ताजा खबरें

बड़ी खबर

स्कूटी में भरकर बेचने ले जा रहा था अंग्रेजी शराब, घरघोड़ा पुलिस ने दबोचा

घरघोड़ा/रायगढ़, 5 अगस्त। रायगढ़ पुलिस के 'ऑपरेशन आघात' के तहत घरघोड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी में 69 पाव अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने करीब ₹9,040 मूल्य की शराब और तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त कर ली।

मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बंगाली ढाबा के पास घेराबंदी कर CG 13 BA 9789 स्कूटी को रोका। तलाशी के दौरान प्लास्टिक बोरे से 50 पाव जिप्सी फाइन व्हिस्की और 19 पाव Mad Off अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनता बिरहोर (23 वर्ष) निवासी कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा और आरक्षक मनोज कुमार जोल्हे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ 'ऑपरेशन आघात' के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image