहित राम, अभिषेक सिंह, नैमिष यादव, विनीता बाई, तारिणी यादव, खुशबू भारती, रवि नायक, शिवम शुक्ला, आशुतोष भगत, आसियान राम, शम्मी अंसारी, संजय यादव, कुशल यादव, समीर भगत, ललिता बाई, अफसाना कुजूर, रिया भगत, महकमाली सहित अन्य कैडेट्स शामिल थे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेन्द्र ने इस उपलब्धि पर सभी कैडेट्स को विशेष बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों — प्रो. डी.आर. राठिया, डॉ. सरिता निकुंज, जे.आर. भगत, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, डॉ. यू.एन. लकड़ा, डॉ. के.के. प्रसाद, प्रवीण सतपति, रिजवाना खातून, बी.आर. भारद्वाज, ज्योति तिर्की, जे.पी. कुजूर, के.के. केरकेट्टा,आईलिन एक्का, डॉ. हरिकेश कुमार, गौतम सूर्यवंशी, वी.पी. सिंह, मनोरंजन कुमार — ने भी कैडेट्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
महाविद्यालय परिवार ने कैडेट्स की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।