ताजा खबरें

बड़ी खबर

नए शिक्षा सत्र से पहले स्कूलों को संवारने की बड़ी पहल, फरसाबहार विकासखंड में स्वच्छता अभियान बना जनआंदोलन, सरपंच से लेकर पालकों तक ने निभाई सक्रिय भूमिका

जशपुर 
जिला कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर विकासखंड फरसाबहार में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश देवांगन के मार्गदर्शन में आज 12 ग्राम पंचायत की शालाओं में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें ग्राम पंचायत केरसई , सिंगीबहार, खारीबहार, लावाकेरा , फरसाबहार , कोहपानी, घुमरा, सुंडरू जामबहार, बांसाघल ,तूबा एवं बनगांव में लगाया गया। उक्त अभियान के तहत ग्राम पंचायत के सभी स्कूलों में जाकर श्रमदान कार्य एवं विद्यालय की साफ सफाई की गई।
जिसमें समस्त शिक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि जिसमें सरपंच ,उप सरपंच एवं जनपद सदस्य शामिल हुए साथ ही पालकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसी तरह विकासखंड में स्वच्छता अभियान संकुल केंद्र फरसाबहार में प्रभारी मिथिलेश साय पैंकरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी फरसाबहार, श्रीमती निलिमा खलखो (सरपंच) जनप्रतिनिधि गण , एवं हेमंत कुमार निकुंज ,(संकुल प्राचार्य) ,प्रदीप कुजूर (प्राचार्य सेजस आत्मानंद) निवास नायक (संकुल प्रभारी) एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं समस्त कर्मचारी पालक गण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image