कोल्हेनझरिया में दो व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी, मामला संदिग्ध
जशपुर : कोल्हेनझरिया के ग्राम सेरमाटोली के दो व्यक्तियों, क्रमशः विलियम कुजूर और दिलीप खड़िया, की लाश कोल्हेनझरिया कागजपुड़ा डेम में मिली। ये दोनों व्यक्ति 12 दिसंबर 2025 से लापता थे।
प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और संज्ञान योग्य अपराध होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि हत्या के बाद लाश को छिपाने का प्रयास किया गया हो सकता है।
इस संदर्भ में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले के खुलासे में एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी तुमला कोमल नेताम, एवं चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी की महत्वपूर्ण भूमिका है।पुलिस मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।