विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कॉलेज एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों और नोडल प्राध्यापकों की अहम बैठक सम्पन्न
अंबिकापुर 14 जनवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सर्व शासकीय- अशासकीय महाविद्यालय एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यों,सहायक संचालक।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा नोडल प्राध्यापक (स्वीप) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) श्री विनय अग्रवाल ने बताया कि ऐसे भारतीय नागरिक जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष हो जाएगी एवं जिनका नाम आज दिनांक तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे सभी नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करने हेतु पात्र हैं। प्राचार्यों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में नोडल प्राध्यापक के निर्देशन में ऐसे छात्र जिनका नाम आज दिनांक तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनकी सूची बनाकर वांछित दस्तावेज एकत्र कर ऑनलाइन Voters.eci.gov.in/