एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त, सम्मान और भावनाओं के साथ विदाई” गम्हरिया विद्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित
जशपुर नगर
शासकीय उ मा विद्यालय गम्हरिया में कार्यरत राम कुमार पाठक प्राचार्य पद से एवं श्रीमती शोभावन्ती राठिया खेल शिक्षिका के पद से एवं रामेश्वरम राम कार्यालयसहायक के पद से सेवानिवृत्त हुए।
इन कर्मचारियों के सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सहकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आपका अनुभव और योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका आगे का जीवन आनंद, स्वास्थ्य और सफलता से परिपूर्ण रहे।”
उनके द्वारा संस्था के शिक्षक - शिक्षिका को भाऊक मन से जीवन जीने के तथा अपने कर्तव्य को निभाने के प्रेरणा दी गई ।
अपने लंबे कार्यकाल के दौरान इन्होंने न केवल विद्यार्थियों को शिक्षित किया, बल्कि अपने सहकर्मी शिक्षकों को भी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।”
“इनकी कार्यशैली, समयपालन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण अन्य शिक्षकों के लिए एक आदर्श और प्रेरणा का स्रोत रहा है।
“उन्होंने अपने व्यवहार और मेहनत से अन्य शिक्षकों को हमेशा अच्छा काम करने की प्रेरणा दी।