ताजा खबरें

बड़ी खबर

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर कलेक्टर को ले. कर्नल प्रभात कुमार ठाकुर ने लगाया लेपल पिन 

जशपुर 7 दिसंबर 25/ सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड जशपुर रोहित व्यास को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल प्रभात कुमार ठाकुर (से.नि.) के द्वारा लेपल पिन लगाया गया।

कलेक्टर ने सभी  नागरिकों से अधिक से अधिक अंशदान राशि सहयोग करने की अपील 

इस अवसर पर  कल्याण संयोजक श्री हेमन्त कुमार सार्वा, अधीक्षक श्री सूरज यादव, श्री महादेव यादव, श्री अकाश मण्डल, श्री राजू राम, श्री एमानुएल तिर्की उपस्थित रहे। विदित हो कि देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिको के आश्रितों के कल्याण हेतु 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस द्वारा एकत्रित की गई राशि भूतपूर्व सैनिक, युद्ध में अपंग हुए सैनिकों व उनके परिवार के कल्याण पर खर्च की जाती है।

Leave Your Comment

Click to reload image