ताजा खबरें

बड़ी खबर

महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना और रायगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित चक्रधर समारोह के दूसरे दिन देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया दीप प्रज्वलन

रायगढ़, 16 सितम्बर 2026/ महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना और रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को समर्पित 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने दीप प्रज्वलन के पश्चात महाराजा चक्रधर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और समारोह की गरिमामयी शुरुआत की।
            इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सुश्री उर्वशी देवी सहित गणमान्य नागरिक, कलाकार एवं कला-रसिक उपस्थित रहे। चक्रधर समारोह रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख मंच है, जहां देश-प्रदेश के ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से कला प्रेमियों को विविध सांस्कृतिक विधाओं से रूबरू करा रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image