ताजा खबरें

बड़ी खबर

"जशपुर में सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ: विधायक रायमुनी भगत ने नन्हे बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंदें, 'हर बच्चे तक पहुंचे जीवनरक्षक खुराक' का दिया संदेश

जशपुर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया तथा सभी नागरिकों से इस जनस्वास्थ्य अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं पोलियो मुक्त समाज का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार का उद्देश्य है कि पाँच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा केवल समय पर टीकाकरण और जनजागरूकता से ही संभव है।

उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलाएँ तथा अपने आसपास के परिवारों को भी इस अभियान से जोड़कर इसे सफल बनाने में सहयोग करें।

विधायक श्रीमती भगत ने अभियान में जुटे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण से ही यह अभियान घर-घर तक पहुँच रहा है और बच्चों के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता और स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों से जशपुर जिले में प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुँचाकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image