ताजा खबरें

बड़ी खबर

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मोदी की गारंटी के नाम पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पथलगांव, कुनकुरी, फरसाबहार, बगीचा और दुलदुला में तहसीलदारों के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारी हुए एकजुट

 जशपुर 18 मार्च 2026 : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जो 132 मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधि संगठन है के प्रांतीय आह्वान पर आज 18-03-2026 को जिला मुख्यालय जशपुर मे जिला महासचिव राजेश अम्बस्ट के नेतृत्व मे सोहन राम भगत, संतोष शुक्ला, मनोरा तहसील संयोजक रोहित त्रिपाठी सहित उपस्थित लोगो के द्वारा ज्ञापन सौपा गया एवं पथलगांव मे जशपुर जिला संयोजक संतोष टांडे के मार्गदर्शन मे तहसील संयोजक भीमसेन स्वर्णकार, उप संयोजक व पदाधिकारियों अर्जुन रत्नाकर, जूनश एक्का विनोद साहू, संतोष जाटवार, विवेकानंद मिर्रे, उदे राम राठिया के अगुवाई मे, कुनकुरी मे जिला संगठन सचिव के मार्गदर्शन मे तहसील संयोजक अरविन्द मिश्रा के अगुवाई मे, फरसाबहार मे श्याम बिहारी चौहान फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन मे तहसील संयोजक देवशरण सिंह की अगुवाई मे, बगीचा मे तहसील संयोजक बालदेव ग्वाला की अगुवाई मे  पदाधिकारियो ने भारी संख्या मे उपस्थित होकर तहसील  मुख्यालय  - अनुविभागीय अधिकारियो के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री छ ग शासन के नाम ज्ञापन सौपा दुलदुला तहसील मुख्या मे डॉक्टर नरेश चौहान तहसील संयोजक, दीपक मार्टिन बड़ा, सबेद यादव की अगुवाई मे तहसीलदार के माध्यम से  मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगों को चुनावी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के रूप में उल्लेख के आधार पर लागू करने के लिए पुरजोर तरीके से अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौपा गया।

    फेडरेशन की प्रमुख मांग:- शासकीय सेवकों को देय तिथि से महंगाई भत्ता व 2019 से लंबित डी ए एरियर्स सहित देने,चार स्तरीय वेतनमान लागू करने,300 दिनों के अर्जित अवकाश नकदीकरण करने,लिपिकों,सहायक शिक्षकों,स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने,शिक्षकों की सेवा गणना नियुक्ति तिथि से करने,नि :शर्त अनुकम्पा नियुक्ति, पंचायत सचिवों के शासकीयकरण,नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं पदोन्नति देने,सेवानिवृति आयु 65 वर्ष करने संविदा एवं कार्यभारित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने आधार बेस अटेंडेंस एवं संविदा नियुक्ति बंद करने की मांग को लेकर जिला जशपुर मुख्यालय सहित सभी विकास खंडो मे मोदी की गारंटी लगू करो की थीम पर ज्ञापन सौपा गया में फेडरेशन के द्वारा  ग्यारह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रदर्शन करते हुवे सौंपा गया आज के ज्ञापन कार्यक्रम मे जशपुर जिले मे भारी संख्या मे कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे*

Leave Your Comment

Click to reload image