ताजा खबरें

बड़ी खबर

महिला सुरक्षा पर ताबड़तोड़ एक्शन: देवांगन धर्मशाला के पास युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश

 1 अप्रैल, रायगढ़ ।  महिला थाना रायगढ़ द्वारा युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

???? *छेड़छाड़ वारदात का संक्षिप्त विवरण*-

        पीड़ित युवती, जो रायगढ़ में किराए के मकान में रहकर सेल्स गर्ल का कार्य करती है, ने दिनांक 29.03.2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 26 फरवरी 2026 की रात ड्यूटी समाप्त कर अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में देवांगन धर्मशाला के पास रात लगभग 10 बजे राशन लेने के लिए रुकी, तभी बाटली खान अपने साथी प्रशांत सोनी के साथ वहां आया और युवती को घूरते हुए उसके बाल खींचे तथा बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने विवाद करते हुए बहस की। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद युवती अस्वस्थ होने के कारण अपने गांव चली गई थी और 29 मार्च को रायगढ़ लौटने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।

???? *महिल थाना की त्वरित कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी*

       महिला थाना में अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 74 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की गई। डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी प्रशांत सोनी (24 वर्ष), निवासी चांदनी चौक, थाना कोतवाली रायगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी बाटली खान के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी को 30 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

???? *फरार आरोपी की तलाश जारी*

     मामले में दूसरा आरोपी बाटली खान अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और शीघ्र गिरफ्तारी की संभावना है।
       इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक प्रमिला महंत एवं आरक्षक संदीप भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—
         एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित, संवेदनशील एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image