ताजा खबरें

बड़ी खबर

संकल्प शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य प्रेम का अद्भुत संगम, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, सेवानिवृत्त शिक्षक संजीव शर्मा को शाल-श्रीफल देकर किया सम्मानित

जशपुर। संकल्प शिक्षण संस्थान में देश के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। शिक्षक दिवस को लेकर संस्थान के प्रांगण और ऑडिटोरियम को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया था। विद्यार्थियों ने नृत्य के साथ शिक्षकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं माता सरस्वती के छायाचित्र पर संस्थान के प्राचार्य विनोद गुप्ता और सेवानिवृत्त शिक्षक संजीव शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। प्राचार्य विनोद गुप्ता ने विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में शिक्षक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। दक्षिण भारतीय, छत्तीसगढ़ी और महाराष्ट्रियन लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षकों के सम्मान में कविताएं भी प्रस्तुत कीं।

समारोह का खास आकर्षण सेवानिवृत्त शिक्षक संजीव शर्मा का सम्मान रहा। संस्थान के प्राचार्य विनोद गुप्ता एवं स्टाफ ने उन्हें शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने सम्मान से अभिभूत शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान माहौल भावुक और प्रेरणादायक हो गया।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शाला परिवार के सदस्यों के लिए स्वल्पाहार का आयोजन किया। इस अवसर पर शिक्षक अश्विनी सिंह, दिलीप सिंह, दीपक कुमार ग्वाला, राजेंद्र प्रेमी, प्रभात मिश्रा, ज्योति श्रीवास्तव, ममता सिन्हा, मनीषा भगत, सीमा गुप्ता, अवनीश पांडे, नितेश पैंकरा, अवध किशोर, शिव सुंदर यादव, चंद्रजीत यादव, विप्लव जी, दीपक महतो, प्रदीप, दिलीप सहित संस्थान के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image