ताजा खबरें

बड़ी खबर

ऑपरेशन आघात : मिडमिडा में 35 पाव अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार,जूटमिल पुलिस व साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज



रायगढ़, 3 जुलाई। जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन आघात" के तहत जूटमिल पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम मिडमिडा से 35 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 1 जुलाई को थाना जूटमिल पुलिस एवं थाना साइबर की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मिडमिडा में एक युवक अवैध रूप से देशी शराब बिक्री के लिए लेकर खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। सड़क किनारे खड़े संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई। पूछताछ में उसने अपना नाम सुजीत सोनी (25 वर्ष), पिता बिहारी लाल सोनी, निवासी ग्राम मिडमिडा, थाना जूटमिल बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैले में रखी 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में एएसआई राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल तथा थाना साइबर के आरक्षक धर्मेंद्र सिंह, महेश पंडा, प्रशांत पंडा और पुष्पेंद्र जाटवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य नशे के कारोबार के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Leave Your Comment

Click to reload image