ताजा खबरें

बड़ी खबर

लेबर क्वार्टर पर गिरी बाउंड्री वॉल, महिला मजदूर की मौत मामले में स्टील कंपनी के दो मालिकों पर एफआईआर

रायगढ़। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिराईपानी स्थित ओम श्री रूपेश स्टील कंपनी में लेबर क्वार्टर पर बाउंड्री वॉल गिरने से महिला मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने कंपनी के दो संचालकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। मर्ग जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और निर्माण में लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार 18 जून को आंधी-तूफान और तेज बारिश के दौरान कंपनी परिसर के समीप स्थित बाउंड्री वॉल ढह गई, जिसकी चपेट में लेबर क्वार्टर आ गया। हादसे में मजदूर रंभा यादव (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सुनील परमार और रिंकी डेलकी गंभीर रूप से घायल होकर उपचाररत हैं।

पुलिस जांच में पता चला कि कंपनी संचालक दयानंद अग्रवाल और शंकर अग्रवाल ने क्रेशर प्लांट में महालक्ष्मी कास्टिंग प्रा. लि. की बाउंड्री वॉल से सटाकर बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किए लेबर क्वार्टर का निर्माण कराया था। इसी आधार पर थाना पूंजीपथरा में दोनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत बीएनएस की धारा 106(1) एवं 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर मजदूरों के जीवन को खतरे में डालने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस निष्पक्ष और कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image