ग्राम रनभांठा में लगातार 5 स्थानों पर पुलिस की दबिश, ₹7 हजार की महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज हुए अलग-अलग प्रकरण
रायगढ़, 28 जून। रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना पुसौर पुलिस ने ग्राम रनभांठा में लगातार पांच स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 35 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में 27 जून को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान खीर प्रसाद खुंटे से 7 लीटर, कार्तिक राम जांगड़े से 6 लीटर, जय कुमार अनंत से 7 लीटर, लम्बोदर सिदार से 8 लीटर तथा घासीदास अनंत से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। सभी आरोपी अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब रखे हुए मिले।
पुलिस ने कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,000 है, जब्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय, डोल नारायण साव, चन्द्रहास नायक, श्याम दास महंत तथा आरक्षक रामचरण खाण्डेकर, दिलीप सिदार, ठंडाराम गुप्ता सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।