ताजा खबरें

बड़ी खबर

जन्मदिन पर दिखी सेवा की मिसाल: रिपब्लिकन पार्टी (अठावले) के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग काटा केक, किया फल वितरण

*जशपुरनगर -:* सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ (अठावले) के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड सह प्रभारी विजय प्रसाद गुप्ता ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा फल वितरित कर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और अपनत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विजय प्रसाद गुप्ता ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया, उनका कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को समाजसेवा से जोड़ने से जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का अवसर मिलता है।
इस सेवा कार्य में रिपब्लिकन पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षत्रिय करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष बिपिन सिंह, क्षत्रिय करणी सेना के ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत प्रताप सिंह,हेमंत सिंह क्षत्रिय करणी सेना ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा समाजसेवी मुकेश सिंह भी शामिल रहे। सभी ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें फल वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इसे एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि यदि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को सेवा और समाजहित से जोड़ा जाए, तो इससे समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होती है। :::

Leave Your Comment

Click to reload image