ताजा खबरें

बड़ी खबर

कुनकुरी में बनेगा नया अनुविभागीय कार्यालय भवन, राजस्व मामलों के निपटारे और सरकारी सेवाओं के संचालन में होगी सहूलियत

जशपुरनगर, 29 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड में अनुविभागीय कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
कुनकुरी में अनुविभागीय कार्यालय का नया भवन बनने से क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी और आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
इस भवन के निर्माण से क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही शासकीय सेवाओं के संचालन में भी सुविधा होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image